Neeraj Awasthi - Tarun Mitra

प्रबंधन को और मजबूत बनाने पर मंथन, चेयरमैन धर्मवीर सिंह ने अधिकारियों से की अहम बैठक
नई दिल्ली, 4 अगस्त।दक्षिणी क्षेत्र के चेयरमैन धर्मवीर सिंह ने सोमवार को दक्षिण जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय स्थित जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए-दक्षिण) के कार्यालय में जिला प्रोजेक्ट ऑफिसर चंद्र प्रकाश तथा प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर जय भगवान से शिष्टाचार भेंट कर जनहित, आपदा प्रबंधन और दक्षिणी दिल्ली के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक के दौरान आपदा प्रबंधन व्यवस्था को अधिक प्रभावी, सुदृढ़ और जन-केंद्रित बनाने, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों को बेहतर करने तथा नागरिकों की सुरक्षा और सुविधाओं को सशक्त बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।

धर्मवीर सिंह ने कहा कि बदलती परिस्थितियों में आपदा प्रबंधन तंत्र को आधुनिक संसाधनों और बेहतर समन्वय के साथ मजबूत करना समय की आवश्यकता है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में लोगों को शीघ्र और प्रभावी सहायता उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने अधिकारियों से नागरिक हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समन्वित प्रयास करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर डीडीएमए (दक्षिण) कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत और सम्मान के लिए धर्मवीर सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर तालमेल से ही क्षेत्र का समग्र एवं संतुलित विकास सुनिश्चित किया जा सकता है।

शिक्षा समिति के अध्यक्ष योगेश वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न
दिल्ली नगर निगम की शिक्षा समिति की बैठक सिविक सेंटर में शिक्षा समिति के अध्यक्ष  योगेश वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में एडिशनल कमिश्नर  संजीव मित्तल, निदेशक शिक्षा  निखिल तिवारी, शिक्षा समिति के सदस्यगण एवं शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान शिक्षा विभाग से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। विशेष रूप से मिड-डे मील योजना की गुणवत्ता को लेकर गंभीर समीक्षा की गई। जिन गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) द्वारा मिड-डे मील की गुणवत्ता में लापरवाही बरती जा रही है, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त, निगम विद्यालयों के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया। शिक्षा समिति के अध्यक्ष  योगेश वर्मा ने जानकारी दी कि जिन छात्रों को स्कूल ड्रेस एवं स्टेशनरी हेतु वित्तीय सहायता अभी तक प्राप्त नहीं हो सकी थी, उनके खातों में आज राशि हस्तांतरित कर दी गई है।

श्री वर्मा ने यह भी बताया कि निगम विद्यालयों की मरम्मत, शौचालयों के रख-रखाव एवं अन्य आवश्यक सुधार कार्यों के लिए लगभग 45 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है, जिससे स्कूलों का समग्र वातावरण बेहतर बनाया जा सके।

बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए दिल्ली नगर निगम में “निगम श्री स्कूल” प्रारंभ करने के प्रस्ताव को सिद्धांततः स्वीकृति प्रदान की गई। यह पहल पीएम श्री एवं सीएम श्री स्कूलों की तर्ज पर की जाएगी। प्रथम चरण में 24 विद्यालयों को “निगम श्री स्कूल” के रूप में विकसित किया जाएगा, जो आगामी शैक्षणिक सत्र से संचालित होंगे।

इन विद्यालयों में आधुनिक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा, जिसमें सभी कक्षाओं में स्मार्ट बोर्ड, सुदृढ़ आधारभूत संरचना, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित शौचालय, डिजिटल लर्निंग, समृद्ध पुस्तकालय, उन्नत शैक्षणिक सुविधाएं, स्वच्छ जल एवं स्वच्छता व्यवस्था, सुरक्षा एवं संरक्षा, बेहतर फर्नीचर, अनुकूल कक्षा वातावरण, खेल गतिविधियां, हरित आधारभूत संरचना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्राथमिकता दी जाएगी।

शिक्षा समिति का उद्देश्य निगम विद्यालयों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा का केंद्र बनाना है, जिससे छात्रों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके।

