Arun Agrawal - Tarun Mitra

बहराइच:पुलिया से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो सगे भाइयों समेत तीन की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
जरवलरोड बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर जरवल रोड थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद मोड़ के पास सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर बाराबंकी जा रहे दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना के बाद से मृतकों के गांव में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार, कैसरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भखरौली मुंगेशपुर निवासी बुधई (50) पुत्र श्यामलाल, रामकिशुन (46) पुत्र फकीरे और राममिलन (20) पुत्र फकीरे सोमवार सुबह करीब सात बजे एक ही मोटरसाइकिल अपाचे से बाराबंकी जिले में अपने एक रिश्तेदार के यहां अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। रामकिशुन और राममिलन सगे भाई थे, जबकि बुधई उनके पड़ोसी थे।

राहगीरों के मुताबिक, जैसे ही उनकी बाइक जरवल रोड थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद अस्पताल मोड़ के पास पहुंची, अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे बनी पुलिया से टकरा गई और सीधे गहरे खड्डे में जा गिरी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बुधई और राममिलन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल रामकिशुन को आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही जरवल रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण संतुलन बिगड़ना हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। उधर, एक ही गांव के तीन लोगों की मौत की खबर मिलते ही भखरौली मुंगेशपुर में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाने उनके घर पहुंच रहे हैं।

बहराइच: खुल गया संजय सेतु, जानिए किन वाहनों को मिली अनुमति और किसे 16 जून तक करना होगा इंतजार
जरवलरोड बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। बहराइच और बाराबंकी की सीमा पर घाघरा नदी पर बने प्रसिद्ध संजय सेतु को मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद आज सोमवार सुबह 9:25 बजे से दोबारा यातायात के लिए चालू कर दिया गया है। प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सुरक्षा के लिहाज से अभी इस पुल से केवल छोटे वाहनों जैसे कार, बाइक और हल्के वाहन को ही गुजरने की अनुमति दी गई है।

सभी छोटे-बड़े मालवाहक और रोडवेज की बसों को इस पुल से गुजरने के लिए अभी 16 जून तक का इंतजार करना होगा। प्रशासनिक अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि ​"पुल की मजबूती और सुरक्षा जांच को ध्यान में रखते हुए 16 जून से ही भारी वाहनों को संजय सेतु पर प्रवेश दिया जाएगा।" पुल को दोबारा शुरू करने के इस महत्वपूर्ण मौके पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम, कार्यदायी संस्था के कर्मचारी, ट्रैफिक पुलिस और जरवल रोड पुलिस के जवान तैनात रहे, ताकि यातायात को सुचारू रूप से संचालित किया जा सके और नियमों का पालन सुनिश्चित हो।

बहराइच:संजय सेतु मरम्मत के बाद लगभग पुनः तैयार,आज भेजी जाएगी अंतिम रिपोर्ट, सोमवार को हो सकता है चालू
​मनीष कश्यप

​जरवलरोड/बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। बीते 16 अप्रैल से मरम्मत कार्य के चलते बंद चल रहा संजय सेतु अब पूरी तरह से खुलने की कगार पर है। शुक्रवार को दिनभर पुल पर रंगाई-पुताई, रेलिंग को चमकाने और डामरीकरण, सड़क मार्किंग का काम युद्धस्तर पर जारी रहा। मरम्मत के बाद पुल को पूरी तरह नया रूप दे दिया गया है।

एनएचएआई के रेजिडेंट इंजीनियर अनंत राम मौर्य ने बताया कि पूर्व निर्धारित समय सीमा के भीतर काम को तेजी से निपटाया जा रहा है। शनिवार शाम तक संजय सेतु की मरम्मत का कार्य लगभग सौ प्रतिशत पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही मरम्मत का काम देख रहे जेई विपुल श्रीवास्तव ने भी पुष्टि की है कि पूर्व निर्धारित समय के भीतर ही शनिवार देर रात तक अधिकांश काम को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। ​रेजिडेंट इंजीनियर अनंत राम मौर्य के मुताबिक, शनिवार को पूरे मरम्मत कार्य की गहनता से जांच की जाएगी।

जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसकी अंतिम तकनीकी रिपोर्ट राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रोजेक्ट मैनेजर नकुल प्रकाश वर्मा और बहराइच के जिलाधिकारी महोदय को प्रेषित की जाएगी। विभाग और शासन-प्रशासन को रिपोर्ट भेजे जाने के बाद, जैसे ही उच्चाधिकारियों द्वारा हरी झंडी मिलती है, वैसे ही पुल को आम जनता और वाहनों के आवागमन के लिए तत्काल खोल दिया जाएगा। संभावना है कि सोमवार को पुल पुनः चालू कर दिया जाए। फिलहाल अधिकारियों के निर्णय पर ही अधिकारिक रूप से कहा जा सकता है। इस पुल के दोबारा शुरू होने से बहराइच और पूरे देवीपाटन के राहगीरों व समस्त भारी वाहन चालकों को लंबे डायवर्जन से मुक्ति मिलेगी और बड़ी राहत मिलेगी।

बहराइच:नाबालिग को ब्लैकमेल कर धर्म परिवर्तन की साजिश रचने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार
बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। जिले के जरवल रोड थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को सोशल मीडिया पर ब्लैकमेल करने, बंधक बनाने और धर्म परिवर्तन की साजिश रचने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पीड़ित पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार को मुख्य आरोपी, 21 वर्षीय शहीम पुत्र शरीफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पीड़ित पिता के अनुसार, एक सप्ताह पहले ही उन्होंने अपनी बेटी की शादी तय की थी और 'वरीक्षा' की रस्म भी संपन्न हो चुकी थी। आरोप है कि जैसे ही इसकी भनक दूसरे पक्ष को लगी, उन्होंने वर पक्ष को फोन कर बारात लाने पर गोली मारने की धमकी दे डाली। पुलिस को दी गई तहरीर में बसहिया जगत निवासी शहीम पुत्र शरीफ, उसके पिता शरीफ और परिवार के अन्य सदस्यों को नामजद किया गया था। पीड़ित पिता का गंभीर आरोप है कि आरोपी उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने प्रभाव में लिए हुए थे और उस पर लगातार धर्म बदलने का मानसिक दबाव बना रहे थे। इतना ही नहीं, आरोपियों द्वारा इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक वीडियो और फोटो डालकर नाबालिग को ब्लैकमेल भी किया जा रहा था।

जरवल रोड थाना पुलिस ने गुरुवार रात को संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया था, जिसके बाद शनिवार को मुख्य आरोपी को दबोच लिया गया। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट्स और कॉल डिटेल्स की गहनता से जाँच की जा रही है, और केस में शामिल अन्य दोषियों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बहराइच: रंजिश में हुई थी मासूम की हत्या, 24 घंटे में ही पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। जिले के थाना कैसरगंज पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक 7 वर्षीय बालक की नृशंस हत्या की घटना का महज 24 घंटे के अंदर सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से आलाकत्ल और खून से सने कपड़े बरामद किए हैं। 13 मई 2024 को थाना कैसरगंज पुलिस को ग्राम दयालपुरवा मंझारा तौकली में एक बालक का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को वादी लक्ष्मण निषाद के 7 वर्षीय पुत्र का शव झाड़ियों में मिला, जिसकी गर्दन पर धारदार हथियार से चोट के निशान थे।

घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और उच्चाधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। ​पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर मुकेश कुमार निषाद पुत्र राम सुमिरन उम्र 20 वर्ष को ग्राम घाघी रघौली मंझारा तौकली स्थित एक बाग से गिरफ्तार किया। अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने ​हत्या में प्रयुक्त गड़ासा, घटना के समय पहने हुए खून से सने कपड़े व घटनास्थल से मिली खून से सनी मिट्टी और रैपर बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में अभियुक्त मुकेश ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसने पारिवारिक रंजिश के चलते बालक की हत्या की थी। साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में धारा 103(1) बीएनएस के साथ-साथ 5एम/6 पॉक्सो एक्ट की भी वृद्धि की गई है। ​इस सफल अनावरण में थानाध्यक्ष कैसरगंज राजेश कुमार शुक्ला, व.उ.नि. वीरेंद्र मिश्रा, मु.आ. दीपक चौधरी, मु.आ. अंजनी त्रिपाठी, का. विजय कुमार और का. अनुज यादव की मुख्य भूमिका रही।

