Subhash Pandey - Tarun Mitra

महिला हॉकी टीम अजेय रहते हुए हॉकी वर्ल्ड कप में टॉप-8 में बनाई जगह
भारतीय महिला हॉकी टीम:भारतीय महिला हॉकी टीम ने बेल्जियम और नीदरलैंड की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने ग्रुप में अजेय रहने के साथ टॉप-8 में अपनी जगह को पक्का कर लिया है। भारतीय महिला टीम को ग्रुप स्टेज में पूल-डी में जगह मिली थी, जिसमें उन्होंने अपना आखिरी और अहम मुकाबला 20 अगस्त को इंग्लैंड की टीम के खिलाफ खेला जिसको वह 0-0 से ड्रॉ पर खत्म करने में कामयाब रहे। इसी के साथ पूल स्टेज में भारतीय टीम ने अपने ग्रुप में 5 अंकों के साथ दूसरी पोजीशन पर रहते हुए टॉप-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस पूल में चीन की टीम ने एक ड्रॉ और दो जीत के साथ पहली पोजीशन पर रहते हुए खत्म किया।

इंग्लैंड आक्रामक खेल के बावजूद नहीं भेद सकी भारतीय डिफेंस की दीवार
भारत और इंग्लैंड महिला टीम के बीच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में पूल-डी का मुकाबला काफी रोमांचक देखने को मिला, जिसमें इंग्लैंड की टीम काफी आक्रामक खेल खेलते हुए दिखी लेकिन वह चारों क्वार्टर में भारतीय डिफेंस की दीवार को भेद पाने में कामयाब नहीं हो सकी। इस मैच में इंग्लैंड की महिला टीम को 12 पेनल्टी कॉर्नर मिले थे लेकिन उसमें से वह एक में भी गोल करने में कामयाब नहीं हो सकी। इसका सबसे बड़ा श्रेय भारतीय महिला टीम की गोलकीपर बिचू देवी को जाता है जिन्होंने गोल पोस्ट के अंदर गेंद को जाने नहीं दिया। वहीं भारतीय महिला टीम को भी मैच में 6 पेनल्टी कॉर्नर मिले थे लेकिन वह गोल करने में कामयाब नहीं हो सकी। इससे पहले भारतीय महिला टीम ने पूल स्टेज में पहला मैच चीन की टीम के खिलाफ खेला था जिसे वह 2-2 से बराबरी पर खत्म करने में कामयाब रहीं थी, जबकि अगला मैच उन्होंने साउथ अफ्रीका महिला टीम के खिलाफ खेलते हुए उसे 6-1 से जीतने में कामयाबी हासिल की थी।

अब अगले राउंड में होगा नीदरलैंड और ऑस्ट्रेलिया से सामना
हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय महिला टीम ने राउंड-8 में जहां अपनी जगह को पक्का कर लिया है, जिसमें अब अगले राउंड में उनको पूल-E में नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया और चीन के साथ जगह मिली है। भारतीय महिला टीम को इस राउंड में सिर्फ नीदरलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेलना है, जिसमें उसकी पहली भिड़ंत 21 अगस्त को मेजबान नीदरलैंड की महिला टीम से होगी जबकि अगली भिड़ंत 23 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया महिला टीम से होगी।

लंबे समय तक फ्रेश रखना चाहते हैं टमाटर
टमाटर : टमाटर हर भारतीय रसोई की शान हैं, लेकिन गर्मी के मौसम में ये जल्दी खराब हो जाते हैं या पिलपिले हो जाते हैं। जल्द खराब होने या पिलपिले पड़ने की वजह से ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। अगर आप भी बार-बार खराब टमाटरों को फेंकने से परेशान हैं, तो बस अपने किचन में इन्हें रखने का तरीका बदलें। सही तकनीक अपनाकर आप टमाटरों को हफ्तों तक एकदम ताजा, रसीला और लाल बनाए रख सकते हैं। यहां जान लें टमाटर को स्टोर करने का सही तरीका।

1. सही तापमान और जगह का चुनाव

अक्सर लोग टमाटर खरीदते ही उन्हें फ्रिज में रख देते हैं। यह सबसे बड़ी गलती है। ठंडक टमाटर के नेचुरल स्वाद को खत्म कर देती है और उसका गूदा रेतीला बना देती है। ऐसे में अधपके या हल्के हरे टमाटरों को हमेशा कमरे के तापमान पर हवादार जगह में रखें। जब टमाटर पूरी तरह पक जाएं और 1-2 दिन में उनका इस्तेमाल न होना हो, तब ही उन्हें फ्रिज के सबसे कम ठंडे हिस्से में रखें। इसे इस्तेमाल से आधा घंटा पहले बाहर निकाल लें।