पर्पल फेस्ट 2025: समावेशन,रचनात्मकता सशक्तिकरण उत्सव
नई दिल्ली l पर्पल फेस्ट गोवा 2023 की शानदार सफलता के बाद, भारत की माननीय राष्ट्रपति ने समावेशन और सुगमता के संदेश को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए राष्ट्रपति भवन में इसी तरह के महोत्सव के आयोजन की कल्पना की। यह दृष्टि 2024 में राष्ट्रपति भवन में आयोजित पहले पर्पल फेस्ट के रूप में साकार हुई।

इस सकारात्मक पहल को आगे बढ़ाते हुए, पर्पल फेस्ट 2025 का आयोजन 21 मार्च 2025 को राष्ट्रपति भवन में किया गया। यह आयोजन पहले से भी बड़ा, बेहतर और अधिक समावेशी रहा। पर्पल फेस्ट 2025 में पूरे दिल्ली-एनसीआर के साथ ही अन्य जगहों से करीबन 23,000 से अधिक दिव्यांगजन आये।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने महोत्सव का दौरा किया और दिव्यांगजनों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को देखा।  उन्होंने इस अवसर पर कहा कि वंचित वर्ग के प्रति संवेदनशीलता ही किसी देश या समाज की प्रतिष्ठा निर्धारित करती है। करुणा, समावेशिता और सद्भावना हमारी संस्कृति और सभ्यता के मूल्य रहे हैं। हमारे संविधान की प्रस्तावना में सामाजिक न्याय, समानता और व्यक्ति की गरिमा की बात कही गई है।

पर्पल फेस्ट कार्यक्रम में माननीय केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार के उपस्थिति में अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन द्वारा   DI-verse सर्टिफिकेशन फेलिसिटेशन सेरेमनी का आयोजन किया गया, जहां दिव्यांगजनों के लिए समान अवसर सृजित करने वाले उद्योग जगत के अग्रणी संगठनों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर इन्फोसिस, विप्रो, कॉम्पस ग्रुप, फ्यूचर जनरली, गोदरेज प्रॉपर्टीज और विंध्य ई-इन्फोमीडिया प्राइवेट लिमिटेड को DI-verse सर्टिफिकेशन से सम्मानित किया गया।
टेक महिंद्रा द्वारा "द एबिलिटी नेटवर्क"  नामक पहल का लॉन्च किया गया  जिसका उद्देश्य समाधान प्रदाताओं और दिव्यांगजनों/उनके देखभाल करने वालों के बीच आसान पहुंच बनाने के लिए एक एकल नेटवर्क बनान है।इसके साथ ही टाटा पावर द्वारा बनाए के स्किल कोर्स के साथ ही कई सारी योजनाओं का लॉन्च किया गया व कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए। कार्यक्रम में डॉ विदुषी शर्मा सशक्त दिव्यांग नामक किताब का भी लोकार्पण किया गया।

पर्पल फेस्ट नामक इस  समावेशी और आनंददायक उत्सव में विभिन्न गतिविधियाँ और अनुभव शामिल रहे।  जिसमें राष्ट्रीय स्तर की कौशल प्रतियोगित एबिलिम्पिक्स, जिसे दिव्यांगजनों के लिए "वर्क स्किल्स ओलंपिक्स" भी कहा जाता है, देशभर के 12 विभिन्न कौशल क्षेत्रों के प्रतिभाशाली प्रतिभागियों को एक मंच पर लाया गया। इसके साथ ही दिव्यांगजनो के लिए लिटरेरी ज़ोन भी बनाया गया जिसमें दिव्यांगजनों के लिए अलग अलग विषयों पर विभिन्न सेशन व कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें दिव्यांगजन लेखक, कहानीकारों, साइबर एक्सपर्ट आदि विशेषज्ञों से मुलाकात की। इसके साथ ही   पर्पल फ़न ज़ोन में इंटरएक्टिव खेल और समावेशन संगठनों के स्टॉल रहे, जिसमें दिव्यांगजनो को शैक्षिक और मनोरंजक अनुभव प्रदान हुए। पर्पल कैफ़े में दिव्यांगजन शेफ द्वारा तैयार स्वादिष्ट भोजन का लोगोब ने आनंद लिया। पर्पल कैलिडोस्कोप में दिव्यांग कलाकारों की अद्वितीय कृतियों का प्रदर्शन किया गया। पर्पल लाइव एक्सपीरियंस ज़ोन में खेल, डांस वर्कशॉप और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ हुईं, जिन्होंने समावेशन को बढ़ावा दिया। वहीं, पर्पल स्पोर्ट्स ज़ोन में व्हीलचेयर बास्केटबॉल, ब्लाइंड फुटबॉल और बोकिया जैसे खेलों के ज़रिए टीम वर्क और बाधाओं को तोड़ने का संदेश दिया गया।
पर्पल फेस्ट केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि समावेशन, समानता और संभावनाओं का उत्सव है। यह मंच दिव्यांगजनों की प्रतिभा, कला, खेल और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ समाज को समावेशन का संदेश देता है।

