Vijay Pal Singh - Tarun Mitra

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, सुलह से निपटेंगे हजारों मामले
लखीमपुर-खीरी,10 सितंबर(तरुणमित्र)। मा.राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिव कुमार सिंह के निर्देशन में 12 सितंबर, द्वितीय शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय लखीमपुर-खीरी एवं तहसील स्तर पर किया जाएगा।

अपर जिला जज/नोडल अधिकारी अभिषेक कुमार श्रीवास्तव एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अम्बरीष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में यातायात, लघु आपराधिक, नगर पालिका, बैंक, धारा-138 परक्राम्य लिखत अधिनियम, विद्युत एवं जल विवाद, राजस्व, पारिवारिक, व्यवहारिक एवं उत्तराधिकार संबंधी वादों सहित अन्य प्रकरणों का अधिकाधिक संख्या में निस्तारण किया जाएगा।

उन्होंने समस्त वादकारियों से अपील की कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाते हुए अपने लंबित वादों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराएं तथा लोक अदालत को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।

तेज आवाज में बाजा बजाने के विवाद में घायल युवक की मौत
मोहम्मदी-खीरी,10 सितम्बर(तरुणमित्र)। मोहम्मदी नगर के मोहल्ला बाजार गंज में तेज आवाज में बाजा बजाने को लेकर हुए विवाद में घायल 20 वर्षीय अहमद पुत्र रफीक खान की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, अहमद अपनी हृदय रोग से पीड़ित मां को देखने दिल्ली से घर आया था। घर के सामने तेज आवाज में बाजा बजने पर उसने आवाज कम करने को कहा, जिसके बाद विवाद हुआ और आरोप है कि उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई। गंभीर रूप से घायल अहमद का लखनऊ में उपचार चल रहा था, जहां उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

वहीं, खीरी पुलिस के अनुसार थाना मोहम्मदी पर 15 जुलाई 2026 को नामजद अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूर्व में विधिक कार्रवाई की जा चुकी है। अहमद की मृत्यु के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में सुसंगत धाराओं की बढ़ोतरी की गई है और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है। पुलिस ने मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम होने की बात कही है।

मृतक के परिजनों ने मामले में निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

अध्यापक पर छात्र की बेरहमी से पिटाई करने का आरोप
मोहम्मदी-खीरी,10 सितम्बर(तरुणमित्र)। कस्बा के एक छात्र को स्कूल के अध्यापक ने पूछने पर जवाब न दे पाने पर छात्र की बेरहमी से पिटाई कर देने का आरोप लगाया है घटना के दौरान वह बेहोश होकर गिर पड़ा होश आने पर किसी तरह घर पहुंच कर उसने आपबीती परिजनों को बताई है। युवक के चाचा ने आरोपी  के खिलाफ शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की गुहार लगाई है।

कस्बा के मोहल्ला सरैया निवासी छात्र के चाचा ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया उसका भतीजा मो इमरान आर.पी इण्टर कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र है उसका आंख और कान का इलाज चल रहा था।बुधवार को पढ़ाई के दौरान विद्यालय के अध्यापक ने पढ़ाई को लेकर पूछने पर बात नहीं सुन सका जिसके चलते जवाब नहीं दिया इतने में अध्यापक ने आपा खो दिया और क्लास रूम में बेरहमी से पिटाई करने लगा छात्र बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा,यह देख अध्यापक भाग निकला,पीड़ित को होश आने पर वह किसी तरह साइकिल से घर जाकर आपबीती परिजनों को बताई है।

छात्र की हालत नाजुक होने पर उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर का दिया,विद्यालय के प्रबंधक मुनीष गुप्ता से घटना को लेकर कई लोगों ने फोन किया तो उठा नहीं।

औरंगाबाद में बिजली विभाग का छापा, बिना कनेक्शन चल रहे विद्युत उपकरण पकड़े गए
औरंगाबाद-खीरी,10 सितम्बर(तरुणमित्र)। बिजली विभाग की टीम ने औरंगाबाद कस्बे के मुख्य चौराहे पर सघन जांच अभियान चलाते हुए एक दुकान पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम को एक दुकान में बिना वैध बिजली कनेक्शन के विद्युत उपकरण संचालित होते मिले।

