Afwan Khan - Tarun Mitra

गौतम मौर्य हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: आरोपी समीर के घर पर चला बाबा का बुलडोजर, पुलिस बल तैनात
शाहजहांपुर/कांट। जनपद के कांट थाना क्षेत्र के मोहल्ला कमलनैनपुर निवासी गौतम मौर्य हत्याकांड में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है, आरोपी समीर के मकान पर चला बाबा का बुलडोजर। बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे प्रशासनिक टीम पहुंच गई। समीर के रिश्तेदारों को बुलाकर टीम ने घर के अंदर रखा सामान बाहर निकलवा दिया। मकान पूरी तरह से खाली कराने के बाद दोपहर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई।31 जुलाई की रात गौतम मौर्य की चाकू से गोदकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। मामले में पुलिस ने समीर, उसके पिता लियाकत, सगे भाई तदीम व चचेरे भाई राजा को जेल भेज दिया था। हत्या के बाद से उसका मकान बंद था। इस मौके पर सुरक्षा के मद्देनजर आला अधिकारी सहित पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।

नगर आयुक्त ने जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, निर्देश दिए
शाहजहांपुर। ईद मिलाद-उन-नबी जुलूस के दृष्टिगत नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी द्वारा अपर नगर आयुक्त व नगर नगर निगम के अन्य अधिकारियों व मेला कमेटी के सदस्यों के साथ आज महानगर क्षेत्र के महिला थाना से रोडवेज एवं अन्य जुलूस मार्गों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था, जलापूर्ति, प्रकाश व्यवस्था आदि की स्थिति को देखा गया।

इस मौके पर नगर आयुक्त द्वारा लोक निर्माण विभाग, जल निगम व निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आपस में समन्वय स्थापित करते हुए महानगर में जुलूस मार्गो का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करे कि जहां-जहां गड्ढे हो, उनको तत्काल लेवल कराया जाए, क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कर ठीक कराये, स्वच्छता को बेहतर रखने हेतु नगर स्वास्थ्य अधिकारी व जलापूर्ति की व्यवस्था को दुरस्त रखने हेतु महाप्रबंधक जल को निर्देशित किया गया।

जुलूस के दृष्टिगत किये जाने वाले कार्यों में लापरवाही न किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के समय अपर नगर आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी, मुख्य अभियंता आशीष कुमार त्रिवेदी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज कुमार मिश्रा, महाप्रबंधक जल विजय नारायण मौर्य एवं अन्य अधिकारी कर्मचारीगण एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

स्वतंत्रता दिवस पर नगर पंचायत कांट में अधिशासी अधिकारी नूर जहाँ ने फहराया तिरंगा
शाहजहांपुर/कांट। 80वें स्वतंत्रता दिवस पर नगर पंचायत कांट में अधिशासी अधिकारी नूर जहाँ ने फहराया तिरंगा, उसके बाद क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली गई। अधिशासी अधिकारी नूर जहाँ ने कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व हमें देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों के त्याग, बलिदान और राष्ट्रभक्ति का स्मरण कराता है।

आइए, इस पावन अवसर पर हम सभी देश की एकता, अखंडता, शांति एवं सौहार्द को सुदृढ़ करने तथा नगर पंचायत कांट के सर्वांगीण विकास में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लें। हमारा दायित्व है कि अपने नगर को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित एवं विकसित बनाने में नगर पंचायत का सहयोग करें और नागरिक कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा के साथ पालन करें। साथ ही राष्ट्रहित एवं जनहित को सर्वोपरि रखते हुए एक सशक्त, समृद्ध एवं विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लें। इस अवसर पर नगर पंचायत कांट के पूर्व अध्यक्ष रईस मियां, समस्त सभासदगण एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल के गेट पर ताला, बाहर खड़े रहे बच्चे, शिक्षक की मनमानी ने खोली व्यवस्था की पोल
जैतीपुर/ शाहजहांपुर। देश जब आजादी का जश्न मना रहा था, तिरंगा शान से लहरा रहा था और बच्चे राष्ट्रगान की तैयारी में थे, उसी वक्त शाहजहांपुर के जैतीपुर क्षेत्र स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय शंकरपुर पिटरहाई के मुख्य गेट पर ताला लटका नजर आया। स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर विद्यालय का गेट बंद और बच्चे बाहर—इस तस्वीर ने पूरे शिक्षा तंत्र की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। वीडियो में विद्यालय के गेट पर ताला साफ दिखाई दे रहा है और बच्चे अंदर जाने के लिए बाहर खड़े नजर आ रहे हैं। इसी दौरान ग्रामीणों और विद्यालय के शिक्षक के बीच कहासुनी की बात भी सामने आई है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक ने गेट खोलने से मना कर दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने विरोध जताया।

आजादी के दिन ‘ताले’ में कैद हुआ स्कूल!

