Satya Prakash Bharti - Tarun Mitra

दागी कम्पनी फिर सीएम की सामूहिक विवाह योजना में शामिल !
लखनऊ में उसी कम्पनी को टेंडर की जांच के बाद मिली जगह
अधिकारियों की भूमिका पर उठे सवाल,सीडीओ ने बैठाई जांच

लखनऊ। राजधानी में सीएम से जुडी योजनाओं में अजब गजब खेल हो रहा है। आरोप है कि सीएम सामूहिक विवाह योजना पर एक ही सिंडिकेट ने कब्जा कर रखा है। और यह सब अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहा है। आरोप है कि जिस कम्पनी ने सीएम सामूहिक विवाह योजना में धांधली की उसे ही बिड में शामिल कर लिया गया। आरोप है कम्पनी ने कॉलम 12 में मांगे गए शपथ पत्र को भी झूठा लगाया। ताकि वह अधिकारियों की आंखो में धूल जहां सके। हलांकि इस मामले में डीएम और सीडीओ से शिकायत होने के बाद विभाग में खलबली मची हुई है। मामले में सीडीओ लखनऊ प्रफुल्ल कुमार ने जांच के आदेश दिए हैं।

मामला लखनऊ में सीएम सामूहिक विवाह योजना से जुड़ा हुआ है। एक कम्पनी पर वर्ष 2023 में कानपुर में हुए सीएम सामूहिक विवाह योजना में मुरादबाद की मेसर्स छवि इंटरप्राइजेज पर धांधली का आरोप लगा था। जिसके बाद तत्कालीन सीडीओ ने मामले की जांच कराई और मामला सही पाए जाने पर कम्पनी के खिलाफ नामजद मुकदमा लिखाया था। इसके साथ ही कम्पनी को ब्लैकलिस्ट कर दिया था। सूत्रों के मुताबिक़ कम्पनी को सीधे निदेशायल से होने वाली बीडो से बाहर कर दिया गया है।

वहीं, सूत्रों को मुताबिक़ बीते 17 जुलाई को जेम पोर्टल के जरिये लखनऊ में आयोजित होने वाले सीएम सामूहिक योजना के लिए टेंडर जारी हुआ था। आरोप है कि अन्य सभी कंपनियों को किनारे करते हुए तीन कंपनियों को ही टेकिनिक्ली वेरिफाई किया गया। जिसमे छवि इंटरप्राइजेज पर वर्ष 2023 के अप्रैल में कानपुर के नवाबगंज में मुकदमा दर्ज हुआ था। जबकि पीवीआर इंटरप्राइजेज को पिछले वर्ष भी  लखनऊ में आयोजित सीएम सामूहिक विवाह योजना में काम किया था।

आरोप यह भी है कि जिस कम्पनी को ब्लैकलिस्ट किया गया और जिस पर मुकदमा है उसे फाइनेंसियल बिड में शामिल कर लिया गया। इससे कई अधिकारियों की भूमिका कर जेम पोर्टल की पारदर्शिता और बीडो पर भी सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि ऐसी योजनाओं का लाभ एक ही सिंडिकेट उठा रहा है।

मामले में जानकारी की जा रही है। कानपुर नगर की तत्कालीन समाज कल्याण अधिकारी से बात हुई है। उनका कहना है कि निदेशालय की और से गठित कमेटी में जांच के बाद कम्पनी को क्लीन चिट दे दी गई थी। - अंजनी कुमार,समाज कल्याण अधिकारी लखनऊ

इस पूरे मामले की विस्तृत जांच कराई जाएगी। यदि ब्लैकलिस्टेड कम्पनी ने गलत दावों और प्रपत्रों के साथ बिड में हिस्सा लिया है तो उसे बाहर किया जायेगा। - प्रफुल्ल कुमार,मुख्य विकास अधिकारी लखनऊ

