DR R B CHAUDHARY - Tarun Mitra

फडणवीस ने पशु कल्याण और टिकाऊ विकास को अपना समर्थन किया व्यक्त: डॉ गिरीश
महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के नेता देवेंद्र फडणवीस  से  समस्त महाजन के मैनेजिंग ट्रस्टी एवं भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड  के सदस्य डॉक्टर गिरीश जयंती लाल शाह से शिष्टाचार मुलाकात हुई और डॉक्टर ने उन्हें  सम्मानित करते हुए महाराष्ट्र में  भारतीय जनता पार्टी के  सफलता की बधाई दी। इस अवसर पर डॉक्टर शाह ने बताया,"मुझे विकसित महाराष्ट्र के शिल्पकार  देवेंद्र फडणवीस जी से उनके कार्यालय में भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस सौहार्दपूर्ण मुलाकात के दौरान, मैंने उन्हें सम्मानित करते हुए आभार व्यक्त किया जो उनकी दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता और महाराष्ट्र के विकास में उनके अद्वितीय योगदान का प्रतीक है।

उन्होंने आगे बताया कि इस चर्चा में मैंने महाराष्ट्र में गौशालाओं और पांजरापोलों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला जो हमारी संस्कृति और मूल्यों को संरक्षित करने में जुटे हुए हैं। महाराष्ट्र में 10,000 से अधिक गौशाला और पांजरापोल कार्यकर्ता पशु कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं जिससे यह राज्य अन्य राज्यों के लिए एक आदर्श बन गया है। उनके प्रयास, मवेशियों का संरक्षण, उच्च गुणवत्ता वाली आर्गेनिक खाद के माध्यम से जैविक खेती को बढ़ावा देना और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को  समस्त महाजन द्वारा सुनिश्चित करने का कार्य फडणवीस जी द्वारा कर आना की गई।

उन्होंने आगे बताया कि इस चर्चा में मैंने महाराष्ट्र में गौशालाओं और पांजरापोलों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला जो हमारी संस्कृति और मूल्यों को संरक्षित करने में जुटे हुए हैं। महाराष्ट्र में 10,000 से अधिक गौशाला और पांजरापोल कार्यकर्ता पशु कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं जिससे यह राज्य अन्य राज्यों के लिए एक आदर्श बन गया है। उनके प्रयास, मवेशियों का संरक्षण, उच्च गुणवत्ता वाली आर्गेनिक खाद के माध्यम से जैविक खेती को बढ़ावा देना और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को  समस्त महाजन द्वारा सुनिश्चित करने का कार्य फडणवीस जी द्वारा कर आना की गई।

इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया, "मैंने यह भी साझा किया कि इन कार्यकर्ताओं ने हाल के चुनावों में मतदाताओं को प्रेरित करने में सक्रिय भूमिका निभाई। उनकी मुहिम ने "संस्कृति और संस्कार” की रक्षा के महत्व पर जोर दिया और नागरिकों को संपूर्ण मतदान करने के लिए प्रेरित किया जो भारत की समृद्ध विरासत और परंपराओं के संरक्षण को प्राथमिकता देते हैं। यह जमीनी स्तर पर प्रयास मतदाताओं में जिम्मेदारी की भावना उत्पन्न करने में सहायक साबित हुई और महाराष्ट्र के लिए एक मजबूत और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध भविष्य के उद्देश्य से अधिक मतदान सुनिश्चित किया।"

डॉक्टर  शाह  ने बताया कि फडणवीस जी ने पशु कल्याण और टिकाऊ विकास को बढ़ावा देने वाली पहलों के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया। राज्य में गौशालाओं और पांजरापोलों के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उनके आश्वासन ने इस नेक उद्देश्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाया। डॉक्टर शाह ने बताया कि फडणवीस जी ने पशु कल्याण और टिकाऊ विकास को बढ़ावा देने वाली पहलों के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया। राज्य में गौशालाओं और पांजरापोलों के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उनके आश्वासन ने इस नेक उद्देश्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाया।

उन्होंने आगे कहा कि फडणवीस जी को समय देने और इस सम्मान को स्वीकार करने के लिए धन्यवाद अपना हृदय से आभार देता हूं। उनकी दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता और महाराष्ट्र के लोगों और संस्कृति के प्रति समर्पण हम सभी को प्रेरित करता है। मैं उनके सतत सफलता की कामना करता हूं जो “संस्कृति और संस्कार” की भावना को संरक्षित करते हुए राज्य के समग्र विकास को सुनिश्चित करेगी।

वीरमगाम खोडा ढोर पांजरापोल व समस्त महाजन के संयुक्त प्रयासों द्वारा मुख्यमंत्री भूपेन्द्रभाई पटेल का हुआ सम्मान
वीरमगाम(गुजरात):20 अक्टूबर 2024, वीरमगाम खोडा ढोर पांजरापोल और समस्त महाजन के संयुक्त प्रयासों से गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्रभाई पटेल के सम्मान में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इस अनोखे कार्यक्रम में पूरे गुजरात से 3,000 से अधिक जीवदया  प्रेमी एकत्र हुए। यह कार्यक्रम प्रसिद्ध जीवदया तीर्थ, मोती कुमाड, वीरपुर विड, वीरमगाम में आयोजित किया गया, जहाँ राज्यभर से पांजरापोल और गौशालाओं के ट्रस्टी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

विशिष्ट अतिथियों का स्वागत और सम्मान

समस्त महाजन के मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. गिरीशभाई शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्रभाई पटेल, पशुपालन मंत्री श्री राघवजीभाई पटेल, सांसद श्री चंदुभाई शीहोरा,विधायक श्री हार्दिकभाई पटेल, गुजरात बीजेपी की उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक श्रीमती वर्षाबेन दोषी,बीजेपी अहमदाबाद जिला अध्यक्ष श्री हर्षदगिरि गोस्वामी, पूर्व विधायक श्री वजुभाई डोडिया,वीरमगाम बीजेपी प्रमुख श्री नरेशभाई शाह,जिला उपाध्यक्ष श्री दीपकभाई पटेल, सद्भावना ट्रस्ट के श्री विजयभाई डोबरिया,और गिर गंगा के अध्यक्ष श्री दिलीपभाई साखिया का हार्दिक स्वागत और सम्मान किया।

सरकार का सराहनीय योगदान और आगे के प्रयासों की आवश्यकता

गुजरात सरकार अपनी पशु कल्याण योजना के तहत प्रति पशु प्रति दिन ₹30 का भत्ता प्रदान करती है, जो एक सराहनीय कदम है। हालांकि, वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, एक पशु के रखरखाव का औसत दैनिक खर्च ₹100 है। सरकार से इस सहयोग को और बेहतर बनाने के लिए सकारात्मक कदम उठाने का अनुरोध किया गया।  मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्रभाई पटेल को गाय पोषण योजनाओं और अन्य जीवों के कल्याण के संबंध में उनके सराहनीय निर्णयों के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने संगठन के प्रेरणादायक कार्य की प्रशंसा की जो पशु कल्याण के साथ-साथ विकास को बढ़ावा देता है और जल संरक्षण के लिए ठोस प्रयास करने का आह्वान किया, और सभी से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘कैच द रेन’ अभियान में भाग लेने का अनुरोध किया।

गुजरात सरकार अपनी पशु कल्याण योजना के तहत प्रति पशु प्रति दिन ₹30 का भत्ता प्रदान करती है, जो एक सराहनीय कदम है। हालांकि, वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, एक पशु के रखरखाव का औसत दैनिक खर्च ₹100 है। सरकार से इस सहयोग को और बेहतर बनाने के लिए सकारात्मक कदम उठाने का अनुरोध किया गया।  मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्रभाई पटेल को गाय पोषण योजनाओं और अन्य जीवों के कल्याण के संबंध में उनके सराहनीय निर्णयों के लिए सम्मानित किया गया।