यदि मकान किराए पर दे रहे हैं तो कब्जा माफियाओं से हो जाइए सावधान!
नई दिल्ली। यदि आप भी राजधानी दिल्ली में किसी मकान के मालिक हैं। और आप अपना मकान यदि किराए पर देने के इच्छुक हैं। तो यह खबर आपके लिए है। कब्जा माफिया आपके मकान को हथियाने का प्रयास कर सकते हैं। ताजा मामला दिल्ली के थाना कृष्णा नगर इलाके का है। जहां मनोज गोयल नाम के व्यक्ति ने सन 2012 में एक मकान खरीदा था। जिस समय उन्होंने यह मकान खरीदा था उस समय किराएदार के रूप में सुशील जायसवाल नाम के व्यक्ति ने उस मकान के बाहर की तरफ एक कमरा किराए पर ले रखा था।

मनोज गोयल को उन्होंने कहा कि आप बेफिक्र होकर यह मकान खरीद लीजिए जब भी आप यह मकान बनवाएंगे हम उसी समय इस कमरे को खाली कर देंगे। धीरे-धीरे समय बीतता चला गया। जनवरी 2025 में मनोज गोयल ने अपने मकान को बनवाना चाहा। लेकिन जब उन्होंने सुशील जायसवाल से मकान खाली करने को कहा। इस बात पर वह आग बबूला हो उठा। और उस किराए के कमरे पर अपना हक जताने लगा। इतना ही नहीं पीड़ित मनोज गोयल का कहना है कि पुलिस की मिली भगत से सुशील जायसवाल व उसके बेटे पंकज और संजीव जायसवाल ने उनके मकान पर कब्जा कर लिया और मनोज गोयल जो कि मकान मालिक हैं उन्हीं के खिलाफ चोरी की झूठी एफआईआर भी दर्ज करवा दी।‌

इस समय मनोज गोयल अदालत के चक्कर काटते अपनी जमानत करवाने में लगे हुए हैं। और आरोपी सुशील जायसवाल उनके मकान पर कब्जा करके बैठा हुआ है। मनोज गोयल का कहना है कि मेरे पास मकान के सभी दस्तावेज मौजूद है जबकि आरोपी सुशील जायसवाल के पास इस संपत्ति का किसी प्रकार का कोई कागज नहीं है। उसने जालसाजी से केवल बिजली का मीटर लगवा रखा है। लेकिन थाना कृष्णा नगर पुलिस भी आरोपी सुशील जायसवाल के पक्ष में काम कर रही है।

और तो और जांच करने पर पता चला कि सुशील जायसवाल ने मनोज गोयल की संपत्ति पर कब्जा करने से पहले एक मंदिर की संपत्ति पर भी कब्जा किया हुआ है। मनोज गोयल के मकान के बगल में ही एक मंदिर है उस मंदिर के एक हिस्से को सुशील जायसवाल ने कब्जा कर लिया है। मंदिर की देखभाल करने वाली महिला ने बताया कि पुलिस की मौजूदगी में और पुलिस की मिली भगत से सुशील जायसवाल ने कब्जा किया हुआ है फिलहाल उनका मामला अदालत में विचाराधीन है।

