Shahid Husain - Tarun Mitra

सरकारी भूमि को खुर्द बुर्द करने पर डीएम ने की कठोर कार्यवाही
बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने तहसील नवाबगंज के ग्राम ज्योरा मकरन्दपुर में सरकारी भूमि को खुर्द बुर्द करने एवं अभिलेखों की फोटो कापी के आधार पर प्राईवेट लोगों के पक्ष में अमलदरामद करने में संलिप्तता पाए जाने   अधिकारी /कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही की है। जिलाधिकारी द्वारा तहसीलदार नवाबगंज दुष्यन्त प्रताप सिंह को तत्काल प्रभाव से तहसील नवाबगंज से हटाकर जिला मुख्यालय, कलेक्ट्रेट से सम्बद्ध किया गया है, कानूनगो श्याम सुन्दर गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर किया गया है तथा लेखपाल रामचन्द्र को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा है कि मुख्यमंत्री द्वारा भी इस प्रकार के निर्देश दिये गये हैं कि यदि कोई अधिकारी/कर्मचारी सरकारी भूमियों पर अवैध कब्जे के संबंध में संलिप्तता पायी जाती है और वह दो बार निलम्बित हो चुके हों तो उनके खिलाफ बर्खास्तगी की कार्यवाही अमल में लायी जाए। अतः उक्त निर्देशों के क्रम में यह कार्यवाही अमल में लायी गयी है। उपजिलाधिकारी नवाबगंज द्वारा अवगत कराया है कि ग्राम ज्योरा मकरन्दपुर में वर्ष 2013 में पट्टे हुए थे जिसमे 16 नंबर को लेकर प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि इसमें कूटरचित तरीके से अभिलेखों में फेरबदल किया गया है।जिसमे धारा 38 के अंतर्गत बिना लेखपाल कि रिपोर्ट के कानूनगो द्वारा गलत तरीके से आगे बढ़ाया गया और तहसीलदार द्वारा भी बिना यथोचित परीक्षण करे प्रकरण को उपजिलाधिकारी न्यायिक के न्यायालय में भेज दिया गया और छायाप्रतियों के आधार पर अमलदरामद करा दिया गया। जिस पर दोषी पाए जाने वालो के विरुद्ध जिलाधिकारी द्वारा कार्यवाही कि गयी है।

स्वच्छ सर्वेक्षण में नगरीय निकायें करें उत्कृष्ट प्रदर्शन : एडीएम प्रशासन
बरेली। डीएम अविनाश सिंह के निर्देश पर सोमवार को एडीएम प्रशासन /प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय पूर्णिमा सिंह ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में  बेहतर रैंक प्राप्त करने को लेकर सभी अधिशासी अधिकारियों के साथ बैठक की।

एडीएम प्रशासन ने निर्देश देते हुए कहा कि निकायों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन और सोर्स सेग्रीगेशन पर विशेष ध्यान दिया जाए ।एडीएम प्रशासन ने नगर पालिका परिषद बहेड़ी, नगर पालिका परिषद फरीदपुर ,नगर पालिका परिषद नवाबगंज ,नगर पंचायत फरीदपुर, नगर पंचायत सैंथल, मीरगंज एवं शीशगढ़ की खराब प्रगति पर नाराजगी जताते हुए तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए। साथ ही नगर पालिका परिषद नवाबगंज एवं नगर पंचायत फरीदपुर और नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी के अधिशासी अधिकारियों को एमआरएफ सेंटर पूर्ण रूप से संचालित कूड़े का पृथक्कीकरण कराए जाने के निर्देश दिए।

बैठक में सभी निकायों के अधिशासी अधिकारियों को ओडीएफ प्लस- प्लस हेतु वांछित आवश्यक एवं कड़े कदम उठाए जाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस बार किसी भी निकाय की रैंकिंग खराब रहती है तो उस निकाय के अधिशासी अधिकारी का उत्तरदायित्व निर्धारित कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई अमल में लायी जाएगी। समस्त अधिशासी अधिकारी गण को ये भी निर्देश दिए गए कि वे फील्ड में साफ सफाई का नियमित रूप से निरीक्षण करते रहें। साथ ही गर्मी में गौशालाओं पर प्रयाप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने के भी निर्देश दिए गए। इस दौरान जनपद के सभी नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतो के अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे।