2. डंठल वाला हिस्सा नीचे रखें
टमाटर का डंठल वाला सिरा वह जगह होती है जहां से नमी सबसे तेजी से बाहर निकलती है और बैक्टीरिया अंदर प्रवेश करते हैं। ऐसे में टमाटरों को समतल जगह पर डंठल की तरफ से उल्टा करके रखें। आप चाहें तो डंठल वाली जगह पर थोड़ा सा सेलोटेप भी लगा सकते हैं। इससे नमी लॉक हो जाती है और टमाटर हफ्तों तक नहीं सिकुड़ते।

3. एक-दूसरे से दूर और अलग रखें
टमाटर इथिलीन गैस छोड़ते हैं, जो फल-सब्जियों को तेजी से पकाती है। टमाटरों को एक के ऊपर एक रखने के बजाय एक परत में फैलाकर रखें। इन्हें केले, सेब या आलू के पास न रखें, वरना ये बहुत जल्दी गल जाएंगे।

4. कटे हुए टमाटरों को कैसे बचाएं?
अगर आधा टमाटर बच गया है, तो उसे खुले में न छोड़ें। कटे हुए हिस्से को एयरटाइट कंटेनर में रखें या उस पर क्लिंग रैप लगाकर फ्रिज में रखें। इसे 1-2 दिन के अंदर इस्तेमाल कर लें।

5. फ्रीज करके महीनों चलाएं
अगर आपके पास बहुत ज्यादा टमाटर हैं, तो उन्हें धोकर, सुखाकर पूरे का पूरा जिपलॉक बैग में डालकर फ्रीजर में रख दें। जब भी ग्रेवी या सूप बनाना हो, फ्रीजर से निकालें छिलका आसानी से उतर जाएगा।

करी पत्ते का पौधा घना करने के आसान उपाय
करी पत्ते का पौधा :करी पत्ता खाने के स्वाद और खुशबु को कई गुना बढ़ा देता है। इसका इस्तेमाल खाने से लेकर हेयर केयर में भी खूब किया जता है। यही वजह है कि ज़्यादातर लोग अपने घर में करी पत्ता का पौधा लगाना पसंद करते हैं। हालांकि, कई बार इसकी सही देखभाल नहीं होने की वजह से यह अच्छी तरह से ग्रो नहीं कर पाता है। कभी पौधे पर नई पत्तियां नहीं आतीं, तो कभी इसकी शाखाएं पतली और कमजोर रह जाती हैं। अगर आपके घर में भी करी पत्ते का पौधा है और आप उसे घना और हरा-भरा बनाना चाहते हैं, तो इन आसान टिप्स को जरूर आजमाएं।

ऐसे करें करी पत्ता की देखभाल
मिट्टी का रखें खास ख्याल: करी पत्ता के पौधे को हरा-भरा और तेजी से बढ़ाने के लिए उसकी मिट्टी में अच्छी जल निकासी होनी चाहिए। साथ ही उसकी मिट्टी तैयार करते समय 50 प्रतिशत मिट्टी, 30 प्रतिशत गोबर की खाद  और 20 प्रतिशत रेत या कोकोपीट का मिश्रण इस्तेमाल करें।

धूप वाली जगह पर रखें: यह पौधा धूप में अच्छा बढ़ता है। करी पत्ता घना हो इसलिए उसे हमेशा ऐसी जगह पर रखें जहां धूप अच्छी आ रही हो।  अगर इसे धूप नहीं मिलेगा तो यह सुख जाएगा।

पानी देना है ज़रूरी: करी पत्ता के पौधे को धूप के साथ पानी की भी ज़रूरत होती है। धूप के साथ भरपूर मात्रा में पानी दें।  हालांकि, लगातार पानी देने के बजाय यह भी देखें कि मिट्टी की ऊपरी परत सूखी है या नहीं। अगर ऊपरी पार्ट सुखी है तब ही पानी दें। क्योंकि ज्यादा पानी भरने से जड़ें सड़ सकती हैं।

अच्छी तरह से करें छटाई: करी पत्ता के पौधे की सूखी या पीली पत्तियों और मृत डंडियों की समय पर छंटाई करना बेहद जरूरी है। सूखे हिस्सों को काट देने से पौधे की ऊर्जा बचती है और नई, स्वस्थ शाखाओं व हरी पत्तियों के विकास को बढ़ावा मिलता है।

