Sanjay Maurya - Tarun Mitra

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल से महज 100 मीटर दूर खुले नाले में गिरकर युवक की मौत
रायबरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम से एक दिन पूर्व कार्यक्रम स्थल से महज करीब 100 मीटर की दूरी पर खुले नाले में गिरकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना ने प्रशासनिक तैयारियों और शहर में खुले नालों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार रविवार को नेहरू नगर क्रॉसिंग के पास विकास प्राधिकरण द्वारा बनाए गए नाले में एक साइकिल सवार युवक अचानक गिर गया। बताया जा रहा है कि नाले पर ढक्कन नहीं लगा था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। युवक के नाले में गिरने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक युवक ने अपनी जान की परवाह किए बिना नाले में छलांग लगाकर पहले साइकिल को बाहर निकाला और फिर युवक को बाहर निकाला। हालांकि, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जहां पूरा प्रशासन कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा हुआ था, वहीं कार्यक्रम स्थल के बेहद करीब हुई इस घटना ने व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि खुले नाले पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चुरी में रखवा दिया है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस पहचान कराने के प्रयास में जुटी है।
वहीं, घटना को लेकर जिले के जिम्मेदार अधिकारी फिलहाल कुछ भी स्पष्ट बताने से बचते नजर आए। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से ठीक पहले हुई इस घटना ने प्रशासनिक तैयारियों के बीच एक गंभीर सवाल जरूर खड़ा कर दिया है कि आखिर खुले नालों की सुरक्षा को लेकर जिम्मेदार विभाग कब जागेंगे।

रायबरेली: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली
रायबरेली। पुलिस ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मुठभेड़ के दौरान कुल सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। हरचंदपुर थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गोली भी लगी है वहीं दूसरी घटना ऊंचाहार थाना क्षेत्र में चोरी करने वाले बड़े गैंग के दो सदस्य को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है जिसमें एक के दाहिने पैर में गोली लगी है। पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात्रि को हरचन्दपुर पुलिस टीम द्वारा मुठभेड़ में 5 अन्तर्जनपदीय गौ-तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ के दौरान एक अभियुक्त के पैर में गोली भी लगी है। वही दूसरी घटना ऊंचाहार क्षेत्र की है जहां पर 31 जुलाई को एक परिवार घर में ताला बंद करके बाहर गए थे उसी दौरान चोरों ने निशाना बनाते हुए 50 लाख के जेवरात व लाइसेंसी रिवाल्वर चुरा ले गए थे। पुलिस ने वादी सहदेव ठाकुर निवासी अलीगंज की तहरीर पर ऊंचाहार थाने में चोरी का मामला दर्ज कराया था। शनिवार की रात ऊंचाहार पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान रोहित सरोज व मोनू सरोज निवासी प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया है पुलिस की जवाबी फायरिंग में रोहित सरोज के दाहिने पैर में गोली लगी है जबकि चार अन्य अभियुक्त भागने में सफल रहे। गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों ने उक्त घटना को कबूल किया है और उनके पास से 50 लाख रुपए की चांदी सोना व चोरी की गई लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद किया है। सभी अभियुक्त को न्यायिक साथ में लेकर विधि कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया है।