आईजीआरएस शिकायत निस्तारण का मिला असंतुष्ट फीडबैक
बरेली। आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण में बरती गई लापरवाही को लेकर डीएम अविनाश सिंह ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। शासन द्वारा लिए गए फीडबैक पर शिकायतकर्ता की असंतुष्टि मिलने पर डीएम ने 15 अफसरो से स्पष्टीकरण मांगा है। 1 अप्रैल से 21 अप्रैल तक शासन द्वारा लिए गए फीडबैक पर संबंधित विभागों की एक-एक शिकायत पर शिकायतकर्ता ने असंतुष्ट फीडबैक दिया। जिससे नाराज डीएम अविनाश सिंह ने अधिशासी अभियंता उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद, अधिशासी अभियंता सिंचाई जल संसाधन, उपायुक्त वाणिज्य कर विभाग, खंड शिक्षा अधिकारी फरीदपुर, खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर, चकबंदी अधिकारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी, जिला खाद्य एवं विपरण अधिकारी,  प्रभारी चिकित्सा अधिकारी बहेड़ी, बाल विकास परियोजना अधिकारी फतेहगंज पश्चिमी, भूमि संरक्षण अधिकारी कृषि विभाग, महाप्रबंधक जलकल नगर निगम, सब रजिस्टार बहेड़ी और सहायक विकास अधिकारी भोजीपुरा को स्पष्टीकरण जारी किया है। साथ ही जिलाधिकारी  ने निर्देशित किया कि जनसुनवाई से संबंधित शिकायतों एवं प्रकरणों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि फीडबैक में प्राप्त असंतोषजनक स्थिति शासन की मंशा के अनुरूप नहीं है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। साथ ही, यह भी निर्देश दिए कि सभी संबंधित अधिकारी व्यक्तिगत रूप से प्रकरणों की समीक्षा करें तथा लंबित एवं असंतोषजनक निस्तारित मामलों में त्वरित सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करें। भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाएगी, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी की होगी।

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग : विकास कार्यों में बरेली ने किया टॉप
बरेली। प्रदेश में विकास कार्यां का मूल्यांकन, अनुश्रवण एवं समीक्षा हेतु गठित सीएम डैशबोर्ड पर इंटीग्रेटेड विभागों की सेवाओं/योजनाओं/परियोजनाओं में विभिन्न स्तरों के अधिकारियों द्वारा प्रत्येक माह किए गए विकास कार्यक्रमों के प्रदर्शन के आधार पर उनकी रैंकिंग सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर प्रत्येक माह निर्गत की जाती है। सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर माह मई 2025 की जारी की गयी रैंकिंग में जनपद बरेली को विकास कार्यक्रमों में प्रदेश में प्रथम स्थान एवं राजस्व कार्यक्रमों में 12वां स्थान प्राप्त हुआ है। साथ ही विकास एवं राजस्व कार्यों की संयुक्त रैंकिंग में जनपद को प्रदेश में ओवरऑल चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। जबकि विगत माह की रैंकिंग में जनपद 14वें स्थान पर था, 10 रैंक की छलांग लगाते हुए प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह के कुशल नेतृत्व, मार्गदर्शन एवं निरन्तर गहन समीक्षा में दिये गये निर्देशों के परिणामस्वरूप जनपद के कार्य प्रदर्शन में उत्तोरत्तर वृद्धि हो रही है। सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर माह अप्रैल, 2025 की जारी की गयी रैंकिंग में जनपद बरेली को विकास कार्यक्रमों में प्रदेश में 11वाँ स्थान एवं राजस्व कार्यक्रमों में 21वां स्थान व विकास एवं राजस्व कार्यों की संयुक्त रैंकिंग में जनपद को प्रदेश में ओवरऑल 14वाँ स्थान प्राप्त हुआ था। आज मई माह की जारी रैंकिंग में जनपद ने विकास कार्यों में 10 रैंक की छलांग लगाकर प्रथम स्थान पर, राजस्व कार्यक्रमों में 09 रैंक की छलांग लगाकर 12वें स्थान पर तथा विकास एवं राजस्व कार्यों की संयुक्त रैंकिंग में 10 रैंक की छलांग लगाकर प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है। जिलाधिकारी द्वारा इस उपलब्धि पर समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विकास एवं राजस्व कार्यक्रमों की प्रगति में निरन्तर गति बनाये रखने के निर्देश दिये गये।

फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में लाएं तेजी, टीम के रूप में करें काम : डीएम
बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों में गति लाने के उद्देश्य से संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में उप निदेशक कृषि ने जनपद में तहसीलवार फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति से अवगत कराते हुए बताया कि तहसील मीरगंज में 2785, तहसील आंवला में 2512, तहसील बहेड़ी में 2502, तहसील सदर 2090 की फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति है। तहसील फरीदपुर की प्रगति कम है क्योंकि गांव पोर्टल पर शो नहीं हो रहे हैं। बैठक में समीक्षा के दौरान पाया गया कि जनपद की फार्मर रजिस्ट्री में विगत माह 30वीं रैंक थी, जो अब 23वीं रैंक है। एक दिन में 1500 से 2000 के बीच फार्मर रजिस्ट्री हो रही है, जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि फार्मर रजिस्ट्री में गति को और बढ़ाने की आवश्यकता है, जिससे हमारी रैंक 15 के अन्दर आ जाए। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि तहसीलवार बैठक कराकर कार्य में गति लाने हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाए। पंचायत सहायक/ रोजगार सेवकों के माध्यम से कार्य में तेजी लाएं और उन्हें लक्ष्य देते हुए तय समय में लक्ष्य की प्राप्ति हेतु प्रोत्साहित भी करें। खण्ड विकास अधिकारी भी कार्य में रुचि लें, सभी लोग टीम के रुप में कार्य करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक देश दीपक सिंह, नगर मजिस्ट्रेट राजीव कुमार शुक्ला, समस्त उप जिलाधिकारी, उप निदेशक कृषि सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

डीएम की अध्यक्षता में तहसील नवाबगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित
बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता तथा विधायक नवाबगंज डॉ एमपी आर्य की उपस्थिति में शनिवार को तहसील नवाबगंज के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस (तहसील दिवस) का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनसामान्य की समस्याओं को सुनकर उनके ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में अवैध कब्जा, दिव्यांग पेंशन, राशन कार्ड आदि से संबंधित शिकायते प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस/ समाधान दिवस (थाना दिवस) मुख्यमंत्री जी की सर्वोच्च प्राथमिकता में से एक है। समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक दिवस सुबह 10 से 12 बजे तक अपने-अपने कार्यालय में  जनसुनवाई के दौरान जन सामान्य की शिकायतों को सुनकर उनका त्वरित निस्तारण भी करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी सप्ताह में तीन दिन फील्ड विजिट अवश्य करें। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि आईजीआरएस में प्राप्त हो रही शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयान्तर्गत करें इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। शिकायतकर्ता निस्तारण से संतुष्ट हो इसका भी विशेष ध्यान रखा जाये और शिकायतकर्ता से फीडबैक प्राप्त किया जाये। आईजीआरएस में जिन विभागों कि शिकायते डिफाल्टर होने वाली है उन्हें विशेष निर्देश देते हुए अतिशीघ्र सुधार करने के निर्देश दिए। उक्त के उपरांत जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के रजिस्टर का अवलोकन किया तथा शिकायतकर्ताओं से वार्ता भी की और पाया कि अधिकतर शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण अब तक नहीं हो पाया है, जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियो  को शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनसुनवाई के बाद जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने 14 पात्र लाभार्थियों को अंत्योदय कार्ड वितरित किए। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ विश्राम सिंह, जिला विकास अधिकारी दिनेश कुमार यादव, परियोजना निदेशक डीआरडीए चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी नवाबगंज अजय कुमार उपाध्याय सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

