Anil Sharma - Tarun Mitra

’’अब दंगा नहीं, विकास की पहचान बना उत्तर प्रदेश’’, हाथरस से मुख्यमंत्री योगी का विपक्ष पर तीखा प्रहार
हाथरस । मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ ने रविवार को हींग नगरी हाथरस के सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र में आयोजित भव्य जनसभा में विधानसभा क्षेत्र हाथरस, सिकंदराराऊ एवं सादाबाद के लिए लगभग 548 करोड़ रुपये की लागत वाली 143 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। हजारों नागरिकों की उपस्थिति में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री जी ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्मार्ट फोन, आयुष्मान भारत कार्ड, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत आवास की चाबियां, कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के सहायता चेक सहित अन्य लाभ भी वितरित किए।

कार्यक्रम स्थल पर  मुख्यमंत्री जी के पहुंचते ही जनसमूह ने तालियों की गूंज और उत्साहपूर्ण स्वागत से पूरे परिसर को गुंजायमान कर दिया। इससे पूर्व उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी और ‘‘एक जनपद-एक उत्पाद’’ प्रदर्शनी का अवलोकन किया और स्थानीय उद्यमियों के उत्पादों की सराहना की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने उन्हें रामदरबार एवं जिला प्रशासन ने हनुमान जी की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ब्रज की सांस्कृतिक विरासत और हाथरस की प्रसिद्ध हींग की खुशबू ने देश-दुनिया में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि विकास तभी संभव है, जब प्रदेश में कानून का राज और सुरक्षा का वातावरण हो। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश दंगों, कर्फ्यू और अराजकता के कारण बदनाम था। मेरठ, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, कोसीकलां और मथुरा के जवाहरबाग जैसी घटनाएं प्रदेश की पहचान बन गई थीं, लेकिन पिछले नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश में न दंगे हुए, न कर्फ्यू लगा और न ही गुंडागर्दी को बढ़ावा मिला। यही सुशासन की सबसे बड़ी पहचान है।  मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जहां महीनों तक कर्फ्यू लगा रहता हो, वहां विकास और उज्ज्वल भविष्य की कल्पना भी नहीं की जा सकती। पहले दंगों के कारण व्यापार चौपट हो जाता था, युवाओं की नौकरियां चली जाती थीं और प्रदेश की छवि खराब होती थी, जबकि आज उत्तर प्रदेश निवेश, उद्योग और रोजगार का सबसे पसंदीदा गंतव्य बन रहा है। उन्होंने हाल ही में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए मोहर्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि अब त्योहार शांति और सौहार्द के साथ मनाए जा रहे हैं। सरकार ने स्पष्ट व्यवस्था बनाई है कि किसी भी धार्मिक आयोजन के नाम पर गरीब की झोपड़ी, मकान, छज्जा या सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचने दिया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर ताजिया की ऊंचाई कम की जा सकती है, लेकिन किसी नागरिक को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। यह सुशासन और संवेदनशील प्रशासन का उदाहरण है।  मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सरकार अपराध और अपराधियों के प्रति ‘‘जीरो टॉलरेंस’’ की नीति पर कार्य कर रही है। मजबूत कानून व्यवस्था के कारण आज प्रदेश में उद्योगों का निवेश बढ़ रहा है और रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। उन्होंने सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि यह क्षेत्र मथुरा-बरेली फोरलेन से जुड़ा होने के कारण तेजी से औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। यहां नए उद्योग स्थापित होंगे, प्रोसेसिंग सेंटर बनेंगे और किसानों को अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा। कोल्ड स्टोरेज पर निर्भरता कम होगी और किसान सीधे उद्योगों को उत्पाद बेच सकेंगे।  मुख्यमंत्री जी ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। आगरा में इंटरनेशनल पोटेटो सेंटर की स्थापना स्वीकृत की गई है, जिससे गुणवत्तापूर्ण आलू बीज किसानों को समय पर उपलब्ध हो सकेगा। इसी प्रकार वाराणसी में इंटरनेशनल राइस इंस्टीट्यूट की स्थापना की जा रही है। बेहतर बीज, कम लागत और अधिक उत्पादन के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है।