पुलिस मुठभेड़ में गौ तस्कर के पैर में लगी गोली
रायबरेली। थाना हरचन्दपुर पुलिस टीम द्वारा मुठभेड़ में 5 अन्तर्जनपदीय गौ-तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ के दौरान एक अभियुक्त के पैर में गोली भी लगी है वहीं पुलिस टीम पूरी तरह सुरक्षित है। अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान थाना हरचंदरपुर पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम हिलगी नहर पुलिया के पास से मुठभेड़ में 05 गौ-तस्कर रामभवन यादव पुत्र श्याम लाल यादव निवासी ग्राम बनकटवा थाना अमेठी जनपद अमेठी, हरिप्रसाद पुत्र रामदेव मोर्या निवासी ग्राम गंगापुर भुलिया थाना दोस्तपुर जनपद सुल्तानपुर, वैभव मिश्रा पुत्र संतोष कुमार मिश्रा निवासी ग्राम बलभद्रमिश्र का पुरवा थाना कुड़वार जनपद सुल्तानपुर, राकेश यादव पुत्र हनुमान यादव निवासी ग्राम बनकटवा मजरे ज्ञानपुर थाना अमेठी जनपद अमेठी, मकसूद पुत्र निजामुद्दीन निवासी ग्राम मनियारपुर थाना बन्धुआकला जनपद सुल्तानपुर को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों द्वारा पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया जिसमें पुलिस द्वारा अपने बचाव में की गयी जवाबी फायरिंग के दौरान अभियुक्त मकसूद उपरोक्त के दाहिनें पैर में गोली लगी है, जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया है। मुठभेड़ में कोई भी पुलिसकर्मी सिखलाई के कारण घायल नही हुआ है।  अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पशु तस्कर जहां पशुओं को स्लॉटर हाउस में बेचते है, उसकी जांच करायी जा रही है। स्लॉटर हाउस के जो भी कर्मचारी की संलिप्तता इसमें पायी जायेगी उसके विरुद्ध कठोर विधिक कार्यवाही की जायेगी। थाना हरचंदरपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-205/2025 धारा-3(5)/313/109 व धारा-3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

एक सप्ताह पूर्वी लिखी गई थी मौर्य पर हमले की स्क्रिप्ट- प्रेमचंद मौर्य
रायबरेली। स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमले की जांच अब तेजी से आगे बढ़ रही है, और इस मामले में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। अपनी जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रेमचंद मौर्य का आरोप है कि यह हमला कोई आकस्मिक घटना नहीं थी, बल्कि एक सोची-समझी साजिश थी जिसका उद्देश्य यादव और मौर्य समाज को आपस में भिड़ाना था। अपनी जनता पार्टी के पदाधिकारियों का दावा है कि हमले की स्क्रिप्ट एक सप्ताह पहले ही तैयार कर ली गई थी।  हमलावर पूरी प्लानिंग के साथ आए थे, जिनमें से कुछ फूल-माला लेकर खड़े थे, जबकि कुछ गाड़ियों में छिपे थे और कुछ मौके की तलाश में आसपास घूम रहे थे। रोहित द्विवेदी ने अपने बयान कई बार बदले, कभी करणी सेना, कभी बजरंग दल, तो कभी गौ रक्षक दल से जुड़ाव की बात कही। उसके परिवार और उसके खुद के बयानों में विरोधा भाष दिखा। जिससे उसकी भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। अपनी जनता पार्टी के नेताओं का आरोप है कि इस हमले का असली मकसद ठाकुर को साथ लेकर ब्राह्मण राजनीति के जरिए यादव-मौर्य समाज में दरार डालना था। 'करणी सेना' का नाम केवल एक मोहरा था, असली खेल जातिगत नफरत और राजनीतिक स्वार्थ का था। पदाधिकारियों का कहना है कि अब तक हुए खुलासे महज शुरुआत हैं, जबकि असली साजिश का पर्दाफाश होना अभी बाकी है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

मौर्य पर हमला करने वाले युवक जेल से रिहा

स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला करने वाले रोहित द्विवेदी और शिवम यादव को न्यायालय से जमानत मिलने के बाद रिहा कर दिया गया है। रिहाई के बाद दोनों युवक अपने परिवार के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया और उनके समर्थक उनके घर पहुंचकर उनका हौसला बढ़ा रहे हैं। प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य दोनों पक्ष के तीनों अभियुक्तों को बिना सूचना दिए शनिवार को सुबह 6 बजे जेल से रिहा कर दिया।