वृक्षारोपण और विकास पहल

श्री वीरमगाम खोडा ढोर पंजरापोल के विकास प्रयासों के तहत वृक्षारोपण अभियान चलाया गया और पशु हेल्पलाइन एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की गई,वृक्षारोपण अभियान #एक_पेड़_माँ_के_नाम के तहत हुआ, जिसका उद्देश्य पशु कल्याण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करना है। पशुपालन मंत्री ने कहा, “गाय राज्य की माता है और उसकी सच्ची सेवा करना हमारा कर्तव्य है।”

मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्रभाई पटेल की प्रतिज्ञा

अपने संबोधन में, श्री भूपेन्द्रभाई पटेल ने पशु कल्याण गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए कहा, “यह सरकार की जिम्मेदारी है कि गुजरात में कोई भी पशु अनावश्यक रूप से न मरे। प्रत्येक पशु की सुरक्षा और संरक्षण हमारी प्राथमिकता है।” उन्होंने पशु कल्याण प्रेमियों को आश्वासन दिया कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाएगी कि कोई भी पशु असहाय न रहे।

कार्यक्रम की सफलता में प्रमुख योगदान

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की सफलता का श्रेय वीरमगाम खोडा ढोर पंजरापोल के अध्यक्ष श्री पंकजभाई गांधी के समर्पित प्रयासों को दिया जाता है। उनके कुशल नेतृत्व में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

समस्त महाजन की समर्पित टीम का योगदान

समस्त महाजन के मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. गिरीशभाई शाह, ट्रस्टी श्री देवेंद्र जैन, श्री पारेखभाई शाह, श्री मितलभाई खेतानी और श्री प्रतीकभाई सांघानी के नेतृत्व में, इस कार्यक्रम को भव्य सफलता दिलाने के लिए उत्कृष्ट प्रयास किए गए। सभी सदस्यों की अटूट निष्ठा और प्रयासों ने इस विशेष कार्यक्रम को गरिमामय सफलता दी।

गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी के संकेत चतुर्वेदी होंगे प्रत्याशी : राष्ट्रीय अध्यक्ष रामानुज सिंह
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद शहर विधानसभा से राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी के उम्मीदवार  होंगे संकेत चतुर्वेदी। राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी के  राष्ट्रीय अध्यक्ष  रामानुज सिंह ने बताया कि पार्टी का  मुख्य उद्देश्य है कि हम युवाओं के रोजगार एव शिक्षा तथा चिकित्सा  की ज्वलंत समस्याओं  को निपटने में नाकाम  रही  केंद्र और राज्य सरकार  की लापरवाही पूर्ण शासन व्यवस्था को लेकर आम जनता के बीच जाएंगे।  उनकी पार्टी  इन मुद्दों को ने अत्यंत गंभीर है और  गाजियाबाद से  अपनी पार्टी के  जुझारू एवं  वरिष्ठ नेता  संकेत चतुर्वेदी को  गाजियाबाद विधानसभा से  चुनाव क्षेत्र में उतरेगी।  गाजियाबाद की जनता से आग्रह करते हुए उन्होंने कहा कि  गाजियाबाद के लोगों से उन्हें  बहुत बड़ी आशा है।

यह बता दें कि उत्तर प्रदेश में 9 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान हो गया है। जिनमें फूलपुर, गाजियाबाद, मझवां, खैर, मीरापुर, सीसामऊ, कटेहरी, करहल और कुंदरकी सीट पर मतदान होना है। मिल्कीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान नहीं हुआ है। भाजपा, सपा, कांग्रेस, बसपा  तथा अन्य पार्टियों ने कमर कस ली है।  भारत चुनाव आयोग की घोषणा के अनुसार 13 नवंबर को वोटिंग होगी।  इस उपचुनाव में राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी  भी कमर कस के तैयार हो गई है  और गाजियाबाद सीट से  संकेत चतुर्वेदी अपना भाग्य अजमाएंगे।

राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी के  गाजियाबाद उम्मीदवार संकेत चतुर्वेदी  पत्रकारिता जगत से जुड़े हुए  एक समाजसेवी व्यक्ति है जिन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी के  उद्देश्यों के अनुसार जनता की  सेवा के लिए अपना जीवन निवक्षावार कर दिया है। चतुर्वेदी  ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस अपार महंगाई के समय गरीब जनता अपने बच्चों को शिक्षा देने में समर्थ है शिक्षा के मामले में सिर्फ लूट चल रहा है । चिकित्सा के मामले में बेहद पढ़े लिखे युवा दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं ।  साथ ही साथ उन्होंने कहा कि सरकार जो कहती है वह करती नहीं, सिर्फ जुमलों की बौछार करती रहती है।

पत्रकार संकेत चतुर्वेदी ने  आगे कहा कि गरीब जनता का पेट  लच्छेदार भाषण और जुमले से भरने वाला नहीं है। जनता की भलाई के लिए  ठोस नीति और  करप्शन फ्री शासन व्यवस्था की जरूरत है। कई बरसों से गाजियाबाद में बीजेपी का राज चल रहा है, लेकिन इस बार गाजियाबाद में  जनता परिवर्तन करने के लिए ठान लिया है  जो  शीघ्र ही सबके सामने होगा।  उन्होंने जनता का सेवक बताते हुए कहा कि  लोगों के लिए वह रात दिन  काम करेंगे।

समस्त महाजन एवम श्री वीरमगाम खोड़ा ढोर पांजरापोल के संयुक्त कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री पटेल के बहुमान आज
जीव दया, करुणा, मानवीय सेवा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तथा  संवर्धन  और पशु कल्याण  के लिए समर्पित अंतरराष्ट्रीय  संस्था समस्त महाजन  के तत्वावधान में  इतवार, 20 अक्टूबर 2024 को श्री विरमगाम खोड़ा ढोर पांजरापोल संस्था जीवदया तीर्थ  मैं आयोजित गुजरात के मुख्यमंत्री का बहुमांन कार्यक्रम  संपन्न किया जाएगा जिसमें देशभर के पशु प्रेमियों तथा गौ संरक्षण संवर्धन में लगे  प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।

समस्त महाजन  संस्था की ओर से  ट्रस्टी  श्री देवेंद्र भाई जैन  ने सभी  गौशाला प्रतिनिधियों को इस कार्यक्रम में  शरीक होने के लिए विशेष आग्रह किया है। देवेंद्र जी ने अपने आग्रह में बताया है कि समस्त महाजन एवम श्री वीरमगाम खोड़ा  ढोर  पांजरापोल  के  संयुक्त उपक्रमसे जीवदया प्रेमी गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्रभाई पटेल के बहुमान कार्यक्रम में आपका हार्दिक निमंत्रण सार्थक अभिनंदन  विशेष कार्यक्रम के आयोजनमें समस्त जीवदया प्रेमी और पांजरापोल - गौशाला ट्रस्ट के ट्रस्टी महानुभव आदि जीवदया प्रेमी शरीक हों और कार्यक्रम का  लाभ उठाएं।

उन्होंने आगे यह भी बताया कि मुख्य अतिथि  के रूप में गुजरात राज्य के माननीय मुख्यमंत्री  श्री भूपेंद्रभाई पटेल  होंगे जिसमें विशिष्ट अतिथिके रूप में माननीय श्री कनुभाई देसाई ( वित्त मंत्री - गुजरात राज्य) तथा माननीय श्री हर्षभाई संघवी (गृह मंत्री गुजरात राज्य )और माननीय श्री राघवजीभाई पटेल (कृषि और पशुपालन मंत्री) शामिल होंगे। श्री देवेंद्र भाई जैन के अनुसार , तिथि और समय: 20 अक्तूबर 2024 रविवार दोपहर 2.32 बजे श्री विरमगाम खोड़ा ढोर पांजरापोल संस्था जीवदया तीर्थ -मोटी कुमाद , विरपुर विड -विरमगाम  मैं आयोजित किया जाएगा । उन्होंने  सभी पशु प्रेमियों तथा गौशाला में काम करने वाले  प्रतिनिधियों  को बड़ी संख्या में पधारने के लिए आमंत्रित किया है।

