Rajesh Jaiswal - Tarun Mitra

Mumbai: 25 लाख खर्च वाले दावे पर BMC का खंडन
मुंबई। मुंबई की महापौर रितु तावड़े के पर्सनल सोशल मीडिया अकाउंट पर 25 लाख रुपये खर्च किए जाने की खबरों को लेकर महापौर कार्यालय ने सफाई दी है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका प्रशासन ने कहा है कि इस तरह की खबरें पूरी तरह से तथ्यहीन और भ्रामक हैं। महापौर कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि अलग-अलग मीडिया आउटलेट्स में चल रही खबरों में दावा किया जा रहा है कि महापौर के सोशल मीडिया प्रचार पर 25 लाख रुपये खर्च होंगे, जो कि यह सच नहीं है।

बीएमसी प्रशासन के मुताबिक, ‘MyBMC’ सहित बीएमसी के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को संभालने के लिए दो साल पहले एक तय टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से 'Ms. Runtime Solutions Private Limited' नामक कंपनी को नियुक्त किया गया था। यह कंपनी बीएमसी को सोशल मीडिया संचालन के लिए तकनीकी मैनपावर उपलब्ध कराती है। इसी संस्था के माध्यम से महापौर कार्यालय के सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी हैंडल किया जाता है। इसके लिए महापौर कार्यालय ने अलग से किसी संस्था की नियुक्ति नहीं की है और न ही किसी विशेष प्रचार अभियान के निर्देश दिए हैं।
बीएमसी ने बताया कि इसी कंपनी का कार्यकाल अगस्त 2026 से जुलाई 2027 तक एक साल के लिए बढ़ाने का प्रस्ताव स्टैंडिंग कमेटी में पहले ही पारित हो चुका है। यह व्यवस्था पूरे बीएमसी के सोशल मीडिया संचालन के लिए है, न कि केवल महापौर कार्यालय के लिए। महापौर कार्यालय ने मीडिया से आग्रह किया है कि तथ्यों को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत न किया जाए।

वाराणसी एयरपोर्ट पर शिवसेना नेता की पिस्टल से फायर
मुंबई/वाराणसी। वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान शिवसेना (शिंदे गुट) के पूर्व नगरसेवक कमलेश केदारनाथ राय के लाइसेंसी पिस्तौल से अचानक फायर हो जाने से दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शिवसेना नेता कमलेश राय अपनी पत्नी के साथ एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान IX-1810 से रविवार सुबह करीब 9:30 बजे मुंबई जाने वाले थे। एयरपोर्ट के सुरक्षा जांच क्षेत्र में जब उनके सामान और लाइसेंसी हथियार की जांच की जा रही थी, तभी उनकी 7.62 मिमी पिस्तौल से अचानक गोली चल गई। गोली सीधे किसी को नहीं लगी, लेकिन इसके छिटकने से वहां ड्यूटी पर मौजूद दो सुरक्षाकर्मी, रोहित राज और सुमन कुमारी घायल हो गए।

इस घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल दोनों सुरक्षाकर्मियों को तत्काल इलाज के लिए न्यू लक्ष्मी ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
सुरक्षा एजेंसियों की जांच में पता चला कि कमलेश राय के पास पिस्तौल के अलावा 21 जिंदा कारतूस भी मौजूद थे। हालांकि, हथियार लाइसेंसी बताया जा रहा है, लेकिन सुरक्षा जांच के दौरान गोली चलने की घटना ने एयरपोर्ट सुरक्षा-व्यवस्था और हथियारों के सुरक्षित प्रबंधन को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