बिजली विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। टीम ने मौके पर जांच-पड़ताल कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी।

विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिजली चोरी और अवैध विद्युत उपयोग के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

छापेमारी की सूचना मिलते ही आसपास के व्यापारियों में भी अफरा-तफरी का माहौल रहा। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से वैध कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करने की अपील की है।

विजलेंस प्रभारी ने बताया कि उक्त दुकानदार के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जाएगी लेकिन प्रभारी के द्वारा कोई ठोस जवाब नहीं मिला।

अवैध शराब के अड्डों पर अब सात टीमों का शिकंजा, 10 दिन चलेगा ताबड़तोड़ अभियान
लखीमपुर खीरी,09 सितंबर(तरुणमित्र)। अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने अब आर-पार की कार्रवाई का खाका तैयार किया है। जिले में आठ से 17 सितंबर तक विशेष प्रवर्तन अभियान चलेगा। इसके लिए सातों तहसीलों में प्रशासन, पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीमें गठित की गई हैं। टीमें संदिग्ध ठिकानों, वाहनों, ढाबों और शराब की दुकानों पर एक साथ निगरानी और कार्रवाई करेंगी।

किस तहसील में कौन संभालेगा मोर्चा

सदर तहसील में उप जिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी सदर और आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 को जिम्मेदारी दी गई है। मोहम्मदी में एसडीएम मोहम्मदी, सीओ मोहम्मदी और आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 मोहम्मदी-खीरी टीम में रहेंगे। निघासन में एसडीएम निघासन, सीओ निघासन और आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 निघासन मोर्चा संभालेंगे। पलिया में एसडीएम पलिया, सीओ पलिया और आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 पलिया-खीरी की संयुक्त टीम बनाई गई है। गोला में एसडीएम गोला, सीओ गोला और आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 गोला-खीरी कार्रवाई करेंगे। मितौली में एसडीएम मितौली, सीओ मितौली और आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-6 मितौली-खीरी की टीम गठित की गई है। वहीं धौरहरा में एसडीएम धौरहरा, सीओ धौरहरा और आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-7 धौरहरा-खीरी संयुक्त रूप से अभियान चलाएंगे।

तस्करों की सूची तैयार, गैंगस्टर से होगी कार्रवाई

अभियान में पहले से अवैध मदिरा के कारोबार में संलिप्त माफिया और तस्करों की सूची खंगाली जाएगी। ऐसे लोगों के खिलाफ स्थानीय पुलिस के सहयोग से गैंगस्टर एक्ट और गुंडा एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के साथ लगातार निगरानी रखी जाएगी।

जंगल और सुनसान ठिकाने भी रडार पर

जिले में अवैध शराब के निर्माण और भंडारण वाले संभावित ठिकानों की तलाशी होगी। जंगल, नदी किनारे, निर्जन स्थान और दूरस्थ क्षेत्रों में स्थित दुकानों पर विशेष निगाह रहेगी। जरूरत पड़ने पर ड्रोन से भी छापेमारी की जाएगी। संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग के साथ हाईवे और राज्य मार्गों के ढाबों पर भी जांच होगी।

ओवररेटिंग मिली तो दुकान पर भी कार्रवाई

अभियान में शराब की दुकानों, मॉडल शॉप और कैंटीनों की जांच भी होगी। निर्धारित दर से अधिक कीमत पर शराब बेचने की शिकायत मिलने पर संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर जांच करेगी। शिकायत सही पाए जाने पर विक्रेता और अनुज्ञापन के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

अवैध शराब की बिक्री के साथ तीव्रता के ट्रेटा पैक को काटकर बिक्री और ओवररेटिंग जैसे मामलों की भी जांच होगी। दुकानों के स्टॉक, बार कोड और क्यूआर कोड की सघनता से जांच कराई जाएगी। दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रियल टाइम मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित की जाएगी।

