Shreyanshi Jaiswal - Tarun Mitra

उन्नाव रेप मामले में हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची सीबीआई
नई दिल्ली। उन्नाव रेप मामले में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को ट्रायल कोर्ट की ओर से मिली उम्रकैद की सजा पर रोक लगाने के दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने 23 दिसंबर को पूर्व विधायक की सजा पर रोक लगाते हुए जमानत दी थी। जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद की अध्यक्षता वाली बेंच ने ट्रायल कोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका के लंबित रहने के दौरान सजा को निलंबित रखने का आदेश दिया था। उच्च न्यायालय ने कुलदीप सिंह सेंगर को आदेश दिया था कि वो जमानत के दौरान दिल्ली में ही रहे और पीड़िता के निवास से पांच किलोमीटर दूर रहे।

तीस हजारी कोर्ट ने 16 दिसंबर, 2019 रेप पीड़िता के पिता की हिरासत में हत्या के मामले में कुलदीप सिंह सेंगर को 10 साल की कैद की सजा सुनाई थी। इसके साथ ही पूर्व विधायक पर 10 लाख का जुमार्ना भी लगाया था। तीस हजारी कोर्ट ने कुलदीप सिंह सेंगर समेत सभी 7 आरोपितों को भी 10-10 साल की कैद और 10-10 लाख के जुमार्ने की सजा सुनाई थी। रेप पीड़िता के पिता की न्यायिक हिरासत में 9 अप्रैल, 2018 को मौत हो गई थी। 4 जून, 2017 को रेप पीड़िता ने जब कुलदीप सेंगर पर रेप का आरोप लगाया था उसके बाद कुलदीप सिंह सेंगर के भाई अतुल सिंह और उसके साथियों ने पीड़िता के पिता को बुरी तरह पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया था। रेप पीड़िता के पिता को जेल में शिफ्ट करने के कुछ ही घंटों बाद जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी।

पीड़िता से रेप के मामले में 20 दिसंबर 2019 को तीस हजारी कोर्ट ने पूर्व भाजपा विधायक सेंगर को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। कोर्ट ने उम्रकैद के अलावा 25 लाख का जुमार्ना लगाया था। जुमार्ने की इस रकम में से 10 लाख पीड़िता को देने का आदेश दिया था। तीस हजारी कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ भी कुलदीप सिंह सेंगर ने दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है।

धूमधाम से मनाई गई 12वीं शताब्दी के शासक महाराजा बिजली पासी की जयंती
गोसाईंगंज, लखनऊ। गोसाईंगंज क्षेत्र के सौनई कंजेहरा में स्थित महाराजा बिजली पासी स्कूल में गुरुवार को 12वीं शताब्दी के वीर शासक महाराजा बिजली पासी की जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मोहनलालगंज के सपा सांसद आरके चौधरी मौजूद रहे। उन्होंने महाराजा बिजली पासी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी वीर गाथाओं का बखान किया।

सपा सांसद ने कहा कि महाराजा बिजली पासी, पासी समाज के गौरव थे। वे अवध क्षेत्र के शक्तिशाली शासक माने जाते थे। उन्होंने अवध क्षेत्र में कई किलों का निर्माण कराया। उनके शासनकाल में अवध का बड़ा भू-भाग उनके अधीन था। पासी समाज उन्हें अस्मिता और स्वाभिमान का प्रतीक मानता है तथा प्रतिवर्ष 25 दिसंबर को उनकी जयंती धूमधाम से मनाता है। लखनऊ में उनके किले पर भी बड़ी संख्या में लोग एकत्र होकर उनके बलिदान को याद करते हैं।