कमलेश केदारनाथ राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले स्थित जीयनपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ के रहने वाले बताए जा रहे हैं और मुंबई की राजनीति में काफी सक्रिय रहे हैं। घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने कमलेश राय को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। वहीं, नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS), सीआईएसएफ तथा स्थानीय पुलिस की टीमें संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही हैं। जांच का मुख्य बिंदु यह है कि एयरपोर्ट पर हथियार ले जाने संबंधी निर्धारित नियमों और प्रोटोकॉल का पालन किया गया था या नहीं, तथा सुरक्षा जांच के दौरान आखिर गोली कैसे चल गई? अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह महज एक दुर्घटना थी या हथियार संभालने में किसी प्रकार की लापरवाही हुई थी। फिलहाल, पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Mumbai: ‘वंदे मातरम्’ के अपमान के विरोध में भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन
मुंबई। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा ‘वंदे मातरम्’ के समय ‘राष्ट्रगीत’ के सम्मान को ठेस पहुँचाने वाले जानबूझकर किए गए कृत्य व अनादर के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो), द्वारा मुंबई के सभी छह जिलों में तीव्र विरोध-प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन भाजपा मुंबई अध्यक्ष एवं विधायक अमित साटम के मार्गदर्शन तथा भाजयुमो मुंबई अध्यक्ष दीपक सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया था।

दादर (पूर्व) स्थित श्री स्वामीनारायण मंदिर के सामने भाजयुमो मुंबई अध्यक्ष दीपक सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगीत के प्रति जान-बूझकर दिखाई गई अवमानना का विरोध करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सम्मान एवं राष्ट्रीय स्वाभिमान की रक्षा का संकल्प लेते हुए सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन भी किया और कांग्रेस नेताओं के उक्त कृत्य के खिलाफ अपना कड़ा एवं लोकतांत्रिक विरोध दर्ज कराया।

विरोध-प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो मुंबई अध्यक्ष दीपक सिंह ने कांग्रेस नेतृत्व पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि मोदी विरोध के अंधकार में डूबी कांग्रेस अब राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ का अपमान करने पर उतर गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करते-करते कांग्रेस पार्टी अब खुलेआम देश और देश के राष्ट्र प्रतीकों का विरोध करने पर उतर आई है। जिस प्रकार कांग्रेस की राजमाता सोनिया गांधी और युवराज राहुल गांधी ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ का अनादर किया है, उससे इनका असली राष्ट्रविरोधी चेहरा पूरे भारतवर्ष के सामने बेनकाब हो चुका है। कांग्रेस की कथनी और करनी का यह अंतर अब देश की जनता भली-भांति समझ चुकी है। ये सिर्फ और सिर्फ सत्ता के लोभी हैं और इन्हें सत्ता किसी भी तरह चाहिए।
उन्होंने कहा कि लाखों करोड़ों स्वतंत्रता सेनानियों और देशभक्तों में वंदे मातरम गीत ने एक ज्वाला जगाने का काम किया था और यह गीत जब वह गाते थे तो अंग्रेजी हुकूमत उनके ऊपर लाठियां चार्ज करती थी और उन्हें जेलों में डालती थी लेकिन आज 2026 आने के बाद भी अंग्रेजी हुकूमत के सरदार कांग्रेस पार्टी में आज भी कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। जिस ‘वंदे मातरम्’ ने स्वतंत्रता सेनानियों में राष्ट्रभक्ति की ज्वाला जगाई, उसका अपमान देश और करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का अपमान है। राजनीतिक विरोध की भी एक मर्यादा होती है। कांग्रेस को यह समझना होगा कि राजनीतिक स्वार्थ के लिए राष्ट्र के गौरव और राष्ट्रीय भावनाओं से खिलवाड़ देश स्वीकार नहीं करेगा। वंदे मातरम् का अपमान कर केवल सोनिया गांधी का ही नहीं, बल्कि पूरी कांग्रेस पार्टी का देश-विरोधी चेहरा आज देश के सामने उजागर हो गया है। कार्यक्रम में भाजयुमो मुंबई के पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मझगांव कोर्ट बिल्डिंग और डेयरी में कथित धोखाधड़ी की जांच का आश्वासन
मुंबई। मुंबई के मझगांव कोर्ट बिल्डिंग और डेयरी परियोजना मामले में कथित गंभीर गड़बड़ियों और वित्तीय अनियमितताओं (सरकारी पैसे की बर्बादी) और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए सोशल एक्टिविस्ट संजय पंडित ने सरकार से न्यायिक जांच की मांग की थी। उन्होंने यह भी चेतावनी दी थी कि यदि उनकी मांगों पर कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया, तो वे सोमवार, (10 अगस्त 2026) से मुंबई के आजाद मैदान में सिर्फ पानी पीकर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू करेंगे। उनकी इस मांग पर संज्ञान लेते हुए शुक्रवार (7 अगस्त 2026) को महाराष्ट्र सार्वजनिक बांधकाम विभाग के सचिव शरद राजभोज ने उक्त मामले की जांच कराने का मौखिक आश्वासन दिया है।