सिक्किम-दार्जिलिंग विलय -" बहस का कोई भी नतीजा नहीं "- रतनलाल सपकोटा
सिक्किम-दार्जिलिंग विलय -" बहस का कोई भी नतीजा नहीं "- रतनलाल सपकोटा

"सिक्किमी मूलनिवासी सुरक्षा संघ" (एस एम एस एस): एन सी टी, दिल्ली  के तहत पंजीकृत संस्था

नई दिल्ली : यह(एस एम एस एस) संस्था सिक्किमी मूलनिवासी लोगों के कल्याण के लिए एक राष्ट्रीय संगठन के रूप में कार्य करती है, दार्जिलिंग के सिक्किम में विलय से जुड़ा मुद्दा 1947 में भारत की स्वतंत्रता के ऐतिहासिक संदर्भ में निहित है। जब भारत स्वतंत्रता की तैयारी कर रहा था, तब सिक्किम महाराजा ने दार्जिलिंग को वापस लेने का दावा करते हुए ऐतिहासिक ज्ञापन प्रस्तुत किया। विलय के बारे में चर्चाओं में ज्ञापन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा जिसे अक्सर अनदेखा कर दिया जाता है, वह है पैराग्राफ 19। इसमें लिखा है: "इसलिए, यह अनिवार्य रूप से आवश्यक है कि सत्ता के हस्तांतरण से पहले, संबंधित क्षेत्रों का कब्ज़ा सिक्किम सरकार को वापस कर दिया जाए या भारत में उत्तराधिकारी सरकार और सिक्किम सरकार के बीच एक नया समझौता किया जाए। यदि ऐसा नहीं किया जाता है, तो भारी कानूनी और प्रशासनिक कठिनाइयाँ पैदा होंगी, क्योंकि हस्तांतरण की तिथि के बाद क्षेत्रों में काम करने वाले सभी अधिकारी और न्यायालय बिना किसी वैध अधिकार के काम करेंगे।" यह स्पष्ट रूप से इंगित करता है कि सिक्किम महाराजा ने दो संभावित विकल्प रखे: या तो दार्जिलिंग सिक्किम को वापस कर दिया जाए, या भारत की उत्तराधिकारी सरकार और सिक्किम के बीच एक नया समझौता किया जाए। इस प्रकार, ज्ञापन में अनिवार्य रूप से दार्जिलिंग के भविष्य को संबोधित करने की रूपरेखा निर्धारित की गई और यह समझा गया कि भारत में ब्रिटिश शासन की समाप्ति के बाद कानूनी अराजकता से बचने के लिए इनमें से एक विकल्प को अपनाना होगा। हालांकि, भारत की उत्तराधिकारी सरकार ने दूसरा विकल्प चुना, जिसके परिणामस्वरूप ऐतिहासिक 1950 की भारत-सिक्किम संधि हुई, जो भारत और सिक्किम के बीच स्वतंत्रता के बाद के संबंधों को आकार देने में महत्वपूर्ण रही। 