सौनई कंजेहरा स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में पासी समाज के लोग उपस्थित हुए। उन्होंने महाराजा बिजली पासी की छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उसके बाद भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में सर्व समाज के लोग भी शामिल हुए, जिससे सामाजिक सद्भाव का संदेश गया। इस कार्यक्रम में बच्चों के नृत्य ने सबको मनमोहक कर दिया। वहीं मुख्य अतिथि ने बच्चों को शिक्षण सामग्री भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जयसिंह जयंत, राम समुझ रावत (एडवोकेट), अमर सिंह, संतोष, रमाकांत, वीर सिंह, महिला नेत्री अर्चना रावत, राजेश प्रधान, जितेन्द्र रावत, हरिराम रावत, महाराजा बिजली पासी स्कूल के प्रबंधक अजय रावत, पिंकी रावत, संतलाल, रामू रावत, अरिमर्दन रावत, राम शंकर, राधेलाल, श्यामू, आजाद, सर्वजीत, प्रेम, विजय सरवन व अन्य सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

अवैध खनन में लगी 3 जेसीबी व 7 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पुलिस ने किया सीज
गोसाईगंज लखनऊ। थाना गोसाईगंज क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। बृहस्पतिवार को मोहम्मदपुर गढ़ी गांव में मिट्टी के अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त तीन जेसीबी मशीनों और सात ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को मौके से जब्त कर सीज किया गया।

पुलिस को मुखबिर के माध्यम से मोहम्मदपुर गढ़ी गांव में अवैध खनन की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर गोसाईगंज पुलिस ने तत्काल खनन अधिकारी को अवगत कराते हुए संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि तीन जेसीबी मशीनों द्वारा अवैध रूप से मिट्टी की खुदाई की जा रही थी, जिसे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से परिवहन किया जा रहा था।

जब संबंधित चालकों से खनन एवं परिवहन से जुड़े वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वे कोई भी अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर खनन अधिकारी द्वारा उत्तर प्रदेश उप-खनिज परिहार नियमावली, 2021 की धारा 58/72 तथा खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 4/21 के अंतर्गत नियमानुसार तीनों जेसीबी मशीनों और सात ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज कर दिया गया।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त लखनऊ अमरेन्द्र कुमार सेंगर, पुलिस उपायुक्त दक्षिणी निपुण अग्रवाल, अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रल्लापल्ली वसन्थ कुमार एवं सहायक पुलिस आयुक्त गोसाईगंज ऋषभ यादव के निर्देशन में संपन्न हुई।

कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक गोसाईगंज डी.के. सिंह, खनन अधिकारी अभिषेक कुमार पटेल, चौकी प्रभारी गंगागंज उपनिरीक्षक आशीष बालियान, उपनिरीक्षक प्रभात कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक दिव्यांशु तिवारी तथा हेड कांस्टेबल आदित्य नेगी शामिल रहे।

शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाला युवक गिरफ्तार कर भेजा जेल
गोसाईगंज लखनऊ। गोसाईगंज पुलिस ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार करने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार एक युवती द्वारा 21 दिसंबर को शिकायत की गई थी कि नवम्बर 2022 में उसकी जान पहचान फ्री फायर आनलाइन गेम खेलने के दौरान जमालपुर कुर्मियान थाना गोसाईगंज जनपद लखनऊ के रहने वाले वंश रावत पुत्र सन्तोष कुमार से हुई थी। उसके बाद आरोपित द्वारा पीड़िता को अपने अर्धनिर्मित प्लाट पर बुलाकर उसके साथ जबरन शारीरिक सम्बन्ध बनाये गये थे।

जब पीड़िता द्वारा इसका विरोध करते हुए घर पर बताने की बात कही गई तो आरोपित द्वारा कहा गया कि तुम कहीं मत बताना मैं तुमसे शादी कर लूंगा।इसके बाद जब पीड़िता द्वारा कई बार शादी करने के लिये कहा गया तो आरोपित द्वारा टालमटोल किया जाता रहा।इसके बाद कहने पर अरोपित द्वारा शादी करने से मना कर दिया गया।इंस्पेक्टर गोसाईगंज डी के सिंह के अनुसार पीड़िता की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अरोपित की तलाश की जा रही थी।जिसे गुरुवार को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