घर के प्रवेश पर दीवार,अंदर की झलक पाने के लिए मशक्कत करते रहे अफजाल अंसारी
लखनऊ। बुधवार गाजीपुर सांसद कोर्ट के आदेश पर मकान पर कब्ज़ा लेने पहुंचे थे। इस दौरान घर के प्रवेश द्वार के सामने लम्बे दीवार खड़ी नजर आई। यह दीवार एलडीए द्वारा गरीबों को आवास देने के लिए बनाई गई सरदार वल्ल्भ भाई पटेल योजना की बाउंड्री थी। लगभग चार साल बाद अफजाल घर के अंदर की एक झलक पाने के लिए जद्दोजहद करते नजर आये। नगर निगम की टीम ने अंदर जाने का रास्ता बनाया। घर के अंदर जब वह दाखिल हुए तो घर की तिजोरियों के लॉक टूटे मिले। लॉकरों में रखी ज्वेलरी और सामान गायब था। जबकि घर का सामान अस्त-व्यस्त मिला। सांसद अफजाल का कहना है कि आगे की प्रक्रिया के लिए विधिक राय ली जाएगी।      दरअसल, डालीबाग में गाजीपुर सांसद अफजल अंसारी की पत्नी फरहत अंसारी की कोठी की सील बुधवार को कोर्ट के आदेश पर खोली गई। नगर निगम की टीम ने सील हटाकर अफजाल अंसारी और उनके परिवार को चाबियां सौंपीं। अफजाल का आरोप है कि कोठी के अंदर पहुंचने पर अलमारियों और दराजों के लॉक टूटे मिले। अलमारियों में बेटी की शादी के लिए रखे कीमती जेवर और लाखों रुपए की कीमत का अन्य सामान गायब है। अफजाल अंसारी का कहना है कि चार साल पहले जब गाजीपुर प्रशासन ने कोठी को सील किया था, उसके कुछ दिन बाद ही यहां चोरी हुई थी। उस समय भी पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने मामले पर ध्यान नहीं दिया। कोठी की निगरानी और सुरक्षा के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए। इसी वजह से चोर कोठी से कीमती सामान ले गए।

गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी बुधवार को अपनी दोनों बेटियों के साथ डालीबाग स्थित कोठी पर कब्जा लेने पहुंचे। कोर्ट से फरहत अंसारी के पक्ष में फैसला आने के बाद नगर निगम और पुलिस की मौजूदगी में कोठी सौंपने की प्रक्रिया शुरू की गई। अफजाल के पहुंचने पर बड़ी संख्या में लोग भी मौके पर जुट गए। डालीबाग में करीब 6,700 वर्गफीट में बनी यह कोठी फरहत अंसारी के नाम पर है।

गाजीपुर के डीएम के आदेश पर 28 अक्टूबर 2022 को गाजीपुर पुलिस की टीम ने लखनऊ पहुंचकर कोठी को सील किया था। इसके बाद इसकी देखरेख और निगरानी की जिम्मेदारी लखनऊ नगर आयुक्त को सौंप दी गई थी। गाजीपुर की कोर्ट ने फरहत अंसारी को राहत देते हुए उनके नाम की कोठी उन्हें वापस करने के आदेश दिए थे।

इसके बाद गाजीपुर जिला प्रशासन ने लखनऊ के नगर आयुक्त को पत्र भेजकर कोठी से सील हटाने और उसे वापस सौंपने के लिए कहा था। डीएम के आदेश के बाद नगर निगम की टीम बुधवार को चाबी सौंपने पहुंची। टीम में नायब तहसीलदार राजेंद्र कुमार और लेखपाल भी शामिल रहे।

यह सिर्फ मकान नहीं है। इसमें एक परिवार रहता था। मेरे परिवार की यादें इससे जुड़ी हैं। घर के अंदर की हालत को देखकर मुझे दुःख हुआ। आगे की प्रक्रिया के लिए विधिक राय ली जायेगी। - अफजाल अंसारी,गाजीपुर सांसद

सीएम योगी के एआई वीडियो पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव के खिलाफ FIR की मांग
लखनऊ। बुधवार सामाजिक कार्यकर्ता संजय शर्मा ने पुलिस आयुक्त, लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट को शिकायत भेजकर प्रथम सूचना रिपोर्ट, एफआईआर, दर्ज करने और विस्तृत जांच की मांग की है। यह शिकायत उस एआई निर्मित वीडियो को लेकर है, जिसे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 31 अगस्त को लखनऊ में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया था।