जिस विद्यालय में बच्चों को स्वतंत्रता, अधिकार और जिम्मेदारी का पाठ पढ़ाया जाना था, उसी विद्यालय के गेट पर ताला लगने की तस्वीर अब सवाल बनकर खड़ी है। आखिर स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में बच्चों को विद्यालय के बाहर खड़े रहने की नौबत क्यों आई? क्या विद्यालय की व्यवस्था इतनी कमजोर थी कि कार्यक्रम संभालने के लिए गेट पर ताला लगाना पड़ा.यदि बाहरी लोगों के आने से कार्यक्रम में बाधा पड़ने की आशंका थी तो विद्यालय प्रबंधन के पास व्यवस्था बनाने के कई विकल्प थे। लेकिन सवाल यह है कि व्यवस्था संभालने के बजाय गेट पर ताला लगाकर बच्चों को ही बाहर क्यों खड़ा किया गया?

बीएसए बोले—जांच होगी

मामला सामने आने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग भी हरकत में आया। बीएसए जय शंकर श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में खंड शिक्षा अधिकारी यशवंत सिंह से बातचीत की गई है। प्रारंभिक तौर पर बाहरी लोगों के आने से कार्यक्रम में बाधा पड़ने की आशंका के चलते गेट बंद किए जाने की बात सामने आई है। बीएसए ने मामले की जांच कराने की बात कही है।

अब सवाल कार्रवाई का

वीडियो वायरल होने के बाद सवाल सिर्फ गेट पर लगे ताले का नहीं है, बल्कि जवाबदेही का है। यदि शिक्षक ने नियमों से हटकर गेट बंद किया तो जिम्मेदारी किसकी तय होगी क्या विभाग सिर्फ जांच की बात करके मामला खत्म कर देगा या दोष सामने आने पर कार्रवाई भी होगी। स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालय के गेट पर लगा ताला अब शिक्षा विभाग के लिए भी परीक्षा बन गया है। देखना यह है कि जांच का ताला कब खुलता है और जिम्मेदारी तय करने की कार्रवाई कब होती है।

बिजली कटौती को लेकर लोगों में आक्रोश, हाईवे किया जाम
कलान/शाहजहांपुर। पिछले कई दिनों से जारी अनियमित बिजली आपूर्ति से आक्रोशित नगर कलान के लोगों का धैर्य शनिवार को आखिरकार जवाब दे गया। बिजली संकट से परेशान नगरवासियों ने मुरादाबाद-कानपुर स्टेट हाईवे स्थित परौर तिराहे पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। करीब 15 मिनट तक चले जाम से हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और देखते ही देखते करीब दो किलोमीटर तक जाम पहुंच गया। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। हाईवे पर यातायात प्रभावित होने से यात्रियों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मामले की जानकारी मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष हरि नारायण गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिजली विभाग के एक्सईएन से दूरभाष पर वार्ता कर नगर में लगातार बनी बिजली समस्या से अवगत कराया। नगर पंचायत अध्यक्ष की बातचीत के बाद एक्सईएन ने 24 घंटे के भीतर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुचारू कराने का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद नगरवासियों ने प्रदर्शन समाप्त कर हाईवे से जाम हटा लिया। इसके बाद पुलिस ने मशक्कत कर यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया। नगरवासियों का कहना है कि नगर के कई मोहल्लों में स्थिति बेहद खराब है। कई स्थानों पर तीन-तीन दिन से बिजली आपूर्ति नहीं पहुंची है। उमस भरी गर्मी में बिजली नहीं मिलने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे दोबारा सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

स्वतंत्रता दिवस पर भव्य बाइक रैली, ‘नशा मुक्त भारत’ का दिया संदेश
मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मीरानपुर कटरा में राष्ट्रभक्ति और सामाजिक जागरूकता का अनूठा संगम देखने को मिला। शनिवार को कस्बे में भव्य बाइक रैली निकाली गई, जिसमें सैकड़ों युवाओं ने तिरंगे के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के माध्यम से युवाओं ने देशभक्ति के साथ ‘नशा मुक्त भारत’ का मजबूत संदेश दिया। रैली का आयोजन क्षेत्रीय विधायक डॉ. वीर विक्रम सिंह ‘प्रिंस’ के नेतृत्व में किया गया। मुख्य अतिथि राकेश आनवाह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। कार्यक्रम का संयोजन एडवोकेट हर्षित शंखधार ने किया।