फर्जी बैनामा कराकर ढाई लाख की ठगी राजस्व अभिलेखों में किसान का नाम नहीं
मोहनलालगंज। लखनऊ,मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में जमीन की खरीद-फरोख्त के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि विक्रेता ने खुद को भूमि का स्वामी बताकर आवासीय भूखंड की रजिस्ट्री करा दी, लेकिन न तो पीड़िता को भूखंड का कब्जा मिला और न ही नामांतरण हो सका।

जांच में खुलासा हुआ कि जिस जमीन की रजिस्ट्री की गई, उसका नाम राजस्व अभिलेखों में विक्रेता के नाम दर्ज ही नहीं था।गायत्री विहार कॉलोनी, कंचनपुर मटियारी, चिनहट, लखनऊ निवासी मंजू देवी पत्नी सुशील कुमार के अनुसार उन्होंने सुल्तानपुर जनपद के गोसाईगंज निवासी नीरज पुत्र पंचम ने भौरा कला परगना व तहसील मोहनलालगंज स्थित गाटा संख्या 231/0.101 हेक्टेयर का भूखंड 2 लाख 50 हजार रुपये में खरीदा था।

20 फरवरी 2019 को उप निबंधक कार्यालय मोहनलालगंज में विधिवत रजिस्ट्री कराई गई।पीड़िता का आरोप है कि रजिस्ट्री के बाद आरोपी लगातार बहाने बनाता रहा और भूखंड का भौतिक कब्जा नहीं दिया। जब नामांतरण कराने के लिए तहसील में आवेदन किया गया तो पता चला कि उक्त गाटा संख्या पर विक्रेता का नाम खतौनी में दर्ज ही नहीं है। इस कारण नामांतरण की प्रक्रिया भी आगे नहीं बढ़ सकी।

पीड़िता ने बताया कि इस संबंध में तहसील स्तर से लेकर आईजीआरएस पोर्टल तक शिकायत की गई, जहां से भी स्पष्ट हुआ कि विक्रेता का भूमि पर कोई वैध अधिकार नहीं है। इसके बावजूद आरोपी ने रजिस्ट्री कराकर पूरी रकम ले ली। कानूनी नोटिस भेजे जाने के बाद भी न तो धन वापस किया गया और न ही संपर्क साधा गया।मामले में पीड़िता की तहरीर पर मोहनलालगंज थाने में धोखाधड़ी की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि दस्तावेजों की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।

तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से जा टकराई, युवक गंभीर रूप से घायल
मोहनलालगंज। लखनऊ,बीते गुरुवार की शाम मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के फुलवरिया मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई, जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल संख्या UP32 ML 6431 को चला रहे अखिलेश कुमार पुत्र स्व. वंशीधर निवासी ग्राम ईश्वरीखेड़ा,थाना पीजीआई, लखनऊ हादसे में बुरी तरह जख्मी हो गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहनलालगंज भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।व

हीं दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को पुलिस ने कब्जे में लेकर मोहनलालगंज थाना परिसर में खड़ा करा दिया है। हादसे के बावजूद मौके पर यातायात व्यवस्था सामान्य बनी रही।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, प्रथम दृष्टया तेज रफ्तार और संतुलन बिगड़ने से हादसा होना प्रतीत हो रहा है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

चीन ने फिर ताइवान में की घुसपैठ, दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया
ताइपे (ताइवान)। ताइवान में आज सुबह चीन के दो लड़ाकू विमान, छह नौ सैनिक जहाज और दो गुब्बारे देखे गए। ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की। मंत्रालय ने कहा कि शुक्रवार सुबह छह बजे (स्थानीय समय) पर यह हलचल देखी गई। छह उड़ानों में से दो ने मध्य रेखा पार की और ताइवान के उत्तरी और दक्षिण-पश्चिमी वायु रक्षा क्षेत्र में प्रवेश किया। ताइवान ने चीन की हरकत का माकूल जवाब दिया। इससे दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है।