अधिक जानकारी के लिए मेनेजिंग ट्रस्टी-समस्त महाजन, डॉ.गिरीश  जयंतीलाल शाह,(98200 209776) या  समस्त महाजन ट्रस्टी श्री देवेंद्र जैन  (98251 29111) से सीधे संपर्क किया जा सकता है।

झारखंड के हटिया विधानसभा से राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी के नेता निपु सिंह 22 अक्टूबर को भरेंगे नामांकन
गत लोकसभा चुनाव में  राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी  ने अपने  उम्मीदवारों को कई राज्यों की चुनावी रणभूमि में  उतार कर  जिस कदर से अपना  कद ऊंचा किया है उससे लगता है कि  जल्दी ही  पार्टी आम आदमी के मूलभूत मुद्दों को लेकर  राष्ट्रीय फलक  पर चमकेगी।

राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी देश के युवाओं, महिलाओं और ग्रामीण जन की  राजनीतिक पार्टी   बताई जा रही है  जो सम्मानजनक  स्थान बनाने में कामयाबी के पद पर अग्रसर है। पार्टी के  राष्ट्रीय अध्यक्ष रामानुज सिंह  ने बताया कि  विभिन्न राज्यों के  विधानसभा चुनाव में  पार्टी  बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही है। उन्होंने आगे बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह रांची जिले के जाने-माने युवा समाजसेवी निपु सिंह ने राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी से हटिया विधानसभा का नामांकन 22 अक्टूबर दिन मंगलवार को  सुबह 11 बजे करेंगे ।

झारखंड के  हटिया विधानसभा क्षेत्र से  चुनाव में  खड़े होने वाले प्रत्याशी निपु सिंह ने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा हो गयी है।  चुनाव आयोग ने 2 चरण में राज्य में विधानसभा चुनाव करवाने का फैसला लिया है।  पहले चरण के लिए 13 नवंबर और दूसरे चरण में 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे  और 23 तारीख को मतों की गिनती होगी। झारखंड राज्य के  विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बीजेपी नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी सहित तमाम नेता अपना चेहरा चमकाने में लगे हैं,लेकिन  जनता के  भावनाओं और मूलभूत समस्याओं से सभी भाई भतीजे के मोह में फंसकर अलग-थलग चुके हैं।

झारखंड की समस्याओं को उजागर करते हुए उन्होंने कहा कि प्राइवेट अस्पताल और प्राइवेट स्कूल के लूट से तबाह होकर और नशा,अपराध और भ्रष्टाचार से तंग आकर और महिलाओं, युवाओं और सहारा इंडिया का निवेशकों के कहने पर मैं चुनाव मैदान में उतर रहा हूं और कहां की नामांकन के दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष रामानुज सिंह सहित सैकड़ो से अधिक संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे ।

विशेष रिपोर्ट : गोबर- गोमूत्र से गांव सवारने में जुटी सेवी संस्था समस्त महाजन की कई बड़ी उपलब्धियां
देश भर में फैली स्वयंसेवी संस्थाओं के इस विशाल नेटवर्क में कई तरह के कार्य किए जाते हैं, परंतु जीव दया और करुणा के क्षेत्र में काम करने वाली संस्थाओं की संख्या बहुत कम है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संस्था "समस्त महाजन" ने पिछले दो दशकों में जीव दया, पशु कल्याण और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

वर्ष 2023-24 में संस्था ने 51 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया, जो किसी भी एनजीओ द्वारा जीव दया और पर्यावरण संरक्षण पर खर्च की गई सबसे बड़ी राशि मानी जा रही है। संस्था का लक्ष्य 2024-25 में इस राशि को बढ़ाकर 60 करोड़ रुपये तक पहुंचाने का है। गोबर- गोमूत्र से गांव की अर्थव्यवस्था सुधारने मैं जुटी एक स्वयंसेवी संस्था समस्त महाजन पर प्रधानमंत्री के संज्ञान में आया है क्योंकि,  अभी हाल में गुजरात  के पालीताणा में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूछे जाने परसे डॉ गिरीश  ने अपने कार्यों की  प्रगति बताई।

समस्त महाजन  के मैनेजिंग ट्रस्टी डॉक्टर गिरीश जयंतीलाल शाह जो  भारत सरकार के अधीन कार्यरत भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के  सदस्य हैं, वह गांव और शहर में  लावारिस पशुओं की  बढ़ती हुई चुनौती  को प्राकृतिक  ढंग से  सुलझाने की कोशिश में लगे हैं।  क्योंकि केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकार है जहां लावारिस पशुओं के  समस्या से निपटने के लिए "सेक्स शॉर्टेड सीमेंन"  की टेक्नोलॉजी को  किसानों तक पहुंच कर  बछड़े के जगह बछिया पैदा करने की  कवायद कर रही है, वही डॉ शाह गौशाला के  निराश्रित पशुओं के  गोबर -गोमूत्र  के बेहतर उपयोग से गौशालाओं को स्वावलंबी बनाने के साथ-साथ जमीन को उपजाऊ बनाने  और मिट्टी को जहरीली बनने से रोकने की रोकने की पहल कर रहे हैं। प्रेस इनफॉरमेशन ब्यूरो  के एक रिपोर्ट के अनुसार , पशुधन आबादी ‘गणना-2012’ की तुलना में 4.6 प्रतिशत बढ़कर 535.78 मिलियन के स्‍तर पर पहुंच गई है  जो केंद्र और राज्य सरकारों के लिए एक  बहुत बड़ी चुनौती बनी हुई है।

एक अनुमान के मुताबिक़ भारत में करीब 30 करोड़ मवेशी हैं और इनसे हर रोज करीब 30 लाख टन गोबर का उत्पादन होता है लेकिन इसका बेहतर उपयोग नहीं हो पा रहा है। इसका नतीजा है की मिट्टी से  कार्बनिक तत्व घटता जा रहा है। राष्ट्रीय वर्षा सिंचित क्षेत्र प्राधिकरण (एनआरएए) ने बीते साल जारी एक रिपोर्ट में कहा था कि देश में पिछले 70 वर्षों में मृदा जैविक कार्बन (एसओसी) तत्व एक प्रतिशत से कम होकर 0.3 प्रतिशत पर आ गया है जो फसलों के उत्पादन और  उसकी पोषण  शक्ति को सीधे प्रभावित करते हैं। मिट्टी जहरीले होने से  उत्पादन और उत्पाद भी जहरीला हो रहा है।  इंडियन काउंसिल ऑफ़ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के मुताबिक, 2020 में भारत में कैंसर के अनुमानित मामले 13.92 लाख थे, जो 2021 में बढ़कर 14.26 लाख और 2022 में बढ़कर 14.61 लाख हो गए।  कुल मिलाकर  स्थिति अत्यंत  भयावह और चुनौती पूर्ण बनती जा रही है।