सरसो के खली का इस्तेमाल: करी पत्ता अच्छी तरह से बढ़े इसलिए आप उसके खाद में सरसो की खली का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो पौधे की वृद्धि और हरी पत्तियों के लिए बहुत फायदेमंद हैं। इससे पौधे में कीड़े भी नहीं लगेंगे। अगर आपके घर पर जेड प्लांट हैं तो इन टिप्स को फॉलो कर के आप उसे भी घना बना सकते हैं

सपाट खुले सेंसेक्स और निफ्टी; इंडिगो
सेंसेक्स और निफ्टी  : भारतीय शेयर बाजार में 19 अगस्त को कारोबार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में नजर आए। शुरुआती कारोबार में ऑटो, मेटल, पावर, एनर्जी और रियल्टी शेयरों पर दबाव देखने को मिला। हालांकि, IT सेक्टर के कुछ बड़े शेयरों में खरीदारी ने बाजार को संभालने की कोशिश की।

शुरुआती कारोबार में बीएसई का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 29.24 अंक की सुस्ती के साथ 77,196.22 के स्तर पर खुला। वहीं, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 22.85 अंक फिसलकर 24,132.05 के स्तर पर आ गया और 24,100 के अहम सपोर्ट लेवल के बेहद करीब पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में करीब 1,210 शेयर बढ़त में रहे, जबकि 1,135 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, 154 शेयरों में कोई खास बदलाव नहीं हुआ। इससे संकेत मिलता है कि बाजार में पूरी तरह बिकवाली का माहौल नहीं है, बल्कि अलग-अलग सेक्टर में निवेशकों की रणनीति अलग नजर आ रही है।

IT और FMCG शेयरों ने संभाला, ऑटो व मेटल में बिकवाली
बाजार में दबाव के बीच आईटी और एफएमसीजी सेक्टर ने सहारा देने की कोशिश की, जबकि मेटल, पावर और बैंकिंग शेयरों ने सूचकांक पर नीचे की ओर दबाव बनाया।

सेंसेक्स के टॉप गेनर स्टॉक्स

एचसीएल टेक: +1.14%
इटरनल: +1.08%
इन्फोसिस: +0.90%
सन फार्मा: +0.83%
इसके अलावा, विप्रो, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी (+0.37%), कोटक बैंक (+0.31%), ट्रेंट (+0.20%) और आईटीसी (+0.19%) भी हरे निशान में कारोबार करते दिखे।

सेंसेक्स के टॉप लूजर स्टॉक्स

महिंद्रा एंड महिंद्रा: -1.17%
टाटा स्टील: 0.97%
बजाज फाइनेंस: -0.68%
बजाज फिनसर्व: -0.62%
भारतीय स्टेट बैंक: -0.35%
इंडिगो: -0.31%
इसके अलावा, हिंडाल्को, लार्सन एंड टुब्रो (-0.86%) और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (-0.80%) में भी मुनाफावसूली का असर देखा गया।

सेक्टोरल इंडेक्स: निफ्टी IT हरे निशान पर, एनर्जी पर दबाव
सेक्टर के आधार पर देखें तो निफ्टी आईटी (+0.84%), निफ्टी एफएमसीजी (+0.35%) और निफ्टी फार्मा (+0.16%) में मजबूती देखने को मिली। दूसरी ओर, निफ्टी एनर्जी (-0.42%), निफ्टी रियल्टी (-0.30%), निफ्टी इंफ्रा (-0.28%) और निफ्टी बैंक (-0.19%) दबाव में नजर आए, जिससे बाजार में बढ़त सीमित रही।

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी
कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी रही। तेल लगातार चौथे सत्र में बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। ब्रेंट क्रूड करीब 91.56 डॉलर प्रति बैरल, जबकि अमेरिकी क्रूड करीब 85.59 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इससे तेल बाजार में तेजी का रुख बना हुआ है।

घर पर ही बाजार जैसा दानेदार स्वादिष्ट कलाकंद बनाएं
कलाकंद  : कलाकंद भारतीय मिठाइयों में एक खास स्थान रखता है। अपने दानेदार टेक्सचर, भीनी-भीनी सुंगध और हल्के मीठे स्वाद के कारण यह हर उम्र के व्यक्ति की पहली पसंद बन चुका है। त्योहारों का मौका हो, कोई खास खुशी हो या बस कुछ मीठा खाने का मन हो, कलाकंद की बात ही अलग होती है। हममें से ज्यादातर लोग बाजार से इसे खरीदकर खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है। यहां हम आपके लिए कलाकंद की सिंपल रेसिपी लेकर आए हैं।