ताइपे टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ताइवान के भूमि मामलों की परिषद ने चीन पर अंतरराष्ट्रीय दमन और राजनीतिक हेरफेर करने का आरोप लगाया। उधर, चीन की सार्वजनिक सुरक्षा एजेंसी ने दावा किया कि ताइवानी नागरिक तस्करी के लिए जिम्मेदार थे। इस वजह से साल की शुरूआत में समुद्र के नीचे की केबलों को नुकसान पहुंचाया गया। चीन ने ताइवान के इस दावे को खारिज कर दिया। अखबार की रिपोर्ट में कहा गया कि जून में ताइवान की एक अदालत ने टोगो-रजिस्टर्ड जहाज हांग ताई 58 के चीन के कैप्टन को तीन साल जेल की सजा सुनाई।

फोकस ताइवान समाचार पोर्टल की कल की रिपोर्ट में भी चीन के गुरुवार को भी घुसपैठ करने की जानकारी दी गई है। ताइवान ने कहा कि गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे किनमेन द्वीप समूह के दादान द्वीप के पश्चिम में प्रतिबंधित जलक्षेत्र में चीन कोस्ट गार्ड के जहाज तीन जहाज देखे गए। सीजीए ने कहा कि चीन कोस्ट गार्ड के जहाज शाम 4:12 बजे उस इलाके से चले गए। सीजीए ने इतने खराब मौसम में चीन के घुसपैठ करने के दुस्साहस की निंदा की है।

ईडी ने इस्लामी उपदेशक पर दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का मामला
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ब्रिटेन में रह रहे इस्लामिक उपदेशक मौलाना शम्सुल हुदा खान के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है। उत्तर प्रदेश एटीएस की एफआईआर के आधार पर यह कार्रवाई की गयी है।

आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि ईडी ने ब्रिटेन में रह रहे उत्तर प्रदेश के इस्लामी उपदेशक शम्सुल हुदा खान के खिलाफ धनशोधन का मामला दर्ज किया है। अधिकारियों के मुताबिक खान पर पाकिस्तानी संगठन सहित कट्टरपंथी संगठनों से संबंध होने के आरोप हैं।

ईडी के मुताबिक शम्सुल हुदा खान को 1984 में उत्तर प्रदेश के एक सरकारी सहायता प्राप्त मदरसे में सहायक शिक्षक नियुक्त किया गया था। खान पर आरोप है कि उसने 2013 में ब्रिटेन की नागरिकता हासिल कर ली लेकिन इसके बावजूद 2013 से 2017 के बीच विदेश में रहते हुए वेतन लेता रहा, जबकि उस अवधि में वह न तो भारतीय नागरिक था और न ही शिक्षण कार्य कर रहा था।

ईडी की जांच में यह सामने आया है कि खान ने पिछले 20 वर्षों में कई देशों की यात्राएं कीं और सात से आठ भारतीय बैंक खातों के जरिए कथित तौर पर धन भी प्राप्त किया। इस दौरान खान ने करीब 30 करोड़ रुपये मूल्य की लगभग 12 अचल संपत्तियां भी कथित तौर पर अर्जित की हैं। साथ ही उस पर कट्टरपंथी विचारधारा को बढ़ावा देने और धार्मिक शिक्षा की आड़ में अवैध वित्तपोषण संबंधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।

ईडी शम्सुल हुदा खान के ब्रिटेन स्थित कट्टरपंथी संगठनों से उसके संबंधों की भी जांच कर रही है। इसके अलावा खान के पाकिस्तान दौरे की भी जानकारी सामने आई है, जिसमें आरोप है कि वह पाकिस्तानी कट्टरपंथी संगठन ह्यदावत-ए-इस्लामीह्ण का सदस्य है। उसके वित्तपोषण नेटवर्क, विदेशी संपर्कों और संपत्तियों की विस्तृत छानबीन भी की जा रही है।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पहली पुण्यतिथि पर कांग्रेस समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की पहली पुण्यतिथि पर कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और देश के आर्थिक व सामाजिक विकास में उनके योगदान को याद किया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पोस्ट में कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह भारत के राष्ट्र निर्माण में एक परिवर्तनकारी नेता रहे।

