Shubham Kashyap - Tarun Mitra

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में अहम पहल
लखनऊ। एचपीवी संक्रमण सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण है। समय पर लगाया गया एचपीवी टीका इस कैंसर की रोकथाम का सुरक्षित और प्रभावी माध्यम है। 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को लक्षित कर चलाया जा रहा यह अभियान भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के जोखिम को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। ये बातें मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.एन.बी. सिंह ने कही।
शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग और लखनऊ छावनी परिषद के संयुक्त प्रयासों से संचालित यह अभियान गुणवत्तापूर्ण एवं निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं को प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक पहुंचाने तथा सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।कार्यक्रम का शुभारंभ जनरल ऑफिसर कमांडिंग ,जीओसी, सब एरिया, की धर्मपत्नी संगीता कुकरेती ने किया। उन्होंने बताया कि एचपीवी टीकाकरण पूरी तरह सुरक्षित है और इसे स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लगाया जा रहा है। अभियान के दौरान अभिभावकों को भी टीके की उपयोगिता, सुरक्षा और आवश्यकता के बारे में जानकारी दी जा रही है, ताकि वे बिना किसी भ्रम के अपनी बेटियों का समय पर टीकाकरण करा सकें। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे निर्धारित आयु वर्ग की अपनी बेटियों का एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं, क्योंकि यह भविष्य में सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण निवेश है। अभियान के आयोजन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले मुख्य अधिशासी अधिकारी, छावनी परिषद  अभिषेक राठौर ने अभिभावकों से अपील की कि वह 14 से 15 वर्ष तक की किशोरियों का एचपीवी टीकाकरण कराएं और सर्वाइकल कैंसर जैसी बीमारी से उन्हें सुरक्षित करें।
डॉ संदीप सिंह ने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। टीकाकरण के लिए प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती, कोल्ड चेन व्यवस्था तथा वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। साथ ही टीकाकरण के बाद किशोरियों के स्वास्थ्य की भी निगरानी की जा रही है।  कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं और उनके अभिभावकों को एचपीवी टीकाकरण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में इसकी प्रभावशीलता पर प्रकाश डाला गया। अभियान के प्रथम दिन कुल 22 पात्र बालिकाओं का सफलतापूर्वक एचपीवी टीकाकरण किया गया। इस अवसर पर ब्रिगेडियर आर. के. मिश्रा, अध्यक्ष, लखनऊ छावनी परिषद, पल्लवी मिश्रा, नामित सदस्य प्रमोद शर्मा,  लखनऊ छावनी परिषद के विद्यालयों के शिक्षक, परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी, बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव में दस विभूतियों का सम्मान
लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर के 65वें वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव का समापन शुक्रवार को भक्ति, संस्कृति और सेवा के अद्भुत संगम के साथ हुआ। समापन अवसर पर आयोजित "श्री रामस्वरूप महाराज मेमोरियल पुरस्कार समारोह" में समाज, शिक्षा, चिकित्सा, साहित्य, खेल एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 10 प्रबुद्ध विभूतियों को सम्मानित किया गया। वहीं भगवान श्री जगन्नाथ के महाभोग एवं महाप्रसाद वितरण में हजारों श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ पड़ी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य रामचंद्र प्रधान ने सम्मानित विभूतियों को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में मंजरी उपाध्याय, अवधेश मिश्रा, साहित्यकार अशोक पांडेय, समाजसेवी सोमनाथ कश्यप, खिलाड़ी अबु हुबैदा, चिकित्सक डॉ. एस.के. तिवारी, समाजसेवी अनिल बसिन, समाजसेवी रुपेश अग्रवाल, प्रियंक गुप्ता, शिक्षाविद् अन्नपूर्णा आचारी तथा लेखक डॉ. शिलावंत सिंह शामिल रहे।