1950 की संधि के पहले खंड यानी अनुच्छेद I ने औपचारिक रूप से ब्रिटिश और सिक्किम के बीच सभी पिछली संधियों को रद्द कर दिया, जो उस समय भारत की उत्तराधिकारी सरकार और सिक्किम के बीच लागू थीं। इस प्रकार, 5 दिसंबर 1950 को गंगटोक में संधि पर हस्ताक्षर के साथ ही दार्जिलिंग के सिक्किम में वापसी का मुद्दा सुलझ गया। इस प्रकार 1950 की संधि ने सिक्किम के आधुनिक इतिहास में एक नया अध्याय लिखा, जबकि भारत के संरक्षित राज्य के रूप में इसका दर्जा जारी रहा, एक विरासत जो इसे 1861 की तुमलोंग संधि के बाद से प्राप्त थी, हालांकि, दार्जिलिंग सिक्किम के अधिकार क्षेत्र से बाहर रहा, और दार्जिलिंग का भाग्य एक अलग दिशा में तय हुआ। संधि ने संधि के विभिन्न अनुच्छेदों के माध्यम से सिक्किम की समृद्धि और आंतरिक मामलों में स्वायत्तता भी सुनिश्चित की। हालांकि, 1950 की संधि का एक अक्सर अनदेखा पहलू अनुच्छेद X है, जो ब्रिटिश शासन के दौरान दार्जिलिंग के हस्तांतरण से संबंधित प्रतिपूरक भत्ते या सब्सिडी का उल्लेख किए बिना सिक्किम को विकास और प्रशासनिक उद्देश्यों के लिए 3 लाख रुपये की वार्षिक वित्तीय सहायता सुनिश्चित करता है। वास्तव में, यह 1949 की भारत-भूटान संधि के तहत भूटान को दी जाने वाली 5 लाख रुपये की वार्षिक वित्तीय सहायता के समान था। जबकि सिक्किम के चोग्याल ने सिक्किम की संप्रभुता और संभावित संयुक्त राष्ट्र सदस्यता (जैसा कि भूटान ने 1971 में हासिल किया) के संबंध में 1971 तक संधि में संशोधन की मांग की, भारत सरकार या ब्रिटिश के साथ इन संचारों में दार्जिलिंग का कभी उल्लेख नहीं किया गया। इस प्रकार, दार्जिलिंग के बारे में सिक्किम महाराजा का मुद्दा 1950 की संधि के साथ हमेशा के लिए समाप्त हो गया। इसलिए, दार्जिलिंग के भविष्य के बारे में गलतफहमी से बचने के लिए 1950 की संधि के ऐतिहासिक संदर्भ को पूरी तरह से समझना चाहिए। विलय के संदर्भ में अक्सर चर्चा की जाने वाली एक बात भारतीय संविधान के अनुच्छेद 3 का उपयोग है, जो संसद को नए राज्य बनाने और मौजूदा राज्यों के क्षेत्रों, सीमाओं या नामों को बदलने की अनुमति देता है। हालाँकि, सिक्किम के साथ दार्जिलिंग के विलय के किसी भी कदम के लिए, केंद्र सरकार को संविधान के अनुच्छेद 371f को संशोधित या निरस्त करना आवश्यक है, जो सिक्किम के लिए विशेष प्रावधान प्रदान करता है। अनुच्छेद 371एफ में किसी भी बदलाव का पूरे पूर्वोत्तर राज्यों पर व्यापक प्रभाव पड़ेगा, जिनके पास समान विशेष प्रावधान हैं (जैसे, नागालैंड के लिए 3719, असम के लिए 3718, मणिपुर के लिए 377सी, मिजोरम के लिए 3776 और अरुणाचल प्रदेश के लिए 371एच), जो कि कुछ ऐसा है जिसे भारत सरकार आगे बढ़ाने का जोखिम नहीं उठाती है। अधिक महत्वपूर्ण बात यह है कि इस तरह के कदम से पूर्वोत्तर में तनाव फिर से बढ़ जाएगा।