उन्होंने आर्थिक सुधारों के जरिए देश की आर्थिक दिशा बदली और करोड़ों लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई। उनकी विनम्रता, सत्यनिष्ठा और समावेशी विकास की सोच सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व ने भारत को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया। वंचितों और गरीबों के लिए किए गए उनके ऐतिहासिक प्रयासों और साहसिक निर्णयों से भारत को वैश्विक मंच पर नई पहचान मिली।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि मनमोहन सिंह समानता में विश्वास रखने वाले, दृढ़ निश्चयी और गरिमापूर्ण व्यक्तित्व के धनी थे। उनकी सादगी, ईमानदारी और देश के प्रति समर्पण हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. मनमोहन सिंह को पद्म विभूषण से सम्मानित महान व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश के विकास में अमूल्य योगदान दिया।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा सहित कई नेताओं ने भी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। 26 सितंबर 1932 को पंजाब में जन्मे सिंह ने क्रमश: 1952 और 1954 में पंजाब विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक और स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की। मनमोहन सिंह ने 1957 में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से अपना आर्थिक ट्रिपोस पूरा किया। इसके बाद उन्होंने 1962 में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में डी.फिल. की। 26 दिसंबर 2024 को देश के 13वें प्रधानमंत्री और 24वें वित्त मंत्री मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में उम्र जनित समस्याओं के कारण निधन हो गया।

कुलदीप सेंगर की सजा पर रोक के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट के सामने प्रदर्शन
नई दिल्ली। उन्नाव दुष्कर्म मामले में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को ट्रायल कोर्ट की ओर से मिली उम्रकैद की सजा को निलंबित करने के फैसले से नाराज महिलाओं ने शुक्रवार को दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कहा कि उच्च न्यायालय का ये फैसला सरासर गलत है। इस प्रदर्शन में दुष्कर्म पीड़िता की मां और कई महिला संगठनों के कार्यकर्ता शामिल थे।

प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर अपनी आवाज बुलंद की। इस दौरान पुलिस भी चाक चौबंद थी और महिला प्रदर्शनकारियों को हटने की अपील कर रही थी। दिल्ली उच्च न्यायालय ने कुलदीप सिंह सेंगर को ट्रायल कोर्ट की ओर से मिली उम्रकैद की सजा पर रोक लगाते हुए 23 दिसंबर को जमानत दे दी थी। जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद की अध्यक्षता वाली बेंच ने ट्रायल कोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका के लंबित रहने के दौरान सजा को निलंबित रखने का आदेश दिया था।

कोर्ट ने सेंगर को जमानत के दौरान दिल्ली में ही रहने और पीड़िता के निवास से पांच किलोमीटर दूर रहने का आदेश दिया है। तीस हजारी कोर्ट ने 16 दिसंबर 2019 को दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हिरासत में हत्या के मामले में कुलदीप सिंह सेंगर को 10 साल की कैद की सजा सुनाई थी। तीस हजारी कोर्ट ने सेंगर पर 10 लाख का जुमार्ना भी लगाया था। तीस हजारी कोर्ट ने सेंगर समेत सभी सातों आरोपितों को भी 10-10 साल की कैद और 10-10लाख के जुमार्ने की सजा सुनाई थी।

पीड़िता के पिता की न्यायिक हिरासत में 9 अप्रैल 2018 को मौत हो गई थी। चार जून 2017 को दुष्कर्म पीड़िता ने जब कुलदीप सेंगर पर रेप का आरोप लगाया था उसके बाद कुलदीप सिंह सेंगर के भाई अतुल सिंह और उसके साथियों ने पीड़िता के पिता को बुरी तरह पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया था। पीड़िता के पिता को जेल में शिफ्ट करने के कुछ ही घंटों बाद जिला अस्पताल में लड़की के पिता की मौत हो गई थी। 20 दिसंबर 2019 को पीड़िता से रेप के मामले में तीस हजारी कोर्ट ने सेंगर को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। कोर्ट ने उम्रकैद के अलावा 25 लाख का जुमार्ना लगाया था। जुमार्ने की इस रकम में से 10 लाख पीड़िता को देने का आदेश दिया था। तीस हजारी कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ भी कुलदीप सिंह सेंगर ने दिल्ली उच्च न्यायालयमें याचिका दायर की है।