युवा व्यापारियों की भागीदारी से संगठन होगा सशक्त:अमरनाथ
लखनऊ। लखनऊ व्यापार मण्डल इकाई कपूरथला युवा लखनऊ व्यापार मण्डल का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि लखनऊ व्यापार मण्डल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र रहे। विशिष्ट अतिथियों में पवन मनोचा ,ट्रांसगोमती अध्यक्ष, देवेन्द्र गुप्ता ,वरिष्ठ महामंत्री, जितेन्द्र सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष सुहैल हैदर अल्वी, महामंत्री मनीष गुप्ता, सोमेश मिश्र , मुसब्बिर अली उर्फ मंशू, महामंत्री ,जिला प्रभार अरविन्द पाठक सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि अमरनाथ मिश्र ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

बच्चों में टीबी की पहचान के लिए बाल रोग विशेषज्ञ निभाएंगे भूमिका
लखनऊ। बच्चों में टीबी के लक्षण अक्सर सामान्य बीमारियों जैसे दिखाई देते हैं,जिससे कई बार निदान में देर हो जाती है। यदि परिवार के किसी सदस्य को टीबी है अथवा किसी बच्चे में दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी, लगातार बुखार, वजन न बढ़ना, सुस्ती या कुपोषण जैसे लक्षण दिखाई दें, तो उसकी टीबी की जांच अवश्य करानी चाहिए। ये बातें राज्य क्षय रोग अधिकारी डॉ.ऋषि सक्सेना ने दी।
गुरुवार को इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स, लखनऊ शाखा के निजी बाल रोग विशेषज्ञों के लिए शहर के एक होटल में सेंसिटाइजेशन सीएमई का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीबी की जांच और उपचार पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध है। समय पर इलाज से अधिकांश बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि टीबी रोगी के निकट संपर्क में रहने वाले पांच वर्ष तक की आयु के बच्चों सहित अन्य पात्र संपर्कों को सक्रिय टीबी की जांच के बाद समय पर टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट दिया जाना चाहिए।
उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. रवि पांडे ने निजी बाल रोग विशेषज्ञों से टीबी के संदिग्ध मामलों की समय पर जांच ,पुष्टि ,नोटिफिकेशन एवं उपचार में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स, लखनऊ के अध्यक्ष डॉ. अमित रस्तोगी ने कहा कि बच्चों में टीबी की शीघ्र पहचान के लिए बाल रोग विशेषज्ञों को टीबी के प्रति सतर्क रहना होगा। उन्होंने कहा कि समय पर जांच, सही नोटिफिकेशन और राष्ट्रीय उपचार दिशानिर्देशों का पालन करने से बच्चों में टीबी के बेहतर प्रबंधन के साथ-साथ टीबी उन्मूलन अभियान को भी मजबूती मिलेगी।
डॉ.राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. दीप्ति ने बच्चों में टीबी की जांच की चुनौतियों , निदान की आधुनिक तकनीकों तथा उपचार से जुड़े महत्वपूर्ण तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्पष्ट लक्षणों का अभाव, बीमारी की पहचान में आने वाली कठिनाइयां और टीबी से जुड़ा सामाजिक कलंक,स्टिग्मा बच्चों में समय पर टीबी की पहचान में बड़ी बाधा बनते हैं।
वीरांगना अवंतीबाई महिला चिकित्सालय के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सलमान खान ने कहा कि बच्चों में टीबी के उपचार में अभिभावकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि दवाओं का पूरा कोर्स, नियमित फॉलो-अप और चिकित्सकीय सलाह का पालन करने से अधिकांश बच्चों को पूरी तरह स्वस्थ किया जा सकता है। उपचार बीच में छोड़ने से बीमारी दोबारा उभरने और दवा-प्रतिरोधी टीबी का खतरा बढ़ सकता है। टीबी हॉस्पिटल के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. कपिल ने कहा कि बाल टीबी के जटिल मामलों में समय पर रेफरल, विशेषज्ञ परामर्श , नियमित फॉलो-अप तथा राष्ट्रीय उपचार प्रोटोकॉल का पालन बेहतर उपचार परिणाम सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत आवश्यक है।