#Draft: Add Your Titleपाटलिपुत्र सिग्नेचर पार्क का भव्य शुभारंभ, दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने भी बुक कराया अपना फ्लैट
पाटलिपुत्र सिग्नेचर पार्क का भव्य शुभ

ग्रेटर नोएडा के प्रतिष्ठित क्षेत्र Chi V में आज पाटलिपुत्र सिग्नेचर पार्क का भव्य शुभारंभ हुआ। इस ऐतिहासिक अवसर पर दिल्ली के माननीय सांसद श्री मनोज तिवारी ने परियोजना का उद्घाटन किया। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने खुलासा किया कि पटना में भी उन्होंने अपना घर अनिल कुमार पाटलिपुत्र ग्रुप  बिल्डर से ही बनवाया है इसीलिए इस बिल्डर पर उन्हें पूरा विश्वास है यहां से नजदीक में ही योगी जी द्वारा फिल्म सिटी का निर्माण किया जा रहा है इसीलिए उन्होंने इस परियोजना में अपने लिए एक स्टूडियो अपार्टमेंट बुक कराया है।

इस कार्यक्रम में पाटलिपुत्र ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री अनिल कुमार सहित कई गणमान्य अतिथि, उत्साही ग्राहक और कंपनी के कर्मचारी उपस्थित रहे। श्री अनिल कुमार ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, "पाटलिपुत्र ग्रुप ने देश के विभिन्न शहरों में 50 लाख स्क्वायर फीट से अधिक कमर्शियल और रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स सफलतापूर्वक डिलीवर किए हैं। अब ग्रेटर नोएडा में इस नई परियोजना के माध्यम से हम अपने ग्राहकों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त एक अद्वितीय निवास प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हर प्रोजेक्ट की तरह, इस प्रोजेक्ट को भी समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाएगा।"

श्री अनिल कुमार ने ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर की घोषणा करते हुए बताया कि अभी सभी खरीदारों को 5 लाख रुपये तक का इनॉग्रल डिस्काउंट और 12% तक का अश्योर्ड रिटर्न पजेशन तक दिया जाएगा। कंपनी ने इस प्रोजेक्ट का पजेशन 2026 तक देने का संकल्प लिया है।

पाटलिपुत्र सिग्नेचर पार्क अपनी अत्याधुनिक सुविधाओं, प्राइम लोकेशन और बेहतरीन कनेक्टिविटी के कारण निवेशकों और होम बायर्स के लिए एक आकर्षक अवसर प्रस्तुत करता है। इस प्रोजेक्ट को लेकर ग्राहकों में भारी उत्साह देखने को मिला।

पाटलिपुत्र सिग्नेचर पार्क का शुभारंभ ग्रेटर नोएडा के रियल एस्टेट सेक्टर में एक नया मील का पत्थर साबित होगा। इस परियोजना के साथ पाटलिपुत्र ग्रुप ने एक बार फिर अपनी गुणवत्ता और विश्वसनीयता का परिचय दिया है।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन ने भाजपा के पटके से फंदा लगा की खुदकुशी
नईदिल्ली । उत्तर पूर्वी दिल्ली के भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन ठाकुर अवधेश सिंह यमुना विहार स्थित जिला कार्यालय में भाजपा के पटके से फंदा लगा खुदकुशी कर ली/घटना के समय कार्यालय में कोई नहीं था शव के पास एक सुसाइड नोट मिला जिसमें कर्ज ना उतार पाने का जिक्र था प्राप्त जानकारी के अनुसार अवधेश सिंह सुबह 9:00 बजे पत्नी सुधा से खुले पैसे लेकर कार्यालय के लिए निकले थे/इसके पहले वह प्रतिदिन की भांति उस दिन भी सुबह पुस्ते पर टहल कर आए थे जिलाध्यक्ष पूनम चौहान कहना हे।

कि लगभग 11:00 बजे भजनपुरा थाने की पुलिस ने फोन करके बताया कि अवधेश सिंह जिला कार्यालय में फांसी लगा ली है मौके पर पहुंचे भाजपा नेताओं ने देखा किअवधेश सिंह आ टी विभाग के कमरे में पंखे के सहारे भाजपा के पटके से लटके हुए थे/भजनपुरा थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन को सौंप दिया/वही कुछ लोगों का कहना है कि अवधेश सिंह फांसी लगाने से पहले कई लोगों से फोन पर बात भी की थी अवधेश सिंह पत्नी सुधा बेटा संजय वह बेटी के साथ तुकमीरपुर में रहते हैं उनका एक बेटा प्रशांत लगभग 10 वर्षों से लापता है/भजनपुरा थाने की पुलिस ने जांच शुरु कर दिया है।

दिल में हो अगर जोश तो कौन हमें रोक पाए - आओ चलो अपने अरमानों को आज पंख लगाएँ ।।“
दिल में हो अगर जोश तो कौन हमें रोक पाए
आओ चलो अपने अरमानों को आज पंख लगाएँ ।।“
युवा स्नातक समारोह

