Pradeep Saxena - Tarun Mitra

मेडिकल कॉलेज में सनसनीखेज घटना छात्र ने साथी छात्रा को चाकु से गोदा मची अफरातफरी
पीलीभीत तरुण मित्र उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से मंगलवार सुबह एक बेहद सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिला अस्पताल परिसर में पैरामेडिकल की पढ़ाई कर रहे एक छात्र ने अपनी ही सहपाठी मेडिकल छात्रा पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वारदात के दौरान मेडिकल छात्रा जान बचाने के लिए CT Scan रूम की ओर भागी, लेकिन आरोपी वहां भी पहुंच गया और उस पर कई वार कर दिए। युवती की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है, जबकि बचाने आई एक महिला कर्मचारी निधी भी घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी सागर को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे की है। बरेली की रहने वाली एक मेडिकल छात्रा पीलीभीत जिला अस्पताल में पैरामेडिकल की पढ़ाई कर रही थी। उसी बैच में सागर नाम का एक अन्य मेडिकल छात्र भी पढ़ता था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी छात्र ने अचानक मेडिकल छात्रा पर चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से घबराई छात्रा अपनी जान बचाने के लिए अस्पताल के CT Scan रूम की ओर भागी। लेकिन आरोपी उसका पीछा करते हुए CT Scan रूम तक पहुंच गया और वहां भी युवती को पकड़कर उस पर चाकू से कई वार कर दिए। घटना के दौरान CT Scan रूम में मौजूद एक महिला कर्मचारी निधी ने मेडिकल छात्रा को बचाने की कोशिश की। आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया, जिससे वह भी घायल हो गई। इसके बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल कर्मियों ने आरोपी को दबोचा शोर सुनकर अस्पताल के अन्य कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद आरोपी छात्र को काबू में कर लिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।हमले में गंभीर रूप से घायल मेडिकल छात्रा का जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। उसकी हालत बेहद नाजुक है और उसे बेहतर इलाज के लिए बरेली राम मूर्ति अस्पताल में रेफर कर दिया गया है जहां उसका इलाज शुरू कर दिया गया है छात्रा के परिजन भी पहुंच चुके हैं हमले की वजह अभी साफ नहीं है लेकिन स्टाफ द्वारा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है फिलहाल पुलिस ने आरोपी छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। अब सवाल यह है कि इतने सुरक्षा कर्मी और पुलिस चौकी होने के बाद भी छात्र इतना बड़ा और नया चाकू लेकर मेडिकल कॉलेज में कैसे पहुंचा और जब वह वारदात को अंजाम दे रहा था तो सुरक्षा कर्मी कहा थे मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा के बड़े बड़े बादे करने वाले मेडिकल कॉलेज के अधिकारी अब मुंह छिपा कर कहा बैठे हैं जो कि करोड़ों रुपए खर्च कर मेडिकल कॉलेज में सभी तरह के इलाज का दावा कर रहे थे और आज अपने ही स्टूडेंट्स को बरेली रेफर करना पड़ा जब से मेडिकल कॉलेज खुला है लगातार अखबारों की सुर्खियों में रहा है लेकिन मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों की ऊंची पहुंच की बजह से मामला जांचों में ही सिमट कर रह जाता है यदि मेडिकल कॉलेज में शुरू से ही स्टूडेंट्स को अनुशासन का पाठ पढ़ाया जाता तो आज इतनी बड़ी घटना नहीं होती

निबंध लेखन व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अभिनव राठौर रहे अव्वल, राज्यमंत्री ने किया सम्मानित
पीलीभीत तरुण मित्र। पूरनपुर तहसील क्षेत्र के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। राजकीय संघटक महाविद्यालय, नवदिया धनेश में आयोजित निबंध लेखन एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में कलीनगर कस्बे के छात्र अभिनव राठौर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
राजकीय संघटक महाविद्यालय में समय-समय पर विद्यार्थियों की रचनात्मक क्षमता, बौद्धिक विकास एवं कौशल परीक्षण के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में निबंध लेखन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में अभिनव राठौर ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मक सोच का शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।महाविद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए जिला स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन रामलुभाई साहनी राजकीय महिला महाविद्यालय में किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया। राज्यमंत्री ने अभिनव राठौर को सम्मान पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं की प्रतिभा ही देश का भविष्य तय करती है और ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है।अभिनव राठौर की इस सफलता पर उनके परिवार, शिक्षकों एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उनकी उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी।