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि डबल इंजन सरकार बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। गरीबों को निःशुल्क राशन, आवास, शौचालय, उज्ज्वला योजना के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन और होली और दीपावली पर निःशुल्क गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं को रोजगार, व्यापारियों की सुरक्षा तथा किसानों की समृद्धि के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के युवाओं को प्रदेश के बाहर अपनी पहचान छिपाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। पहले उत्तर प्रदेश की पहचान दंगों और अपराधों से होती थी, जबकि अब विकास, निवेश और सुशासन से होती है।

सांसद  अनूप प्रधान वाल्मीकि ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की नई संस्कृति स्थापित हुई है। हाथरस एक्सप्रेस-वे नेटवर्क से जुड़ रहा है तथा सड़क, पुल, न्यायालय, कारागार, बस अड्डा और अटल कन्वेंशन सेंटर जैसी आधारभूत परियोजनाएं जिले के विकास को नई गति दे रही हैं। उन्होंने दाऊजी मंदिर के जीर्णाेद्धार, अधूरे कांशीराम आवासों के निर्माण और नई नगर पंचायतों के गठन की मांग भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी।

विधायक सादाबाद  प्रदीप कुमार ने  मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में विकास की नई धारा प्रवाहित हुई है। उन्होंने स्टेडियम, नई नगर पंचायतों, पृथ्वीराज चौहान, लोकमाता अहिल्याबाई और महाराजा सूरजमल की प्रतिमाओं की स्थापना और आलू निर्यात को बढ़ावा देने की मांग रखी।

विधायक सिकंदराराऊ  वीरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निवेश, उद्योग और कानून व्यवस्था के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने सड़क चौड़ीकरण, काली नदी पर पुल, नगर पंचायतों के गठन और सिकंदराराऊ में उपरिगामी सेतु निर्माण की मांग रखी।

विधायक सदर श्रीमती अंजुला सिंह माहौर ने  मुख्यमंत्री जी का स्वागत करते हुए लक्खी मेले को राजकीय मेले का दर्जा दिए जाने पर आभार व्यक्त किया और उन्हें मेले में आने का आमंत्रण दिया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज, सर्किट हाउस, ट्रांसपोर्ट नगर, बालिका महाविद्यालय सहित अनेक विकास परियोजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया।

भव्य समारोह में सदस्य उ0प्र0 राज्य महिला आयोग श्रीमती रेनू गौड़, प्रांतीय अध्यक्ष  दिनेश शर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा  प्रेम सिंह कुशवाहा, जिलाध्यक्ष लोकदल  श्याम चौधरी, जिलाध्यक्ष अपना दल  रवि सारस्वत समेत मण्डलायुक्त श्रीमती संगीता सिंह, जिलाधिकारी अतुल वत्स, एसपी चिंरजीव नाथ सिन्हा, सीडीओ पी0एन0 दीक्षित समेत अन्य जनप्रतिनिधिगण व पार्टी पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी होने पर कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम आयोजित
हाथरस । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी द्वारा तारकेश्वर, हुगली (पश्चिम बंगाल) से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 23वीं किस्त जारी किए जाने के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार, हाथरस में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद  अनुप प्रधान वाल्मीकि ने की तथा कार्यक्रम में  विधायक सदर श्रीमती अंजुला माहौर, विधायक सिकंद्राराऊ  वीरेंद्र सिंह राना, विधायक सादाबाद  प्रदीप सिंह गुड्डू, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी  प्रेम सिंह कुशवाहा की गरिमामयी उपस्थिति के साथ मुख्य विकास अधिकारी,हाथरस,उप कृषि निदेशक हाथरस व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे l

इस अवसर पर तारकेश्वर, हुगली (पश्चिम बंगाल) से प्रधानमंत्री जी द्वारा पीएम-किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी किए जाने एवं विभिन्न विकासपरक परियोजनाओं के शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कृषक बंधुओं ने प्रधानमंत्री जी के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना तथा विभिन्न योजनाओं के शुभारंभ का अवलोकन किया।