सामग्री

फुल क्रीम दूध: 1.5 लीटर (छैना/पनीर बनाने के लिए)
गाढ़ा दूध (कंडेन्स्ड मिल्क) या मलाईदार दूध: 1/2 कप
चीनी: 1/2 कप
नींबू का रस या सिरका: 2 चम्मच (दूध फाड़ने के लिए)
इलायची पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच
बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स: पिस्ता और बादाम (सजावट के लिए)
देसी घी: 1 छोटा चम्मच (ग्रीसिंग के लिए)
बनाने का तरीका

स्टेप 1
एक भारी तले के बर्तन में 1 लीटर दूध उबालें। उबाल आने पर गैस बंद कर दें और दूध को 2 मिनट ठंडा होने दें। अब नींबू के रस में थोड़ा पानी मिलाकर धीरे-धीरे दूध में डालें। जब दूध और छेना अलग हो जाए, तो इसे मलमल के कपड़े से छान लें। ऊपर से ठंडा पानी डालें ताकि नींबू का खट्टापन निकल जाए। कपड़े को निचोड़कर इसका एक्सट्रा पानी निकाल दें।

स्टेप 2
तैयार छेना को एक थाली में निकालें और हाथों या कांटे की मदद से हल्का मैश कर लें। ध्यान रखें कि इसे आटे की तरह चिकना नहीं गूंथना है, कलाकंद का असली स्वाद इसके दानेदार टेक्सचर में ही है।

स्टेप 3
एक पैन में बचा हुआ 1/2 लीटर दूध गाढ़ा होने तक उबालें। अब इसमें मैश किया हुआ छैना और चीनी मिलाएं। मध्यम आंच पर मिश्रण को लगातार चलाते रहें।

स्टेप 4
धीरे-धीरे मिश्रण गाढ़ा होकर पैन का तला छोड़ने लगेगा। इस स्टेज पर इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। जब मिश्रण जमने वाली स्थिति में आ जाए, तो गैस बंद कर दें।

स्टेप 5
एक ट्रे या गहरी थाली में थोड़ा सा घी लगाकर चिकना कर लें। तैयार मिश्रण को इसमें डालकर फैलाएं और चम्मच से ऊपर से समतल कर लें। ऊपर से कटे हुए पिस्ता और बादाम डालकर हल्के से दबाएं।

वरुण धवन ने खरीदा अपना खेत; चाय-बिस्किट संग मनाया जश्न
वरुण धवन :बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता वरुण धवन ने अपने फैंस के साथ जीवन की एक बेहद खास और बड़ी उपलब्धि साझा की है। अभिनेता के लिए उनके जीवन की सबसे बड़ी कामयाबी किसी ब्लॉकबस्टर फिल्म के सेट या अवॉर्ड से नहीं, बल्कि प्रकृति के करीब बने उनके नए फार्म से जुड़ी हुई है। हाल ही में वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए इस बात का आधिकारिक ऐलान किया कि उन्होंने खुद का एक खेत खरीद लिया है। इस खास मौके को उन्होंने बारिश के खूबसूरत मौसम के बीच चाय और बिस्किट का आनंद लेते हुए बेहद सादगी भरे अंदाज में सेलिब्रेट किया।

चाय और बिस्किट के साथ सेलिब्रेट किया खास पल
सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो क्लिप में 39 वर्षीय अभिनेता अपने फार्म हाउस की खुली जगह में खड़े होकर सीधे कैमरे से बात करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपनी इस नई जमीन को खरीदने के अहसास को अपने जीवन का सबसे बड़ा मील का पत्थर करार दिया। अभिनेता ने वीडियो में दिल खोलकर अपनी खुशी जाहिर की और कहा कि इस बेहतरीन मौसम में अपने फार्म पर खड़े होकर चाय और बिस्किट का लुत्फ उठाना उनके लिए बेहद अविश्वासी और अद्भुत अनुभव है। उन्होंने इस खास लम्हे का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में सादगी से लिखा, 'मैंने एक खेत खरीदा है।'

प्रशंसकों और सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
वरुण धवन का यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल होने लगा और फैंस ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। अभिनेता को इस नई शुरुआत के लिए ढेरों बधाइयां और प्यार मिल रहा है। एक यूजर ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा कि एक स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए आपका धन्यवाद। वहीं एक अन्य यूजर ने गांव के शांत माहौल की तारीफ करते हुए लिखा कि गांव और प्रकृति के बीच की अनुभूति वाकई सबसे अलग होती है। फैंस उनके इस साधारण और जमीन से जुड़े रवैये की जमकर सराहना कर रहे हैं।

हालिया फिल्में और सिनेमाई सफर
वरुण धवन को हाल ही में जून के महीने में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में नजर आई थीं। फिल्म में वरुण के अभिनय को 90 के दशक के बॉलीवुड अंदाज को दोबारा पेश करने की कोशिश के रूप में देखा गया। इस फिल्म से पहले अभिनेता सनी देओल के साथ बहुचर्चित देशभक्ति फिल्म 'बॉर्डर 2' में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आए थे, जहां उनके अभिनय को दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिला था।