महिलाओं के उत्पीड़न के आरोपों से घिरा कथित पत्रकार, किसान यूनियन की महिला सदस्यों ने खोला मोर्चा
पूरनपुर, पीलीभीत तरुण मित्र।पत्रकारिता के नाम पर कलंक और महिलाओं की सुरक्षा के लिए खतरा बने एक कथित पत्रकार की करतूतें अब बर्दाश्त से बाहर हो चुकी हैं। भारतीय किसान यूनियन भानू की महिला सदस्यों ने गैर समुदाय के लुकमान नामक एक सिरफिरे व्यक्ति के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आरोप है कि यह व्यक्ति खुद को पत्रकार बताकर न केवल महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार कर रहा है, बल्कि सरेआम छेड़छाड़ जैसे जघन्य कृत्य को अंजाम देने से भी नहीं चूक रहा है।

आरोप है कि सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गोरा गांव का निवासी लुकमान, जो खुद को पत्रकार कहता है, असल में अनपढ़ है। और पत्रकारिता से दूर दूर तक उसका कोई वास्ता नही है। उसकी घटिया हरकतों के चलते उसे पहले ही संगठन से निष्कासित किया जा चुका है। बावजूद इसके, इस व्यक्ति के माथे पर कोई शिकन नहीं है और न ही इसकी हरकतों में कोई सुधार आया है। संगठन की महिलाओं का कहना है कि यह दरिंदा महिलाओं को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और अनावश्यक दबाव बनाकर उनसे अनुचित संबंध बनाने का कुत्सित प्रयास कर रहा है। गत 15 जून को तहसील पूरनपुर में आयोजित संगठन की बैठक में इस व्यक्ति ने एक और साथी के साथ घुसपैठ की और बैठक में मौजूद महिलाओं के साथ छेड़छाड़ का घिनौना प्रयास किया।

महिलाओं ने जब इसका कड़ा विरोध किया, तो भी उसके तेवर कम नहीं हुए। इससे पहले भी नीरज नामक महिला सदस्य ने इसके खिलाफ गंभीर शिकायतें की थीं, जिसमें उस पर शारीरिक और मानसिक शोषण का दबाव बनाने का आरोप लगाया गया था। भारतीय किसान यूनियन भानू की महिला सदस्यों ने कोतवाली पूरनपुर में तहरीर देकर इस दरिंदे के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है।महिला सदस्यों ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर इस कथित पत्रकार को अविलंब जेल नहीं भेजा गया, तो संगठन सड़कों पर उतरने से पीछे नहीं हटेगा। अब देखना यह है कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है या किसी और बड़ी घटना का इंतजार करता है?