सांसद अनुप प्रधान वाल्मीकि ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के कल्याण एवं उनकी आर्थिक समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करने वाली एक महत्वपूर्ण योजना है, जिससे देश के करोड़ों किसानों को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हो रहा है। उन्होंने किसानों से सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में  विधायक व जनप्रतिनिधियों ने किसानों को पीएम-किसान योजना की 23वीं किस्त जारी होने पर बधाई देते हुए कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने एवं कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में 10 किसान सम्मान निधि प्राप्त कर रहे किसानों को प्रमाण पत्र  जनप्रतिनिधियों द्वारा वितरित किए गए  l

इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में कृषक बंधु उपस्थित रहे।

‎बकरीद परअवैध पशु कटान रोकने एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सौंपा ज्ञापन
‎अलीगढ़। आगामी बकरीद पर्व में  गौवंश हत्या एवं अवैध पशु कटान रोकने ,कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, हरिगढ़ द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ को प्रार्थनापत्र सौंपा  गया।

‎संगठन पदाधिकारियों ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि बकरीद के अवसर पर जनपद में किसी भी प्रकार का अवैध पशु कटान एवं विशेष रूप से गौवंश वध न हो, इसके लिए पूर्व से ही प्रभावी निगरानी एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही गौतस्करी एवं अवैध पशु परिवहन पर विशेष सतर्कता बरतने की मांग की गई।

‎प्रार्थनापत्र में कहा गया कि अलीगढ़ संवेदनशील जनपद है, इसलिए पर्व के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल एवं प्रशासनिक निगरानी रखी जाए। इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया पर भड़काऊ एवं अफवाह फैलाने वाली गतिविधियों पर भी विशेष नजर रखने का आग्रह किया गया।

‎विहिप एवं बजरंग दल पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का उद्देश्य राष्ट्रहित में कार्य करते हुए, सेवा,सुरक्षा,संस्कार चरितार्थ करते हुए हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं का सम्मान हो यह सुनिश्चित करना है ।

‎इस दौरान ब्रजप्रांत  सो० मीडिया प्रमुख प्रतीक रघुवंशी एवं बजरंगदल महानगर गौरक्षा प्रमुख करन चौधरी सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एम0एल0डी0वी0 पब्लिक इण्टर काॅलेज में मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान-समारोह
हाथरस। श्याम कुंज स्थित एम0एल0डी0वी0 पब्लिक इण्टर काॅलेज में इण्टरमीडिएट सी0बी0एस0ई0 बोर्ड परीक्षा-2026 के मेधावी छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसका शुभारम्भ उपजिलाधिकारी सदर राजबहादुर सिंह, संस्था के डायरेक्टर राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित स्वतंत्र कुमार गुप्त, प्रधानाचार्या पूनम वाष्र्णेय एवं संस्था के प्रशासनिक हेड हर्षित गुप्ता (एड0) ने मा0 सरस्वती के छवि चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में प्रथम दस स्थान प्राप्त हर्ष वर्धन शर्मा 95.6 प्रतिशत, जाॅनी सिंह 93.2 प्रतिशत, पारूल   92.0 प्रतिशत, श्रेयश शर्मा 90.0 प्रतिशत, निराली गुप्ता 89.2 प्रतिशत, चिराग गुप्ता 87.0 प्रतिशत, अंशिका गौतम 85.4 प्रतिशत, रोहित सिंह 84.4 प्रतिशत, अमन अग्रवाल 81.2 प्रतिशत एवं लखन दीक्षित 80.8 प्रतिशत को उपजिलाधिकारी सदर द्वारा प्रतीक चिन्ह एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी राजबहादुर सिंह ने विद्यालय के दीर्घकालीन इतिहास पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि 1998 में शिक्षाविद् एवं डी0आर0बी0 काॅलेज के पूर्व प्रधानाचार्य स्वतंत्र कुमार गुप्त द्वारा स्थापित यह विद्यालय विगत वर्षों में सी0बी0एस0ई0 बोर्ड परीक्षाओं में शानदार परीक्षाफल देकर जनपद हाथरस में शिक्षा क्षेत्र में नाम रोशन कर रहा है। यहाँ का मन को छू लेने वाला प्राकृतिक वातावरण उत्कृष्ट अनुशासन एवं छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के समर्पण ने इस विद्यालय को उत्कृष्ट स्वरूप प्रदान किया है। उन्होंने प्रतिभाशली मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी शानदार उपलब्धि के लिये हार्दिक बधाइे देते हुये कहा कि वह बिना रूके अपने लक्ष्य का निरन्तर ध्यान रखते हुये अपने उद्देश्य में सफल हों। उन्होंने बड़ी संख्या में उपस्थित अभिभावकों से कहा कि वह अपने बालक-बालिका की रूचि के अनुसार उसे भविष्य की संस्कार युक्त शिक्षा दिलवायें एवं अपनी इच्छा को बालक-बालिका पर बल-पूर्वक न थोपें, जिससे इन मेधावियों की प्रतिभा सुगन्धित हो, पुष्पित एवं पल्लवित हो सके।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सम्पूर्ण स्टाफ का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन रिद्धी अग्रवाल द्वारा किया गया।