सिविल अस्पताल को मिली नयी व्हीलचेयर
लखनऊ। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में बीते कई सालों से संचालित सम्राट विक्रमादित्य सेवा केंद्र में गुरूवार को पाच नयी व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई। सेवा संस्थान के सचिव आनंद पांडे ने बताया कि विगत सात वर्षों से सिविल अस्पताल के मुख्य गेट पर संस्थान के कार्यकर्ताओं के द्वारा निशुल्क की स्ट्रेचर व्हीलचेयर उपलब्ध कराने की सेवा दी जा रही है। संस्थान के सीएमएस डॉक्टर देवेंद्र चंद्र पांडे ने उपकरणों पर पुष्पार्चन कर इसका लोकार्पण किया। कार्यक्रम में सेवा संस्थान के मुख्य संरक्षक प्रदीप सिंह संगठन महा सचिव ओमप्रकाश पांडे, सेवा केंद्र के संचालक सचिव कर्नल डॉ देव मित्र गुप्ता, राज्य मुख्यालय से मान्यता प्राप्त स्वतंत्र पत्रकार तारकेश्वर मिश्र,पुनीता अवस्थी उमाशंकर  तथा दानदाता मंजू जैन जी उक्त अवसर पर उपस्थित रही, संस्थान के सीएमएस ने सेवा संस्थान द्वारा किए जा रहे इस नेक कार्य की भर-घर प्रशंसा करते हुए अस्पताल के लिए सेवा संस्थान को विशेष सहयोगात्मक बताया ।

श्रृंगारित होकर नगर यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ
लखनऊ। भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र, बहन सुभद्रा के संग फूलों से सुसज्जित लकड़ी के रथ पर रंग बिरंगे कपड़े से श्रृंगारित होकर भक्तों को दर्शन देने के लिए ऐशबाग लखनऊ स्थित मोतीनगर के गौडीय मठ से नगर यात्रा पर निकले। इस अवसर पर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा को रत्न जड़ित पगड़ी, पीताम्बर वस्त्र और कीमती आभूषणों से सुशोभित किया गया था। श्री श्री जगन्नाथ रथयात्रा का शुभारंभ मंदिर समिति के मठाध्यक्ष सुधा सिंधु महाराज ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर भगवान को झूला झुलाते हुए चंदन-कपूर मिश्रित जल छिड़ककर रथ समार्चना कर आरती से किया। इसके पश्चात हजारों भक्तों ने भगवान की काष्ठ प्रतिमाओं को अपने कंधों पर उठाकर नाचते गाते हुए फूलों से सजे रथ पर विराजमान किया। ऐशबाग के शकुंतलम भवन के भक्तों की ओर से श्री गौड़ीय मठ मंदिर के भगवान जगन्नाथ रथयात्रा का  पूजन अर्चन, कमल की माला अर्पित कर फलों व मिष्ठान का भोग लगाकर रथयात्रा का स्वागत किया गया। रथयात्रा में सबसे आगे माता तुलसी को अपने सिर पर विराजमान कर संतगण चल रहे थे। उनके पीछे चैतन्य महाप्रभु का भव्य चित्र विराजमान था। रथयात्रा के मार्गों पर हजारों भक्तों ने झाड़ू लगाकर एवं भगवान जगन्नाथ के रथ को  अपने हाथों से खींचकर पुण्य लाभ कमा रहे थे। बैंडबाजों तथा संकीर्तन करते भक्तों के बीच रथ पर विराजे बलभद्र, सुभद्रा व जगन्नाथ के दिव्य दर्शन पाने के लिए हजारों भक्त मार्गों के दोनों ओर एकत्र हुए थे।