रैली कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘नशा मुक्त भारत’ के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। विधायक डॉ. वीर विक्रम सिंह ‘प्रिंस’ ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि समाज को नशे जैसी बुराइयों से मुक्त कराने का संकल्प लेने का भी दिन है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने की अपील की।मुख्य अतिथि राकेश आनवाह ने युवाओं से नशे से दूरी बनाकर स्वस्थ और मजबूत समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। आयोजक एडवोकेट हर्षित शंखधार ने रैली में शामिल सभी युवाओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

शहीद संग्रहालय में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने फहराया तिरंगा, शाहजहांपुर में हर्षोल्लास से मनाया गयावां स्वतंत्रता दिवस
मुख्य कार्यक्रम में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित

नशे से दूर रहकर युवा अपनी प्रतिभा को निखारें और देश के विकास में योगदान दें: वित्त मंत्री

शाहजहांपुर। जनपद शाहजहांपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह परंपरागत गरिमा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किए गए।जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने प्रातः महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद नगर निगम परिसर स्थित शहीदों की प्रतिमाओं, शहीद उद्यान पार्क स्थित बाल गंगाधर तिलक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं महापुरुषों को नमन किया।कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई।

इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी ने प्रतिभागी बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया गया। देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने अनेक संघर्ष और बलिदान दिए। उन्होंने कहा कि लड़ाइयां किसी भी देश को विकास की दिशा में पीछे ले जाती हैं, जबकि वर्तमान समय में देश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश की सीमाएं सुरक्षित रहें, आर्थिक स्थिति मजबूत हो और प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करे, तभी जिला, प्रदेश और देश निरंतर प्रगति करेगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा देश की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने तथा मुख्यमंत्री द्वारा उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हुए देश की आर्थिक प्रगति में योगदान देना होगा। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए देश के विकास में सहभागी बनें। जिलाधिकारी ने परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

*स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम*

स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की अध्यक्षता में छावनी परिषद शहीद संग्रहालय, शाहजहांपुर कैंटोनमेंट में आयोजित किया गया। कार्यक्रम से पूर्व मंत्री ने राज्यसभा सांसद मिथिलेश कठेरिया, सांसद अरुण कुमार सागर, तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा, महापौर अर्चना वर्मा, एमएलसी सुधीर गुप्ता, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, विनीत मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ काकोरी एक्शन के अमर नायकों पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह एवं अशफाक उल्ला खां की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य अतिथि सुरेश कुमार खन्ना ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी तथा राष्ट्रीय गीत का गायन किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर जनपद, प्रदेश एवं देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले वीर जवानों तथा देश को स्वतंत्रता दिलाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि भारत को पहले विश्व गुरु और सोने की चिड़िया कहा जाता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले वर्षों में देश ने प्रत्येक क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है और भारत आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम क्षेत्र में एथेनॉल के उत्पादन के माध्यम से देश आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का लक्ष्य वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है और देश टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में निरंतर नई ऊंचाइयां हासिल कर रहा है।

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने राष्ट्र के नाम संबोधन में युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि युवाओं का नशे से सुरक्षित रहना प्रदेश और देश की तरक्की के लिए अत्यंत आवश्यक है। युवा नशे से दूर रहकर अपनी प्रतिभा को निखारें और राष्ट्र निर्माण में योगदान दें। उन्होंने कहा कि गरीब वर्ग के बच्चों के लिए निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग जैसी पहल से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहित आधुनिक तकनीक के क्षेत्रों में भी भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है तथा महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। प्रत्येक नागरिक आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने में कंधे से कंधा मिलाकर योगदान दे।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछले वर्षों में कई ऐसे कार्यों को संभव कर दिखाया है, जिन्हें कभी असंभव माना जाता था। प्रदेशवासियों के लिए लगातार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनसे लोगों को लाभ मिल रहा है और वे आत्मनिर्भर बन रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन इंदु अजनबी ने किया। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में समां बांध दिया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन से आरक्षियों की रैली भी निकाली गई, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए खिरनीबाग स्थित रामलीला मैदान पहुंची। यहां शहीदों को सलामी दी गई। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने शहीदों को सलामी अर्पित की।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार, सीईओ कैंटोनमेंट हर्षिता, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, एसपीआरए दीक्षा भंवरे, नगर मजिस्ट्रेट रजनीकांत, जिला विद्यालय निरीक्षक हरवंश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयशंकर श्रीवास्तव, छावनी परिषद के अवधेश दीक्षित सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