शिवसेना ने धूमधाम से मनाया आदित्य ठाकरे का 35वाँ जन्मदिवस : शैली शर्मा*
पीलीभीत तरुण मित्र शिवसेना पीलीभीत इकाई द्वारा युवा सेना प्रमुख और विधायक आदित्य ठाकरे जी का 35वां जन्मदिवस शिवसेना कार्यालय पर बडे उत्साह के साथ मनाया गया | इस दौरान कार्यक्रम का आयोजन जिलाप्रमुख शैली शर्मा व शिवसेना कानूनी सलाहकार एडवोकेट आरके शर्मा के नेतृत्व में किया गया। शिवसेना कार्यालय पर पदाधिकारियोंऔर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर आदित्य ठाकरे के दीर्घायु होने की कामना की | सभी ने एक-दूसरे को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं और मिठाई बांटी |इस अवसर पर शैली शर्मा ने कहा कि आदित्य ठाकरे ने मुंबई से विधायक रहते हुए पर्यावरण संरक्षण और जनसवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किए हैं ।। कार्यकर्ताओ ने कहा कि आदित्यठाकरे युवाओं के प्रेरणासरोत हैं और उनके जन्मदिन को सेवा कायों से मनाना गर्व की बात है | कार्यक्रम के अंत में सभी ने संकल्प लिया कि वे आदित्य ठाकरे के दिखाए मार्ग पर चलकर समाज सेवा करते रहेंगे।। कार्यक्रम में मौजूद रहे शिवसेना जिला अध्यक्ष शैली शर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल प्रजापति, कानूनी सलाहकार एडवोकेट आरके शर्मा, सक्सेना प्रवक्ता प्रदीप श्रीवास्तव, जिला महा सचिव सोनू गोस्वामी, जिला सचिव हर्षित अभिनेत्री, विशेष शर्मा , अभिलाष गुप्ता, प्रेम शंकर, दयाराम, ऋषभ सिंह, सौरभ यादव, आंचल शर्मा ,अमित शर्मा, चंचल वर्मा आदि शिवसैनिक मौजूद रहे।।

बड़े मंगल पर कायस्थ सेवा समिति ने लगाया विशाल भंडारा
पीलीभीत तरुण मित्र। ज्येष्ठ मास के छठे बड़े मंगल के अवसर पर कायस्थ सेवा समिति की ओर से गांधी स्टेडियम रोड स्थित स्काउट भवन के सामने विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने भंडारे में पहुंचकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया तथा सेवा कार्य में सहभागिता निभाई। उन्होंने समिति द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम में कायस्थ सेवा समिति के अध्यक्ष अवनीश सक्सेना सहित सुशील बाबू, राजेंद्र सक्सेना, अनिल कमल, महेश नारायण, अशोक सक्सेना, सुधीर जौहरी, संदीप सक्सेना, विशाल सक्सेना, संजय सक्सेना, विपिन सक्सेना, रामजी सक्सेना, बृजेश सक्सेना, वरुण सक्सेना, साकेत सक्सेना, आयुष सक्सेना, अखिलेश सक्सेना, अभिषेक, सुनीता सक्सेना, वर्षा सक्सेना, विद्या सक्सेना, अनीता सक्सेना, स्वर्णलता सक्सेना, रचना, डॉ. अनिल सक्सेना, डॉ. बी.के. श्रीवास्तव, शेखर सक्सेना एवं सर्वेश सक्सेना सहित समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। भंडारे के सफल आयोजन में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह का वातावरण रहा और सभी ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

शाहजी मियां के मेले मे युवतियों से छेड़छाड़ फिर मारपीट
पीलीभीत तरुण मित्र कोतवाली पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र मे पीडिता ने बताया कि प्रार्थिनी हाशिमा पुत्री मोहम्मद मियाँ, मोहल्ला भूरे खाँ, थाना कोतवाली, जिला पीलीभीत की निवासी है। कल दिनांक 21.05.2026 को मैं अपने दोनो भाईयों अली हसन व मोहम्मद हुसैन तथा छोटी बहन सबा के साथ शाहजी मियां के मेले में गयी थी, वहाँ मेले में एक लड़का अपने 2-3 दोस्तों के साथ लगातार पीछा कर रहा था और मुझे व मेरी बहन सबा से जानबूझकर धक्का-मुक्की, छेड़छाड़ व अश्लील दुर्व्यवहार व छींटाकशी कर रहा था, यह बात मैंने अपने भाई को बतायी तो उसने कहा कि यह मोहल्ला शेर मोहम्मद का रहने वाला मुश्ताक का बेटा जैद है और हम लोग जल्दी-जल्दी घर की तरफ जाने लगे, तभी रात करीब 10:30 बजे कमल्ले चौराहे पर बब्लू चाय वाले के होटल के पास जैद ने भीड़ में बद्दनियति से मेरा हाथ पकड़कर जोर से खींचा, मेरे चिल्लाने पर दोनो भाई दौड़कर आये और जैद को पकड़ लिया, तब उक्त जैद व उसके दोस्तों ने मेरे दोनो भाईयों को लात-घूसों व बेल्टों से मारा और फोन करके अपने चाचा फिरोज और शादाब को बुला लिया, उन लोगों ने भी हमारे साथ मारपीट और गाली-गलौज की, मौके पर भीड़ इकट्ठी हो गयी, लोगों ने बीच-बचाव कराया तो उक्त सभी लोग जान से मारने की धमकी देते हुये चले गये। कोतवाल से पूछने पर बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है जांच कर मुकदमा लिखाया जा रहा है फिलहाल खबर लिखे जाने तक मुकदमा पंजीकृत नहीं हो पाया था