भव्यता से निकली भगवान जगन्नाथ यात्रा
लखनऊ। भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा राधारमण बिहारी मंदिर से भव्य स्वरूप में निकाली गई। रथ यात्रा का शुभारंभ सरजीत सिंह डंग पूर्व कैबिनेट मंत्री, सरकार नें किया, यात्रा के प्रमुख संयोजक के रूप में मनीष साहू ( एडवोकेट ) में समर्पित भाव से दायित्व निर्वहन किया। विश्व हिन्दू परिषद, शिवाजी नगर, लखनऊ पश्चिम द्वारा भगवान जगन्नाथ रथयात्रा का स्वागत जिला कार्यालय ( प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र, निकट-पीला मन्दिर, लालकुआं ) में किया गया व मारवाड़ी गली अमीनाबाद की रथ यात्रा का फतेहगंज में भी भव्य स्वागत किया गया । इस अवसर पर मनोज मिश्रा, तरनजीत सिंह डंग, गणेश शंकर पवार, अरुणा श्रीवास्तव, गोपाल दुबे, वीरेन्द्र अवस्थी, प्रेम यादव, रीता मिश्रा, कमला देवी सिंह, सरोज शर्मा, मात्र शक्ति एवं अन्य जनों की उपस्थिति रही।

घुमड़ते बादलों और जयघोष के बीच नगर भ्रमण पर निकले जग के नाथ
लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर के 65वें वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव के अंतर्गत गुरुवार को भगवान श्री जगन्नाथ, माता सुभद्रा एवं भगवान बलभद्र (बलदेव) की भव्य रथ यात्रा अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और भक्तिभाव के साथ निकाली गई। शाम को घुमड़ते बादलों और हल्की बारिश की फुहारों के बीच जब भगवान श्री जगन्नाथ सुसज्जित रथ पर नगर भ्रमण के लिए निकले तो पूरा क्षेत्र "जय जगन्नाथ", "जय माई सुभद्रा" और "जय बलदेव" के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने रथ की रस्सी खींचकर भगवान का नगर भ्रमण प्रारंभ कराया और मार्गभर पुष्पवर्षा, इत्र वर्षा तथा स्वर्णिम झाड़ू सेवा से उनका भव्य स्वागत किया।

रथ यात्रा से पूर्व श्री माधव मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष पूजन, महाआरती एवं भगवान को 56 प्रकार के भोग अर्पित किए गए। इसके उपरांत भगवान श्री जगन्नाथ, माता सुभद्रा और भगवान बलभद्र को आकर्षक ढंग से सुसज्जित रथ पर विराजमान कराया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ नीरज सिंह, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, उत्तर विधानसभा विधायक डॉ. नीरज बोरा, विधान परिषद सदस्य राम चंद्र प्रधान, अवनीश कुमार सिंह, बिहारी लाल साहू, भारत भूषण गुप्ता, ओमकार जायसवाल, घनश्याम दास अग्रवाल (गुड्डा), श्याम साहू, घनश्याम अग्रवाल, गोविंद साहू, श्याम जी साहू एवं अनुराग साहू सहित अनेक श्रद्धालुओं ने रथ की रस्सी खींचकर यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर 101 बूंदी के लड्डुओं का विशेष भोग भी श्री राधा माधव सेवा संस्थान द्वारा अर्पित किया गया। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं व्यापारियों ने भगवान का भव्य स्वागत किया तथा पुष्पवर्षा, इत्र छिड़काव और आरती के माध्यम से अपनी श्रद्धा अर्पित की।

रथ यात्रा में सबसे आगे 15 फीट ऊंचा हनुमान ध्वज श्रद्धा और सनातन गौरव का संदेश देता हुआ चल रहा था। उसके पीछे 100 से अधिक श्रद्धालु हाथों में ध्वज लेकर "जय जगन्नाथ" के जयघोष के साथ पूरे उत्साह और भक्तिभाव से यात्रा में शामिल हुए। ध्वजवाहकों की यह अनुशासित और भव्य टोली श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही।रथ यात्रा में प्रस्तुत पारंपरिक 'फरुवाही नृत्य' ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया और आयोजन की विशेष पहचान बना। वहीं प्रीति जायसवाल एवं उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत विविध लोकनृत्यों ने भारतीय संस्कृति की रंग-बिरंगी छटा बिखेरते हुए पूरे वातावरण को भक्तिमय और उत्सवमय बना दिया। इन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर श्रद्धालुओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।यू