मुखबिर तंत्र होगा मजबूत, सूचना देने वालों को मिलेगी पहचान की सुरक्षा

अभियान के दौरान अवैध शराब के अड्डों की सूचना जुटाने के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया जाएगा। शासन स्तर पर जारी टोल फ्री नंबर 14405 और व्हाट्सऐप नंबर 9454466019 का प्रचार-प्रसार कर लोगों से सूचना देने की अपील की जाएगी।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र कुमार पांडेय
निघासन,खीरी। तहसील क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र कुमार पांडेय ने क्षेत्र के विभिन्न बाढ़ प्रभावित गांवों, एवं मोहल्लों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को ग्रामीणों की  समस्याओं के बारे में अवगत कराया

देवेंद्र कुमार पांडेय ने संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री, आवश्यक सुविधाएं और प्रशासनिक सहायता जल्द उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में क्षेत्र के लोगों के साथ मजबूती से खड़ा रहना सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान की आवश्यकता पर भी जोर दिया। पांडेय ने कहा कि निघासन क्षेत्र में हर वर्ष बाढ़ से बड़ी संख्या में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में राहत कार्यों के साथ-साथ भविष्य में बाढ़ की समस्या से स्थायी रूप से निजात दिलाने के लिए ठोस एवं दीर्घकालिक योजना बनाए जाने की आवश्यकता है। क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि बाढ़ प्रभावित लोगों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास किया जाएगा।

इस दौरान रविंद्र यादव, श्री बालकुमार मौर्य, श्री प्रमोद मौर्या, श्री अरविंद मौर्य, श्री रामकुमार मौर्य, श्री शिवकुमार मौर्य, श्री बुलंद गुप्ता सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

बरोठा रपटा पर तेज बहाव, ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर कोठी पुल की मांग उठाई
निघासन-खीरी। 9 सितम्बर तरुणमित्र तहसील निघासन की ग्राम पंचायत बरोठा इन दिनों बाढ़ की समस्या को लेकर चर्चा में है। बुधवार को बाढ़ के पानी के बीच बरोठा रपटा पर ग्रामीणों ने एकत्र होकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से रपटा को ऊंचा कराने तथा यहां कोठी पुल का निर्माण कराने की मांग उठाई।

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से बरसात और बाढ़ के दौरान रपटा पर तेज पानी का बहाव हो जाता है। इससे आवागमन प्रभावित होने के साथ ही हादसे का खतरा भी बना रहता है। ग्रामीणों के मुताबिक रपटा के दोनों ओर सड़क ऊंची है, जबकि रपटा का हिस्सा नीचे होने के कारण बाढ़ का पानी यहां तेजी से एकत्र होकर बहता है। जिससे जलस्तर बढ़ने पर स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है।

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले वर्ष भी रपटा पर तेज बहाव के दौरान बड़ा हादसा होते-होते बचा था। गांव का युवक अंकित पुत्र प्रहलाद मवेशियों के लिए चारा लेने जा रहा था। इसी दौरान रपटा पर तेज बहाव के पानी में उसका पैर फिसल गया और वह पानी में डूबने लगा। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तैरकर किसी तरह युवक को बाहर निकाला। उसकी हालत गंभीर होने पर ग्रामीणों ने चंदा एकत्र कर उसका लखनऊ में उपचार कराया था।

ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग गांव में आने का मुख्य मार्ग है और तहसील मुख्यालय को भी जोड़ता खतरा हर वर्ष बाढ़ के दौरान बना रहता है। रपटा पर पानी का बहाव बढ़ने के बाद लोगों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ता है। खासकर स्कूली बच्चों और बुजुर्गों और मवेशियों के साथ आने-जाने वाले ग्रामीणों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।

रामेंद्र भार्गव ,विजयपाल , पुरुषोत्तम, गुड्डू राजपूत राजकुमार आदि ग्रामीणों ने कहा कि यदि बरोठा रपटा पर कोठी पुल का निर्माण करा दिया जाए और रपटा को ऊंचा कर दिया जाए तो तेज बहाव और जलभराव की समस्या से काफी हद तक निजात मिल सकती है।

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने प्रशासन और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थायी समाधान कराने की मांग की है।