अन्त में संस्था के डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार गुप्त ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

एम0एल0डी0वी0 के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुये फिर से लहराया सफलता का परचम
हाथरस। सी0बी0एस0ई0 इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में एम0एल0डी0वी0 पब्लिक इण्टर काॅलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट कोटि का परीक्षाफल देकर जनपद में विद्यालय का नाम रोशन किया है। हर्षवर्धन शर्मा ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में टाॅप किया है। जाॅनी सिंह ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय, पारूल ने 92.0 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय, श्रेयश शर्मा ने 90.0 प्रतिशत अंक प्राप्त चतुर्थ एवं निराली गुप्ता ने 89.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पंचम स्थान प्राप्त किया है। इसके अतिरिक्त 24 छात्र-छात्रायें सम्मान सहित तथा 60 छात्र-छात्रायें प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुये। हर वर्ष एम0एल0डी0वी0 देता है शानदार प्रदर्शन, इसी परम्परा को आगे बढ़ाते हुये, इस वर्ष भी विद्यालय ने जनपद में अपनी मजबूत शैक्षिक पहचान स्थापित की है। इस सब का श्रेय विद्यालय के उत्कृष्ट वातावरण, श्रेष्ठ अनुशासन, अभिभावकों के निरन्तर सहयोग एवं शिक्षक तथा छात्र-छात्राओं के कठिन परिश्रम को जाता है।

काॅलेज के चेयरमैन स्वतंत्र कुमार गुप्त, कार्डिनेटर शैलकान्ता शर्मा, प्रशासनिक प्रमुख हर्षित गुप्ता (एड.), प्रधानाचार्या पूनम वाष्र्णेय, शाजिया रफीक खान, हिमांशु वाष्र्णेय, हर्ष सिंघल, पुनीत कुमार गुप्ता, पुनीत वाष्र्णेय, जीतू अरोरा, मुस्कान शर्मा, सत्यवती एवं समस्त स्टाफ ने प्रतिभाशाली छात्रों एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई देते हुये कामना की है कि यह छात्र-छात्रायें निरन्तर ऊँचाईयों की ओर अग्रसर होते हुये अपने परिवार एवं विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।