समाजसेवी एवं पार्षद रंजीत सिंह की संस्था "स्वच्छ गोमती–निर्मल गोमती" ने यात्रा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। रथ यात्रा में भजन गायक दीपक सिंह ग्रुप पूरे मार्ग में भगवान श्री जगन्नाथ के भजनों की संगीतमय प्रस्तुति देता चला, जिससे वातावरण पूर्णतः भक्तिमय बना रहा। इस वर्ष कई विशेष आकर्षण श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहे। सबसे आगे नासिक ढोल दल की मनमोहक प्रस्तुति ने वातावरण को उत्साह से भर दिया, जबकि वानर सेवा दल "जय श्रीराम" के उद्घोष के साथ यात्रा में शामिल रहा। उज्जैन की तर्ज पर डमरुओं की गूंज के बीच महाआरती का दिव्य दृश्य श्रद्धालुओं को भावविभोर कर गया।

रथ यात्रा में विंटेज कार पर सजी भगवान राधा-कृष्ण, भगवान शिव एवं श्री हनुमान की आकर्षक झांकियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। वहीं 15 फीट ऊंचा हनुमान ध्वज पूरे मार्ग में श्रद्धा और आस्था का प्रतीक बना रहा। श्रद्धालु हाथों में आरती की थाल लिए भगवान के दर्शन करते हुए आगे बढ़ते रहे। बड़ी संख्या में मोबाइल फोटोग्राफी के शौकीनों ने रथ यात्रा के मनोहारी दृश्यों को अपने कैमरों में कैद किया।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को जामुन, मीठे चावल और बूंदी का महाप्रसाद वितरित किया गया। डालीगंज क्षेत्र के व्यापारियों एवं सामाजिक संगठनों ने विभिन्न स्थानों पर सेवा शिविर लगाकर श्रद्धालुओं का स्वागत किया।राकेश साहू ने बताया कि भगवान श्री जगन्नाथ की यह रथ यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, सेवा और संस्कृति का संदेश देने वाला महापर्व है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। इस अवसर पर अनुराग साहू, दिनेश अग्रवाल, भारत भूषण गुप्ता, गोविंद साहू, ओमकार जायसवाल, श्याम जी साहू, मनोज साहू, राकेश साहू, माया आनंद सहित श्री राधा माधव सेवा संस्थान के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

केजीएमयू: डाक्टरों ने जटिल सर्जरी कर बचायी युवक की जान
लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय ,केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर के चिकित्सकों ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं और समर्पण का परिचय देते हुए 23 वर्षीय युवक की अत्यंत दुर्लभ एवं जटिल जीवनरक्षक शल्यक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न की। सुबह सात बजे शुरू हुई सर्जरी अपरान्ह 3.30 तक (साढ़े आठ घंटे) चली।

केजीएमयू के मीडिया प्रवक्ता डॉ केके सिंह द्वारा बताया गया है कि यह मामला इसलिए अत्यंत असाधारण था क्योंकि चार लोहे की सरियां मरीज के बाएं नितंब से प्रवेश कर पेट और छाती को भेदते हुए शरीर के विभिन्न हिस्सों से बाहर निकली थीं। इनमें से तीन सरियां दाहिने कंधे एवं गर्दन के समीप तक पहुंच गई थीं, जबकि एक सरिया रीढ़ के पास पीठ की ओर निकली थी। इन सरियों से फेफड़ा, डायफ्राम, आमाशय (स्टमक), छोटी आंत, प्लीहा (स्प्लीन) तथा मूत्राशय (यूरिनरी ब्लैडर) सहित कई महत्वपूर्ण अंग गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए थे।

उमेश (23 वर्ष) निवासी ग्राम नरैया, थाना राजेपुर, तहसील अमृतपुर, जनपद फर्रुखाबाद, पेशे से मजदूर हैं। 13 जुलाई 2026 को प्रातः लगभग 4:30 बजे लखनऊ के बादशाह नगर स्थित निर्माणाधीन इमारत पर कार्य करते समय ऊंचाई से गिरने के कारण वे कई लोहे की सरियों पर जा गिरे। सरियां उनके शरीर में धंस गईं और वे उन्हीं में फंस गए। स्थानीय लोगों ने सरियों को काटकर उन्हें उसी अवस्था में तत्काल केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां वे सुबह लगभग 5:30 बजे भर्ती किए गए।