केंद्र और राज्य सरकार  स्वयंसेवी संस्थाओं  को विकास कार्यों में  साझेदारी बनाने के लिए  हमेशा उत्साहित करती रही है। आर्यभट्ट भू-सूचना विज्ञान अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, "गैर-सरकारी संगठन" या एनजीओ को पहली बार 1945 में संयुक्त राष्ट्र के चार्टर के अनुच्छेद 71 में इस नाम से संबोधित किया गया था। भारतीय केंद्रीय सांख्यिकी संस्थान की 2023 की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 33 लाख एनजीओ हैं, जिनमें से केवल 1,87,395 संस्थाएं सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। अध्ययनों से यह भी सामने आया है कि एनजीओ, अन्य प्रकार के संगठनों की तुलना में 10-60% अधिक प्रभावी होते हैं। मेटा-विश्लेषण से पता चला कि एनजीओ द्वारा संचालित कार्यक्रमों का प्रभाव, सरकार द्वारा किए गए कार्यों की तुलना में 113% अधिक होता है।

स्वयंसेवी संस्था समस्त महाजन संस्था के मैनेजिंग ट्रस्टी, मुंबई के प्रमुख डायमंड एक्सपोर्टर और समर्पित समाजसेवी डॉ. गिरीश जयंतीलाल शाह, पिछले दो दशकों से गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में पर्यावरण संरक्षण और जीव दया के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने न केवल जन जागरूकता फैलाई है, बल्कि स्वयंसेवी संस्थाओं, खासकर गौशालाओं को आर्थिक मदद भी प्रदान की है। फंड वितरण का यह कार्य तब किया जाता है जब आवेदक संस्थाएं समस्त महाजन से जीव दया, गो संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण पर प्रशिक्षण प्राप्त करती हैं, ताकि अनुदान का सही उपयोग सुनिश्चित हो सके और संस्थाएं स्वावलंबी बन सकें।

गत 22 से 25 अगस्त 2024 को इस विषय पर एक अंतरराष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया गया था, जिसमें 400 से अधिक पर्यावरण संरक्षण कार्यकर्ता, पशु प्रेमी और गौशाला प्रतिनिधि शामिल हुए। इसमें निराश्रित गोवंश की समस्या से निपटने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों को 1 करोड़ 11 लाख रुपये का अनुदान दिया गया। समस्त महाजन के एक नए स्कीम की घोषणा करते हुए  डॉ शाह ने बताया कि उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग  के द्वारा  पंजीकृत उन सभी  संस्थाओं को ₹ 11,000 रुपए का आर्थिक अनुदान दिया जाएगा जो  समस्त महाजन द्वारा द्वारा निर्धारित मापदंडों को पूरा  करेंगे। डॉ शाह ने यह भी कहा कि  भारतीय जीव जन्तु  कल्याण बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त  सभी गौशालाओं को  ₹ 14,000  दिया जाएगा। इस अनुदान सहायता को प्राप्त करने के लिए समस्त महाजन द्वारा जारी आवेदन पत्र को भरना पड़ेगा और उसके साथ आवेदक  संस्था को सभी आवश्यक कागजात  लगाने पड़ेंगे।  आवेदन पत्र पूर्ण होने पर ही अनुदान सहायता प्रदान की जाएगी।

इस तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के संयोजक और मुख्य वक्ता डॉ. गिरीश जयंतीलाल शाह ने कई योजनाएं लॉन्च कीं। इस अवसर पर भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों, उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के सचिव, पूर्व केंद्रीय सचिव राजीव गुप्ता समेत कई विशेषज्ञ शामिल हुए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय गौ सेवा प्रमुख अजीत प्रसाद महापात्रा ने गौ माता की महिमा पर प्रकाश डाला, जबकि पर्यावरण प्रमुख गोपालजी आर्य ने गोधन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बात की। इस दौरान केंद्रीय पशुपालन राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने दुधारू पशुओं से पौष्टिक दुग्ध उत्पादन के महत्व पर चर्चा की।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अहमदाबाद स्थित पत्र सूचना कार्यालय का योगदान उल्लेखनीय रहा। पत्र सूचना कार्यालय ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में सेमिनार के विषय, व्यावहारिक कार्यों और चर्चाओं को व्यापक जनता तक पहुंचाने में मदद की। सेमिनार के दौरान कई स्थानों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए, जैसे गुजरात के विरमगाम में बबूल निकालकर  विकसित की गई गौशाला का दौरा और पिंडवाड़ा स्थित श्री सूरी प्रेम जीव रक्षा केंद्र में आयोजित विशेष व्याख्यान।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. गिरीश जयंतीलाल शाह ने कहा कि उनकी संस्था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्पों को पूरा करने के लिए पर्यावरण संरक्षण और देसी गोवंश को संरक्षित करने का प्रयास कर रही है, जिसकी सराहना न केवल भारत में, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी हो रही है। इस कार्यक्रम में "गोचर विकास रत्न" (गुणवंतभाई शाह), "जल सेवा रत्न" (दिलीपभाई सखिया) और "वृक्ष रत्न" (विजयभाई डोबरिया) जैसे तीन नए राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्रदान किए गए। डॉ. शाह को हाल ही में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत द्वारा "डॉक्टर ऑफ साइंस" की मानद  उपाधि से भी सम्मानित किया गया है। इससे पहले भी समस्त महाजन को कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है, जिसमें इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी वृक्ष मित्र अवार्ड, सत्यमेव जयते वॉटर कप अवार्ड और ग्लोबल एनजीओ एक्सीलेंस अवार्ड शामिल हैं।

संस्था के प्रमुख डॉ. शाह का कहना है कि वे जीव दया और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों को पूरे देश के युवाओं तक पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरणा प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन को भी इस दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

सुरीली और मखमली आवाज की मल्लिका हैं सना अरोड़ा : फ़िल्म समीक्षक डा.अमरनाथ जायसवाल
गायकी के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुकी युवा गायिका सना अरोड़ा की गीत लव यू जिंदगी.. का युवाओं में बड़ा जबरदस्त क्रेज है। स्कूल से निकल कर सारेगमप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सना अरोड़ा हाल ही में एक कार्यक्रम में शिरकत के लिए गोरखपुर आयी थी।

गोरखपुर के  वरिष्ठ पत्रकार, फ़िल्म समीक्षक  और तरुण मित्र के लेखक  डॉ अमरनाथ जयसवाल से एक बातचीत में सना ने अपने जीवन की कई अंतरंग बातें साझा की।  डॉ जयसवाल  बताया कि सना अरोड़ा, अपनी सुरीली और मखमली आवाज के लिए जानी और पहचानी जाती हैं। गायन के साथ ही साथ सना एक गिटारवादक भी हैं। वह अपने गानों की लिरिक्स स्वयं लिखती हैं।

डॉ अमरनाथ जयसवाल  ने आगे बताया कि सना दिल्ली में पली-बढ़ी । सना के परिवार में बचपन से ही म्यूजिकल माहौल रहा है।  उनके दादा बहुत अच्छा हारमोनियम बजाते थे। स्कूल में क्लासेस के बीच में जब बच्चे मौज-मस्ती कर रहे होते थे तब वह क्लास में बैठकर गाने की लिरिक्स लिखा करती थी। उन्हें हमेशा से ही संगीत का शौक रहा है।  उन्होंने स्कूल और कॉलेज में सभी संगीत कार्यक्रमों का नेतृत्व भी किया है।  सारेगमप रियलिटी शो में सेलेक्ट होने से आत्मविश्वास काफी बढ़ा और उन्होंने गायन क्षेत्र की चुनौतियों को स्वीकार किया है।

डॉ अमरनाथ जयसवाल  ने आगे बताया कि वह पहले वह इंग्लिश गाना गाती थी, अब वह बॉलीवुड गाने भी गाती हैं। उन्हें नए, पुराने, रेट्रो संगीत की झलक वाला भावपूर्ण और पॉप-रॉक संगीत पसंद है। वह भारतीय शास्त्रीय संगीत में भी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं हैं लेकिन उन्हें पश्चिमी संगीत भी पसंद है। वह अपने पिता से काफी प्रेरित हैं, जो संगीत के प्रति समान रूप से भावुक रहते हैं। सना कहती हैं कि मेरे पापा मेरे बेस्ट फ्रेंड हैं और उनसे ही उन्हें संगीत में कुछ करने और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती रहती है।