मौर्य ने कार्यकर्ता दिलीप कुमार का बढ़ाया हौसला

स्वागत के दौरान अपनी जनता पार्टी के गिरफ्तार कार्यकर्ता दिलीप कुमार को भी जेल से रिहा कर दिया गया है। रिहाई के बाद दिलीप कुमार मौर्य अपने साथियों के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य का आशीर्वाद लेने उनके आवास लखनऊ पहुंच गया। इस दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य ने मिठाई खिलाकर व माला पहनकर उसका हौसला बढ़ाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। बतादें कि स्वामी प्रसाद मौर्य पर यह हमला रायबरेली में हुआ था, जब वह एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। दो युवकों ने माला पहनाने के बहाने मौर्य पर हमला किया, जिसमें से एक युवक ने थप्पड़ मारा था। इस घटना के बाद समर्थकों ने हमलावरों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था।

स्थानीय व्यक्ति ही कर सकता है प्रधान की शिकायत
रायबरेली। निदेशक पंचायती राज उत्तर प्रदेश ने जिलाधिकारी को एक आदेश जारी किया है जिसमें कहा गया है कि ग्राम प्रधानों के खिलाफ शिकायत सिर्फ स्थानीय व्यक्ति ही कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें हलफनामा लगाना अनिवार्य होगा। आदेश संख्या 1/102066/2025 में स्पष्ट लिखा है की कोई बाहरी व्यक्ति ग्राम प्रधान की शिकायत नहीं कर सकता। अगर ग्रामसभा का कोई व्यक्ति झूठी या फर्जी शिकायत करता है जांच में वह गलत पाई गई तो उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में विधिक कार्यवाही होगी। उक्त आदेश प्रदेश अध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन कौशल किशोर पांडे के प्रार्थना पत्र पर लिया गया है। उत्तर प्रदेश के पंचायती राज व्यवस्था के तहत ग्राम प्रधानों के खिलाफ शिकायतों के संबंध में एक नया दिशा-निर्देश जारी किया है।

झूठी शिकायतों से प्रधान पर पड़ता था मानसिक दबाव

पंचायत चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक द्वेष भावना के चलते गांव के ही लोग प्रधान पर फर्जी व झूठ आरोप लगाकर प्रशासन का समय बर्बाद करते थे तो वही प्रधान को भी मानसिक रूप से परेशान होना पड़ता था जिसे देखते हुए उत्तर प्रदेश प्रधान संगठन ने इसकी शिकायत निदेशक पंचायती राज उत्तर प्रदेश से की थी, जिसे संज्ञान लेते हुए निदेशक पंचायती राज  ने यह आदेश जारी किया है जिसमें साफ लिखा हुआ है कि अब स्थानीय व्यक्ति ही ग्राम प्रधान की शिकायत कर सकता है परंतु शिकायत झूठी पाए जाने पर विधिक कार्यवाही के लिए तैयार रहे।

व्यापारी नेता पंकज मुरारका ने नगर के नवनियुक्त भाजपा मंडल टीम का किया सम्मान
रायबरेली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश महामंत्री जिला अध्यक्ष पंकज मुरारका ने अपने आवास पर भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व द्वारा जनपद के सभी 26 मंडलों में घोषित मंडल टीम को बधाई देते हुए उनके स्वर्णिम कार्यकाल की कामना की एवं रायबरेली नगर की पूर्वी और पश्चिम नगर टीम को अपने आवास पर सम्मानित करते हुए कहा कि 2026 पंचायत चुनाव एवं 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी क्योंकि मंडल से ही शक्ति केंद्र और मजबूत बूथ की संरचना होती है इसी क्रम में आने वाले कार्यक्रमों एवं अभियानों की चर्चा कीअनिल कुमार मिश्रा सुनील कक्कड़ सील निधि अग्रवाल संदीप मुरारका संजय जयसवाल इन्दर सावलानी के द्वारा सभी को अंग वस्त्र एवं माल्यार्पण कर सुखद सुगम कार्यकाल की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष पूर्वी आशुतोष कुमार पांडे नगर अध्यक्ष पश्चिमी नवजीत सिंह सलूजा सहित नगर पूर्वी और नगर पश्चिम के महामंत्री उपाध्यक्ष मंत्री सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