ट्रॉमा सेंटर पहुंचने पर मरीज की स्थिति अत्यंत गंभीर थी। उनका रक्तचाप अस्थिर था तथा मूत्र में रक्त आ रहा था। शरीर में लोहे की सरियां उसी अवस्था में मौजूद थीं। प्रो.डॉ.समीर मिश्रा के निर्देशन में डॉ. नरेंद्र कुमार ने एडवांस्ड ट्रॉमा लाइफ सपोर्ट प्रोटोकॉल के अनुसार तत्काल पुनर्जीवन प्रारंभ कराया।  इमरजेंसी में वरिष्ठ रेजिडेंट डॉ. चरणवीर एवं उनकी टीम ने मरीज को स्थिर करते हुए आवश्यक जांचें कराई। सीटी स्कैन में पाया गया कि चारों सरियां मूत्राशय, छोटी आंत, आमाशय, प्लीहा, पेट की प्रमुख रक्त वाहिकाओं , डायफ्राम तथा हृदय के अत्यंत समीप से गुजरते हुए बाएं फेफड़े को भेद चुकी थीं, जिससे न्यूमोथोरैक्स हो गया था।

तत्काल दोनों ओर इंटरकॉस्टल ड्रेन डाले गए, जिनसे रक्त एवं वायु बाहर निकाली गई और फेफड़ों का फैलाव बेहतर हुआ। इसके बाद मरीज को तुरंत ऑपरेशन थिएटर ले जाया गया। शरीर में धंसी सरियों को बिना उचित शल्य तैयारी के निकालना अत्यंत घातक सिद्ध हो सकता था क्योंकि इससे अनियंत्रित एवं जानलेवा रक्तस्राव हो सकता था। इसलिए सर्जिकल टीम ने अत्यंत सावधानीपूर्वक ऑपरेशन की विस्तृत योजना बनाई।

डॉ समीर मिश्र ने बताया कि मरीज की लैपरोटॉमी तथा बाईं ओर एंटेरोलेटरल थोरेकोटॉमी एक साथ की गई। ऑपरेशन के दौरान छाती एवं पेट में जमा रक्त के थक्कों को निकाला गया तथा सबसे पहले प्रमुख रक्त वाहिकाओं  को सुरक्षित किया गया। इसके पश्चात चारों लोहे की सरियों को प्रत्यक्ष दृष्टि में अत्यंत सावधानी से निकाला गया। यह शल्यक्रिया अत्यंत चुनौतीपूर्ण थी क्योंकि इसमें मूत्राशय, आंत, आमाशय, प्लीहा, पेट की बड़ी रक्त वाहिकाएं, डायफ्राम एवं फेफड़े सहित अनेक महत्वपूर्ण अंग क्षतिग्रस्त थे। सबसे कठिन कार्य चारों सरियों को इस प्रकार निकालना था कि हृदय, फेफड़े, प्लीहा और प्रमुख रक्त वाहिकाओं को अतिरिक्त क्षति न पहुंचे तथा अत्यधिक रक्तस्राव को रोका जा सके।

ऑपरेशन टीम

प्रो. डॉ. समीर मिश्रा वरिष्ठ परामर्शदाता एवं प्रभारी
डॉ. नरेंद्र कुमार परामर्शदाता एवं प्रभारी –
– डॉ. यदवेन्द्र धीर परामर्शदाता
– डॉ. रैम्बिट वरिष्ठ रेजिडेंट
– डॉ. चरणवीर- वरिष्ठ रेजिडेंट
– डॉ. महेश – जूनियर रेजिडेंट-3
– डॉ. प्रज्ज्वल – जूनियर रेजिडेंट-3
– डॉ. धैर्य – जूनियर रेजिडेंट-2
– डॉ. अंकित – जूनियर रेजिडेंट-2
– डॉ. अखंड जूनियर रेजिडेंट-2
– डॉ. मोहतास्सिन – जूनियर रेजिडेंट-1
– डॉ. सागर- जूनियर रेजिडेंट-1
– डॉ. पार्थ- जूनियर रेजिडेंट-1