कश्मीर भारत का अहम हिस्सा है, यहां आकर बहुत खुश हूं.सर्जियो गोर
कश्मीर घाटी: भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर बुधवार को कश्मीर घाटी के अपने पहले दौरे पर पहुंचे। उन्होंने इस इलाके को "बेहद खूबसूरत जगह" बताया और संकेत दिया कि वॉशिंगटन इस केंद्र शासित प्रदेश के लिए अपनी ट्रैवल एडवाइजरी (यात्रा संबंधी सलाह) की समीक्षा कर सकता है। सर्जियो गोर ने यहां एक अहम बयान भी दिया है कि कश्मीर भारत का एक अहम हिस्सा है। कश्मीर का मेरा दौरा एक शानदार अनुभव है। सर्जियो गोर ने कहा कि मैं कश्मीर पहली बार आया हूं। यह बेहद खूबसूरत जगह है, और इसलिए मैं यहां आकर बहुत खुश हूं।बता दें कि सर्जियो गोर ने श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से भी मुलाकात की है।

ट्रैवल एडवाइजरी पर विचार होगा-  सर्जियो गोर
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ उनकी बातचीत "बहुत अच्छी" रही और इस पर आगे की कार्यवाही के लिए जानकारी वॉशिंगटन और दिल्ली ले जाई जाएगी। उन्होंने कहा- "आखिरी बात जो मैं आपसे साझा करना चाहता हूं, वह यह है कि अमेरिका यात्रा संबंधी चेतावनी जारी करता है, और हम समय-समय पर उन चेतावनियों का पुनर्मूल्यांकन करते हैं। मैं आज यहां कोई बड़ी घोषणा नहीं कर सकता, लेकिन यह एक ऐसी चीज है जिस पर हम विचार करेंगे।"

जम्मू-कश्मीर की यात्रा के दौरान सर्जियो गोर ने कहा- "हमारा मानना है कि यहां के मुख्यमंत्री और सरकार ने इस इलाके को सुरक्षित रखने और इसे और सुरक्षित बनाने के लिए कुछ बेहतरीन कदम उठाए हैं, इसलिए हम देखेंगे कि क्या अमेरिका द्वारा लगाई गई या सुझाई गई यात्रा चेतावनी को कम किया जा सकता है। जैसा कि मैंने पहले कहा, यह एक खूबसूरत इलाका है। मुझे लगता है कि बहुत से अमेरिकी यहाँ आकर यहां की खूबसूरती और मौकों का आनंद लेंगे।" बता दें कि अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने अपनी कश्मीर यात्रा के दौरान डल झील में शिकारा राइड भी किया।

370 निरस्त होने के बाद अमेरिकी राजदूत की पहली यात्रा
आपको बता दें कि अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के इस दौरे पर बारीकी से नजर रखी जा रही है क्योंकि 2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद से कश्मीर का दौरा करने वाले यह पहले मौजूदा अमेरिकी राजदूत हैं। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब नई दिल्ली इस केंद्र शासित प्रदेश में सामान्य स्थिति होने की बात कह रही है। गोर गुरुवार को लद्दाख जाने से पहले अपने प्रवास के दौरान उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भी मुलाकात करेंगे।

इमरान खान को जेल से बाहर नहीं आने देगी शहबाज शरीफ की सरकार?
इस्लामाबाद  : पाकिस्तान का असली चेहरा दुनिया के सामने एक बार फिर से एक्सपोज हो गया है। शहबाज शरीफ की सरकार ने इमरान खान को जेल से हॉस्पिटल में शिफ्ट करने से इनकार कर दिया है। बता दें कि मंगलवार को ही पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने तीन साल से जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को 48 घंटे के भीतर प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराने का आदेश दिया था। चीफ जस्टिस की बेंच ने अपने आदेश में साफ-साफ कहा था कि इमरान खान की हालत ठीक नहीं हैं, उन्हें बेहतर इलाज मिले, ये उनका हक है। इसलिए सरकार उन्हें इस्लामाबाद के शिफा हॉस्पिटल में एडमिट करे। लेकिन बुधवार को शहबाज शरीफ की सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से अपने फैसले पर फिर से गौर करने की अपील कर दी है।