डॉ  जयसवाल के अनुसार , सना की   एक अनूठी शैली है जो सरल और सुव्यवस्थित है। कई नामी गायकों के साथ भी काम कर चुकीं सना, आज भी प्रतिदिन रियाज पर पूरा वक्त देती हैं। गोरखपुर के बारे में सना कहती हैं, यहाँ काफी विकास हुआ है, सिनेमा, संगीत के क्षेत्र में भी गोरखपुर ने अपनी उपलब्धियां हासिल की है।

गोरखपुर की पशु प्रेमी -अधिवक्ता चारु चौधरी को उत्तर प्रदेश महिला आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया
पूर्व में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष रह चुकीं अंजू चौधरी की बहू चारू चौधरी को राज्य महिला आयोग का उपाध्यक्ष नामित किया गया है। इस संबंध में राज्यपाल ने अधिसूचना जारी कर दी है। सबसे बड़ी बात यह है कि  उत्तर प्रदेश महिला आयोग के  तीन दिग्गज हस्तियों में  चारु चौधरी  एक ऐसी बहुमुखी प्रतिभा की धनी ऐसी व्यक्तित्व है जो  अधिवक्ता होने के साथ-साथ  समाजसेवी, राष्ट्रीय तैराक, प्रखर वक्ता, शिक्षाविद  एवं  बहुत बड़ी पशु प्रेमी है।   गोरखपुर शहर सहित देश भर के पशु प्रेमियों ने  चारु चौधरी को  शुभकामनाएं और बधाई दी है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार महिला कल्याण अनुभाग-3, उत्तर प्रदेश शासन की प्रमुख सचिव लीना जौहरी के अनुसार, बबीता चौहान, 72, प्रोफेसर कॉलोनी, सिविल लाइन, हरिपर्वत आगरा को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष, अपर्णा यादव,'8/2, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ एवं चारू चौधरी,पहाड़पुर, गीता प्रेस, हिन्दी बाजार, थाना-राजघाट,गोरखपुर को एक वर्ष की अवधि के लिए उप्र राज्य महिला आयोग का उपाध्यक्ष नामित किया गया है।  गोरखपुर शहर से  चारु चौधरी के  नाम नाम की घोषणा के बाद  लोगों में अपार खुशी है और बधाइयां देने के लिए ताता लगा हुआ है।

नगर निगम गोरखपुर में पूर्व महापौर अंजू चौधरी की बहू  चारू चौधरी गोरखपुर पब्लिक स्कूल की प्रबंधक हैं। वह विभिन्न सामाजिक संगठनों से संबंध है। हिन्दी बाजार निवासी चारू चौधरी के पति अरविंद विक्रम चौधरी भी वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। साथ साथ अरविंद विक्रम जी पर्यावरण विशेषज्ञ एवं राज्य सरकार के कई प्रतिष्ठानों में सदस्य हैं। अरविंद विक्रम भी एक जाने माने व्यक्तित्व है। बड़े ही सक्रियता पूर्वक वह विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े रहते हैं।  यह बता दें कि बहुमुखी प्रतिभा की धनी चारू चौधरी का मायका ग्वालियर में है। पेशे से अधिवक्ता चारु चौधरी एलएलबी और एलएलएम की पढ़ाई करने के बाद ग्वालियर हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करती रहीं हैं। चारु चौधरी बेहतरीन तैराक रही हैं। तैराकी में मध्य प्रदेश की यह तीन बार स्टेट चैंपियन रही है। नेशनल तैराकी में भी वह चौथे स्थान पर रहीं है। चारू के ससुर चौधरी प्रमोद कुमार आर्यन एजुकेशनल ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं।

चारू चौधरी ने कहा , "उत्तर प्रदेश के माननीय यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  जी महाराज के आशीर्वाद से मिली जिम्मेदारी पर  खरी उतरने की  पूरी कोशिश करूंगी। उसका पूरी निष्ठा से पालन करूंगी।" उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष बनीं शिक्षाविद् एवं समाजसेवी चारू चौधरी ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण और महिला सुरक्षा उनकी प्राथमिकता रहेगी।  उन्होंने कहा कि कोलकाता में डॉक्टर के साथ हैवानियत की घटना ने आज महिलाओं को सुरक्षा के प्रति चिंतित  जरूर कर दिया है। उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था बहुत बेहतर है, फिर भी महिलाओं के आत्मबल बढ़ाने मैं उनकी भरपूर कोशिश रहेगी।

उन्होंने आगे कहा , "मुझे बहुत खुशी है कि मेरी सास की प्राथमिकताओं को पूरा करने का अवसर मिला है। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष के रूप में वह प्रदेश के सभी जिलों में जाकर  कार्य किया है  और मैं भी  उन्हीं की तरह कार्य करूंगी। महिलाओं के हक के लिए हमेशा लड़ती रहूंगी।"  उन्होंने यह भी कहा कि मेरी कोशिश रहेगी कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में भ्रमण करूं। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु ने  अपने विचारों को  खुलकर साझा कीं और महिलाओं की प्राथमिकताएं  पर टिप्पणी करते हुए  कहा, "पद पर रहकर हमारी सास श्रीमती अंजू चौधरी ने बहुत काम किया है। उस पर मैं विशेष अमल करूँगी।  हमेशा मेरा लक्ष्य रहेगा कि ज्यादा से ज्यादा महिलाओं के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनूं और  तत्काल समाधान कराऊं।" उन्होंने यह भी कहा , "सरकार ने महिलाओं के स्वावलंबन को लेकर भी बहुत सारी योजनाएं चला रखी हैं, उसे बताकर महिलाओं को जागरूक किया जाएगा। महिलाओं की ओर से आने वाले सुझावों पर अमल कर उसे भी क्रियान्वयन करने की कोशिश करूंगी।"

चेन्नई से प्रकाशित होने  वाली वाली देश की  पहली  एनिमल वेलफेयर साइंस  की पत्रिका, पशु मित्र के  चीफ एडिटर डॉ आर बी चौधरी और  एसोसिएट एडिटर डॉ अमरनाथ जयसवाल ने  पत्रिका के सभी पाठको  लेखकों तथा  सहयोगियों की ओर से  पशु प्रेमी एवं मृदभाषी  चारु चौधरी को  बधाई दिया है।  एनिमल वेलफेयर के अंतरराष्ट्रीय प्रकाशन ने यह निश्चित किया है कि चारु चौधरी को नियमित एक कालम  "पशु कल्याण और महिलाओं के योगदान  से समाज पर पड़ने वाले प्रभाव"  देकर  एनिमल वेलफेयर के माध्यम से डोमेस्टिक वायलेंस  पर नियंत्रण  करने की शुरुआत की जाएगी।  चीफ एडिटर  डॉ. चौधरी ने कहा कि  इससे समाज में  जागरूकता बढ़ेगी और पशुओं पर होने वाले  अत्याचार को कम करने  तथा परिवार में  खुशहाली लाने  के मनोवैज्ञानिक  पहलू को बल मिलेगा।