हाथरस पुलिस ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए आईजीआरएस पोर्टल पर प्रथम स्थान किया प्राप्त
हाथरस। जनपद हाथरस पुलिस ने एक बार फिर उत्कृष्ट कार्य करते हुए आईजीआरएस पोर्टल पर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। माह अप्रैल 2026 में आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर हाथरस पुलिस पूरे उत्तर प्रदेश में नंबर-1 रही। खास बात यह है कि विगत 6 माह से हाथरस पुलिस लगातार आईजीआरएस रैंकिंग में प्रदेश में प्रथम स्थान बनाए हुए है।
मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी आईजीआरएस जनसुनवाई समाधान प्रणाली के अंतर्गत प्राप्त होने वाली शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया गया। शासन स्तर पर प्रत्येक माह इसकी समीक्षा एवं रैंकिंग निर्धारित की जाती है। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा एवं अपर पुलिस अधीक्षक रामानन्द कुशवाहा, जो आईजीआरएस के नोडल अधिकारी हैं, के निर्देशन में जनपद के सभी थाना प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी प्रतिदिन मौके पर पहुंचकर शिकायतों का निस्तारण कर रहे हैं। प्रत्येक शिकायत के निस्तारण की फोटो एवं लोकेशन भी प्राप्त की गई, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।
इसके साथ ही आईजीआरएस फीडबैक सेल द्वारा प्रत्येक शिकायतकर्ता से सीधे संवाद स्थापित कर फोन कॉल एवं ऑनलाइन माध्यम से फीडबैक लिया गया, ताकि शिकायतकर्ता की संतुष्टि सुनिश्चित की जा सके। प्राप्त फीडबैक के आधार पर समय-समय पर आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही भी की गई। जनपद के सभी थानों ने भी शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के आधार पर प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए निरंतर नंबर-1 स्थान बनाए रखा है।पुलिस अधीक्षक  द्वारा सभी पुलिसकर्मियों के सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी आमजन की शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते रहने हेतु प्रेरित किया गया।

महिला थाना में मनाया गया मदर्स डे
हाथरस। अखिल भारतीय वार्ष्णेय वेलफेयर एसोसिएशन महिला प्रकोष्ठ (रजि.) की ओर से रविवार को महिला थाना हाथरस पहुंचकर महिला थाना प्रभारी रितु तोमर का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान संस्था की महिलाओं ने केक काटकर मदर्स डे मनाया।
कार्यक्रम के दौरान महिला थाना प्रभारी रितु तोमर ने कहा कि मां का सम्मान किसी एक दिन तक सीमित नहीं है, बल्कि हर दिन मां का ही होता है। उन्होंने कहा कि आज मदर्स डे के अवसर पर सभी माताओं को उनकी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं।
इस अवसर पर अखिल भारतीय वार्ष्णेय महिला एसोसिएशन की अध्यक्ष कल्पना वार्ष्णेय, डिम्पल वार्ष्णेय, श्वेता वार्ष्णेय, प्रियंशी वार्ष्णेय, पूनम वार्ष्णेय, रेनू वार्ष्णेय, पूजा वार्ष्णेय, कुसुम वार्ष्णेय, मंजू वार्ष्णेय, मधु वार्ष्णेय, लक्ष्मी वार्ष्णेय, सुनीता वार्ष्णेय, चित्रा वार्ष्णेय, आशु वार्ष्णेय, गीता वार्ष्णेय, नीलम वार्ष्णेय एवं अंजू वार्ष्णेय सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।

07 मई से 21 मई तक चलेगी स्व- गणना
हाथरस। शासन की मंशा एवं जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में आज कलेक्ट्रेट सभागार अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जनगणना- 2027 के प्रथम चरण के दौरान स्व-गणना के प्रथम दिवस स्व -गणना कर स्व-गणना पहचान संख्या (एसई आईडी)जनरेट की।जिलाधिकारी जनपद वासियों तथा सभी मीडिया के प्रतिनिधियों से भी अपील की है कि सभी लोग बढ़ चढ़कर स्व गणना में प्रतिभाग करें एवं अपने अपने संस्थान के माध्यम से जनपदवासियों से स्व गणना करने की अपील भी करें।