शिकायत का केंद्र वह वीडियो है, जिसमें डिजिटल तकनीक से तैयार एक व्यक्ति को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समान दिखाया गया है और उसे चिलम पीते हुए प्रदर्शित किया गया है। वीडियो में व्यंग्यात्मक और कथित रूप से आपत्तिजनक चित्रण तथा गीत भी शामिल हैं। समाचार रिपोर्टों के अनुसार, अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह वीडियो प्रदर्शित किया था। रिपोर्टों के मुताबिक, यादव ने कहा था कि यह वीडियो उन्हें किसी व्यक्ति द्वारा भेजा या दिया गया था।

संजय शर्मा की शिकायत में जांच एजेंसियों से यह पता लगाने की मांग की गई है कि वीडियो किसने बनाया, इसे अखिलेश यादव तक किसने पहुंचाया, किस माध्यम से इसका प्रसारण हुआ तथा इसके सार्वजनिक प्रदर्शन और बाद में प्रसार की अनुमति किसने दी।

शिकायत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा डिजिटल साक्ष्यों की फॉरेंसिक जांच की मांग है। शर्मा ने पुलिस से वीडियो तैयार करने में इस्तेमाल किए गए सॉफ्टवेयर या प्लेटफॉर्म की पहचान करने, मूल वीडियो और उससे संबंधित मेटाडाटा को सुरक्षित रखने, संबंधित इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और संचार रिकॉर्ड की जांच करने तथा वीडियो के निर्माता से लेकर उसके सार्वजनिक प्रदर्शन तक की पूरी डिजिटल कड़ी का पता लगाने का अनुरोध किया है।

संजय शर्मा एक लब्धप्रतिष्ठित कानूनी अधिकार, मानवाधिकार, आरटीआई और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में विख्यात हैं। सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों के बीच उन्हें उनके उपनाम “बंटी” से भी जाना जाता है। वह समाज में व्याप्त अनियमितताओं के खिलाफ अभियान चलाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता के
रूप में भी जाने जाते हैं।

अपनी शिकायत में शर्मा ने कहा है कि उक्त चित्रण से उनकी धार्मिक भावनाएं गहराई से आहत हुई हैं। उनका कहना है कि यह मामला केवल राजनीतिक व्यंग्य तक सीमित नहीं है, क्योंकि योगी आदित्यनाथ का सार्वजनिक रूप से गोरखनाथ मठ और हिंदू संन्यासी एवं मठ परंपरा से भी संबंध है।

शिकायत में मुख्य रूप से भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 299 का उल्लेख किया गया है, जो किसी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण तरीके से आहत करने के उद्देश्य से धर्म या धार्मिक मान्यताओं का अपमान करने से संबंधित है, जिसमें शब्दों, दृश्य प्रस्तुतियों अथवा इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों का उपयोग भी शामिल है। शर्मा ने इसके अतिरिक्त बीएनएस की धाराओं 196, 353 और 356 तथा जांच के दौरान लागू होने वाली अन्य धाराओं के तहत भी जांच की मांग की है। धारा 356 मानहानि से संबंधित है, जिसमें दृश्य प्रस्तुतियों के माध्यम से किए गए कथित आरोप
भी शामिल हैं।

शर्मा ने पुलिस से अखिलेश यादव तथा प्रेस कॉन्फ्रेंस से जुड़े अन्य व्यक्तियों के बयान दर्ज करने, कार्यक्रम की सीसीटीवी फुटेज और ऑडियो-विजुअल रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने, वीडियो के निर्माताओं और प्रसारकों की पहचान करने तथा संबंधित इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को सुरक्षित रखने का अनुरोध किया है, ताकि उन्हें हटाया या बदला न जा सके।

शर्मा के लिए इस पूरे मामले का प्रमुख मुद्दा जवाबदेही है। उनकी शिकायत राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप से आगे बढ़कर साक्ष्य आधारित कानूनी जांच की मांग करती है। इसमें जांचकर्ताओं से केवल यह पता लगाने की मांग नहीं की गई है कि वीडियो किसने प्रदर्शित किया, बल्कि यह भी पता लगाने को कहा गया है कि इसे किसने बनाया, किसने उपलब्ध कराया, किस माध्यम से प्रसारित किया और इसके सार्वजनिक प्रसार को किसने अधिकृत किया।