वहीं, शिकायतकर्ता संजय पंडित ने बताया कि सेक्रेटरी राजभोज ने चीफ इंजीनियर श्रीमती प्रज्ञा वाल्के को जांच करके अगले आठ दिनों में रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। इससे पहले संजय पंडित ने कहा था कि उन्हें दी गई जानकारी के अनुसार, मझगांव कोर्ट बिल्डिंग और डेयरी मामले में गंभीर गड़बड़ियों, भ्रष्टाचार, सरकारी पैसे की बर्बादी और संदिग्ध डॉक्यूमेंट्स का इस्तेमाल किया गया है। जिसके बारे में उन्होंने मुख्यमंत्री और सार्वजनिक बांधकाम विभाग समेत कई अधिकारियों को पत्र लिखकर मामले की जांच कराने की मांग भी की थी। उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर 10 अगस्त से पहले कोई लिखित और ठोस फैसला नहीं लिया गया, तो वे आज़ाद मैदान में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर देंगे। हालांकि, सेक्रेटरी राजभोज ने इन सभी मांगों पर ध्यान देने के बाद जांच का मौखिक आश्वासन पहले ही दे दिया है।

आखिर क्या है पूरा मामला?
मझगांव कोर्ट की मरम्मत और फर्नीचर की खरीद तथा उससे जुड़े लेन-देन में करोड़ों रुपये के कथित भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। संजय पंडित के मुताबिक, सार्वजनिक बांधकाम विभाग ने ठेकेदार के संबंधित इंजीनियर के खिलाफ डी. एन. नगर पुलिस स्टेशन में फर्जी टेस्ट रिपोर्ट तैयार करने के आरोप में एफआईआर (FIR) दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया है कि कोर्ट प्रबंधक और संबंधित बांधकाम विभाग डिपार्टमेंट के अधिकारियों की मिलीभगत से उसी व्यक्ति की मदद से कोर्ट से जुड़े कथित फर्जी चालान तैयार करके भ्रष्टाचार किया गया। संजय पंडित ने सवाल उठाया है कि जिस तरह अब्दुल करीम तेलगी मामले में फर्जी स्टांप पेपर तैयार करके घोटाला किया गया था, उसी तरह क्या मझगांव कोर्ट मामले के लेन-देन में भी कथित फर्जी चालान के जरिए करोड़ों रुपये का भ्रष्टाचार किया गया है? उन्होंने मांग की थी कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच हो, कोर्ट मैनेजर और संबंधित अधिकारियों के संदिग्ध भूमिका की जांच हो और दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

76,200 करोड़ की राशि से दो चरणों में बनाया जा रहा है वाढवण बंदर: गौरव
नवी मुंबई। जवाहरलाल नेहरू पत्तन प्राधिकरण (JNPA) सर्वाधिक व्यस्त पत्तन होने के चलते आने वाले समय में दूसरा पोर्ट वाढवान बन्दर 76200 करोड़ के बजट से कार्य शुरू किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए जेएनपीए चेयरमेन गौरव दयाल ने बताया कि यह कार्य दो चरण में पूरा किया जाएगा, पहले चरण में वर्ष 2026 से 2030 फिर 2030 से 2033 तक निर्माण कार्य सम्पूर्ण कर दिया जाएगा।
इस पोर्ट के बनने से लोडिंग अनलोडिंग में लगने वाला काफ़ी समय बचने की वजह से आयात निर्यात सुगम होगा और भारी धनराशि की बचत भी होगी। उन्होंने आगे बताया कि पिछले एक वर्ष से पोर्ट पर ऑपरेशनल सिस्टम को अत्याधुनिक बनाने की दिशा में डिजिटलीकरण किया जा रहा है जिसके तहत डिजिटल ऑटोमेशन, ऑटोमॉड सिस्टम शिप ऑपरेशन किया जाना है।