फरीदपुर तहसील में एडीएम प्रशासन ने सुनी जनसमस्याएं
बरेली। शनिवार को एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह की अध्यक्षता में तहसील फरीदपुर के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस (तहसील दिवस) का आयोजन हुआ। एडीएम प्रशासन ने जन सामान्य की समस्याओं को सुनकर उनके ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। तहसील दिवस में सरकारी रोड पर अवैध कब्जा, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन और दिव्यांग पेंशन से संबंधित, राशन कार्ड से संबंधित शिकायतें अधिक प्राप्त हुई। सभी के त्वरित निस्तारण करने के लिए एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह ने निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम फरीदपुर मल्लिका नैन, तहसीलदार फरीदपुर सुरभि राय आदि उपस्थित रहे।

सड़कों पर ना दिखाई दें निराश्रित गोवंश, आश्रय स्थलों में करें संरक्षित : डीएम
बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकताओं में शुमार गोवंश संरक्षण को लेकर डीएम अविनाश सिंह ने बुधवार को कड़े निर्देश जारी किए। कहा की निराश्रित गोवंश सड़कों पर दिखाई ना दें। हर हाल में जनपद के शत-प्रतिशत निराश्रित गोवंशीय पशुओं को आश्रय स्थलों में संरक्षित कर दिया जाए। नगर निगम, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत और ब्लॉक स्तर पर तत्काल टीम बनाकर निराश्रित गोवंशों को पड़कर गौशालाओं में संरक्षित किया जाए। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कहीं भी निराश्रित गोवंश घूमते दिखाई दिए या किसी गोवंश से दुर्घटना को लेकर जानकारी मिली तो जिम्मेदार अफसर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जनपद के विभिन्न इलाकों से आ रही शिकायतों को ध्यान में रखते हुए यह निर्देश जारी किए जा रहे हैं। दरअसल, कुछ किसानों ने अपनी फसलों के नुकसान और सड़क पर हादसों को लेकर शिकायत की है। डीएम ने किसानो की समस्याओं के समाधान को सड़कों से निराश्रित गोवंश पकड़कर गौशालाओं में भेजने के निर्देश दिए। साथ ही डीएम ने गौशालाओं में गोवंशों के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं रखने को भी कहा है। गर्मी और धूप को देखते हुए गौशालाओं में बेहतर व्यवस्थाएं बनाए रखने के साथ ही पानी और हरे चारे की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

ईओ शेरगढ़ से स्पष्टीकरण तलब

नगर पंचायत शेरगढ़ में सड़क पर घूम रहे निराश्रित गोवंश से हुए हादसे में किसान की मौत की जानकारी पर डीएम अविनाश सिंह ने एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह को अधिशासी अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए हैं। साथ ही भविष्य में दोबारा ऐसी घटना होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। जनपद में कहीं भी इस तरह की घटना होने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी जारी की गई है।