पशु कल्याण और पर्यावरण विषय पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार 23 अगस्त से ...
गौसंरक्षण-संवर्धन  के लिए समर्पित राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संस्था  समस्त महाजन  संस्था  के घोषणा के अनुसार दया, करुणा, पशु कल्याण पर आधारित पशुपालन  एवं पर्यावरण संरक्षण के राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय  मुद्दों को लेकर  एक तीन दिवसीय  सेमिनार/ प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।  समस्त महाजन संस्था के एक अधिकारी के आकलन के अनुसार इस सेमिनार में 400 से 500 प्रतिभागी शामिल होंगे। संस्था के मैनेजिंग ट्रस्टी  डॉक्टर गिरीश जयंतीलाल शाह ने बताया कि  यह सेमिनार  पूर्णतया व्यवहारिक  कार्यों के  प्रदर्शन पर आधारित  विचार विमर्श एवं  प्रशिक्षण के ऐसे  संवाद पर आधारित है, जहां  प्रतिभागियों को आंखों देखा हाल  का अनुभव और ज्ञान प्राप्त होगा ताकि, इस दिशा में काम कर रहे  व्यक्ति को  स्वावलंबी संस्था संचालित करने के लिए  सहायता मिल सके।

संस्था के मैनेजिंग ट्रस्टी डॉक्टर शाह ने बताया कि  यह कार्यक्रम राजस्थान और गुजरात के विभिन्न हिस्सों में भ्रमण करते हुए  विषय-वस्तु की  गहराई में  जानकारी दी जाएगी  और तदनुसार,  संबंधित विषय पर  प्रतिभागियों को  फील्ड में किया जा रहे कार्यों का अवलोकन कराया जाएगा  ताकि  लोग लोग स्वावलंबन की इस विधा को  भली प्रकार समझ सके और  घर लौटकर अपनी संस्था में इन तकनीकों को अपनायें ।

संस्था के मैनेजिंग ट्रस्टी डॉक्टर शाह ने बताया कि  यह कार्यक्रम राजस्थान और गुजरात के विभिन्न हिस्सों में भ्रमण करते हुए  विषय-वस्तु की  गहराई में  जानकारी दी जाएगी  और तदनुसार,  संबंधित विषय पर  प्रतिभागियों को  फील्ड में किया जा रहे कार्यों का अवलोकन कराया जाएगा  ताकि  लोग लोग स्वावलंबन की इस विधा को  भली प्रकार समझ सके और  घर लौटकर अपनी संस्था में इन तकनीकों को अपनायें । उन्होंने आगे बताया कि  इस कार्यक्रम का शुभारंभ 23 अगस्त 2024 - शुक्रवार - धर्मज (तारापुर-बरोडा)से सुबह 9 से 12  आरंभ होगा जहां  विस्तृत व्याख्यान के साथ 146 एकड़ जमीन पर घास उगाकर कैसे गांव का पशुधन प्रबंधन को स्वावलंबी बनाया जा सकता है।उन्होंने बताया कि इस गांव में 6,000 पशुओं को ग्राम पंचायत द्वारा उत्पादन कीमत पर घास उपलब्ध कराई जाती है जो एक अनोखा कार्य है। ग्राम सभा की की गई बागवानी  जिसमें आंवला, आम और इमली  के  लगाए गए 17,000 वृक्षों के माध्यम से हर साल 50 लाख रुपये से अधिक की आमदनी मिलती हैं।

धर्मज गांव का भ्रमण  करने  और परिचर्चा के बाद शाम 5 बजे से 9 बजे तक अहमदाबाद स्थित देश की प्रख्यात  पारंपरिक एवं प्राकृतिक तौर तरीके से से देसी गौ संरक्षण केंद्र - बंसी गीर गौशाला का भ्रमण किया जाएगा , जहां  तकरीबन 700 गीर गायों के रखर-खाव की आधुनिक व्यवस्था से लेकर गाय एवं गौशाला उत्पादों के पारंपरिक विधि को  अपनाते हुए  वैज्ञानिक कसौटी पर खरे पाए जाने वाले तकनीक को  दिखाया और समझाया जाएगा।   इसी क्रम  की अगली कड़ी में 24 अगस्त 2024 दिन शनिवार, सुबह 9 बजे से 12 बजे तक गुजरात के प्रख्यात स्थान वीरमगाम (अहमदाबाद के पास) का भ्रमण और व्याख्यान  आयोजित किया जाएगा , जहां पर देश की  विकसित एवं संरक्षित 1,200 एकड़ का वृहद गौचर प्रबंधन देखने को मिलेगा।  साथ ही साथ  जल प्रबंधन  के लिए प्रयुक्त विशालकाय 4 तालाबों के साथ 5,000 पेड़, 2,700 गोवंशीय पशुओं का अद्भुत संरक्षण भी देखने को मिलेगा। 24 अगस्त, 2024 की शाम 3 बजे से 7 बजे तक  जानी -मानी भाभर(बनासकांठा जनपद) गुजरात की जलाराम  गौशाला का भ्रमण कराया जाएगा, जहां 11,000  से अधिक गोधन की पशु कल्याण के  मापदंडों के अनुसार  व्यवस्था का एक मॉडल देखने को मिलेगा।

इस सेमिनार और  प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव के रूप में 25 अगस्त, 2024 दिन रविवार को सुबह 9 से 12 बजे पावापुरी (आबू रोड के पास, राजस्थान) के ऐसे गौशाला प्रकल्प का भ्रमण कराया जाएगा , जहां  गऊ-पर्यटन  की अनुभूति के साथ गौसेवा के आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त होगा। पावापुरी की व्यवस्थित ढंग से  पूरे लाड-प्यार से पाली गई6,000  से अधिक गायों की गौशाला  देखने और  गौशाला के पृष्ठ-भूमि तथा विकास की जानकारी मिलेगी।  यह बता दे कि यहां  भी गौशाला के अधीन  तकरीबन 1 लाख विभिन्न प्रकार के  महत्वपूर्ण  वृक्षों की सुंदर श्रृंखला देखने को मिलेगी। अंतिम पड़ाव के दिन शाम 4 बजे पिंडवाड़ा (आबू रोड के पास) संचालित वैज्ञानिक तरीके से बनाई गई गौशाला का भ्रमण करवा कर कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए संपर्क सूत्र : 9820020976/ 9825129111/ 9824221999

कार्यक्रम के तीसरे एवं अंतिम दिन हर्षो-उल्लास से युक्त विदाई कार्यक्रम संपन्न होगा जिसमें गौशाला संचालकों/जीव जंतु कल्याण में नियम अनुसार संचालित संस्थाओं को अनुदान सहायता के साथ विदा किया जाएगा। इस कार्यक्रम में उल्लेखनीय कार्य करने वाले  पशु प्रेमियों/ गौशाला प्रतिनिधियों को  सम्मानित भी किया जाता है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए संपर्क सूत्र : 9820020976/9825129111/9824221999

कांग्रेस की एकमात्र सांसद द्वारा गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग अब हो रहा है सोशल मीडिया पर वायरल
सोमवार , 5 अगस्त 2024 को कांग्रेस की एक सांसद में लोकसभा में गोसंरक्षण संवर्धन के मुद्दे को उठाकर सनसनी फैला दी क्योंकि यह मामला भारतीय जनता पार्टी की ओर से नहीं बल्कि कांग्रेस की ओर से रखा गया और धर्मपत्त की चर्चा करते हुए गौर संरक्षण को देश की संस्कृति का हिस्सा बनने के लिए गौ हत्या निषेध के कानून लाने की बात कही। सांसद के इस माग की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आरएसएस की पत्रिका पांचजन्य ने भी प्रमुख समाचार के रूप में प्रकाशित किया है। भारतीय जीव जन कल्याण बोर्ड के सदस्य एवं गौसंरक्षण संवर्धन के लिए तकरीबन 50 करोड़ की बजट खर्च करने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था समस्त महाजन के  मैनेजिंग दृष्टि डॉ गिरीश जयंतीलाल शाह ने सांसद के इस अतुलनीय प्रयास की सराहना की है और देश में गौ हत्या निषेध के लिए केंद्रीय कानून लाने के लिए एक श्रेष्ठ कदम बताया है।