01 मार्च 2025, शनिवार को रायन इंटरनेशनल स्कूल, सोहना रोड द्वारा  युवा स्नातकों के लिए  मोंटेसरी स्नातक समारोह आयोजित किया गया।  बाइबल के पवित्र संदेश व विशिष्ट प्रार्थना के माध्यम से  उल्लासपूर्ण कार्यक्रम शुरू हुआ।   कार्यक्रम के आरंभ में छात्रों ने यीशू मसीह की स्तुति की जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया तथा   प्रधानाचार्या श्रीमती सजीता अय्यर ने सभी अतिथिजनों अभिभावकगणों का स्वागत किया।   -ब्रिगेडियर जगमोहन, श्रीमान अनुराग,श्रीमानविनीत,श्री मानअनुज,श्रीमती उर्वशी, श्री मती गुनीत आदि गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।  सात विभिन्न  भाषाओं में अतिथिगणों व अभिभावकों के स्वागत भाषण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आरंभ हुआ ।  नन्हे-मुन्हे छात्रों ने ROOTS TO GROW,WINGS TO FLY विषय पर लघु नृत्य नाटिका प्रस्तुत की ।मॉन्टेसरी के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने अपनी शानदार प्रस्तुति व अपने जोश से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।  नन्हे-मुन्हों, ने इस तथ्य को दोहराया कि यदि पंख मिले तो उड़ना आसान है वैसे ही प्रयत्न करने पर मंजिल को पाना संभव हो जाता है । कार्यक्रम  के प्रवाह में उन्हें ग्रेजुएशन गाउन और कैप पहने देख अभिभावक भावविभोर हो गए कि किस भांति उन्होंने  अपने पंखों को उड़ान दी है ।विद्यालय के पूर्व छात्रों डॉ० बाला चंद्रा, डॉ० साक्षी जैन,डॉ०करणजुनेजा, कुमारी उर्वशी व तनिष्क झा ने कार्यक्रम के दौरान अपने अनुभव सांझा किए व विद्यालय के चेयरमैन डॉ ए. एफ़ पिंटो, डायरेक्टर मैडम ग्रेस पिंटो , प्रधानाचार्य व शिक्षकगणों के आभार व्यक्त किया जिन्होंने उन्हें प्रेरित किया ।
रायन में हम अपने बच्चों को एक अंतर्राष्ट्रीय अनुभव देने में विश्वास करते हैं और इसके साथ तालमेल बिठाते हुए, दूसरी कक्षा के बच्चों ने  प्रतिध्वनित बज़ प्रस्तुत किया जिसने सभी दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके बाद पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभावान छात्रों को विभिन्न श्रेणियों में उनकी उपलब्धियों के लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। मॉन्टेसरी से पाँचवीं कक्षा तक के रायन राजकुमार और राजकुमारी हेतु पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन शिक्षा, कला, संस्कृति, खेल आदि विभिन्न क्षेत्रों में छात्रों की प्रतिभा को पहचानने के लिए किया गया । मुख्य अतिथिगणों  ने अपने संबोधन में छात्रों व विद्यालय के प्रयासों की अत्यंत सराहना की। नवोदित कलाकारों ने  भव्य समापन नृत्य प्रस्तुत किया,उनके जोश और तालियों की गड़गड़ाहट ने उत्साही माता-पिता को संगीत की  जीवंत धड़कनों पर झूमने के लिए प्रेरित किया। स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती सजीता अय्यर जी ने  सभी प्रतिभागियों को शानदार प्रदर्शन और माता-पिता को उनकी महत्वपूर्ण उपस्थिति और निरंतर समर्थन और प्रेरणा के लिए बधाई दी।  कार्यक्रम के अंत में स्कूल व राष्ट्रीय-गान प्रतिघ्वनित हुआ। यह वास्तव में प्रतिभा और उत्साह का एक शानदार प्रदर्शन  था। अंत में नन्हें फरिश्तों ने यही संदेश दिया -
“ आओ अपने अरमानों को पंख लगाए
नामुमकिन को चलो आज मुमकिन कर दिखाए ।।“