ग्रामीणों ने कहा कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आगामी बाढ़ के दौरान किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहेगी। ग्रामीणों ने पुल निर्माण को क्षेत्र की प्रमुख जरूरत बताते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

बाढ़ग्रस्त हुलासी पुरवा में लगा पशु राहत चिकित्सा शिविर, 317 पशुओं का उपचार
निघासन-खीरी 9 सितम्बर तरुणमित्र तहसील क्षेत्र में बाढ़ के चलते जहां ग्रामीणों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं पशुपालकों के सामने अपने पशुओं के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता बनी हुई है। इसी को देखते हुए पशुपालन विभाग की ओर से बाढ़ग्रस्त दौलतापुर के मजरा हुलासी पुरवा में पशु बाढ़ राहत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपने पशुओं को लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकीय टीम ने पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका उपचार किया और आवश्यक दवाओं का वितरण किया।

पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सौरभ सिंघई के मार्गदर्शन में लगाए गए इस शिविर में गाय, भैंस और बकरियों सहित कुल 317 पशुओं का परीक्षण एवं उपचार किया गया। पशुओं में पाई गई विभिन्न बीमारियों के अनुसार उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं। बाढ़ के कारण पशुओं को होने वाली स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को देखते हुए पशुपालकों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई।

शिविर के दौरान पशुपालकों को पशुओं को साफ-सुथरा पानी उपलब्ध कराने, चारा सुरक्षित रखने तथा बाढ़ के पानी में पशुओं को लंबे समय तक न रहने देने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। पशुओं में बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल पशु चिकित्सा विभाग से संपर्क करने की सलाह भी दी गई।

शिविर का संचालन बम्हनपुर पशुधन प्रसार अधिकारी मोहन सिंह राना ने किया। उनके साथ पैरावेट गजराज, ब्रजकिशोर, रोहित यादव और जितिन यादव ने भी अपनी सेवाएं दीं। टीम ने ग्रामीणों के पशुओं की जांच कर मौके पर ही उपचार और दवा उपलब्ध कराई।

बाढ़ की स्थिति के बीच गांव में पशु चिकित्सा शिविर लगाए जाने से पशुपालकों को काफी राहत मिली। ग्रामीणों ने  ऐसे शिविरों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पशुओं के इलाज के लिए दूर जाने की परेशानी से राहत मिलती है।

बाढ़ की मार के बीच राहत का सहारा, रूरा सुलतानपुर पहुंचे विधायक अमन गिरी
लखीमपुर-खीरी,09 सितंबर(तरुणमित्र)। बाढ़ के पानी से घिरे रूरा सुलतानपुर के ग्रामीणों के बीच बुधवार को गोला विधायक अमन गिरी पहुंचे, उन्होंने एसडीएम युगांतर त्रिपाठी के साथ बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत किट वितरित कर उनका हाल जाना और भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में कोई भी परिवार खुद को अकेला न समझे। विधायक ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान एसडीएम युगांतर त्रिपाठी, तहसीलदार सहित राजस्व अधिकारी मौजूद रहे।

विधायक अमन गिरी ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि आपदा के समय जरूरतमंद परिवारों तक भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा और आवश्यक सामग्री समय से पहुंचे। प्रशासन और जनप्रतिनिधि मिलकर राहत कार्यों की लगातार निगरानी कर रहे हैं।

‘राहत किट नहीं, मुश्किल वक्त में परिवार का सहारा’

वितरित राहत किट में केवल खाद्यान्न ही नहीं, बल्कि परिवार की रोजमर्रा की जरूरतों को भी ध्यान में रखा गया है। प्रत्येक लाभार्थी को 10 किलोग्राम आटा, 10 किलोग्राम चावल, दो किलोग्राम अरहर दाल, 10 किलोग्राम आलू, एक लीटर सरसों का तेल/रिफाइंड और एक किलोग्राम नमक दिया गया। इसके अलावा किट में 2.5 किलोग्राम लाई, दो किलोग्राम गैर-भुना चना, दो किलोग्राम भुना चना, एक किलोग्राम चीनी और 10 पैकेट बिस्कुट शामिल हैं। आपदा की परिस्थितियों को देखते हुए माचिस, मोमबत्ती और नहाने के साबुन भी उपलब्ध कराए गए।