श्री रामोत्सव में हिन्दू समाज को संगठित, सशक्त और जागरूक बनाने का संदेश
हाथरस। राम ने जिस उद्देश्य को लेकर इस पृथ्वी पर जन्म लिया इस पृथ्वी पर जन्म लेने के पश्चात वास्तव में राम की जीवन यात्रा ही रामोत्सव है। उक्त उद्गार विश्व हिंदू परिषद हाथरस द्वारा अंगूमल धर्मशाला में आयोजित रामोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता के रूप में हाथरस में प्रथम बार उपस्थित विश्व हिंदू परिषद क्षेत्र संगठन मंत्री मा० मुकेश विनायक खांडेकर जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा
उनके प्रेरणादायी उद्बोधन ने समस्त उपस्थित जनों के हृदय में प्रभु श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा एवं राष्ट्रभक्ति की ज्योति प्रज्वलित कर दी। उन्होंने श्रीराम के जीवन चरित्र के माध्यम से समाज को संगठित, सशक्त और जागरूक बनाने का संदेश दिया, साथ ही विश्व हिंदू परिषद के उद्देश्यों एवं कार्यों पर भी अत्यंत महत्वपूर्ण विचार रखे।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री रत्नेश रत्न ने  समरसता समाज की स्थापना में विश्व हिंदू परिषद के योगदान को रेखांकित करते हुए जात-पात की करो विदाई हम सब हिंदू भाई भाई के सिद्धांत को आज की आवश्यकता बताया।
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता व भगवान श्री राम के छवि चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर ब्रह्मनाद, व आचार्य पद्धति से हुआ ।
अतिथियों का स्वागत अभिनन्दन विश्व हिंदू परिषद व बंजरग दल के पदाधिकारियों द्वारा अंगवस्त्र पहनाकर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया गया।

साथ ही इस गरिमामयी कार्यक्रम में ब्रज प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री आदरणीय राजेश जी भाईसाहब साहब, विभाग संगठन मंत्री आदरणीय उमाकांत जी (मथुरा एवं हरिगढ़ विभाग), टिंकू राणा नगर सह कार्यवाह संघ, रत्नेश रत्न रेलवे बोर्ड चैयरमेन, आदरणीय जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सक्सेना, जिला मंत्री प्रवीण खंडेलवाल, जिला संगठन मंत्री देवराज कर्मयोगी, मुकेश सूर्यवंशी, जिला उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा, कैलाश कूलवाल, अमित भार्गव, जिला सह मंत्री अमरदीप, पवन वार्ष्णेय, जिला सह विशेष संपर्क प्रमुख संजीव सेंगर, जिला सेवा प्रमुख विद्या भूषण गर्ग, जिला सत्संग प्रमुख अजय शर्मा, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख अमित कुशवाह, जिला सोशल मीडिया प्रमुख चेतन यादव, जिला संयोजक अनमोल अग्निहोत्री, जिला सह संयोजक किशन भारती, जिला सुरक्षा प्रमुख छोटू राणा, जिला सह सुरक्षा प्रमुख शिवम शर्मा, जिला संयोजिका मातृशक्ति कामना शर्मा, जिला सह संयोजिका कनक खंडेलवाल, जिला संयोजिका दुर्गावाहिनी मेहक रावत, जिला सह संयोजिका दुर्गावाहिनी प्रियांशी वार्ष्णेय,  नगर अध्यक्ष संजय गर्ग,  नगर मंत्री विजय गुप्ता,नगर सह मंत्री प्रशांत खंडेलवाल, नगर संयोजक लक्ष्मण दीक्षित, नगर सह संयोजक प्रिंस अरोड़ा, हर्ष चौहान, नैतिक शर्मा, नगर गौ रक्षा प्रमुख नवीन, नगर सह गौ रक्षा प्रमुख शिवांग, नगर साप्ताहिक मिलन प्रमुख मनोहर, नगर विद्यार्थी प्रमुख सूर्यांश एवं अन्य बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के समस्त कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
रामोत्सव का भव्य एवं दिव्य कार्यक्रम अत्यंत उत्साह, श्रद्धा और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ।
यह रामोत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हिंदू समाज की एकता, संस्कार और संगठन शक्ति का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया। ऐसे आयोजनों से समाज में नई ऊर्जा का संचार होता है और राष्ट्र निर्माण की दिशा में मजबूत कदम बढ़ते हैं।
कार्यक्रम का सफल संचालन जिला प्रवीण खंडेलवाल द्वारा किया गया एवं आभार व्यक्त नगर अध्यक्ष संजय गर्ग ने किया|