"ऑपरेशन भरोसा” अभियान के तहत छात्र/छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश , 166 बसों के चालक परिचालक सत्यापन
रायबरेली। पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल पर्यवेक्षण में शनिवार को छात्र/छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत जनपद रायबरेली मे "ऑपरेशन भरोसा” अभियान चलाया गया। उक्त अभियान के तहत सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक उप संभागीय अधिकारी परिवहन अम्बुज कुमार व रेहाना बानो व प्रभारी यातायत इन्द्रपाल सिंह द्वारा न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल त्रिपुला रेयान पब्लिक स्कूल सुल्तानपुर रोड तथा एसजेएस पब्लिक स्कूल की ब्रांच-(रायबरेली, लालगंज, गुरुबक्शगंज, महराजगंज, ऊंचाहार, सलोन, कटघर, डीह, किलौलीतथा हाइवे रतापुर) की कुल 166 बसों के चालक परिचालक के चरित्र सत्यापनये गये तथा बस फिटनेस आदि की चेकिंग की गयी। सभी स्कूल प्रबन्धको को छात्र/छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सभी आवश्यक दिशा निर्देश एवं हिदायत दी गयी।

रायबरेली: डीएम-एसपी ने सुनी लोगों की शिकायतें, निस्तारण के दिए निर्देश
रायबरेली।  जिलाधिकारी हर्षिता माथुर एवं पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने तहसील सलोन में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर लोगों की समस्याएं सुनीं। उनके सामने राजस्व विभाग से 31, पुलिस 11, विकास 06, लो0नि0 विभाग 01, नगर पंचायत 02, वन विभाग 02 एवं जल निगम 01 सहित कुल 54 शिकायतें आयीं।जिनमें से 09 शिकारियों का तत्काल निस्तारण करा दिया गया। अवशेष प्रकरण को संबंधित अधिकारियों को इस निर्देश के साथ उपलब्ध करा दिए गए कि लोगों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराया जाए। इनमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि भूमि संबंधी विवादों में पूरी तरह सक्रियता बरती जाए और अगर कोई विवादित शिकायत है तो पुलिस प्रशासनिक संयुक्त टीम मौके पर भेज कर उस समस्या की जांच कर उसका समाधान कराया जाए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 नवीन चंद्रा, उप जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश गौतम सहित संबंधित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

आबकारी विभाग की बड़ी करवाई,चार अभियोग पंजीकृत
रायबरेली। जिला आबकारी विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में सोमवार को विभाग ने थाना गुरबख्शगंज के  अंतर्गत ग्राम घाटमपुर , गम्भीरपुर, बरुवा एवं थाना बछरावा के अंतर्गत ग्राम कन्नावा, खैरानी में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों / संदिग्ध घरों पर दबिश की बड़ी कार्यवाही की। टीम द्वारा  दबिश के दौरान 60 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा लगभग  300 किलोग्राम महुआ लहन बरामद कर मौके पर नष्ट कराते हुए चार अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किये। जिला आबकारी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया है कि जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह के कुशल नेतृत्व में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए इस प्रकार की प्रवर्तन कार्रवाई आगे भी जारी रखी जाएगी।