नगर निगम में कागजों पर ही कूड़ा उठा रही कम्पनी,फील्ड में नहीं दिखी!
लखनऊ। नगर निगम के कागजों में गजब ही खेल चल रहा है। लेकिन धरातल पर हकीकत कुछ और ही है। इसकी पोल खुद बीजेपी पार्षद ने खोल कर रख दी। महानगर वार्ड के पार्षद का आरोप है कि जून 2026 से क्षेत्र में साफ़-सफाई की जिम्मेदारी एलएसए को सौंपी गई थी। आरोप है कि एलएसए ने अब तक क्षेत्र में कोई सफाई का काम नहीं किया है। जबकि पुरानी कार्यदायी संस्था वर्षा क्षेत्र में नियमित साफ़ - सफाई का काम कर रही है। आरोप है कि पुरानी संस्था का टेंडर समाप्त होने का कोई आदेश भी जारी नहीं हुआ। इसके बावजूद नई कम्पनी क्षेत्र में लगा दी गई है। इसे लेकर सोमवार पार्षद ने मुख्यालय पर धरना भी दिया था।

मंगलवार भाजपा पार्षदों ने महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी से मुलाकात की। पार्षदों ने आरोप लगाया कि एलएसए कंपनी सफाई में लापरवाही बरत रही है और कर्मचारियों को भुगतान भी नहीं कर रही। पार्षदों ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो दोबारा धरना-प्रदर्शन करेंगे। महानगर वार्ड के पार्षद हरिश्चंद लोधी ने बताया कि भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने भाजपा पार्षद उप नेता दल देव शर्मा मुन्ना मिश्रा को फोन कर कहा कि भाजपा पार्षद दल की बैठक बुलाई जाए। इसमें इसका फैसला लिया जाए। मेयर के ओरक्षा टूर से लौट के आने के बाद यह बैठक होगी। पार्षदों ने कहा कि अगर उनकी मांग नहीं सुनी गई तो फिर से धरना प्रदर्शन करेंगे। उनका कहना है कि एलएसए  साफ सफाई में लापरवाही बरत रही है। इससे शहर बर्बाद हो रहा है। गंदगी का अंबार लगा हुआ है। गोमती नगर वार्ड से पार्षद कौशल पांडेय ने बताया कि 6 महीने पहले प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का स्वागत किया गया था। वहां पर सफाई नहीं थी। इसके बाद फटकार लगाने पर इन लोगों ने सफाई की। जब वीवीआईपी कार्यक्रम में इस तरह से लापरवाही बरती जा रही है। तो फिर आम जनता के लिए क्या काम ये लोग करेंगे। मौके पर महानगर अध्यक्ष से मिलने के लिए अयोध्या दास प्रथम से मुसव्वर अली मंशु, फैजुल्लागंज द्वितीय से पार्षद प्रतिनिधि अंकुश वाजपेई भी मौजूद रहे। भाजपा पार्षद हरिश्चंद्र लोधी ने बताया कि नगर आयुक्त से शिकायत करने के बाद में वह उनका इंतजार कर रहे थे। लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि नगर निगम प्रशासन को एलएसए के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। वह सही ढंग से काम नहीं कर रहे हैं। पार्षद हरिश्चंद्र लोधी ने नगर आयुक्त को लिखे अपने पत्र में कहा है कि कंपनी की कार्यप्रणाली बेहद खराब और असंतोषजनक है। उन्होंने बताया कि कंपनी हैदराबाद की होने के कारण पहले उसके कामकाज को लेकर भरोसा जताया गया था और वार्ड में काम करने की सहमति भी दी गई थी, लेकिन जमीनी हकीकत इसके विपरीत निकली। आरोप है कि कंपनी न तो समय से कूड़ा उठा रही है और न ही सफाई व्यवस्था को ठीक से कर पा रही है। घर-घर तो दूर इकलौते कूड़ा पड़ाव स्थल से भी कूड़ा नहीं उठा रही है।इसके कारण सहमति वापस ले ली। फैजुल्लागंज द्वितीय वार्ड से पार्षद प्रियंका वाजपेई, महानगर वार्ड से हरिश्चंद लोधी, अयोध्या दास प्रथम से मुसव्वर अली मंशु, अयोध्या दास द्वितीय से अवधेश त्रिपाठी व गोमतीनगर वार्ड से कौशल पांडेय ने पूर्वी विधायक ओपी श्रीवास्तव को भी एलएसए के खिलाफ पत्र लिख चुके हैं। वहीं, महानगर वार्ड अकेला ऐसा क्षेत्र नहीं है जहां कंपनी के खिलाफ नाराजगी है। हुसैनगंज, हजरतगंज, इंदिरा नगर, जानकीपुरम और जानकीपुरम विस्तार समेत कई इलाकों से लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। जानकीपुरम विस्तार में तो कूड़ा न उठाए जाने के विरोध में स्थानीय लोग कई बार प्रदर्शन भी कर चुके हैं। इसके बावजूद हालात में कोई सुधार नहीं दिखाई दिया।