श्री दयाल ने बताया कि भारत का दुनियां के देशों के साथ व्यापार तेज़ी के साथ बढ़ रहा है तो ऐसे में पोर्ट से सड़क मार्ग से वस्तुओं को लाने ले जाने के दौरान ट्रैफिक की समस्या आ रही है ऐसे में हम टर्मिनल डीपी वर्ल्ड टर्मिनस एनएसआईटीसी पत्तन से अटल सेतु मार्ग तक दूसरा लिंक रोड बनाने का रहे हैं। 2000 हज़ार करोड़ के बजट वाले इस प्रोजेक्ट का डीपीआर बनाया जा रहा है और यह कार्य वर्ष 2028-29 तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज इस पोर्ट से अमेरिका यूरोप सहित दो सौ देशों से आयात निर्यात किया जा रहा है और आने वाले समय में और भी कई देशों से आयात निर्यात होने की संभावना तलाशा जाएगा।

PM मोदी पर उद्धव ठाकरे ने साधा जमकर निशाना
मुंबई। शिवसेना (UBT) पक्षप्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने शनिवार, (8 अगस्त) को कहा कि देश में ही नहीं दुनिया में इस बात की चर्चा है कि हमारे (Gen-Z) ने कैसे सरकार को घुटनों पर लाया। उन्होंने कहा कि देश में कम दबाव की हवाएं चलने लगी है। ये तूफान के आने से पहले की शांति है। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री की उनके साथ बात करने की हिम्मत नहीं है। हर कोई उनसे जवाब मांग रहा है कि आपने एक मंत्री का इस्तीफा ले लिया उससे ये मामला रुकता नहीं है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि पीएम युवाओं को मिलते नहीं है लेकिन अचानक रात को ‘फ्रेंड्स’ कहते हैं।

रांची में छात्रों के आंदोलन पर उद्धव ठाकरे ने कहा कि झारखंड सरकार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत करनी चाहिए और जरूरत पड़ने पर वह खुद झारखंड जाकर छात्रों से मिलने के लिए तैयार हैं। झारखंड में भी बच्चों के साथ अन्याय हुआ है। उन्होंने कहा कि उनकी बात सरकार को सुननी चाहिए।

उद्धव ठाकरे ने आगे कहा कि मैं जब सरकार में था तो मुझे कहते थे कि मैं ‘फेसबुक’ से सरकार चलाता हूं, लेकिन अब खुद इंस्टग्राम से सरकार चलाने लगे हैं। वो ‘गद्दार’ जिन्होंने शिवसेना छोड़कर ‘शाह सेना’ बनाया है, उन्होंने कल जाकर पीएम से मुलाकात की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के पास देश के युवाओं और छात्रों से मिलने का समय नहीं है। आप इन गद्दारो से मिलते हैं लेकिन युवाओं से नहीं मिल पाए।

पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि पिछले चार साल से ‘शिवसेना’ मामले की सुनवाई लंबित है। हमारी अपेक्षा बस इतनी है कि संविधान के हिसाब से फैसला हो। न्यायालय पर पूरा भरोसा है। हम कोर्ट में यह मुद्दा रखेंगे कि जब यह मामला चल रहा है उस दौरान पीएम से मिलना मामले को प्रभावित करता है।

मातोश्री पर पत्रकारों द्वारा पूछने पर कि शरद पवार के सांसद पीएम मोदी से मिलने वाले हैं, इस पर उन्होंने कहा कि जिसको संविधान बचाना है, जो संविधान के साथ हैं, वो हमारे साथ रहेंगे। मुझे दूसरों की पार्टी पर नहीं बोलना है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मोहन भागवत ने युवाओं से बात करने की कोशिश की लेकिन उनकी बात युवा सुनने के लिए तैयार नहीं हैं। युवा उनसे कह रहे हैं कि आप प्रवचन क्यों दे रहे हैं। युवा कह रहे है कि आप अमित शाह का इस्तीफा लें।