अराजकता फैल जाएगी- सरकार की दलील
दरअसल, मंगलवार को पाकिस्तान सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में इमरान खान की आधी-अधूरी, फर्जी मेडिकल रिपोर्ट्स पेश की थी। ये साबित करने में पूरी ताकत लगाई थी कि इमरान खान ठीक हैं और उनका इलाज जेल में ही हो सकता है। सरकार ने कहा था कि उन्हें हॉस्पिटल में शिफ्ट करने की जरूरत नहीं हैं। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने शहबाज शरीफ की सरकार का झूठ पकड़ लिया और इमरान खान को प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराने का आदेश दिया। हालांकि, बुधवार को आज पाकिस्तान की हुकूमत ने जेल में बंद हजारों कैदियों के हक का मुद्दा उठा दिया। पाकिस्तान के मंत्रियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। किसी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश से अराजकता फैल जाएगी और हर कैदी जेल से हॉस्पिटल में शिफ्ट करने की मांग करेगा। किसी ने कहा कि अगर इमरान खान जेल से बाहर आए तो पूरे मुल्क में फिर हंगामा होगा। तहरीके इंसाफ पार्टी के लोग फिर सड़कों पर निकलेंगे। क्या सुप्रीम कोर्ट गारंटी लेगा कि PTI के वर्कर इसे सियासी मुद्दा नहीं बनाएंगे।

इमरान खान से मिली बहन नूरीन नियाजी
शहबाज शरीफ की सरकार ने दूसरी तरफ एक चालाकी भी की और सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर के मुताबिक, इमरान खान के परिवार वालों को जेल में एंट्री दे दी और इमरान खान से 15 मिनट की मुलाकात करवा दी। नौ महीने के बाद बुधवार को इमरान खान की बहन नूरीन नियाजी अडियाला जेल में अपने भाई से मिलीं। इमरान खान की वाइफ बुशरा बेगम भी अडियाला जेल में कैद हैं, उन्हें इमरान खान से अलग दूसरी बैरक में रखा गया है। आज अडियाला जेल के कॉमन हाल में इमरान खान की मुलाकात बुशरा बेगम से भी कराई गई। चूंकि सुप्रीम कोर्ट ने हर हफ्ते परिवार वालों को इमरान खान से मिलने की परमीशन दी थी लेकिन ये शर्त लगाई थी कि परिवार वाले मुलाकात के बाद मीडिया से कोई बात नहीं करेंगे और इमरान खान की सेहत को लेकर कोई बयान नहीं देंगे। इसलिए जेल से बाहर आने के बाद इमरान की बहन चुपचाप वहां से निकल गई। इसके बाद शहबाज शरीफ के मंत्रियों ने कहना शुरू कर दिया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक जो जायज बात थी, वो सरकार ने पूरी कर दी है। सरकार के मंत्रियों ने कहा कि इमरान खान सजायाफ्ता कैदी हैं, उन्हें जेल मैन्युअल के हिसाब से ही ट्रीटमेंट मिलेगा। अगर इमरान खान को प्राइवेट हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया तो इससे तमाम कानूनी दिक्कतें पैदा होंगी और सरकार ऐसा बिल्कुल नहीं करेगी।

पाकिस्तान के विपक्ष के नेता भी इस वक्त इमरान खान के समर्थन में हैं। जमीयत उलेमा ए इस्लाम के मौलाना फजल-उर-रहमान ने शहबाज शरीफ को नसीहत दी। उन्होंने कहा कि किसी की सेहत के साथ सियासत ठीक नहीं हैं। इस तरह की हरकत से शहबाज शरीफ के खिलाफ आवाम का गुस्सा भड़केगा। फजल-उर-रहमान ने कहा कि अगर शहबाज सरकार कोर्ट का ऑर्डर नहीं मानती है तो सुप्रीम कोर्ट को सरकार के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए।

बिलावल भुट्टो ने भी जारी किया बयान
चौंकाने वाली बात ये है कि शहबाज शरीफ की सरकार में शामिल आसिफ अली जरदारी की पार्टी भी पब्लिक के मूड को समझ रही है। इसीलिए आज पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के प्रेसिडेंट बिलावल भुट्टो ने कहा कि "इमरान खान की सेहत से खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। बेहतर होता ये मामला कोर्ट तक न पहुंचता। अगर सरकार पहले ही इमरान खान को हॉस्पिटल में शिफ्ट कर देती तो उन्हें पब्लिक की इतनी सिंपैथी न मिलती जो अब मिल रही है।"

तेजी से गर्म हो रहा पश्चिमी हिमालय
देहरादून :जलवायु परिवर्तन का असर हिमालय की बर्फीली चोटियों पर तेजी से दिखाई दे रहा है। नए अध्ययन ने पश्चिमी हिमालय में बढ़ते तापमान और भविष्य में तेज हो सकते बर्फ पिघलने के खतरे को लेकर गंभीर चेतावनी दी है।