एम०एल०डी०वी० एवं आर०के०एस०के० इण्टरनेशन स्कूल में हुआ महावीर स्वामी की जयन्ती का भव्य आयोजन
हाथरस। एम०एल०डी०वी० पब्लिक इण्टर कॉलेज एवं तरफरा रोड़ स्थित आर०के०एस०के० इण्टरनेशनल स्कूल में विश्व शान्ति के महान उपदेशक महावीर स्वामी की जयन्ती का भव्य आयोजन किया गया। वक्ताओं ने जैन संस्कृति के 24वें एवं अन्तिम तीर्थंकर महावीर स्वामी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुये कहा कि वैशाली (बिहार) के कुंड ग्राम में राजा सिद्धार्थ एवं माँ त्रिशला के महान पुत्र ने जीवन के कल्याण का मार्ग बातते हुये समस्त प्राणियों के कल्याण, सुख-शान्ति हेतु अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित डी०आर०बी० कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य ने बतलाया कि महावीर स्वामी ने अहिंसा, अपरिग्रह, अनेकान्त का उपदेश देते हुये बतलाया कि संसार में मनुष्य, जीव-जन्तु सभी सुखपूर्वक जीना चाहते हैं। उनके अन्दर सुख के साथ दुख की अनुभूतियां विद्यमान होती हैं। अतः उन्हें कभी सताना एवं मारना नहीं चाहिये। हम किसी के प्रति बुरा न सोचें, हमारे वचन हित, नित प्रिय हों तभी हम विश्व में शान्ति, मैत्री और समन्वय का वातावरण बना सकते हैं।

आज विश्व हिंसा के दूषित वातावरण से ग्रसित है। ऐसे अवसर पर महावीर स्वामी के 'वसुधैव कुटुम्बकम' का सन्देश अहंकार की भीषण ज्वाला में सुलगते हुये विश्व को शान्ति का मंलगमय संदेश प्रदान करेगा।  कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये प्रशासनिक प्रमुख हर्षित गुप्ता (एड०) ने कहा कि महावीर स्वामी ने अपरिग्रह का सन्देश देते हुये कहा था कि जीवन में वही सफल है, जो अपनी इच्छाओं को सीमित रखते हुये न्यायोपार्जित धन का संचय करता है, क्योंकि उन अनन्त इच्छाओं की पूर्ति करते हुये यदि हमारा बहुमूल्य जीवन कम पड़ जाता है, तो फिर तो सृष्टि की सम्पूर्ण सामग्री का अन्तिम संस्कार हो जायेगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्डिनेटर शैलकान्ता गुप्ता, प्रधानाचार्या पूनम वाष्र्णेय, ज्योति सिंह, शाजिया रफीक खान, हिमांशु गुप्ता, डॉ० ललित नारायन, जितेन्द्र कुमार, हर्ष सिंघल, कुनाल कटारा, शिवानी शर्मा, अनुराग खान, मौ० दानिश, प्रियंका जैन, प्रियंका वाष्र्णेय, ललिता कुलश्रेष्ठ, निधि अरोरा, गीता गौतम, सुनीता राय, निधि शर्मा, रिया जैन, मुस्कान शर्मा, ज्योति शर्मा, पुनीत कुमार गुप्ता, जीतू अरोरा पुनीत वाष्र्णेय, सत्यवती आदि सम्पूर्ण स्टाफ का सहयोग रहा।