पीलीभीत डीएम का मजबूत कदम: अपराध और नशे के खिलाफ सख्त हुई व्यवस्था, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
पीलीभीत तरुण मित्र उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने, महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों में तेजी से न्याय सुनिश्चित करने तथा नशे के खिलाफ प्रभावी अभियान चलाने को लेकर जिला प्रशासन पूरी गंभीरता के साथ सक्रिय दिखाई दे रहा है। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों और एन-कार्ड की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें अपराध नियंत्रण, मुकदमों की प्रगति और मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में प्रशासन की प्राथमिकता साफ दिखाई दी कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो और महिलाओं, बच्चों तथा कमजोर वर्गों को समय पर न्याय मिल सके। साथ ही युवाओं को नशे से बचाने और सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए भी सख्त रणनीति तैयार की गई। महिला और बच्चों से जुड़े अपराधों पर विशेष फोकस

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने साफ निर्देश दिए कि पास्को एक्ट, एससी-एसटी एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, बलात्कार तथा महिला और बच्चों से जुड़े गंभीर अपराधों की सुनवाई प्राथमिकता के आधार पर कराई जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने अभियोजन अधिकारियों और संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि मुकदमों की पैरवी प्रभावी ढंग से की जाए ताकि दोषियों को समय पर सजा मिल सके और पीड़ितों को न्याय के लिए लंबे समय तक इंतजार न करना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि अदालतों में लंबित मामलों की लगातार मॉनिटरिंग की जाए और जिन मामलों में कार्रवाई धीमी है, उनमें तेजी लाई जाए। अभियोजन कार्यों की गहन समीक्षा, हर स्तर पर मांगी रिपोर्ट बैठक में शासकीय अधिवक्तावार अभियोजन वादों की स्थिति, जमानत प्रार्थना पत्रों के निस्तारण, दोषमुक्त हुए मामलों में दायर अपीलों, समन और वारंट की तामीला, गवाहों की उपस्थिति तथा सत्र न्यायालय में स्वीकृत और अस्वीकृत जमानतों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि न्यायिक प्रक्रियाओं में समन और वारंट की तामीला समय से सुनिश्चित की जाए, ताकि अपराधियों को कानूनी प्रक्रिया का लाभ लेकर बचने का अवसर न मिले। उन्होंने गवाहों की सुरक्षा और उनकी समय पर उपस्थिति को भी बेहद महत्वपूर्ण बताया और कहा कि मजबूत गवाही ही अपराधियों को सजा दिलाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाती है। बैठक के दौरान महिला अपराधों में हुई कार्रवाई और दोषियों को दिलाई गई सजाओं की जानकारी भी जिलाधिकारी को दी गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि ऐसे मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाए। प्रशासन का उद्देश्य केवल मुकदमा दर्ज करना नहीं, बल्कि पीड़ितों को न्याय दिलाना और समाज में सुरक्षा का भरोसा कायम करना है। सीमावर्ती इलाकों पर खास नजर एन-कार्ड के अंतर्गत बीते महीने में किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में पुलिस, आबकारी विभाग और अन्य एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर सूचना तंत्र को मजबूत बनाया जाए। विशेष रूप से सीमावर्ती गांवों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए ताकि बाहर से आने वाले अवैध मादक पदार्थों की तस्करी को रोका जा सके।जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए और युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से बचाने के लिए लगातार अभियान चलाए जाएं।