गुरु गोविंद सिंह और साहिबजादों की वीरता देश का गौरव, भारत की शक्ति : नरेंद्र मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने माता गुजरी, गुरु गोविंद सिंह और चारों साहिबजादों की वीरता को देश का गौरव बताते हुए कहा है कि इनके आदर्श आज भी हर भारतीय को ताकत और प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य बच्चों और युवाओं से ही जुड़ा है इसलिए वह अपेक्षा करते हैं कि वे बड़े सपने देखें, कड़ी मेहनत करें और आत्मविश्वास को कमजोर न पड़ने दें।

मोदी ने शुक्रवार को यहां वीर बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वीर साहिबजादे क्रूर मुगल शासकों के सामने ऐसे मजबूती से खड़े हुए की महजबी कट्टरपंथ का वजूद हिल गया था। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कतार से सम्मानित 20 बच्चे भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

उन्होंने कहा, ‘वीर साहिबजादे भारत का गौरव, भारत के अदम्य साहस और शौर्य की पराकाष्ठा हैं। माता गुजरी, श्री गुरु गोविंद सिंह और चारों साहिबजादों की वीरता और आदर्श आज भी हर भारतीय को ताकत देते हैं हमारे लिए प्रेरणा हैं।’ प्रधानमंत्री ने कहा कि जब भी 26 दिसम्बर का दिन आता है तो उन्हें तसल्ली होती है कि वीर बाल दिवस मनाने की यह परंपरा साहिबजादों की वीरता को नयी पीढ़ी तक पहुंचा रही है और इसके लिए एक भी मंच भी तैयार हुआ है।

चार वर्ष पहले वीर बाल दिवस मनाने की परंपरा की शुरुआत का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीयों के बलिदान और शौर्य की स्मृतियों को दबाया नहीं जायेगा और न ही देश के नायक, नायिकाओं को हाशिये पर रखा जायेगा। उन्होंने कहा, ‘भारत ने तय किया है कि गुलामी गुलामी की मानसिकता से मुक्ति पानी ही होगी। अब हम भारतीयों के बलिदान हमारे शौर्य की स्मृतियां दबेंगी नहीं अब देश के नायक नायिकाओं को हाशिये पर नहीं रखा जायेगा।’

भाषाई विविधता को देश की ताकत बताते हुए उन्होंने कहा कि गुलामी की मानसिकता से मुक्त होते हमारे देश में भाषाई विविधता हमारी ताकत बन रही है। देश को विकसित बनाने के लिए अगले 25 वर्षों को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि इसमें युवा पीढी की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद बच्चों और युवाओं की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘जेन जेड और जेन अलफा आपकी पीढ़ी ही भारत को विकसित भारत के लक्ष्य तक ले जायेगी।’ उन्होंने कहा कि देश का भविष्य युवाओं और बच्चों से जुड़ा है इसलिए उनकी अपेक्षा है कि वे बड़े सपने देखें, कडी मेहनत करें और आत्मविश्वास को कमजोर न पडने दें।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वीर बाल दिवस का मंच हर वर्ष अलग अलग क्षेत्रों में देश के लिए कुछ कर दिखाते हैं उन्हें प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार दिया जाता है। इस वर्ष भी 18 राज्यों के 20 बच्चों को ये पुरस्कार दिये गये हैं। प्रधानमंत्री ने युवाओं को संदेश दिया कि वे शॉर्ट-टर्म लोकप्रियता की चमक-दमक में न फंसे, महान व्यक्तित्वों से प्रेरणा लें और अपनी सफलता को केवल व्यक्तिगत न मानें। उनका लक्ष्य होना चाहिए कि उनकी सफलता देश की सफलता बने। डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, खेलो इंडिया जैसे अभियानों ने युवाओं को मंच दिया है। अब आवश्यकता है फोकस, परिश्रम और राष्ट्र के प्रति समर्पण की—ताकि भारत आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ सके।