यहां जानना जरूरी है कि गोसंरक्षण संवर्धन तथा गौ हत्या निषेध के राष्ट्रीय कानून की बात करने वाली शख्सियत आखिर है कौन ? गुजरात के बनासकांठा से कांग्रेस की एकमात्र सांसद हैं- गेनीबेन ठाकोर । वह इसी साल हुए लोकसभा चुनाव में गुजरात की बनासकांठा लोकसभा सीट से जीती थीं। उल्लेखनीय है कि ठाकोर अपने कुछ फैसलों को लेकर पहले भी चर्चे में रही हैं। उन्होंने संसद में  गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग की है। ठाकोर ने गाय के महत्व पर प्रकाश डालते हुए गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग की और कहा कि गौहत्या पर प्रतिबंध लगे यह उनकी मांग है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि गाय का दूध बहुत ही गुणकारी होता है और गौ माता से मिलने वाले हर उत्पाद जीवन रक्षक तथा प्रकृति रक्षक होती है।

रिपोर्ट के मुताबिक, गेनीबेन ठाकोर ने गाय के गोबर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती में गाय के गोबर की जरूरत होती है। कांग्रेस सांसद का भाषण तेजी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कांग्रेस सांसद लोकसभा में बात कर रही थीं। लोकसभा में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के पदयात्रा का जिक्र करते हुए यह मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में शंकराचार्य की तरफ से उनकी इस मांग की प्रशंसा की गई है।

यह बता दें कि वहीं कांग्रेस की इस मांग को लेकर जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की तरफ से भी सराहा गया।  उनकी तरफ से एक्स हैंडल: https://x.com/jyotirmathah/status/1820447104462188940 पर लिखा गया, "परमाराध्य ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शङ्कराचार्य जी महाराज की प्रेरणा से गोभक्त आदरणीय गेनीबेन ठाकोर ने आज संसद में गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की बात उठाई।सांसद ने शङ्कराचार्य की पदयात्रा का उल्लेख भी किया। "

अपने भाषण के दौरान गेनीबेन ठाकोर ने कहा, "केंद्र सरकार के पशुपालन और डेरी मंत्रालय विभाग नियंत्रण अंतर्गत जो भी माग है, उसकी चर्चा के लिए एक मौका मिला इस लिए राहुल गांधी का आभार व्यक्त करती हूं। इस विभाग में 7137.68 करोड़ आवंटित किये गए हैं उसमें इजाफा किया जाए।

गेनीबेन ठाकोर ने सदन में कहा, "मैं गौ माता के बारे में बात करना चाहती हूं।  मैं मांग करती हूं कि देश के साधु संतो और ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अवीमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज पदयात्रा कर के गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने के लिए सरकार समक्ष मांग कर रहे हैं। गौ माता को राष्ट्र का दर्जा मिले और गौ वंश के उपर जो अत्याचार हो रहा है उसके उपर प्रतिबंधित कोई कानून लागू हो मैं मांग कर रही हूं।"

कांग्रेस सांसद ने देश के साधु, संतों, महंतों और स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने पदयात्रा की और गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग की। कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि पशुओं की खरीद और इंश्योरेंस पर जीएसटी लगाया गया है, जिसे हटाने की जरूरत है। गेनीबेन ठाकोर गौरतलब है कि गेनीबेन ठाकोर ने गुजरात से लोकसभा की एक मात्र सांसद हैं।

जल्द ही एनिमल वेलफेयर की नई पॉलिसी पर होगी चर्चा : डॉ. गिरीश जयंतीलाल शाह
भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के सदस्य एवं पुरस्कार विजेता संस्था समस्त महाजन मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ गिरीश जयंतीलाल शाह गोवा के मुख्यमंत्री, प्रमोदजी सावंतजी  से एक औपचारिक मुलाकात की और गौ संरक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ कर गौशाला पशुओं के भरण पोषण हेतु प्रतिदिन ₹100 भुगतान करने का अनुरोध किया। डॉ  शाह वर्तमान में संचालित  अपने अभियान- "छुट्टा मवेशी एवं गोवंश का नियंत्रण करने एवं उनपर होने वाले अत्याचार को रोकने के कार्यक्रम को प्रोत्साहित करने" के लिए स्वयं विभिन्न प्रदेश के मुख्यमंत्रीयो से मिलने एवं विभिन्न राज्य सरकारों के अधिकारियों से अपने प्रतिनिधि भेज कर  निराकरण ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं। डॉक्टर शाह इसी बीच यह अध्ययन भी कर रहे हैं कि सरकार का गठन जैसे ही होगा तो वह बतौर भारतीय जीव जंतु कल्याण के सदस्य रूप में एनिमल वेलफेयर की नई पॉलिसी का विजन डॉक्युमेंट भी प्रस्तुत करेंगे।

भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के सदस्य एवं पुरस्कार विजेता संस्था समस्त महाजन मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ गिरीश जयंतीलाल शाह गोवा के मुख्यमंत्री, प्रमोदजी सावंतजी  से एक औपचारिक मुलाकात की और गौ संरक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ कर गौशाला पशुओं के भरण पोषण हेतु प्रतिदिन ₹100 भुगतान करने का अनुरोध किया। डॉ  शाह वर्तमान में संचालित  अपने अभियान- "छुट्टा मवेशी एवं गोवंश का नियंत्रण करने एवं उनपर होने वाले अत्याचार को रोकने के कार्यक्रम को प्रोत्साहित करने" के लिए स्वयं विभिन्न प्रदेश के मुख्यमंत्रीयो से मिलने एवं विभिन्न राज्य सरकारों के अधिकारियों से अपने प्रतिनिधि भेज कर  निराकरण ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं। डॉक्टर शाह इसी बीच यह अध्ययन भी कर रहे हैं कि सरकार का गठन जैसे ही होगा तो वह बतौर भारतीय जीव जंतु कल्याण के सदस्य रूप में एनिमल वेलफेयर की नई पॉलिसी का विजन डॉक्युमेंट भी प्रस्तुत करेंगे।

फिलहाल, वर्तमान अभियान के तहत डॉ गिरीश जयंतीलाल शाह 1 जून 2024 , शनिवार को गोवा के मुख्यमंत्री के साथ औपचारिक भेट की और अपने वार्तालाप के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा किया। डॉ.गिरीश जयंतीलाल शाह ने बताया, "आज 1 जून 2024 को गोवा के मुख्यमंत्री आदरणीय श्री प्रमोदजी सावंतजी की शुभेच्छा मुलाक़ात हुई। गोवा में बड़ी गौशाला पांजरापोल शुरू करने और सभी अबोल जीवों को सहायता देने की बात हुई। मेरे साथ श्री प्रकाशजी कानूंगो और समस्त महाजन के ट्रस्टी श्री देवेंद्रजी जैन भी उपस्थित थे।" इस भेट वार्ता का चर्चा करते हुए डॉक्टर शाह ने बताया कि गोवा के मुख्यमंत्री से गौ संरक्षण एवं उनके ऊपर होने वाली अत्याचार से संबंधित 4-5  विशेष मुद्दों पर बात हुई। इस वार्तालाप में ग्रामीण एवं शहरी इलाकों में छुट्टा पशुओं के चुनौती से लेकर गौशाला प्रबंधन  पर भी बात हुई। डॉक्टर शाह ने मुख्यमंत्री को भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के सदस्य के रूप में कई महत्वपूर्ण सलाह दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री को गौ सेवा आयोग स्थापित करने, गोवा स्टेट एनिमल वेलफेयर बोर्ड को एक्टिव करने तथा गर्मी में मवेशियों को दाना पानी देने तथा नियमानुसार उन्हें राहत प्रदान करने के लिए अध्यादेश जारी करने का अनुरोध भी किया।