पश्चिमी हिमालय में सर्दियों के मौसम में गर्मी सबसे ज्यादा बढ़ रही है। यह खुलासा 1901 से 2020 तक के 120 साल के आंकड़ों और आठ जलवायु मॉडलों पर शोध में हुआ है। मध्य और पूर्वी हिमालय की तुलना में लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में तापमान हर मौसम में और हर स्थिति में तेजी से बढ़ रहा है।

जर्नल ऑफ अर्थ सिस्टम साइंस में प्रकाशित वलनेरेब्लीटी ऑफ द हिमालयन रीजन अंडर क्लाइमेट चेंज पर हुए शोध अध्ययन में यह बात सामने आई है कि पश्चिमी हिमालय में दिन की तुलना में रात का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर प्रदूषण कम नहीं हुआ तो इस सदी के अंत तक पश्चिमी हिमालय में बसंत के मौसम में बर्फ पिघलने की रफ्तार तीन गुना ज्यादा हो जाएगी।

हिमालय को अध्ययन के लिए तीन हिस्सों में बांटा गया
बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी) मसेरा, रिमोट सेंसिंग एवं जियोइन्फॉर्मेटिक्स विभाग पुणे के भारतीय उष्ण कटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) और अशोका विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों की टीम ने भारतीय हिमालय के तीन हिस्सों में तापमान और बर्फ में हो रहे बदलावों का आकलन किया। शोध में 1901 से 2020 तक के 120 साल के असली तापमान का रिकॉर्ड व आठ ग्लोबल जलवायु मॉडल को शामिल किया गया।

अध्ययन में दो मौसमों पर खास ध्यान दिया गया, जब सर्दियों में बर्फ जमती है और मानसून से पहले का बसंत जब बर्फ पिघलती है। हिमालय को अध्ययन के लिए तीन हिस्सों में बांटा गया है। पश्चिमी हिमालय-लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश, मध्य हिमालय उत्तराखंड और पूर्वी हिमालय में सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और पूरा पूर्वोत्तर को शामिल किया गया। इन तीनों क्षेत्रों में 15 हजार से ज्यादा ग्लेशियर हैं। यहीं से सिंधु, गंगा और ब्रह्मपुत्र जैसी नदियां निकलती हैं।

अपनी बेटी को दें ये ट्रेंडी और मॉडर्न नेम्स
बेटी :अपनी बेटी कानाम ऐसा रखे जिससे लोगो में एक अलग जुड़ाव महसूस हो। अच्छे ब्यक्तित्व को दर्शाये और छोटा हो आसानी से लोगो को यद् हो जय।
आन्या: इस नाम का अर्थ है अक्षय या जिसका कोई अंत न हो।

आराध्या: इस नाम का अर्थ है पूजा के योग्य. यह नाम आज भी लोकप्रिय है और हमेशा रहेगा।

अनविका: इस नाम का अर्थ होता है शक्तिशाली या देवी दुर्गा का एक रूप।

अद्विका: इस नाम का अर्थ होता है अद्वितीय या जिसके जैसा कोई दूसरा न हो।

इरा: यह नाम देवी सरस्वती का पर्याय है. छोटा होने के कारण यह बहुत मॉडर्न लगता है।

पनीर और ओट्स का कॉम्बिनेशन बनाएगा डिनर को हेल्दी
नीर ओट्स हाई प्रोटीन डिनर:रात में अगर आप कुछ हेल्दी और प्रोटीन से भरपूर खाना चाहते हैं तो पनीर ओट्स एक ऐसा हेल्दी ऑप्शन है, इसमें प्रोटीन और फाइबर के साथ सब्जियों के पोषक तत्व भी मिल जाते हैं। अगर आपको रोजाना ओट्स खाना बोरिंग लगता है या ओवरनाइट ओट्स रेसिपी से मन भर गया है, तो मसाला पनीर ओट्स रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं। एक कप ओट्स में लगभग 16 ग्राम डाइटरी फाइबर, जबकि 100 ग्राम पनीर में करीब 18-21 ग्राम प्रोटीन हो सकता है। यह कॉम्बिनेशन हल्के डिनर के लिए एक स्वादिष्ट विकल्प बन सकता है। चलिए, जानते हैं इसकी रेसिपी?