खेतों के किनारे मिलने वाले भांग के पौधों को नष्ट करने के निर्देश बैठक में जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि यदि जनपद में खेतों के आसपास या अन्य स्थानों पर अवैध रूप से भांग के पौधे पाए जाते हैं तो उन्हें तत्काल नष्ट कराया जाए।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे स्थानों की पहचान कर नियमित जांच अभियान चलाए जाएं। प्रशासन की कोशिश है कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध खेती या नशे से जुड़ी गतिविधियों को जड़ से खत्म किया जाए। जिलाधिकारी ने औषधि निरीक्षक को निर्देश दिए कि मेडिकल स्टोरों की नियमित जांच की जाए। यदि किसी दुकान पर नशीली दवाओं की अवैध बिक्री या बिना अनुमति के दवाएं पाई जाती हैं तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि कई बार नशीली दवाओं का गलत इस्तेमाल युवाओं को नशे की ओर धकेल देता है, इसलिए इस पर प्रभावी नियंत्रण बेहद जरूरी है।

जिला आबकारी अधिकारी ने बैठक में जानकारी दी कि नशे के खिलाफ विद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में जागरूकता अभियान चलाए गए हैं। छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया जा रहा है और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह का मानना है कि केवल कार्रवाई से ही नहीं, बल्कि जागरूकता से भी नशे की समस्या पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है। प्रशासन की सक्रियता से जनता में बढ़ेगा भरोसा

पीलीभीत प्रशासन की इस सक्रियता को कानून व्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अपराधियों पर सख्ती और नशे के खिलाफ अभियान से आम लोगों में भरोसा बढ़ेगा । जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने बैठक के माध्यम से साफ संकेत दिया कि जनपद में अपराध, महिला उत्पीड़न और नशे के कारोबार के खिलाफ प्रशासन पूरी सख्ती के साथ काम करेगा और किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), जिला आबकारी अधिकारी, अभियोजन अधिकारी, अधिवक्ता तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

पाकड़ नाथ महादेव मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
पीलीभीत तरुण मित्र। शहर के चावला चौराहा स्थित पाकड़ नाथ महादेव मंदिर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान बजरंगबली के दर्शन कर भोजन प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर में पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। मंदिर में शनिवार को भव्य बालाजी दरबार सजाया गया। इसके साथ ही श्रीरामचरितमानस अखंड पाठ का आयोजन किया गया। सोमवार को सुंदरकांड पाठ एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न हुई। मंगलवार को विशाल भंडारे के साथ धार्मिक आयोजन का समापन हुआ। भंडारे में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य तथा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने पहुंचकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण कर सेवा कार्य में सहभागिता की।

इस अवसर पर राजन गंगवार, अनिल जैसवार, महेंद्र वर्मा रिंकू, सोनी शर्मा, पियूष राजपूत, कृष्णा वर्मा, जूली वर्मा, जय शर्मा, निक्की श्रीवास्तव, अजय सिंह, नरेश सिंह, सभासद साकेत सक्सेना, भरत राठौर, रामबाबू वर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं भक्तों ने सेवा कार्य में सहयोग किया।