रायबरेली एसपी ने खोए 101 मोबाइल स्वामियों को किए सुपुर्द
रायबरेली। विभिन्न थाना क्षेत्र से खोए अलग-अलग कंपनियों के 170 मोबाइल जिसकी लगत 23 लाख से अधिक को सर्विलांस टीम द्वारा बरामद किया गया है पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया की खोये हुये कुल 101 मोबाइल फोन कीमत लगभग 14 लाख 20 हजार रुपये तथा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से जनपद के थानों द्वारा कुल 69 मोबाइल फोन कीमत लगभग 9 लाख 23 हजार रुपये (कुल 170 मोबाइल कीमत लगभग 23 लाख 43 हजार रुपये) बरामद किये गये है। सर्विलांस सेल थानों द्वारा खोये मोबाइल / टैबलेट से संबंधित प्राप्त शिकायतों एवंकैंटल के आधार पर जनपद में गुम/खोये हुए मोबाइल/टैबलेट के संबंध में सूचनाओं के आधार पर सर्विलांस टीम/थानों द्वारा प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कुल 170 मोबाइल बरामद किये गये हैं। 101 मोबाइल पुलिस अधीक्षक द्वारा उनके स्वामियों को सुपुर्द किये गये है तथा थानों द्वारा बरामद 69 मोबाइल थानों द्वारा उनके स्वामियों को सुपुर्द किये जा रहे है। स्वामियों द्वारा जनपदीय पुलिस/सर्विलांस टीम का आभार व्यक्त किया गया तथा आम जनमानस द्वारा इस सराहनीय कार्य हेतु रायबरेली पुलिस की प्रशंसा की जा रही है।

डीएम ने शहीद स्मारक के सौंदर्यीकरण कार्यो का किया निरीक्षण
। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने मुंशीगंज स्थित शहीद स्मारक में कराये जा रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया है कि निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है, कुछ कार्य अवशेष हैं जिन्हें शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि शहीद स्मारक मुख्य स्थल पर सुरक्षा के दृष्टिगत सीढ़ियों पर रेलिंग अवश्य लगवा ली जाए। रिक्त स्थानों पर भी इंटरलॉकिंग करने के निर्देश दिए। नगर पालिका को निर्देश दिया कि समय समय पर स्थल की साफ सफाई अवश्य कराई जाए। पेयजल और प्रकाश व्यवस्था भी दुरुस्त रखी जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शहीद  स्थल पर नीम के पौधे को भी रोपित किया। निर्देश दिया कि निर्माण कार्य के दौरान जो भी पेड़ पौधे पहले से लगे हैं उनकी सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाए। किसी भी पौधे के  क्षतिग्रत होने पर उसके स्थान पर नये पौधे अवश्य लगाए जाए। इस दौरान एडीएम (वि/रा) ने भी आवलें का पौधा लगाया। इस अवसर पर एडीएम (एफ/आर)अमृता सिंह, प्रभारी जिला पर्यटन अधिकारी सुधीर गिरी, तहसीलदार आकृति व विकास प्राधिकरण के कर्मचारी उपस्थित रहे।