बहराइच: झाड़ियों में मिला गला रेता हुआ मासूम का शव, हत्या की आशंका, इलाके में घटना से सनसनी
बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। जिले के कैसरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मंझारा तौकली के मजरे दयाल पुरवा में 8 वर्षीय बालक धनंजय पुत्र लक्ष्मण की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। बालक का शव बुधवार सुबह घर से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित मूंजा की झाड़ियों में बरामद हुआ है। इस जघन्य हत्याकांड से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की मां का कहना है कि बीती रात गांव में एक शादी का कार्यक्रम था। वहां बज रहे डीजे और सांस्कृतिक प्रोग्राम को देखने के लिए उनका बेटा धनंजय गया था। जब वह देर रात तक वापस नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता हुई। पूरी रात खोजबीन की गई, लेकिन बालक का कहीं पता नहीं चला। बुधवार सुबह घर के पास ही झाड़ियों में उसका लहूलुहान शव मिलने से कोहराम मच गया। ​मृतक की मां ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का सीधा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि परिवार की पुरानी रंजिश चल रही थी और उसी खुन्नस में आरोपियों ने उनके बेटे को मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए​ पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने आला अधिकारियों संग तत्काल घटनास्थल का दौरा किया। ​फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं ताकि कातिलों तक पहुंचा जा सके। मासूम की निर्मम हत्या के बाद गांव में तनाव और शोक का माहौल है। मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वन विभाग की टीम ने भी अपनी जांच पूरी कर ली है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि इसमें किसी जंगली जानवर की भूमिका तो नहीं है, हालांकि प्राथमिक दृष्टि से मामला रंजिश और हत्या का ही प्रतीत हो रहा है। ​थानाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है घटना की जांच की जा रही है। मीडिया से बात करते हुए एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने कहा कि​"घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। साक्ष्य संकलन के लिए फॉरेंसिक टीम को लगाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के सफल अनावरण के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही हत्यारों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। किसी भी कीमत पर दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।"

बहराइच: डीएम ने किया संजय सेतु का निरीक्षण, मलमास में महादेवा मेले के लिए तैयार होगा स्पेशल ट्रैफिक रूट
जरवलरोड बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। आगामी मलमास महादेवा मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए बहराइच जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। शनिवार शाम जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने घाघरा घाट संजय सेतु पहुँचकर चल रहे मरम्मत कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग, पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ मौके पर ही 'मंथन' किया। विदित हो कि आगामी मलमास माह में 17 मई से 16 जून तक पड़ोसी जनपद बाराबंकी में स्थित प्रसिद्ध लोधेश्वर महादेवा मेला आयोजित होने जा रहा है। इस दौरान घाघरा घाट स्थित पीपा पुल पर श्रद्धालुओं और वाहनों का दबाव अत्यधिक बढ़ जाता है। इसी चुनौती को देखते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मेले के दौरान यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ लंबी चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिया कि ​श्रद्धालुओं की भीड़ और उनके वाहनों के आवागमन के लिए एक ब्लूप्रिंट तैयार किया जाए। ​संजय सेतु पर चल रहे मरम्मत कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए ताकि मुख्य मार्ग पर दबाव कम हो सके। ​सोमवार तक पूरा ट्रैफिक प्लान सेट कर प्रशासन को वस्तुस्थिति से अवगत कराया जाए। निरीक्षण के दौरान एनएचएआई और लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं के साथ-साथ पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने दो टूक कहा कि सुरक्षा और सुविधा के मानकों पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यदि ट्रैफिक डायवर्जन की आवश्यकता पड़ती है, तो उसे समय रहते सार्वजनिक किया जाए ताकि आम जनता को परेशानी न हो। इस दौरान एनएचएआई के जेई विपुल श्रीवास्तव, पीडब्लूडी एई अजीत सिंह, जेई एस के राव, थाना प्रभारी संतोष सिंह, डॉक्टर रईस अहमद सहित अन्य संबंधित विभागों के कर्मचारी मौजूद रहें।