1090 से सीएम आवास की ओर युवती के साथ जा रहे बाइक सवार युवक के साथ अभद्रता
लखनऊ। सोमवार राजधानी के पॉश इलाके में युवती के साथ जा रहे बाइक सवार युवक से अज्ञात लोगों ने अभद्रता की। आरोप है कि बाइक सवार चार बदमाशों ने उनका पीछा किया। युवक ने बताया कि उसने गाडी धीमी नहीं की। जब आगे पुलिस कमियों को तैनात देखा तो जाकर गाडी रोक दी।जिसके बाद बदमाश फरार हो गए। युवक ने पूरे मामले में गौतमपल्ली थाने में लिखित शिकायत की है।

जानकारी के मुताबिक़ गाजीपुर थाना इलाके के सर्वोदय नगर के रहने वाले अंकित कुमार सोमवार अपनी महिला मित्र के साथ बाइक से निकले थे। पुलिस से की गई शिकायत में उन्होंने बताया कि दोपहर लगभग 11:00 बजे घटित हुई। दोपहर लगभग 11:00 बजे, वह अपनी मोटरसाइकिल यूपी 32 जेएम ९४४१ से लोहिया पथ होते हुए 1090 चौराहा से मुख्यमंत्री कार्यालय / आवास मार्ग कीओर जा रहे थे।

इस दौरान बाइक पर एक महिला भी थी। इसी दौरान, दो बाइकों पर सवार 4 अज्ञात लड़कों ने अत्तानक प्रार्थी की बाइक के आगे आकर उसे बीच रास्ते में जबरन रोकने का प्रयास किया और घेरने की कोशिश करने लगे। अंकित ने बताया कि उन्होंने सूझबूझ दिखाई और अपनी बाइक की गति कम नहीं की। आगे सड़क के मोड़ पर दो पुलिस सिपाही ड्यूटी पर तैनात खड़े थे।

सिपाहियों की ओर बढ़ता देख और पुलिस की सामने पाकर पीछा कर रहे चारों बदमाश डर गए चारों बदमाश रास्ते में स्थित पेट्रोल पंप के ठीक सामने से अपनी बाइकें घुमाकर अत्यंत तेज गति से रोंग साइड (गलत दिशा में) भाग निकले। ध्यान दिया कि उनकी दोनों बाइकों पर कोई नंबर प्लेट नहीं लगी थी।

अंकित ने बताया कि  लखनऊ के अलग-अलग क्षेत्रों में पहले भी 3 बार अलग-अलग लोगों द्वारा इसी प्रकार जबरन रास्ता रोकने और घेरने का प्रयास किया जा चुका है। बार-बार हो रही इन घटनाओं से उसका परिवार मानसिक रूप से अत्यंत डरा हुआ है और जान-माल को गंभीर खतरा बना हुआ है। मामले में अंकित ने गौतमपल्ली थाने में लिखित शिकायत दी है।

डीसीपी पश्चिम सहित यूपी के 10 आईपीएस सेवानिवृत्त हुए
लखनऊ। सोमवार पुलिस महकमे में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की सेवानिवृत्ति के लिहाज से महत्वपूर्ण रहा। प्रदेश में अलग-अलग महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालने वाले 10 आईपीएस अधिकारी आज सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हो गए। इन अधिकारियों ने पुलिस विभाग के साथ-साथ जांच, कानून-व्यवस्था, प्रशिक्षण, पीएसी, फायर सर्विसेज और आपातकालीन पुलिस सेवा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं।

सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में डीजी से लेकर एसपी स्तर तक के अधिकारी शामिल हैं। सबसे वरिष्ठ नामों में आईपीस मुथा अशोक जैन हैं, जो डीजी, फायर सर्विसेज उत्तर प्रदेश के पद पर तैनात थे। उन्होंने अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्वों को संभाला। वहीं आईपीएस रवि जोसेफ लोक्कू ने एडीजी, बीपीआरडी के पद पर रहते हुए अपनी सेवा पूरी की। पुलिस अनुसंधान एवं विकास से जुड़े इस महत्वपूर्ण पद पर उनकी जिम्मेदारी पुलिस व्यवस्था से संबंधित विभिन्न विषयों से जुड़ी रही।

आईपीएस डॉ. अखिलेश कुमार निगम ने आईजी, सीआईडी के पद से सेवानिवृत्ति ली। अपराधों की जांच और महत्वपूर्ण मामलों की पड़ताल से जुड़े सीआईडी जैसे महत्वपूर्ण विभाग में उन्होंने जिम्मेदारी संभाली। इसी क्रम में आईपीएस शहाब रशीद खान ने डीआईजी, यूपी 112 के पद से रिटायरमेंट लिया। यूपी 112 प्रदेश की आपातकालीन पुलिस सेवा व्यवस्था का अहम हिस्सा है।

वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में डीआईजी के पद पर तैनात रहे आईपीएस आलोक प्रियदर्शी भी आज सेवानिवृत्त हुए। वहीं आईपीएस  सुनीता सिंह ने डीआईजी, पीएसी मुख्यालय के पद से सेवानिवृत्त हुए। राजधानी में तैनात आईपीएस  कमलेश कुमार दीक्षित भी रिटायर हुए। वे एसपी, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे।

इसके अलावा एसपी, ईओडब्ल्यू के पद पर तैनात आईपीएस अरविंद मिश्रा, एसपी, ट्रेनिंग मुख्यालय रहे आईपीएस हरि गोविंद और एसपी, पीएसी 49वीं वाहिनी, गौतमबुद्ध नगर के पद पर तैनात आईपीएस राम नयन सिंह ने भी 31 अगस्त को अपनी लंबी पुलिस सेवा पूरी की।

सवा घंटे में वकीलों के 58 अवैध चैंबर ढहाए
लखनऊ। रविवार जिला कोर्ट के आसपास बने वकीलों के अवैध चैंबरों पर बुलडोजर चला दिया गया। रविवार शाम करीब 4:30 बजे पुलिस और प्रशासन के अफसरों की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद नगर निगम की टीम भी 8 बुलडोजर और हाईवा के साथ पहुंच गई। शाम 5:10 बजे बुलडोजर से चैंबर तोड़ना शुरू किया गया। साथ ही इलाके की बिजली भी काट दी गई है। करीब सवा घंटे चली कार्रवाई के दौरान 58 अवैध चैंबर तोड़े गए।

दरअसल, हाईकोर्ट के आदेश पर 17 मई को नगर निगम की टीम ने यहां 14 चैंबर तोड़े थे। तब इसका जमकर विरोध हुआ था। हंगामा और पथराव में सिपाही समेत 3 वकील घायल हो गए थे। इसके बाद वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। लेकिन, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया था। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने कहा कि ध्वस्तीकरण की कार्रवाई तो जरूर होगी। जस्टिस विक्रम नाथ इलाहाबाद हाईकोर्ट के भी जज रह चुके हैं।

याचिकाकर्ता के वकील ने सुझाव दिया था कि मामले को मध्यस्थता के लिए भेजा जाए। लेकिन, पीठ ने इसके लिए भी इनकार कर दिया था। साथ ही वकील को याचिका वापस लेने की इजाजत दे दी थी। इसके बाद नगर निगम ने वकीलों को 30 अगस्त तक अवैध चैंबर छोड़ने का नोटिस जारी किया था।इस याचिका में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के 4 अगस्त के आदेश को चुनौती दी गई थी।

हाईकोर्ट ने लखनऊ नगर निगम को निर्देश दिया था कि वह 72 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी करे। इनमें से अधिकतर वकील हैं। यह चैंबर और ढांचे लखनऊ जिला अदालत परिसर के पास सार्वजनिक रास्तों और सार्वजनिक उपयोग की जमीन पर बनाए गए हैं।

पूर्व सीएम के सामने आईपीएस अविनाश पांडेय द्वारा की गई बर्बरता का दर्द छलका
लखनऊ। रविवार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव के सामने आईपीएस अविनाश पांडेय द्वारा की गई बर्बरता का दर्द छलक पड़ा। मेरठ के दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव ने उन्हें अपने साथ मेरठ के पुलिस कप्तान अविनाश पाण्डेय द्वारा किए गए दुर्व्यवहार के बारे में बताया। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी भी उनके साथ रहे।