मसाला पनीर ओट्स के लिए सामग्री
100 ग्राम पनीर, एक कप ओट्स, आधा कप मशरूम, कटे हुए, एक कप पालक, एक प्याज़ कटा हुआ, 3–4 लहसुन की कलियाँ कटी हुई, आधा बड़ा चम्मच घी, डेढ़ बड़ा चम्मच चिली फ्लेक्स, 1 बड़ा चम्मच सोया सॉस, नमक स्वाद अनुसार, ज़रूरत के अनुसार पानी

मसाला पनीर ओट्स बनाने का तरीका
पहला स्टेप: मसाला पनीर ओट्स बनाने के लिए सबसे पहले, एक पैन में आधा बड़ा चम्मच घी गरम करें। इसमें मशरूम, लहसुन और चिली फ्लेक्स डालें, इसे लगभग 2 मिनट तक भूनें। उसके बाद, कटा हुआ प्याज़ और पालक डालें।

दूसरा स्टेप: अब इसे 3–4 मिनट तक भूनें जब तक प्याज़ नरम न हो जाए और हल्का कैरामलाइज़ न होने लगे। जब प्याज ब्राउन हो जाए तब अब इसमें सोया सॉस, नमक और पानी डालें और उबाल आने तक पकाएं।

तीसरा स्टेप: अब इसमें 100 ग्राम पनीर और 1 कप ओट्स डालें। आप पनीर को भूनकर भी डाल सकते हैं। लगातार चलाते हुए तब तक पकाएं। जब तक ओट्स नरम न हो जाएं और मिश्रण आपकी पसंद की गाढ़ापन (कंसिस्टेंसी) तक न पहुँच जाए। जब ये गाढ़ा हो जाए तब गैस बंद कर दें।

चौथा स्टेप: अब इस हाई प्रोटीन डिनर को बाउल में सर्व करें और लुत्फ उठाएं।

मसाला ओट्स खाने के फायदे
मसाला ओट्स का एक साथ सेवन करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह एक बेहतरीन और पौष्टिक मेल है जो वजन को नियंत्रित करने के साथ-साथ मेटाबॉलिज्म और पाचन को सुधारने में भी मदद करता है। कब्ज के मरीजों के लिए भी इसका सेवन फायदेमंद माना जाता है।

सोने की कीमतें टॉप गियर में
सोने की कीमतें: सोने की कीमतें टॉप गियर में रफ्तार पकड़ रही है। बीते कई दिनों से सोने की कीमतों में लगातार तेज बढ़ोतरी जारी है। मंगलवार को एक बार फिर गोल्ड के भाव में जोरदार तेजी देखने को मिली। आज दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का भाव 2000 रुपये की तेजी के साथ 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार निकल गई। खुदरा विक्रेताओं और स्टॉकिस्ट की ताजा खरीदारी के चलने सोने की कीमतों में लगातार दूसरे सेशन में भी बढ़ोतरी देखने को मिली।

1,58,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा सोने का भाव
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 2000 रुपये बढ़कर 1,58,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोमवार को सोने की कीमतें 600 रुपये की साधारण तेजी के साथ 1,56,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थीं। सोने के अलावा, आज चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली। लगातार दो सत्रों में स्थिर रहने के बाद आज चांदी का भाव 730 रुपये बढ़कर 2,40,730 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरा चांदी के भाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 0.5 प्रतिशत घटकर 4,394.57 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था और चांदी 1 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के साथ 65.08 डॉलर प्रति औंस रह गई। मिराए एसेट शेयरखान के कमोडिटी हेड प्रवीण सिंह ने कहा कि पश्चिम एशिया से सप्लाई संबंधी चिंताओं के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच सोना 4,392 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा था। सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच 60 दिन का संघर्ष-विराम खत्म होने के बाद तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई।

ईरान पर अमेरिका का पलड़ा भारी
प्रवीण सिंह ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष-विराम की अवधि को बढ़ाया जा सकता है, लेकिन कोई भी पक्ष ऐसा करने के लिए तैयार नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि नौसैनिक नाकेबंदी जारी रहने के कारण ईरान पर अमेरिका का पलड़ा भारी है, जबकि ईरान ने अपनी सेना को स्थिर रहने को कहा है।

प्रॉफिट बुकिंग के कारण हाजिर चांदी की कीमत में गिरावट
कोटक सिक्योरिटीज में कमोडिटी रिसर्च की एवीपी कायनात चैनवाला ने कहा कि अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में मजबूती और कुछ प्रॉफिट बुकिंग के कारण हाजिर चांदी की कीमत गिरकर 65 डॉलर प्रति औंस के करीब आ गई। उन्होंने कहा कि गिरावट के बावजूद, सर्राफा के लिए माहौल अब भी सकारात्मक बना हुआ है। इसकी वजहें फेडरल रिजर्व की दरों में नरमी की उम्मीदें, चीन की अगुवाई में केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीदारी और निवेश की स्थिर मांग हैं।