बहराइच:शादी की सालगिरह से पहले मातम, फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
बहराइच । जिले के थाना जरवल रोड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नासिरगंज गांव में बुधवार शाम को उस समय सनसनी फैल गई जब 22 वर्षीय सुमन पत्नी दिलीप यादव का शव घर के अंदर कमरे में संदिग्ध अवस्था में दुपट्टे के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
सूचना पर थाना जरवल रोड पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मौके की फोटो व वीडियोग्राफी कराई, वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से जांच-पड़ताल की। मजिस्ट्रेट की देखरेख में पंचगामा भरकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए बहराइच भेज दिया पुलिस ने आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। परिजनों के अनुसार 8 मई को सुमन की मैरिज एनिवर्सरी मनाने की तैयारी चल रही थी, जिससे परिवार पूरी तरह खुशहाल माहौल में था। ऐसे में अचानक हुई इस घटना से सभी लोग स्तब्ध हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बहराइच: सपा नेता अवधेश वर्मा के पिता डॉ. जगदीश प्रसाद की सड़क हादसे में मौत, क्षेत्र में शोक की लहर
जरवलरोड बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य अवधेश वर्मा के पिता डॉ. जगदीश प्रसाद वर्मा की शुक्रवार रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डॉ. जगदीश प्रसाद वर्मा शुक्रवार की रात गोंडा जिले में किसी मरीज को दवा देने जा रहे थे। इसी दौरान गोंडा-लखनऊ राजमार्ग पर करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के मसोलिया प्रहलादगंज मोड़ के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

​दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें आनन-फानन में बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ले जाने लगे। हालांकि, नियति को कुछ और ही मंजूर था; बाराबंकी के रास्ते में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी मृत्यु की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। डॉ. जगदीश प्रसाद के निधन पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने फोन पर शोकाकुल परिवार से बात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। इसके अलावा सपा के कई अन्य दिग्गज नेताओं ने भी अवधेश वर्मा को ढांढस बंधाया और इसे पार्टी व समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, बाराबंकी में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इसके पश्चात उनके पार्थिव शरीर को पैतृक निवास ग्राम जतौरा थाना जरवल रोड, जनपद बहराइच लाया जाएगा, जहां शनिवार दोपहर 3 बजे उनका अंतिम संस्कार संपन्न होगा।

बहराइच:सीसीटीवी में कैद है बुलेट चोरी की वारदात
बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। कैसरगंज पुलिस की कार्यशैली से नाराज राजस्व संग्रह अमीन संघ ने शनिवार को तहसील परिसर में एक दिवसीय कार्य बहिष्कार कर जोरदार प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन साथी अमीन की चोरी हुई बाइक का सुराग लगाने में पुलिस की नाकामी के विरुद्ध किया गया। ​राजस्व संग्रह अमीन संघ के तहसील अध्यक्ष हेमेन्द्र प्रताप सिंह और मंत्री रजत यादव ने बताया कि उनके साथी विजय शंकर वर्मा की बुलेट मोटरसाइकिल UP51BR6782 बीते 18 अप्रैल को एपेक्स इंटरनेशनल स्कूल, फिरोजपुर से उस समय चोरी हो गई थी, जब वे जनगणना 2027 के प्रशिक्षण में शामिल होने गए थे।

पीड़ित अमीन का आरोप है कि उन्होंने स्वयं प्रयास कर घटनास्थल से लेकर फखरपुर तक कई स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनमें उनकी बाइक चोरी कर ले जाते हुए दिखाई दे रही है। इन साक्ष्यों को पुलिस को उपलब्ध कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। संघ ने इस मामले में बीते 23 अप्रैल को उपजिलाधिकारी कैसरगंज को एक ज्ञापन सौंपा था। पत्र के माध्यम से कहा गया था कि यदि 25 अप्रैल तक पुलिस ने संतोषजनक कार्रवाई नहीं की, तो अमीन संघ कार्य बहिष्कार के लिए बाध्य होगा। तय समय सीमा बीतने के बाद भी बाइक बरामद न होने से आक्रोशित अमीनों ने आज शनिवार को सामूहिक रूप से काम बंद कर दिया। धरना प्रदर्शन के दौरान राजस्व संग्रह अमीन संघ के पदाधिकारियों के साथ-साथ लेखपाल संघ और राजस्व संग्रह अनुसेवक संघ के पदाधिकारियों ने भी उपस्थिति दर्ज कराकर अपना समर्थन दिया। ​अमीनों का कहना है कि यदि जल्द ही चोरी गई बाइक बरामद नहीं होती और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती, तो वे अपने आंदोलन को और उग्र करेंगे। इस दौरान हेमेन्द्र प्रताप सिंह, रजत यादव, सुनीता सिंह, विश्वनाथ सिंह, संजय कुमार त्रिपाठी सहित भारी संख्या में राजस्व कर्मी मौजूद रहे।