भातखण्डे विवि का 16वां दीक्षांत समारोह संपन्न
लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में हुआ। पारंपरिक दीक्षांत शोभायात्रा के साथ आरंभ हुए इस समारोह में विश्वविद्यालय की छात्राओं ने राष्ट्रगीत एवं कुलगीत की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति एवं सांस्कृतिक गरिमा से ओत-प्रोत कर दिया।
विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.मांडवी सिंह ने बताया इस अवसर पर वर्ष 2026 की कुल 255 डिग्रियां डिजिटल माध्यम से डिजी लॉकर पर अपलोड की गईं। समारोह में प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, कुलाधिपति के प्रतिनिधि के रूप में उनके विशेष कार्याधिकारी सुधीर एम. वोबड़े, पद्मश्री से सम्मानित सुप्रसिद्ध तबला वादक पंडित कुमार बोस की  उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त मंच पर अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात, कुलसचिव एस. पी. सिंह, गायन विभागाध्यक्ष प्रो. सृष्टि माथुर एवं नृत्य विभागाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र दत्त बाजपेई उपस्थित रहे।
दीक्षांत समारोह में कुल 48 पदकों का वितरण किया गया, जिनमें 30 स्वर्ण, 09 रजत एवं 09 कांस्य पदक सम्मिलित रहे। साथ ही तीन शोधार्थियों को पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की गई। एमपीए. (कथक नृत्य) की छात्रा श्वेता गुप्ता ने सर्वाधिक सात स्वर्ण पदक प्राप्त कर विशिष्ट उपलब्धि अर्जित की। उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अंतर्गत गोद लिए गए ग्रामों के कक्षा 03 से 12 तक आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। गोद ग्राम के बच्चों द्वारा जल एवं पर्यावरण संरक्षण विषयक सांस्कृतिक प्रस्तुति ने सभी उपस्थितजनों को विशेष रूप से प्रभावित किया। गायन एवं स्वरवाद्य विभागाध्यक्ष प्रो. सृष्टि माथुर को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की स्मारिका का विमोचन किया गया तथा प्रो. सृष्टि माथुर द्वारा लिखित पुस्तक “ संगीत सृष्टि ” का भी विमोचन किया गया।
मुख्य अतिथि पंडित कुमार बोस ने विद्यार्थियों को प्राप्त शिक्षा को आत्मसात करने का संदेश दिया तथा हिंदुस्तानी संगीत को भारतीय संस्कृति के नव-रसों का सार बताते हुए उसकी वैश्विक महत्ता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए 100 किट विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान की गईं, जबकि गोंडा जनपद के जिला विकास अधिकारी आदित्य तिवारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार द्वारा 200 आंगनबाड़ी किट वितरित की गईं। दोनों अधिकारियों को एचपीवी टीकाकरण अभियान में योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही गोद ग्राम कठिंगरा के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को पुस्तकें भेंट की गईं।
मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि वर्ष 1926 में एक छोटे से संस्थान के रूप में स्थापित यह प्रतिष्ठान वर्ष 2022 में विश्वविद्यालय के रूप में विकसित हुआ है। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत्त 14 एकड़ भूमि का उल्लेख करते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कुलपति प्रो. मांडवी सिंह एवं सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। दीक्षांत समारोह के उपरांत जनभवन, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय के राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में “माँ-बेटी सम्मेलन” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. मांडवी सिंह ने लगभग 20 छात्राओं की माताओं से संवाद करते हुए पूर्व में कराई गई रक्त जांच रिपोर्ट के आधार पर उन्हें उनके स्वास्थ्य की स्थिति से अवगत कराया तथा चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