हाथरस में विशाल कुश्ती दंगल का हुआ आयोजन
हाथरस । 26 मार्च स्थानीय हाथरसी मैया प्रांगण में विगत 4 वर्षों से विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन नवदुर्गा के पावन अवसर पर हो रहा है, उसी श्रृंखला में आज विशाल कुश्ती दंगल का श्री गणेश नगर पालिका परिषद  हाथरस के पूर्व अध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा जी ने पहलवानों का हाथ मिलवा कर किया ।
कुश्ती दंगल के श्री गणेश से पहले जैसे ही पूर्व पालिका अध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा जी हाथरसी मैया प्रांगण पहुंचे तो आयोजक मंडल ने उनका जोशीला स्वागत किया । स्वागत से अभिभूत पंडित आशीष शर्मा जी ने आयोजक मंडल का आभार व्यक्त किया और कहा मल्ल विद्या की कला हाथरस ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में हाथरस का नाम रोशन करती है । भगवान श्री कृष्ण के बड़े भाई दाऊजी महाराज की यह मल्ल विद्या न केवल दाऊजी मेले में देखने को मिलती है, बल्कि अब तो देश के हर एक क्षेत्र में मल्ल विद्या का कौशल देखने को मिलता है।
पंडित आशीष शर्मा जी ने इतने बड़े आयोजन के लिए आयोजक मंडल को अपनी शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर हनी पहलवान, मनोज पहलवान, भोला बघेल, नरेश बघेल, बंटी पाल, मिलन, रविंद्र, रोहित, दीपांशु, काव्य वार्ष्णेय सभासद, जीतू पंडित आदि लोग उपस्थित थे ।

डीएम एसपी ने जिले की गैस एजेंसी का किया निरीक्षण
हाथरस। जनपद में उपभोक्ताओं के उपभोग हेतु घरेलू गैस सिलेण्डरों की कमी होने संबंधी शिकायतें प्राप्त होने पर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा के साथ कछपुरा स्थित श्याम गैस कम्पनी तथा मोहनगंज स्थित ओम सांईं इण्डेन गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों की वितरण व्यवस्था, उपलब्ध स्टॉक, बुकिंग एवं डिलीवरी की प्रक्रिया का गहनता से जायजा लिया तथा मौके पर उपस्थित उपभोक्ताओं से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित संचालकों से एजेंसी पर उपलब्ध गैस सिलेण्डरों की संख्या, स्टॉक तथा वितरण व्यवस्था का अवलोकन करते हुए गैस की आपूर्ति, प्रतिदिन होने वाले वितरण तथा उपभोक्ताओं को समय से गैस उपलब्ध कराने के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को समयबद्ध तरीके से गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्थिति में अनावश्यक विलंब न होने पाए। जिलाधिकारी ने तुलाई मशीन पर खाली तथा भरे हुए गैस सिलेण्डरों की तौल कराकर स्वयं जांच की। उन्होंने एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया कि गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखें तथा बुकिंग के अनुसार प्राथमिकता के आधार पर उपभोक्ताओं को डिलीवरी सुनिश्चित करें।

उन्होंने यह भी कहा कि वितरण प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी होनी चाहिए और एजेंसी परिसर में उपभोक्ताओं के लिए आवश्यक सूचनाएं स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की जाएं।

जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं से वार्ता कर जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं की गैस सिलेण्डर की बुकिंग पहले से हो चुकी है, उनकी डिलीवरी के समय सर्वर के माध्यम से ओटीपी जेनरेट होता है। वर्तमान में सर्वर की गति धीमी होने के कारण ओटीपी जेनरेट होने में समस्या आ रही है, जिसके कारण डिलीवरी प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए मार्केटिंग कंपनियों के मुख्य डिस्ट्रीब्यूटरशिप से वार्ता कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है, ताकि सर्वर संबंधी समस्या का शीघ्र समाधान कराया जा सके। उन्होंने कहा कि सर्वर में आ रही तकनीकी समस्या के कारण ओटीपी जेनरेट नहीं हो पा रहा है, जिसे समुचित प्लेटफॉर्म पर उठाकर जल्द से जल्द ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि गैस सिलेण्डरों की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। यदि किसी को इस प्रकार की कोई सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल डायल 112 पर सूचना दें, जिससे संबंधित अधिकारियों द्वारा तत्काल जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जा सके। जिलाधिकारी ने संबंधित उप जिलाधिकारी, तहसील स्तरीय अधिकारियों एवं जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद की सभी गैस एजेंसियों पर नियमित रूप से निगरानी रखी जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि उपभोक्ताओं को समय से गैस सिलेण्डर उपलब्ध हो। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि गैस वितरण से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर उसका त्वरित निस्तारण किया जाए।

निरीक्षण के दौरान जिला पूर्ति अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक, गैस एजेंसी संचालक आदि उपस्थित रहे।