मुख्यमंत्री ने अटल आवासीय विद्यालय का किया लोकार्पण
बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तहसील नवाबगंज के ग्राम अधकटा नजराना में 73.25 करोड़ की लागत से निर्मित अटल आवासीय विद्यालय का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों के साथ संवाद स्थापित किया। इस दौरान सीएम योगी ने अभिभावकों से कहा कि आपके बच्चों ने मेहनत कर प्रवेश परीक्षा पास की और इस अच्छे विद्यालय में दाखिला लिया है। आपके बच्चों की सारी जिम्मेदारी अब सरकार की है। मुख्यमंत्री ने अभिभावकों से कहा कि आपका बच्चा जितनी मेहनत करेगा, उसका भविष्य उतना ही उज्ज्वल होगा। बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं। विद्यालय के अनुशासन और पाठ्यक्रम के अनुसार चलें। समय पर पढ़ाई, खेलकूद और भोजन करें। अनावश्यक एजेंडा न रखें। उसके बाद मुख्यमंत्री ने अधकटा नजराना में ही अटल आवासीय विद्यालय के निकट स्थित वृहद गौ संरक्षण केन्द्र का भी निरीक्षण किया और गौशाला की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए गौसेवा की और गौमाताओं को चारा व गुड़ आदि खिलाया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों में मंत्री श्रम एवं सेवायोजन समन्वय विभाग अनिल राजभर, पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह, वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार, मंत्री सहकारिता विभाग/प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर, अधिकारियों में मण्डलायुक्त सौम्या अग्रवाल, जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, प्रभागीय वनाधिकारी दीक्षा भण्डारी सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री योगी ने लगाया रुद्राक्ष का पौधा
बरेली। एक दिवसीय दौरे पर जनपद आए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तहसील नवाबगंज के ग्राम अधकटा नजराना में अटल आवासीय विद्यालय के उद्घाटन के अवसर पर विद्यालय के आवासीय परिसर में पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री ने रुद्राक्ष का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण के साथ ही चैत्र नवरात्र के अवसर पर आस्था एवं हरियाली का भी संदेश दिया। विद्यालय प्रांगण में ही वन विभाग द्वारा कराए गए विभिन्न प्रकार के वृक्षारोपण यथा- मित्रवन, वेटलैंड संरक्षण वन, विरासत वन, मियावाकी, मिशन छाया आदि से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। इस दौरान पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह, वन मंत्री डॉ अरुण कुमार, विधायक डॉ डीसी वर्मा, विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल, विधायक डॉ एमपी आर्य, एमएलसी बहरोन लाल मौर्या, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, कमिश्नर सौम्या अग्रवाल, मुख्य वन संरक्षक रोहिलखंड जोन विजय सिंह, जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी दीक्षा भण्डारी आदि उपस्थित रहे।

सीएम ने मण्डल स्तरीय अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ की समीक्षा बैठक
बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को बरेली मण्डल की मण्डलीय समीक्षा बैठक विकास भवन स्थित सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में मण्डलायुक्त सौम्या अग्रवाल द्वारा मुख्यमंत्री को मण्डल की प्रगति के बारे में अवगत कराते हुए बताया गया कि जनपद पीलीभीत में टाइगर रिजर्व में 25 किमी की फेंसिंग का कार्य पूर्ण हो गया है। वर्ष 2022-24 तक मण्डल में 12 आकांक्षात्मक विकास खण्डों को भारत व राज्य सरकार द्वारा किसी न किसी मानक में पुरस्कृत किया गया है। जनपद बरेली में 18 खगोलीय विज्ञानशाला बनायी गयी हैं। शाहजहांपुर में ‘‘गर्ल्स कैन डू‘‘ कार्यक्रम चलाया जा रहा है। संचारी रोग नियंत्रण में बरेली व पीलीभीत ने अच्छा कार्य किया है। इसी प्रकार पुलिस महानिरीक्षक डॉ0 राकेश सिंह ने कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी देते हुए परिवार परामर्श केन्द्र, ऑपरेशन कन्विक्शन, गैंगस्टर, एनडीपीएस, कबूतर बाजी (विदेश भेजे जाने के नाम पर ठगी), गोवध निवारण अधिनियम, ट्रैफिक व्यवस्था आदि के बारे में बताया। बैठक में मुख्यमंत्री ने राजस्व वादों के निस्तारण की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि एक वर्ष के पुराने वाद कानून व्यवस्था के लिए संकट के कारण बनते हैं और अनावश्यक विवादों को जन्म देते हैं इसलिए लम्बित वादों का यथाशीघ्र निस्तारण करते हुए आम आदमी को न्याय प्रदान किया जाए। टीवी रोग उन्मूलन अभियान की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने पूछा कि किन जनप्रतिनिधियों ने टीवी रोगियों को गोद ले रखा है। मुख्यमंत्री ने समस्त जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे टीवी रोगियों को गोद लें और उनसे सम्पर्क कर नियमित जांच, पोषण पोटली प्राप्त हुई या नहीं आदि जानकारियों को लेने के साथ ही उनका मनोबल बढ़ाने का भी कार्य करें। मुख्यमंत्री जी ने स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत चलने वाले कार्यों के बारे में जानकारी लेते हुए पूछा कि बरेली में ऐसा कौन सा कार्य स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत कराया गया है, जिसे मॉडल के रुप में प्रदेश स्तर पर अपनाया जा सके। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि बरेली कमिश्नरी हेडक्वाटर है यहां उपलब्ध सभी सरकारी भूमि का अभिलेख तैयार कराकर विकास प्राधिकरण को दिया जाए। मण्डल व जिले के सारे कार्यालय एक ही छत के नीचे बनाए जाएं। वकीलों के लिए चैम्बर व कैंटीन आदि साफ-सुथरे बनाए जाएं व एक अच्छा वातावरण लोगों को उपलब्ध कराया जाए। मुख्यमंत्री जी ने नाथ नगरी की प्रोग्रेस के बारे में भी जानकारी ली। बैठक में जनप्रतिनिधियों में पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह, वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ0 अरुण कुमार, मंत्री सहकारिता विभाग/प्रभारी मंत्री जे0पी0एस0 राठौर, मंत्री बेसिक शिक्षा विभाग संदीप सिंह, महापौर डॉ0 उमेश गौतम, सांसद बरेली छत्रपाल सिंह गंगवार, सदस्य विधान परिषद कुंवर महाराज सिंह, बहोरन लाल मौर्य, विधायक फरीदपुर श्याम बिहारी लाल, विधायक कैण्ट संजीव अग्रवाल, विधायक बिथरी चैनपुर डॉ0 राघवेन्द्र शर्मा, विधायक नवाबगंज डॉ0 एम0पी0 आर्य, अधिकारियों में अपर पुलिस महानिदेशक रमित शर्मा, मण्डलायुक्त सौम्या अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक डॉ0 राकेश सिंह, जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, मुख्य विकास अधिकारी जग प्रवेश, नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