दिग्विजय सिंह भाटी ने बताया कि वे और मोहित जाटव 17 अगस्त 2026 को लखनऊ में अखिलेश यादव से मिलने आए थे। उन पर फर्जी मुकदमें लगाए जा रहे है। 19 अगस्त 2026 को तत्कालीन पुलिस कप्तान अविनाश पाण्डेय ने दोनों साथियों को बुलाया। उनके कार्यालय में जाते ही पुलिस कप्तान ने गालियां देते हुए कहा कि तुम गूजर नेता बनते हो, तुम दलित हो। तुम सबको नेता बनाता हॅू। इसके बाद अलग कक्ष में ले जाकर दोनों की बुरी तरह पिटाई की गई। उनके पैर ऊपर बांध कर पीटा गया।

कप्तान की मार से दिग्विजय भाटी के आंख पर गंभीर चोट लगी। मोहित जाटव को भी यातनाएं दी गई। दिग्विजय भाटी एवं मोहित जाटव ने बताया कि रात में उन्हें सिविल लाइंस थाना लाया गया फिर जीप पर बिठाकर 3-4 किमी. तक घुमाते रहे। लगता है उनके एनकाउंटर की योजना थी। इस बीच सूचना पाकर विधायकअतुल प्रधान ने जीप के आगे अपनी गाड़ी लगा दी और पुलिस के रवैये पर रोश जताया। तब इन लोगों को छोड़ा गया लेकिन अभी तक इनका मेडिकल नहीं कराया गया।

अखिलेश यादव ने भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी भाटी और जाटव भाई को न्याय दिलाने में मदद करेगी। पार्टी उनके साथ है। दोषी अफसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। समाजवादी सरकार बनने पर इस सम्बंध में कड़ी कार्रवाई होगी।

हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी की गोली मारकर हत्या
लखनऊ। रविवार सुशांत गोल्फ सिटी इलाके से लापता हुए हिंदूवादी नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की हत्या कर दी गई। उनका शव दुबग्गा के पास एक नहर में मिला। परिजनों ने धीरेंद्र के ड्राइवर पर विरोधियों के साथ मिलकर हत्या कराने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और ड्राइवर समेत अन्य संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक़ धीरेंद्र पीजीआई इलाके में रह रहते थे। वह मूल रूप से उन्नाव के रहने वाले थे और हिंदू युवा वाहिनी के लखनऊ मंडल प्रभारी थे। शुरुआती जांच में जमीन की रंजिश में हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, आशंका है कि धीरेंद्र प्रताप सिंह को उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी में ही गोली मारी गई। इसके बाद शव को दुबग्गा के पास नहर में फेंक दिया गया। हालांकि, हत्या का सही कारण और वारदात का पूरा घटनाक्रम पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस जमीन से जुड़े विवाद और धीरेंद्र के संपर्क में रहने वाले लोगों की भी जानकारी जुटा रही है। सराय प्रेमराज नगर स्थित छोटी नहर में रविवार शाम को औंधे मुंह एक व्यक्ति का शव पड़ा था। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर उसकी शिनाख्त की कोशिश शुरू की। पुलिस ने शव की फोटो सोशल मीडिया और पुलिस ग्रुप में शेयर की। इसी दौरान सुशांत गोल्फ सिटी थाने में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट की जांच की गई, तो शव की पहचान धीरेंद्र के रूप में हुई।

रक्षाबंधन की मिठास में घोला जा रहा था जहर,अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़
लखनऊ। गुरुवार सरोजनीनगर इलाके के कासिम खेड़ा में रिंकू की फैक्ट्री में रक्षाबंधन से एक दिन पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिठाई बनाने वाली एक अवैध फैक्ट्री पर छापा मारकर 200 किलो खराब मिठाई नष्ट कराई। टीम ने संदिग्ध गुणवत्ता मिलेने पर 180 लीटर रिफाइंड सोयाबीन तेल भी सीज कर दी। फैक्ट्री का लाइसेंस नहीं था। इस वजह से उसे बंद करा दिया गया।