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 1.6 लाख गोविंदाओं के लिए बीमा सुरक्षा!
मुंबई। महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार ने दही-हंडी उत्सव के लिए गोविंदाओं को बड़ी सौगात देते हुए बीमा सुरक्षा देने का ऐलान किया है। महायुति सरकार ने इस साल दही-हंडी उत्सव में शामिल होने वाले करीब 1.60 लाख गोविंदाओं को बीमा सुरक्षा देने का फैसला करते हुए कहा कि गतिविधियों में शामिल होने के दौरान किसी भी अप्रिय हादसे में अगर किसी की मौत या पूरी तरह से स्थायी विकलांगता की स्थिति बनती है तो पीड़ित को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। पिछले वर्ष राज्य सरकार ने 1.5 लाख गोविंदाओं के लिए बीमा कवर का ऐलान किया था, जिसे इस बार बढ़ाकर 1.60 लाख कर दिया गया है। महाराष्ट्र सरकार के खेल विभाग ने गुरुवार को यह घोषणा की और कहा कि इस बेहतर योजना का मकसद हादसे की स्थिति में गोविंदाओं और उनके परिवारों के लिए वित्तीय सुरक्षा को मजबूत करना है।
दही-हंडी उत्सव में हिस्सा लेने वाले गोविंदाओं की सुरक्षा के लिए, सरकार 'द ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी' के जरिए हर प्रतिभागी के लिए 75 रुपये की दर से बीमा का खर्च उठाएगी। इस काम के लिए खेल विकास कोष से 1.12 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। यह स्कीम महाराष्ट्र राज्य दही-हंडी गोविंदा एसोसिएशन और खेल एवं युवा सेवा विभाग के साथ मिलकर लागू की जाएगी। इस बीमा कवर का मकसद उन गोविंदाओं की मदद करना है जो अक्सर इंसानी पिरामिड बनाते समय गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं या फिर मारे जाते हैं। अब इस बीमा योजना के तहत, दही-हंडी गतिविधियों के दौरान हादसे में मौत हो जाने या पूरी तरह से स्थायी विकलांगता होने की स्थिति में पीड़ित या उसके परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। हादसे में एक हाथ, एक पैर या एक आंख गंवाने वाले प्रतिभागियों को 5 लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा, जबकि चोट लगने पर अस्पताल में भर्ती होने का खर्च 1 लाख रुपये तक कवर किया जाएगा।

राज्य सरकार ने बॉम्बे हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की ओर से दिए गए निर्देशों के अनुसार, दही-हंडी में इंसानी पिरामिड बनाने को पहले ही एक एडवेंचर स्पोर्ट का दर्जा दिया है। इसने उत्सव के दौरान जोखिम को कम करने के लिए जरूरी सुरक्षा दिशा-निर्देश भी तय कर दिए हैं। इसके अलावा, उत्सव के दौरान घायल होने वाले गोविंदा सरकारी और अर्ध-सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज की व्यवस्था की गई है।
खेल विभाग ने कहा कि बीमा योजना को एक सरकारी बीमा कंपनी के जरिए लागू किया जाएगा, और इसमें प्रति प्रतिभागी 75 रुपये या उससे कम प्रीमियम के आधार पर चुना जाएगा, इस योजना का खर्च राज्य खेल विकास कोष उठाएगा।