इस संबंध में उपजिलाधिकारी कैसरगंज अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि "घटना को गंभीरता से लिया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी और संबंधित थाना प्रभारी को चोरी की घटना का शीघ्र अनावरण करने और सीसीटीवी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। राजस्व कर्मियों की सुरक्षा और संपत्ति की रक्षा के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। जल्द ही सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।"

बहराइच:पीपा पुल पर धूल और अंधेरे का संकट होगा खत्म, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दी चेतावनी
जरवलरोड बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। शुक्रवार शाम जिलाधिकारी बहराइच अक्षय त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने दल बल के साथ घाघरा घाट स्थित संजय सेतु और वैकल्पिक पीपा पुल का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने मौके पर मिली खामियों को दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। ​निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि पीपा पुल मार्ग पर उड़ती धूल के कारण राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने तत्काल निर्देश दिए कि आवागमन वाले रास्तों पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराया जाए। साथ ही, समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों का संज्ञान लेते हुए उन्होंने 'अप' और 'डाउन' दोनों पीपा पुलों पर पर्याप्त प्रकाश लाइटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है।

साथ ही आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए पीपा पुल के पास आपदा प्रबंधन बल की तैनाती, एम्बुलेंस के साथ चिकित्सकों की टीम की चौबीस घंटे उपलब्धता, यातायात सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस की सक्रियता, पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों की शिफ्टवार तैनाती के भी निर्देश दिए है। डीएम अक्षय त्रिपाठी ने स्पष्ट लहजे में चेतावनी दी कि मरम्मत कार्य और व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई कमी पाई गई, तो संबंधित विभाग की जिम्मेदारी तय करते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एडीएम अमित कुमार, एएसपी नगर आयुष विक्रम सिंह, एसडीएम कैसरगंज अखिलेश कुमार सिंह, सीओ ट्रैफिक राज सिंह, सीओ कैसरगंज डीके श्रीवास्तव, पीडब्ल्यूडी एक्सियन अमर सिंह, एनएचएआई के रेजिडेंट इंजीनियर अनंत राम मौर्य , जेई विपुल श्रीवास्तव और जरवल रोड थाना प्रभारी संतोष सिंह सहित बहराइच व बाराबंकी जिले के कई आला अधिकारी मौजूद रहे।

बहराइच:लखनऊ जाने वाली बसों का रूट बदला, स्थानीय यात्रियों के लिए घाघरा घाट तक चलेंगी विशेष बसें
​जरवलरोड/ बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। बहराइच-गोण्डा-लखनऊ मार्ग पर स्थित घाघरा घाट संजय सेतु  की मरम्मत का कार्य शुरू होने के कारण 16 अप्रैल गुरुवार से भारी वाहनों के आवागमन के लिए पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के इस निर्णय के बाद उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने अपनी बसों के संचालन में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। क्षेत्रीय प्रबन्धक देवीपाटन मंडल अरविंद कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए यात्री उपलब्धता के अनुसार रूपईडीहा से 5, बहराइच से 10,गोंडा से 10, बलरामपुर डिपो से 10 बसों का संचालन घाघराघाट स्थित निगम से अनुबंधित मेट्रो यात्री प्लाजा तक होगा। यहाँ प्रत्येक डिपो से एक-एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है ताकि यात्रियों को सहायता मिल सके। जबकि सभी जिला मुख्यालयों से लखनऊ और कानपुर आने जाने वाली अन्य बसों को प्रशासन द्वारा निर्धारित डायवर्जन रूट से ही चलाया जाएगा।