नन्हे-मुन्ने बच्चों ने धूमधाम से मनाया ‘येलो डे’, पीले रंग में रंगा विद्यालय परिसर
पूरनपुर, पीलीभीत तरुण मित्र। सरस्वती विद्या मंदिर प्राइमरी स्कूल में नर्सरी से यू.के.जी. तक के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने “येलो डे” बड़े उत्साह, उमंग और आनंद के साथ मनाया। इस अवसर पर विद्यालय का पूरा वातावरण पीले रंग की छटा से सराबोर नजर आया। नन्हे छात्र-छात्राएं पीले रंग की आकर्षक वेशभूषा पहनकर विद्यालय पहुंचे, जिससे विद्यालय परिसर बेहद मनमोहक दिखाई दिया। विद्यालय की कक्षाओं को पीले रंग की वस्तुओं, गुब्बारों और रंग-बिरंगे चार्टों से सुंदर ढंग से सजाया गया था। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पीले रंग से संबंधित विभिन्न वस्तुओं की पहचान कराई गई। साथ ही कविताओं, गीतों और रोचक गतिविधियों के माध्यम से रंगों के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया और उनकी मुस्कान एवं चंचलता ने पूरे माहौल को आनंदमय बना दिया।विद्यालय प्रशासन का कहना है कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों की सीखने की क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ उनकी रचनात्मक सोच को भी विकसित करती हैं। इसी क्रम में विद्यालय की कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों ने “फादर्स डे” के उपलक्ष्य में पिता के प्रति प्रेम, सम्मान और भावनाओं को व्यक्त करते हुए सुंदर एवं आकर्षक कार्ड तैयार किए। बच्चों ने रंग-बिरंगे कागज, चित्रों और स्नेहपूर्ण संदेशों की सहायता से अपने पिता के लिए विशेष शुभकामना कार्ड बनाए। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की रचनात्मकता और भावनात्मक अभिव्यक्ति ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों द्वारा बनाए गए कार्डों में पिता के प्रति सम्मान और स्नेह स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था। शिक्षकों ने भी बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया।विद्यालय के प्रबंधक हरी बल्लभ गुप्ता, प्रधानाचार्य संजय कुमार मिश्रा एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की शिक्षिकाएं एवं सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

अनुदेशकों का मानदेय 17 हजार होने पर खुशी की लहर, मिठाई बांटकर जताया आभार
पीलीभीत तरुण मित्र। प्रदेश सरकार द्वारा अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाकर 17 हजार रुपये किए जाने के फैसले से क्षेत्र के अनुदेशकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस निर्णय का स्वागत करते हुए अनुदेशकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की तथा सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही अनुदेशक संघ की बैठक में नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन भी किया गया। ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) पूरनपुर में आयोजित अनुदेशक संघ की आवश्यक बैठक महेश यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के दौरान उपस्थित अनुदेशकों ने कहा कि लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग उठाई जा रही थी।

सरकार द्वारा अप्रैल 2026 से मानदेय बढ़ाकर 17 हजार रुपये किए जाने के निर्णय से अनुदेशकों को आर्थिक रूप से राहत मिलेगी और उनके मनोबल में भी वृद्धि होगी।बैठक में केवल मानदेय वृद्धि पर ही चर्चा नहीं हुई, बल्कि अनुदेशकों के नवीनीकरण संबंधी प्रक्रिया पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान बीआरसी कार्यालय से संपर्क कर लंबित प्रक्रियाओं को जल्द पूरा कराने पर जोर दिया गया। इसके अलावा अनुदेशकों से जुड़ी अन्य समस्याओं और उनके समाधान पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान अनुदेशक संघ की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। जिसमें महेश यादव को ब्लॉक अध्यक्ष और राम आसरे पासवान को ब्लॉक महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा प्रेमलता, सोम्या गुप्ता, अजीत कुमार, नूरे आलम और बृजेन्द्र कुमार को ब्लॉक उपाध्यक्ष बनाया गया।

नई कार्यकारिणी में प्रशांत सिंह को तहसील प्रभारी कलीनगर, गामा सिंह को तहसील प्रभारी पूरनपुर, सर्वेश गंगवार को कोषाध्यक्ष, विनोद कुमार को सह-कोषाध्यक्ष, रविन्द्र कुमार को संगठन मंत्री, नितिन मिश्रा को ब्लॉक मंत्री, नंदकिशोर को कार्यालय प्रभारी, विनोद गंगवार को सह कार्यालय प्रभारी, सुरेन्द्र पटेल को सूचना प्रकोष्ठ प्रभारी और ओमप्रकाश वर्मा को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।कार्यक्रम के अंत में सभी अनुदेशकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। बैठक का माहौल उत्साहपूर्ण और सौहार्दपूर्ण बना रहा।