किसे मिलेगा 10 लाख रुपये का मुआवजा?
यहां सरकार ने साफ किया है कि इस महत्वाकांक्षी योजना का फायदा सिर्फ उन्हीं गोविंदाओं को मिलेगा, जो 'महाराष्ट्र राज्य गोविंदा एसोसिएशन' द्वारा सत्यापित और पंजीकृत होंगे। इसके अलावा अदालत द्वारा निर्धारित न्यूनतम आयु सीमा का पालन करना भी अनिवार्य होगा। यह बीमा कवर केवल दही-हांडी उत्सव के दौरान मानव पिरामिड बनाते समय हुई दुर्घटनाओं पर ही लागू होगा। किसी अन्य कारण से लगी चोट या व्यक्तिगत दुर्घटना को इसके दायरे में शामिल नहीं किया गया है। मानव पिरामिड जिसमें कई लोग एक-दूसरे के ऊपर खड़े होकर, बैठकर या घुटने टेककर पिरामिड (त्रिकोणीय) जैसा आकार बनाते हैं।

Mumbai: बकाया बिलों के कारण अवसाद में ठेकेदार
मुंबई। मुंबई बिल्डिंग रिपेयर एंड रिकंस्ट्रक्शन बोर्ड (MBRRB), महाराष्ट्र आवास एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) ज़ोन-4 (एफ/उत्तर विभाग) में पंजीकृत कॉन्ट्रैक्टर ‘आर्या एंटरप्राइजेज’ के मालिक शशिकांत शिरसेकर ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को एक पत्र लिखकर पिछले 15 महीनों से पेंडिंग पड़े बिलों का तुरंत भुगतान करने की मांग की है।

शिरसेकर द्वारा CM फडणवीस को दिए गए पत्र के मुताबिक, उन्होंने मार्केट से ब्याज पर लोन लेकर सरकारी कार्य पूरे किए। लेकिन, पिछले 15 महीनों से उनका कोई भी बिल पास नहीं हुआ है। शिरसेकर ने आरोप लगाया है कि सरकार फंड दे रही है, लेकिन कुछ अधिकारी ‘फंड’ नहीं है..या ‘फंड’ आने पर पेमेंन्ट होगा, जैसे कारण बताकर पेमेंट बकाया रख रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि पैसों की दिक्कतों की वजह से परिवार का जीविकापार्जन और बच्चों की पढ़ाई के अलावा माता-पिता के मेडिकल खर्च और लिए गए लोन का इंटरेस्ट देना बहुत मुश्किल हो गया है।

उन्होंने बताया कि मानसिक तनाव के चलते उन्हें रात में नींद नहीं आती, ठीक से खाना नहीं खाते, कभी-कभी उनका मन करता है कि अपनी जान दे दें। शशिकांत शिरसेकर ने सरकार से मांग की है कि ज़ोन-4 में पेंडिंग बिल अगले 15 दिनों में क्लियर किए जाएं और मामले की उच्स्तरीय जांच करके उन्हें इंसाफ़ दिलाया जाना चाहिए, जिससे वो कोई गलत फैसला लेने के लिए मज़बूर न हों।

Ulhasnagar: बेटी, दूसरी जाति के लड़के से करती थी प्यार
ठाणे। ठाणे जिले के उल्हासनगर कैंप-2 से ऑनर किलिंग का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि एक मां ने अपनी ही 19 वर्षीय बेटी की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। बेटी का दूसरी जाति के युवक से प्रेम संबंध था, जिसका मां लगातार विरोध कर रही थी। इसी विवाद के चलते यह वारदात हुई। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला की पहचान आशा गरुड के रूप में हुई है।