अपने वार्तालाप में विशेष रूप से उन्होंने गोवंशीय पशुओं के भरण पोषण प्रति पशु प्रतिदिन प्रति पशु ₹,100/- अनुदान सहायता देने का अनुरोध किया। डॉ. शाह का मानना है कि छुट्टा पशु छोड़ने वाले पशुपालाकों मालिकाना हक होने के नाते जीव जंतु क्रूरता निवारण अधिनियम,1960, पंचायती राज अधिनियम/ काजी हाउस नियमावली तथा कैटल ट्रेसपास एक्ट के तहत जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए और उन्हें मवेशियों को खुले छोड़ने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। अगर ऐसा किया जाता है तो गोवंशीय पशुओं को लावारिश छोड़ने की समस्या जड मूल से समाप्त हो सकती। उन्होंने कहा कि लखनऊ नगर निगम एक ऐसा देश का नगर पालिका प्रतिष्ठान है जो प्रतिदिन 2-5 लख रुपए कैटल ट्रेसस पास एक्ट के तहत जुर्माना एकत्र करता है जिसका नतीजा है कि साफ सफाई के साथ लावारिस पशुओं की संख्या नहीं के बराबर है।

उन्होंने कहा कि इस समय देश की गौशालाओ को चाहिए कि वह आत्म निर्भर बनने के लिए आगे बढ़े और गोबर गोमूत्र के बेहतर प्रयोग के लिए कार्य करें। उन्होंने गौशाला में लालन पालन किए जाने वाले बूढ़े, बीमर तथा लाचार पशुओं के प्रबंधन के लिए खाली या बंजर जमीन पर चारागाह बनाने की सलाह दी और कहा कि उनकी संस्था समस्त महाजन को स्वावलंबी बनाने के लिए 5 दिवसीय प्रशिक्षण चलती है जिसमें गोशाला प्रनिधियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्होंने कहा कि  ऐसा एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मध्य प्रदेश गो संवर्धन बोर्ड के तत्वाधान में अगले महीने में आयोजित किए जाने का प्रयास किया जा रहा है।

डॉ गिरीश जयंतीलाल शाह ने मीडिया को बताया कि केंद्र में बनाने ने वाली नई  सरकार को वह एक नई नीति निर्धारण के लिए डॉक्यूमेंट प्रस्तुत करेंगे ताकि वर्तमान में देश भर में होने वाली गौ संरक्षण की समस्याओं को सुलझाने तथा पशुओं पर होने वाले अत्याचार को रोका जा सके।

राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी के पश्चिम दिल्ली उम्मीदवार अमित कुमार सिंह ने नामांकन दाखिल किया
राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी  राजनीतिक पटल से आम आदमी  के दुख दर्द को दूर करने के लिए  एक विशेष प्रकार के एजेंण्डे  को लेकर के  सामने आई है।  पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  रामानुज सिंह ने बताया कि  उनकी पार्टी  दिल्ली के  दो लोकसभा  चुनाव क्षेत्र में अपने  प्रत्याशी  उतरने जा रहे हैं। उनकी पार्टी ने 4 मई  को  पहले प्रत्याशी को उतारने के लिए पश्चिमी दिल्ली से नामांकन भर दिया है। राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी अब चुनाव के मैदान में अपनी जीत को सुरक्षित करने के लिए कमर कस कर तैयार हो गई है।

यह बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग के 23 मार्च 2024 के नवीनतम प्रकाशनों और उसके बाद की अधिसूचनाओं के अनुसार, 6 राष्ट्रीय पार्टियाँ, 57 राज्य पार्टियाँ और 2,764 गैर-मान्यता प्राप्त पार्टियाँ हैं। दिल्ली में  कल सात लोकसभा  चुनाव क्षेत्र हैं। दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर 25 मई को वोटिंग होगी। नामांकन भरने की आखिरी तारीख 6 मई और नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 9 मई है।

दिल्ली के चुनावी मैदान में 4 मई को राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी के पहले प्रत्याशी को उतारने के लिए नामांकन भर दिया गया है और इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामानुज सिंह के साथ पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव- बहन मोनिका गौतम, नीरज नगर जितेंद्र सिंह सिकंदर खान और प्रत्याशी अमित कुमार सिंह नामांकन में उपस्थित थे। राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी ने पश्चिमी दिल्ली से पहले प्रत्याशी का नामांकन भरकर जन सेवा का अवसर प्राप्त करने का संकल्प लिया ।

पार्टी के सूत्रों के अनुसार, पश्चिम दिल्ली से लोकसभा प्रत्याशी अमित कुमार सिंह प्रत्याशी बनाने का मुख्य कारण यह है कि वह पूर्वांचल के रहने वाले हैं और उसे क्षेत्र में पूर्वांचल सहित पूर्वी भारत के तमाम राज्यों के लोग रहते हैं। जिसमें लोकसभा प्रत्याशी अमित कुमार सिंह की अच्छी पकड़ है। अमित कुमार एक युवा,प्रतिभाशाली एवं समाज के प्रति समर्पित भाव लिए कर्मठ नेता है। क्षेत्र में उनकी बातों को खूब सुनते हैं और हर दुख दर्द में उनको याद करते हैं।

राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लोकसभा क्षेत्र पश्चिमी दिल्ली से उठाए जाने वाले मुद्दों पर कहा। "जब देश विश्व गुरु बन चुका है तो प्राइवेट में भी शिक्षा फ्री होना चाहिए।  जब देश विश्व का तीसरा अर्थव्यवस्था बनने वाला है तो प्राइवेट हॉस्पिटल में भी चिकित्सा फ्री होना चाहिए  और 5 लाख या 20 लाख का कार्ड नहीं चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि बड़ी-बड़ी पार्टियां कहती है देश भ्रष्टाचार मुक्त कर दिया गया है।इस बात पर कौन विश्वास करेगा।

रामानुज सिंह ने आगे कहा, "हमें वह उत्तर चाहिए कैसे भ्रष्टाचार मुक्त किया हैं। मेरा कहना है कि क्या सचमुच देश भ्रष्टाचार मुक्त हुआ है या नहीं ? यह जाहिर सी बात है कि देश में भ्रष्टाचार और बढ़ा है। भ्रष्टाचार के अब नए-नए रूप सामने आ रहे हैं जो प्रत्यक्ष न होकर के अप्रत्यक्ष हो गया है।आज तक कोई भी पार्टी हमें बता दे कि भ्रष्टाचार में लिपत कितने अधिकारी को बर्खास्त किया गया है। उन्होंने पूछे गए प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि जब सरकारी नौकरी में 60 साल उम्र है तो राजनीति में मंत्री एमपी एमएलए 60 साल से ऊपर क्यों बैठते हैं।ऊपर से बड़ी-बड़ी डिग्रियां और परीक्षाओं को पास किया बड़े से छोटा अधिकारी जब रिटायर हो रहे हैं तो भारतीय संविधान तथा सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन करते हुए केंद्र सरकार के कर्मचारियों का पेंशन क्यों खत्म कर दिया गया। यह सरासर अन्याय है।

रामानुज सिंह ने आगे कहा कि जिनकी कार्यक्षमता खत्म हो गई है वह लोग स्वयं रिटायर हो नहीं होना चाहते उनकी चलने भर की क्षमता नहीं है और इस देश को कैसे चलाएंगे इस लिए मेरा उम्मीदवार पढ़ा लिखा प्रतिभाशाली एक समाजसेवी व्यक्ति है। उन्होंने अपने जीवन को समाज सेवा के लिए समर्पित कर दिया है। ऐसे युवा ही देश को आगे बढ़ाने के लिए चाहिए। जिसके लिए हमारी पार्टी निरंतर कटिबद्ध है क्योंकि, पढ़ा लिखा और समाज के प्रति समर्पित नौजवानों की राजनीति में जरूरत है।