बागर गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़
पीलीभीत तरुण मित्र। थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव बागर इन दिनों पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में डूबा हुआ है। गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। कथा पंडाल में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। महिलाएं, बुजुर्ग, युवा और बच्चे बड़ी संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त कर रहे हैं। 16 मई से प्रारंभ हुई इस श्रीमद्भागवत कथा में वृंदावन से पधारे श्री श्री 108 स्वामी शिवचैतन्य जी महाराज अपनी मधुर वाणी और आध्यात्मिक प्रवचनों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर रहे हैं।

कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, भक्तों के प्रति भगवान के प्रेम, धर्म और मानव जीवन के महत्व का भावपूर्ण वर्णन किया जा रहा है। महाराज जी के मुखारविंद से निकल रहे भक्ति और ज्ञान के अमृत वचनों को सुन श्रद्धालु भावविभोर हो उठते हैं।कथा स्थल पर हर ओर “राधे-राधे” और “जय श्रीकृष्ण” के जयकारे गूंज रहे हैं। भजन-कीर्तन के दौरान श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आ रहे हैं। पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा और श्रद्धा से सराबोर दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से समाज में प्रेम, भाईचारा और संस्कारों को मजबूती मिलती है।कथा आयोजिका सुधा देवी ने बताया कि 22 मई तक प्रतिदिन कथा का आयोजन होगा, जबकि 23 मई को पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

उन्होंने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से कथा में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील भी की है। कथा आयोजन को सफल बनाने में राजभवन सिंह, ऋषिपाल सिंह, विमल सिंह, अनिल सिंह, सुनील सिंह, सानू सिंह, नवल सिंह, अतुल सिंह और अमित सिंह सहित कई ग्रामीण तन-मन से सहयोग कर रहे हैं। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के बैठने, पेयजल, प्रसाद और अन्य व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।गांव बागर में चल रही यह श्रीमद्भागवत कथा अब केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का केंद्र बन चुकी है, जहां पहुंचकर श्रद्धालु आत्मिक शांति और आध्यात्मिक आनंद का अनुभव कर रहे हैं।

18 कैरेट सोना बताकर थमा दी 13 कैरेट की चेन, विरोध पर सर्राफा व्यापारी ने दी हत्या की धमकी
पीलीभीत तरुण मित्र। बिलसंडा थाना क्षेत्र के पक्का तालाब निवासी एक महिला ने मोहल्ले के ही सर्राफा व्यापारी पर सोने की चेन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। आरती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पहले उन्हें पारिवारिक कार्यक्रम के लिए सोने के जेवर खरीदने थे। मोहल्ले में रहने वाले संतोष वर्मा, जिसकी छोटी सर्राफा और बर्तन की दुकान है, ने भरोसा दिलाकर अपनी दुकान से जेवर खरीदने की सलाह दी। महिला का आरोप है कि 9 जुलाई 2024 को आरोपी उनके घर जेवरों का डिब्बा लेकर पहुंचा और कई चेन दिखाई। उसने एक चेन को 18 कैरेट शुद्ध सोना बताते हुए बेचा। करीब 5.098 ग्राम वजन की उस चेन के बदले महिला ने 32,500 रुपये दिए। कुछ समय बाद जरूरत पड़ने पर जब महिला ने दूसरी दुकान पर चेन की जांच कराई तो उसके होश उड़ गए।

जांच में चेन 18 कैरेट की जगह करीब 13 कैरेट निकली और वजन भी कम पाया गया। आरोप है कि इस बारे में शिकायत करने पर संतोष वर्मा आगबबूला हो गया और महिला व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। महिला ने आरोप लगाया कि 15 मई 2026 की रात करीब 11 बजे आरोपी उनके घर के बाहर पहुंचा और धमकी देते हुए हंगामा किया। शोर सुनकर जब लोग बाहर निकलने लगे तो आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला का कहना है कि घटना की वीडियो भी उनके पास मौजूद है पीड़िता ने बिलसंडा पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, विश्वासघात और धमकी देने के मामले में कार्रवाई की मांग की है।