शुरुआती जांच में पता चला है कि उल्हासनगर के भय्यासाहेब आंबेडकर नगर में रहने वाली आशा दत्ता गरड (४०) की बेटी का दूसरी जाति के एक युवक से प्रेम संबंध था। मां इस रिश्ते से खुश नहीं थी, इसे लेकर घर में अक्सर विवाद होता रहता था। रविवार की देर रात घर में मां और बेटी मौजूद थीं. इसी दौरान दोनों के बीच एक बार फिर प्रेम संबंध को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि गुस्से में आकर मां ने दुपट्टे से बेटी का गला घोंट दिया, जिसके बाद दम घुटने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद घर में हड़कंप मच गया। मृतका के पिता ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही उल्हासनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है। उल्हासनगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संतोष अव्हाड ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है, घटना से जुड़े सबूत जुटाए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में मामला ऑनर किलिंग से जुड़ा माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के सभी तथ्यों की पुष्टि की जा सकेगी। फिलहाल, आरोपी मां पुलिस हिरासत में है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Mumbai: कालाचौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिस्टल और 6 जिंदा कारतूसों के साथ आरोपी गिरफ्तार
मुंबई। कालाचौकी पुलिस के अपराध नियंत्रण दस्ता ने रात की पेट्रोलिंग के दौरान बिना लाइसेंस के एक देसी पिस्तौल और छह ज़िंदा कारतूस रखने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आरिफ मोहम्मद असलम शेख (32 वर्ष) निवासी जे.जे. कॉलोनी, रिक्लेमेशन रोड, बांद्रा (पश्चिम) के तौर पर हुई है।\

पुलिस के मुताबिक, 27 जुलाई 2026 को श्रीकांत रेड्डी रोड पर बीएमसी (E) वार्ड ऑफिस के सामने, रे रोड पर ठाकुर वेयरहाउस इलाके में पेट्रोलिंग के दौरान 10 लोग हुक्का पीते हुए मिले, जिस पर महाराष्ट्र सरकार ने बैन लगा रखा है। उस समय पुलिस ने सबकी तलाशी ली तो आरिफ शेख के पास बिना लाइसेंस का हथियार मिला। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से ₹25,000 कीमत की भारत में बनी 7.65 mm कैलिबर की पिस्तौल, ₹1,200 कीमत के छह ज़िंदा कारतूस, सैमसंग और वनप्लस कंपनियों के दो मोबाइल फोन और एक आधार कार्ड ज़ब्त किया गया।

पुलिस जांच में पता चला है कि आरिफ शेख आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ बांद्रा और एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में मारपीट के आठ मामले दर्ज हैं, जबकि बांद्रा पुलिस स्टेशन में छेड़छाड़ का एक केस दर्ज है। वह बांद्रा पुलिस स्टेशन में केस नंबर 919/2026 में भी फरार आरोपी है और उसके खिलाफ पहले भी दो बार तड़ीपार का एक्शन लिया जा चुका है।

इस मामले में, कालाचौकी पुलिस स्टेशन में केस नंबर 323/2026 दर्ज किया गया है और आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट, 1959 के सेक्शन 3 और 25 और महाराष्ट्र पुलिस एक्ट के सेक्शन 37(1)(a) और 135 के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी के साथ मिले 9 और लोगों के खिलाफ कोटपा एक्ट, 2003 के सेक्शन 4 और 21 के तहत एक्शन लिया गया है और मामले की आगे की जांच असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर हसन मुलानी कर रहे हैं।