20 बहादुर बच्चे प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित, राष्ट्रपति ने प्रदान किए पुरस्कार
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल वीर पुरस्कार प्रदान किए। जिसमें देशभर के 18 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के करीब 20 नौनिहाल शामिल हैं। 6 श्रेणियों वीरता, कला-संस्कृति, विज्ञान, पर्यावरण, सामाजिक सेवा और खेल के क्षेत्र में पुरस्कार दिए गए। पुरस्कृत 20 बच्चों में से दो बच्चों तमिलनाडु की व्योमा और बिहार के कमलेश को मरणोपरांत बाल पुरस्कार मिला।

सिखों के 10वें और अंतिम गुरु गोविंद सिंह जी के 4 बेटों की शहादत के सम्मान में हर साल 26 दिसंबर वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2022 में इस दिवस को मनाने की घोषणा की थी। तमिलनाडु की 8 साल की व्योमा प्रिया: 6 साल के बच्चे जियांश रेड्डी को बिजली के करंट से बचाते हुए 8  वर्षीय  व्योमा प्रिया की जान चली गई थी। इस बहादुरी के लिए व्योमा को मरणोपरांत बाल वीर पुरस्कार दिया गया। उसकी मां अर्चना शिवरामकृष्णन ने पुरस्कार ग्रहण किया।

बिहार के कैमूर जिला निवासी 11 वर्षीय कमलेश: दुर्गावती नदी में डूब रहे एक बच्चे की जान बचाते हुए 11 वर्षीय कमलेश की जान चली गई। इस बहादुरी के लिए कमलेश को बाल पुरस्कार दिया गया है, जो उसके पिता ने ग्रहण किया। आंध्र प्रदेश की 17 वर्षीय शिवानी होसरु उप्परा पैरा एथलीट हैं और खेलों में दिव्यांग शिवानी के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें बाल पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। उन्होंने शॉटपुट और भाला फेंक में अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तर पर आठ से अधिक पुरस्कार जीते हैं। उन्होंने थाईलैंड में आयोजित विश्व एबिलिटीस्पोर्ट्स गेम्स(2023) अंडर 20 चैंपियन का खिताब जीता।

बिहार के ताजपुर निवासी 14 साल के वैभव सूर्यवंशी को भी बाल पुस्कार दिया गया है। वैभव ने पाकिस्तानी क्रिकेटर का 39 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ कर इतिहास रचा था। अंडर-19 वर्ल्ड-कप, विजय हजारे टूनार्मेंट और यू-19 एशिया कप में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बाल पुरस्कार दिया गया है। झारखंड की 14 वर्षीय फुटबॉलर अनुष्का को खेल क्षेत्र में शानदान प्रदर्शन के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 देकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सम्मानित किया। चंडीगढ़ निवासी 17 वर्षीय वंश समाजसेवी हैं। लोगों की सेवा करने के उनके जज्बे को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें राष्ट्रपति वीरता बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। महाराष्ट्र के 17 वर्षीय अर्णव महर्षि ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन बनाया है, जिसे केंद्र सरकार ने पेटेंट कराया है और इसका कॉपीराइट लिया गया है। इस टैलेंट के लिए अर्णव को साइंस और इनोवेशन कैटेगरी में बाल पुरस्कार दिया गया है।