खाद्य सुरक्षा विभाग को मिठाई बनाने की अवैध फैक्ट्री की जानकारी हुई मिली थी। इस पर अधिकारियों की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। फैक्ट्री में तैयार हो रही मिठाइयों और इस्तेमाल किए जा रहे कच्चे माल की जांच की। खाद्य पदार्थों की क्वालिटी जांचने के लिए पेड़ा, एसएमपी, रिफाइंड सोयाबीन तेल और चांदी के वर्क के नमूने लिए। इन सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद यह पता चलेगा कि इनमें से किसी में मानकों का उल्लंघन हुआ है या नहीं।

निरीक्षण के दौरान करीब 200 किलो मिठाई ऐसी जगह और ऐसी स्थिति में रखी मिली, जिसे अधिकारियों ने इंसानों के खाने के लिए पूरी तरह अनुपयुक्त माना। अधिकारियों के मुताबिक, इसकी कीमत करीब 20 हजार रुपए थी। उसे नष्ट करा दिया गया। जांच के दौरान 180 लीटर रिफाइंड सोयाबीन तेल भी खराब मिला। इसकी अनुमानित कीमत 40,860 रुपए बताई गई है। टीम ने तेल को सीज कर दिया और इसके नमूने भी लिए। अब प्रयोगशाला की रिपोर्ट के आधार पर तय होगा कि तेल में किस तरह की गड़बड़ी थी।

कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री मालिक से खाद्य कारोबार के लिए जरूरी लाइसेंस मांगा गया, लेकिन वह वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत फैक्ट्री बंद करा दी गई।

तेज रफ्तार डीसीएम ने साईकिल सवार कक्षा 6 की छात्रा को रौंदा,हंगामा
लखनऊ। गुरुवार बंथरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के पास शाम तेज रफ्तार डीसीएम ने साइकिल सवार क्लास-6 की छात्रा को टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बनी-मोहान रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

ग्रामीणों ने डीसीएम के ड्राइवर और क्लीनर को पकड़ लिया और दोनों की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस दोनों को जीप में बैठाकर ले जाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी रोक ली। बंथरा पुलिस बल के साथ एसीपी कृष्णा नगर अभिषेक कुमार पांडेय लोगों को समझाने में जुटे हैं। जाम लगाकर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण मृतका के परिजनों को 10 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।

जानकरी के मुताबिक मृतक प्रियांशी उर्फ मनु मिर्जापुर निवासी रामसहाय की बेटी थी। वह गांव से कुछ दूर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेंती में कक्षा 6 की छात्रा थी। गुरुवार शाम करीब 5 बजे प्रियांशी घर से करीब 500 मीटर दूर बनी-मोहान रोड स्थित शिवानी स्कूल के पास साइकिल से चाऊमीन खाने गई थी।

इसी दौरान हरौनी की ओर से बनी की तरफ जा रही तेज रफ्तार डीसीएम ने उसे रौंद दिया। मृतका के परिवार में पिता राम सहाय, मां शिव देवी, बहन लक्ष्मी और रुचि व भाई नितेश है।

आसपास के लोगों ने दौड़कर डीसीएम को रोक लिया। ड्राइवर और क्लीनर को पकड़कर उनकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस दोनों को जीप में बैठाकर थाने ले जाने लगी, लेकिन तब तक बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने पुलिस की जीप रोक ली और ड्राइवर व क्लीनर को नीचे उतारने की मांग करने लगे।

मोहनलालगंज में जाम में फंसा मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का काफिला
लखनऊ। गुरुवार शाम प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह मोहनलालगंज इलाके में लगे भीषण जाम में फंस गए। त्यौहार और छुट्टियों के राजधानी से अपने जिलों की तरफ लौट रहे लोगों और विभिन जिलों से राजधानी आ रहे लोगों की वाहनों का जाम लग गया। इस बीच स्थानीय लोगों की आवाजाही लगी रही। इससे पांच घंटे रेंग कर ट्राफिक चला। और लगभग दो किमी लम्बा जाम लग गया।

वहीं लखनऊ-रायबरेली हाईवे पर इस भीषण जाम में रायबरेली से लौट रहे मंत्री दिनेश प्रताप सिंह  मोहनलालगंज कस्बे में फंस गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल है। घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस और ट्रैफिक कर्मियों ने जाम पर काबू पाने की कोशिश में लगे हुए हैं।