Mumbai Press Club द्विवार्षिक चुनाव: ‘Save Press Club Alliance’ का बजा डंका;
मुंबई। 'मुंबई प्रेस क्लब' के द्विवार्षिक चुनाव में 'सेव प्रेस क्लब अलायंस' (Save Press Club Alliance) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगभग सभी प्रमुख पदों पर अप्रत्याशित जीत दर्ज की है। इस चुनाव में अध्यक्ष पद से लेकर कोषाध्यक्ष और स्क्रूटनी कमेटी तक गठबंधन के उम्मीदवारों ने बाजी मारी। अध्यक्ष पद पर सुरेंद्र गांगण ने 579 मत हासिल कर जीत दर्ज की। वहीं, उनके प्रतिद्वंद्वी राजीव खांडेकर को 258 मत मिले, जबकि 22 मत अवैध घोषित किए गए।
चेयरमैन पद पर एस. बालकृष्णन ने 508 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्वी मयुरेश गणपत्ये को 320 मत मिले।
उपाध्यक्ष पद पर पांडुरंग म्हस्के ने 537 मत हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि आशिष राजे को 290 मत मिले। सचिव पद पर अनिल सिंह ने 513 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। उनके मुकाबले सौरभ शर्मा को 313 मत मिले। ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर सुधाकर कश्यप ने 515 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। उनके सामने ऋचा खानोलकर को 323 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर ओ. पी. तिवारी ने 487 मत हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि शशांक पराडे को 335 मत मिले।
वहीं, स्क्रूटनी कमेटी (2026-2028) के लिए ‘सेव प्रेस क्लब अलायंस’ के सभी उम्मीदवार विजयी रहे। प्रसाद काथे, विजय सिंह, नीलेश दवे और आलोक देशपांडे को 121-121 मत, जबकि दीपाली कदम को 120 मत प्राप्त हुए।
'सेव प्रेस क्लब अलायंस' के प्रबंध समिति के सभी 10 सदस्यों ने भी अपने प्रतिद्वंदियों को बुरी तरह से हरा दिया है। इस चुनाव परिणाम के साथ ‘सेव प्रेस क्लब अलायंस’ ने मुंबई प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी और स्क्रूटनी कमेटी पर अपना मजबूत वर्चस्व स्थापित कर लिया। जिसमें परब वैभव को 530 मत मिले, शिंदे स्वप्नील ए. 502 मत, अपराज पूनम डी. 494 मत, रेगे मनीषा एम. 491मत, शुक्ला अनीता डी. 474 मत, अन्सारी शाहिद ए. 449 मत, दुबे आदित्य आर. 427 मत, नैनन मधू ए. 396 मत, बेन्नीचन के. जे. 387 मत, गोस्वामी उमेश डी. को 380 मत मिले।

Mumbai: महेश ट्यूटोरियल्स के छात्रों के लिए अरिहंत एकेडमी आई आगे!
मुंबई। ‘अरिहंत एकेडमी लिमिटेड’ (Arihant Academy) ने घोषणा की है कि वह महेश ट्यूटोरियल्स (एमटी एजुकेयर लिमिटेड) के पात्र छात्रों को उनकी पढ़ाई बिना रुकावट जारी रखने के लिए शैक्षणिक सहायता उपलब्ध कराएगी। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि इन छात्रों से कोई अतिरिक्त फीस नहीं ली जाएगी। उन्हें अपने संबंधित कोर्स की केवल शेष फीस ही जमा करनी होगी।
अरिहंत एकेडमी मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) के अपने चुनिंदा केंद्रों पर, लागू प्रवेश नियमों के तहत, महेश ट्यूटोरियल्स के छात्रों को कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराएगी। इस पहल से कक्षा 8 से 10 तथा 11वीं और 12वीं में पढ़ने वाले 1,000 से अधिक छात्रों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

कंपनी का कहना है कि 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए पढ़ाई में निरंतरता बनाए रखना सबसे महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी दौरान वे बोर्ड परीक्षाओं और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए अरिहंत एकेडमी उन्हें व्यवस्थित कोचिंग, अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन और बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराएगी, ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो और वे पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित कर सकें।

अरिहंत एकेडमी लिमिटेड के संस्थापक एवं डायरेक्टर, अनिल कपासी ने कहा कि महेश ट्यूटोरियल्स के सामने आई परिचालन संबंधी चुनौतियों के बाद जब उनके छात्रों की पढ़ाई को लेकर हमसे संपर्क किया गया, तो हमारी पहली प्राथमिकता यही थी कि उनकी शिक्षा बिना किसी बड़ी रुकावट के जारी रहे। हमारा मानना है कि ऐसी परिस्थितियों का असर छात्रों की पढ़ाई पर नहीं पड़ना चाहिए। इसलिए हमारा प्रयास उन्हें बेहतर शैक्षणिक माहौल, अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन और पढ़ाई में निरंतरता उपलब्ध कराने का है, ताकि वे पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित कर सकें। उन्होंने आगे कहा कि प्रवेश प्रक्रिया के दौरान, अपनी प्रवेश नीति और उपलब्ध क्षमता के अनुसार, पात्र छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। कंपनी का प्रयास रहेगा कि उन्हें समय पर शैक्षणिक सहयोग मिले, ताकि वे बिना किसी व्यवधान के अपनी पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी जारी रख सकें।