एनटीपीसी प्रियदर्शिनी लेडिज क्लब: शिक्षा, साक्षरता एवं सर्व कल्याण के प्रति समर्पित
रायबरेली। प्रियदर्शिनी लेडीज़ क्लब, एनटीपीसी ऊंचाहार का एक कल्याणकारी संगठन है। यह क्लब आसपास के क्षेत्रों के कल्याण के लिए काम करता है। प्रियदर्शिनी लेडिज क्लब न केवल एनटीपीसी परिवार की महिलाओं एवं बच्चों की विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं अन्य कल्याणकारी गतिविधियों में अपना योगदान करती है बल्कि आसपास के ग्रामीणों के जीवन स्तर में प्रभावशाली परिवर्तन के लिए कटिबद्ध रहती है। परियोजना के आसपास के गावों में एनटीपीसी ऊंचाहार द्वारा संचालित विभिन्न कार्यकमों में जहां बढ़ चढ़ कर भाग लेती है वही जरूरतमंद बच्चों एवं महिलाओं के शैक्षिक उन्नयन में अपनी सर्वश्रेष्ठ भूमिका का निर्वाह करती है। प्रियदर्शिनी लेडीज़ क्लब द्वारा की गई पहलमें से एक, वंचित और आस-पास के गाँवों के बच्चों की शिक्षा के क्षेत्र में है। लेडिज क्लब द्वारा परियोजना परिसर में लिटल-नेस्ट नामक स्कूल संचालित होता है जिसमें नर्सरी, एलकेजी तथा यूकेजी की कक्षाएँ चलती है। इन कक्षाओं में लगभग 170 बच्चों को सात अध्यापकों के द्वारा पढ़ाई के साथ-साथ आर्ट एवं क्राफ्ट, स्कूल पुस्तकालय में किताबें पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना, शैक्षिक खेल, शारीरिक गतिविधियों के साथ-साथ समग्र विकास की शिक्षा दी जाती है। छात्रों की जरूरत के हिसाब से स्कूल संबंधी इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रियदर्शिनी लेडिज क्लब के परामर्श से तय  किया जाता है। ग्रामीण अभिभावक बच्चों को शिक्षा दिलाने के लिए लिटल-नेस्ट स्कूल को ही पसंद करते है। स्कूल में समय-समय पर पिकनिक, वार्षिक दिवस, पेरेंट-टीचर मीटिंग के साथ-साथ त्योहार, नव वर्ष एवं राष्ट्रीय पर्व धूमधाम से मनाएँ जाते है। साथ ही लेडिज क्लब के वेलफेयर विंग द्वारा ज्ञान भारती कोचिंग केंद्र संचालित किया जाता है जिसमें कक्षा एक से दस तक के 30 जरूरतमन्द बच्चों को स्कूल में छुट्टी हो जाने के बाद नियमित निशुल्क कोचिंग कराई जाती है। अध्यापक हफ्ते में पाँच दिन कोचिंग क्लाससेस में सभी विषयों की कक्षाएं लेते हैं। इसके अलावा निशुल्क कम्प्यूटर कक्षाएँ भी संचालित होती है जिसमें लगभग 20 जरूरतमंद बच्चे दक्ष कम्प्यूटर टीचर से निशुल्क कम्प्यूटर का प्रशिक्षण लेते है। सप्ताह में तीन दिन दिये जाने वाले इस कम्प्यूटर प्रशिक्षण की अवधि एक वर्ष होती है। टीचर के वेतन का भुगतान लेडिज क्लब द्वारा किया जाता है। प्रियदर्शिनी लेडिज क्लब द्वारा संचालित सर्व कल्याण केंद्र निरक्षर संविदाकर्मियों के लिए आशा का केंद्र साबित हुआ है। आस-पास के निरक्षर लोगों एवं परियोजना में कार्य करने वाले संविदाश्रमिकों को साक्षर बनाने के लिए प्रौढ़ शिक्षा कक्षाएँ संचालित की जाती है। ये कक्षाएँ सोमवार से शुक्रवार तक शाम को एक घंटे के लिए संचालित की जाती हैं। इस समय सर्व कल्याण केंद्र में तीस जरूरतमंदो को प्रौढ़ शिक्षा दी जा रही है। स्कूल शिक्षकों, कोचिंग कक्षाओं के शिक्षकों और वयस्क शिक्षा कक्षाओं के शिक्षकों का वेतन प्रियदर्शिनी लेडीज़ क्लब द्वारा दिया जाता है। इनफ्रास्ट्रक्चर एवं शिक्षा की गुणवत्ता संबन्धित सभी आवश्यकताएं लेडीज़ क्लब द्वारा पूरी की जाती हैं। इसके साथ ही बच्चे एनटीपीसी कार्यक्रमों में भी शामिल होते हैं और प्रतिष्ठित हस्तियों से भी मिलते हैं। इस प्रकार जीवन के कैनवस पर नए रंग भरकर जरूरत मंदो के लिए प्रियदर्शिनी लेडिज क्लब सेवा और विश्वास का एक बड़ा मंच साबित होकर एनटीपीसी ऊंचाहार का नाम रौशन कर रहा है।