महिलाओं की जरूरत का भी रखा गया ध्यान

राहत किट में महिलाओं और परिवारों की व्यक्तिगत जरूरतों को भी प्राथमिकता दी गई है। इसमें 20 सैनिटरी पैड, कपड़े धोने के दो साबुन, एक तौलिया, एक मीटर सूती कपड़ा, 20 डिस्पोजेबल बैग, एक मग तथा 100 मिलीलीटर डेटाल/सेवलॉन दिया गया है। बाढ़ के दौरान घरेलू उपयोग के लिए 18 लीटर की ढक्कनदार बाल्टी तथा बारिश और अस्थायी आश्रय की जरूरत को देखते हुए 12×10 वर्गफुट का 110 GSM से कम मोटाई का त्रिपाल भी राहत सामग्री में शामिल है।

हर जरूरतमंद तक पहुंचेगी मदद : विधायक

विधायक अमन गिरी ने ग्रामीणों से कहा कि राहत वितरण का उद्देश्य केवल तत्काल खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को इस कठिन समय में आवश्यक सहारा देना है। उन्होंने कहा कि जहां भी जरूरत होगी, वहां राहत सामग्री और अन्य जरूरी सुविधाएं पहुंचाई जाएंगी।

कृषि विज्ञान केंद्र,जमुनाबाद द्वारा बकरी पालन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम
गोला गोकर्णनाथ-खीरी,09 सितम्बर(तरुणमित्र)। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र, जमुनाबाद, लखीमपुर खीरी द्वारा ग्रामीण युवा रोजगार परक प्रशिक्षण के अंतर्गत चल रहे पांच दिवसीय बकरी पालन पर प्रशिक्षण के आज तीसरे दिन केंद्र के अध्यक्ष डॉ. एस.के. विश्वकर्मा ने कहा कि यदि लक्ष्य बनाकर सुनियोजित तरीके से बकरी पालन व्यवसाय शुरू किया जाए तो सफलता निश्चित होगी, इसके लिए निर्णय लेना बहुत जरूरी होता है, व्यवसाय में सफलता पाने के लिए निवेशों की व्यवस्था का उचित प्रबंधन द्वारा ही मनवांछित परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। पशुपालन वैज्ञानिक डॉ. एन.के. त्रिपाठी ने बकरी पालन विषय पर चर्चा करते हुए बकरियों में प्रजनन की तकनीकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यदि बकरियों को उचित मात्रा में पोषण युक्त चारा-दाना दिया जाए तो उनमें समय पर गर्भधारण होता है और मेमनो का अच्छा विकास भी होता है।उन्होंने बकरियों के लिए आहार के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी और कहा कि पशुपालक इन बताई गई।

तकनीको का उपयोग कर बकरियों के लिए चारा स्वयं बना सकते हैं जिसमे लागत भी कम आती है। केंद्र के प्रसार वैज्ञानिक डॉ. जिया लाल गुप्ता ने कहा कि बकरियों के लिए खिलाये जाने वाले आहार को बनाकर और उसका मार्केटिंग कर एक व्यवसाय भी पैदा किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि बकरी के दूध में विभिन्न पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए बकरी के दूध पीने से हमारे शरीर की इम्युनिटी बढ़ती है अर्थात यदि हम बकरी के दूध का सेवन करते हैं तो हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है और आज की बढ़ती हुई जीवन शैली बीमारियों और विकारों से स्वयं, परिवार और बच्चों को एक सीमा तक बचा सकते हैं। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के 25 जागरूक किसान प्रतिभाग कर बकरी पालन की आधुनिक सफल एवं व्यावहारिक तकनीकी ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं।

​विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस विशेष: 'चुप्पी तोड़ें, अपनों का साथ दें... हर एक जिंदगी अनमोल है'
​लखीमपुर-खीरी,09 सितम्बर(तरुणमित्र)। जिंदगी केवल सांसों का नाम नहीं, बल्कि उम्मीदों और संघर्षों का सफर है। लेकिन भागदौड़ भरी इस आधुनिक जीवनशैली में अकेलापन, बढ़ता मानसिक तनाव और निराशा कई बार इंसान को इस कगार पर ले आती है कि वह अपनी ही सांसों की डोर खुद तोड़ने का फैसला कर बैठता है। इसी गंभीर सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य समस्या के प्रति समाज की सोच बदलने और लोगों को यह अहसास कराने के लिए कि "आप अकेले नहीं हैं", हर साल की तरह इस बार भी 10 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत 'विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस' मनाया जा रहा है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े सामाजिक कलंक, भ्रम और मिथकों को दूर कर जरूरतमंदों को समय पर संबल देना है।

आत्महत्या को रोका जा सकता है....

सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने एक महत्वपूर्ण संदेश देते हुए कहा कि आत्महत्या के विचारों को समय रहते रोका जा सकता है। यदि आपके आसपास कोई व्यक्ति लगातार उदास, निराश या गुमसुम रहता है, खुद को दूसरों पर बोझ बताता है, या जीवन समाप्त करने जैसी बातें करता है, तो ऐसे संकेतों को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। ऐसे संकट के समय व्यक्ति को डांटने, दोष देने या अकेला छोड़ने के बजाय उसकी बात को ध्यान से सुनें, उसे पूरा भावनात्मक सहयोग दें और तुरंत किसी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से संपर्क करवाएं।

​मनोचिकित्सक डॉ. अखिलेश शुक्ला ने दी सलाह

जिला चिकित्सालय के मनोचिकित्सक डॉ. अखिलेश शुक्ला ने स्पष्ट किया कि मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां किसी को भी हो सकती हैं और यह पूरी तरह से इलाज योग्य हैं। जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के माध्यम से जनपद में परामर्श और उपचार की सुविधाएं आसानी से उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि मानसिक स्वास्थ्य को लेकर समाज में फैली चुप्पी को तोड़ें और जरूरत पड़ने पर मदद मांगने में कभी संकोच न करें। परिवार के सदस्य, मित्र, शिक्षक, सहकर्मी और पूरा समाज मिलकर किसी डूबती हुई जिंदगी के लिए एक मजबूत सहारा बन सकते हैं।

​जरूरत के समय तुरंत लें सहायता

यदि आपको या आपके किसी परिचित को मानसिक संबल या आपातकालीन परामर्श की आवश्यकता है, तो Tele-MANAS हेल्पलाइन: 14416 व टोल फ्री नंबर: 1800-891-4416 इन हेल्पलाइन नंबरों पर 24×7 संपर्क कर सकते हैं।

आइए, इस विशेष दिन पर यह संकल्प लें— “बात करें, सुनें, साथ दें—क्योंकि आपकी एक छोटी सी पहल किसी का बहुमूल्य जीवन बचा सकती है।”

मासूम से दरिंदगी की घटना पर हॉस्पिटल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे राजा राज राजेश्वर सिंह
निघासन खीरी 8 सितम्बर तरुणमित्र थाना सिंगाही क्षेत्र के एक गांव में करीब पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी की घटना की जानकारी मिलते ही झंडी स्टेट के राजा एवं भाजपा के प्रदेश संयोजक राजा राज राजेश्वर सिंह मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने वहां भर्ती मासूम बच्ची के परिवारीजनों से मुलाकात कर घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की और परिवार को ढांढस बंधाया।

राजा राज राजेश्वर सिंह ने बच्ची का इलाज कर रहे चिकित्सकों से भी मुलाकात कर उसके स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों से बच्ची को बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराने और उसकी लगातार निगरानी किए जाने की बात कही।

इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग देने के साथ ही हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और बच्ची को शीघ्र न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

राजा राज राजेश्वर सिंह ने घटना को बेहद गंभीर और संवेदनशील बताते हुए कहा कि मासूम के साथ हुई इस घटना में दोषी के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने परिवार को आश्वस्त किया कि न्याय दिलाने के लिए वह पूरी तरह उनके साथ खड़े हैं।