मिजोरम की 9 साल की एस्थर लालदुहोमि हनामते को कला और संस्कृति के लिए पुरस्कार मिला। लालदुहावमी के गाए गए गीत को गृह मंत्री अमित शाह ने सराहा और उन्होंने गिटार दिया। हनामते के पिता लोहे का काम करते हैं। हनामते एक यूट्यूब स्टार हैं और उनके चैनल पर 20 मिलियन फॉलोवर्स हैं। पश्चिम बंगाल के 16 साल के सुमन सरकार तबला वादक हैं। उन्होंने तीन साल तक तबला सीखा और 62 से अधिक प्रस्तुति दी हैं। अबतक उन्हें 22 प्रथम पुरस्कार सहित 43 राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं। छत्तीसगढ़ के कोनागांव निवासी 14 साल की योगिता मंडावी ने बचपन में ही माता-पिता को खो दिया। नक्सली प्रभावित इलाके में रहते हुए भी हिम्मत नहीं हारी और जूडो की नेशनल प्लेयर बनीं। कई नेशनल अवार्ड जीत चुकी योगिता की हिम्मत को पुरस्कृत करने के लिए उन्हें बाल पुरस्कार दिया गया है।

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिला निवासी 17 वर्षीय पूजा ने एक ऐसी थ्रेसर मशीन बनाई है, जिससे धूल-मिट्टी नहीं उड़ती और यह वायु प्रदूषण को रोकने में कारगर है। इस अनोखे आविष्कार के लिए पूजा को बाल पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। इनकी असाधारण प्रतिभा ने इन्हें इंस्पायर-मानिक एनएलईपीसी (2023) में शीर्ष 60 में स्थान दिलाया है। पूजा पूरे देश के युवा शिक्षार्थियों के लिए नवाचार और दृढ़ संकल्प का प्रतीक हैं। असम की ऐशी बोराह ने वेस्ट पेपर से पेंसिल बनाने की मशीन बनाई और अखबारों का इस्तेमाल करके मल्च बनाया। साथ ही, ग्रेवॉटर को रीसाइकिल करने और उसे ग्राउंडवाटर में बदलने का सिस्टम भी डेवलप किया। ऐशी ने बताया कि उनके सभी इनोवेशन कम लागत वाले हैं और बिना बिजली के चलते हैं।

17 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय पैरा-एथलीट ज्योति ने शॉट पुट, डिस्कस थ्रो और भाला फेंक में 15 से अधिक पदक जीते हैं। इन्होंने थाइलैंड में आयोजित विश्व एबिलिटी स्पोर्ट्स गेम्स (2023) में दो रजत और एक कांस्य पदक जीता। खेल के क्षेत्र में इनकी उत्कृष्टता के लिए ज्योति को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

गुजरात के सूरत जिले की 7 वर्षीय ग्रैंडमास्टर चेस प्लेयर वाका लक्ष्मी प्रज्ञिका वर्ल्ड चैम्पियन हैं। फिडे वर्ल्ड स्कूल चेस चैंपियनशिप 2025 में सभी 9 मुकाबले जीतकर लक्ष्मी ने खिताब जीता था। इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए लक्ष्मी को बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

पंजाब के फिरोजपुर निवासी 10 साल के श्रवण ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जवानों को चाय-दूध पिलाकर उनकी सेवा की थी, इसी जिंदादिली के लिए श्रवण को बाल पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। केरल के 11 साल के मोहम्मद सिदान पी ने बहादुरी दिखाते हुए बिजली करंट से अपने 2 दोस्तों की जान बचाई थी। इस बहादुरी के लिए सिदान को बाल पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है।

उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी 9 साल के अजय राज के पिता को मगरमच्छ ने पकड़ लिया था, लेकिन अजय ने बिना डरे मगरमच्छ को लकड़ी से हमला करके भगाया और पिता की जान बचाई। इस बहादुरी के लिए अजय को बाल पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने सभी पुरस्कार विजेता बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यों से न केवल अपने परिवार बल्कि समाज और पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि यह देखकर अत्यंत प्रसन्नता होती है कि आज का भारत अपने बच्चों की प्रतिभा, साहस और संवेदनशीलता के बल पर निरंतर आगे बढ़ रहा है।