मूलभूत नागरिक सुविधाओं में बढ़ते भ्रष्टाचार पर चर्चा
लखनऊ । लखनऊ के मीडियाकर्मियों और रंगकर्मियों की उपस्थिति में भारतीय रंगमंच के वयोवृद्ध अभिनेता डा.अनिल रस्तोगी का सार्वजनिक सम्मान यूपी प्रेस क्लब में किया गया। इस अवसर पर नटराज कला मंडल की ओर से डा.रस्तोगी को नटराज सम्मान-2026 दिया गया। संचालक विमल प्रकाश ने कहा कि हाल ही में भारत के राष्ट्रपति भवन में दीर्घकालीन रंगमंचीय सक्रियता के लिए पद्मश्री पुरस्कार पाने वाले डा.अनिल रस्तोगी के सरल व्यक्तित्व से नयी पीढ़ी के अभिनेता बहुत कुछ सीख सकते हैं। जयहिंद संवाद के संयोजक जाहिद अली ने कहा कि दर्पण जैसी प्रख्यात नाट्य संस्था के संचालकों में से एक डा.अनिल रस्तोगी का नाम आज किसी परिचय या सम्मान का मोहताज नहीं है।उन्हें सम्मानित करके जयहिंद संवाद का मंच स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
डा.अनिल रस्तोगी ने जानकारी दी कि उनकी देखरेख में लखनऊ मेडिकल कॉलेज आने वाले साधनहीन मरीजों को चिकित्सा,भोजन और अन्य सुविधाएं देने के लिए हरिओम सेवा समिति के नाम से एक एनजीओ संचालित किया जा रहा है।जिसका लाभ कोई जरूरतमंद नागरिक उठा सकता है। जयहिंद संवाद विमर्श में मौलिक नागरिक सेवाओं में बढ़ते भ्रष्टाचारों पर चर्चा हुई। विषय प्रस्तावना फरहत कासिम ने रखी। मुख्य वक्ताओं में बौद्धमती विमला देवी,जमशेद फारूकी,मोहम्मद रब्बानी,अमजद खान, कांग्रेस प्रवक्ता एच.वहीद और लखनऊ विश्वविद्यालय से विज्ञान स्नातक कर रहे अन्वेष शुक्ला ने अपने विचार रखें।

पौधों के हार्मोनल क्रॉस-टॉक पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारम्भ
लखनऊ। सीएसआईआर-राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान,सीएसआईआर-एनबीआरआई में बुधवार दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी " पौधों के विकास और तनाव की प्रतिक्रियाओं को नियंत्रित करने वाले हार्मोनल क्रॉस-टॉक पर" का शुभारम्भ हुआ। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग , भारत सरकार तथा अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस संगोष्ठी में देशभर के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक, शिक्षाविद्, शोधकर्ता, संकाय सदस्य एवं विद्यार्थी एकत्रित हुए हैं। संगोष्ठी का उद्देश्य पौध हार्मोन सिग्नलिंग, विकासीय जीवविज्ञान तथा तनाव अनुकूलन के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम अनुसंधानों पर विचार-विमर्श एवं वैज्ञानिक संवाद को बढ़ावा देना है। संगोष्ठी के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. त्रिलोचन मोहपात्रा, अध्यक्ष, पौधा किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण , कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार थे।
मुख्य अतिथि डॉ. त्रिलोचन मोहपात्रा ने देश की उभरती चुनौतियों के समाधान में पादप संसाधनों एवं पादप-आधारित समाधानों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत की बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए आने वाले वर्षों में खाद्य सुरक्षा, पोषण सुरक्षा तथा स्वास्थ्य सुरक्षा देश की प्रमुख प्राथमिकताएं होंगी।
उन्होंने कहा कि बदलते वैश्विक भू-राजनीतिक परिदृश्य के कारण ऊर्जा सुरक्षा भी एक महत्वपूर्ण चुनौती के रूप में उभरकर सामने आई है। ऐसे समय में पादप-आधारित समाधान इन राष्ट्रीय आवश्यकताओं की पूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भरता से लेकर जैव-ईंधन (बायोफ्यूल) जैसे क्षेत्रों तक पादप संसाधनों ने देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।