सीएम योगी ने बरेलियंस को दी 933 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात
बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर बरेली पहुंचे। सीएम योगी ने यहां 933 करोड़ रुपये की 132 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया साथ ही उन्होंने प्रदेश स्तर पर अत्याधुनिक जीवन रक्षक सुविधाओं से लैस 2,554 नई एंबुलेंस का फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश के लिए ‘स्कूल चलो अभियान‘ की शुरुआत भी की और ‘विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान‘ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली कॉलेज मैदान में 932.59 करोड़ रुपये की कुल 132 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया, जिसमें 507.44 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित कुल 74 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 425.15 करोड़ रुपये की लागत की 58 परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि पिछली सरकारों ने बरेली की पहचान को झुमका के साथ जोड़ा था, हम लोगों ने बरेली को नाथ कॉरिडोर देकर नाथ नगरी को उसकी पौराणिक पहचान दिलाने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने बरेली कॉलेज मैदान में बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा लगाई गई विकास एवं योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान युवा उद्यमियों द्वारा लगाए गए उत्पाद की प्रदर्शनी का भी निरीक्षण किया। लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 8 वर्षों में बरेली ने एक नई पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि पहले बरेली को झुमके के साथ जोड़ा जाता था, लेकिन हमने इसे नाथ नगरी के रूप में नाथ कॉरिडोर देकर इसकी पौराणिक पहचान दिलाने का काम किया है। आज बरेली स्मार्ट सिटी के रूप में अपनी धमक देश और दुनिया में स्थापित कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बरेली में अब निवेश का माहौल बन रहा है। डेयरी, मेडिकल और अन्य उद्योगों में निवेश हो रहा है, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, बरेली अब स्मार्ट सिटी के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। 2017 से पहले बरेली में दंगे आम बात थी, लेकिन पिछले 8 साल में एक भी दंगा नहीं हुआ। अब बरेली में दंगा नहीं, सब चंगा है। उन्होंने दंगाइयों को चेतावनी देते हुए कहा कि दंगा करने की हिम्मत करने वालों की संपत्ति जब्त कर गरीबों में बांट दी जाएगी। इस अवसर पर पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह, वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार, प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर, शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह, भाजपा ब्रज प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, महापौर डॉक्टर उमेश गौतम, बरेली सांसद छत्रपाल गंगवार, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, बहोरन लाल मौर्य, बरेली के कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, डॉक्टर डीसी वर्मा, प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल,डॉ राघवेंद्र शर्मा, डॉक्टर एमपी आर्य, आंवला जिला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, जिला अध्यक्ष बरेली सोमपाल शर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि रहे।