गुरु तेग बहादुर एजुकेशनल एकेडमी के छात्र का वायुसेना में चयन, विद्यालय का बढ़ा गौरव
खुटार/शाहजहांपुर। गुरु तेग बहादुर एजुकेशनल एकेडमी के होनहार छात्र सूरज शर्मा का भारतीय वायुसेना में चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। सूरज शर्मा की सफलता ने उनके माता-पिता के साथ-साथ गुरु तेग बहादुर एजुकेशनल एकेडमी का नाम भी गौरवान्वित किया है। सूरज की सफलता पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से उन्हें ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और साथी छात्रों ने सूरज को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि सूरज शर्मा ने मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। भारतीय वायुसेना में उनका चयन विद्यालय के लिए गर्व की बात है। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि दृढ़ संकल्प और निरंतर मेहनत के साथ विद्यार्थी अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। शिक्षकों ने कहा कि सूरज की उपलब्धि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

इससे छात्रों में प्रतियोगी परीक्षाओं और देशसेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का उत्साह बढ़ेगा। विद्यालय परिवार ने सूरज शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वह भारतीय वायुसेना में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ राष्ट्र की सेवा करेंगे। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि गुरु तेग बहादुर एजुकेशनल एकेडमी विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, संस्कार और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण की भावना विकसित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। सूरज शर्मा की सफलता इसी दिशा में विद्यालय की उपलब्धियों में एक और गौरवपूर्ण अध्याय है।

पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल यादव
शाहजहांपुर। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र पाल यादव बुधवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके पैतृक गांव नियामतपुर में वैदिक रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम विदाई देने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। नम आंखों से लोगों ने अपने प्रिय नेता को अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार के दौरान पूरा क्षेत्र गमगीन नजर आया। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा नेता, कार्यकर्ता, समर्थक और ग्रामीण मौजूद रहे। हर किसी की आंखें नम थीं।

लोगों ने वीरेंद्र पाल यादव के निधन को जनपद के लिए अपूरणीय क्षति बताया। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए। उन्होंने पार्थिव शरीर को कंधा दिया और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने नेता की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। वीरेंद्र पाल यादव के निधन की खबर के बाद से ही शाहजहांपुर में शोक की लहर थी। उनके आवास पर बुधवार तक लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़ ने उनके प्रति लोगों के जुड़ाव और सम्मान को भी जाहिर किया। अंतिम संस्कार को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था के भी इंतजाम किए गए थे। गमगीन माहौल के बीच वैदिक रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। इसके साथ ही पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल यादव पंचतत्व में विलीन हो गए।

डीएम की अध्यक्षता में जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक संपन्न, निर्देश दिए
शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन अंतर्गत किए गए कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान बताया गया कि जनपद में कुल 865 योजनाओं के सापेक्ष 200 योजनाओं का संचालन एवं अनुरक्षण अंतिम रूप से निर्धारित हो चुका है तथा 166 योजनाएं परीक्षण संचालन में हैं।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं खंड विकास अधिकारियों को जल सारथी ऐप डाउनलोड करने तथा ग्रामीणों को इससे जोड़ने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्य विकास अधिकारी सहित सभी खंड विकास अधिकारी जल अर्पण कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि पेयजल योजनाओं में चोरी एवं जलापूर्ति बाधित होने के मामलों में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विधायक चेतराम पासी के आवास पर लगा स्मार्ट मीटर
शाहजहांपुर। बिजली व्यवस्था को आधुनिक, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने के उद्देश्य से पावर कॉरपोरेशन की ओर से जनपद में स्मार्ट मीटर लगाने का अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुवायां विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक चेतराम पासी के चिनौर स्थित आवास पर स्मार्ट मीटर स्थापित किया गया। पावर कॉरपोरेशन की टीम ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत पुराने मीटर को हटाकर उसके स्थान पर नया स्मार्ट मीटर लगाया। स्मार्ट मीटर की स्थापना के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आवश्यक तकनीकी प्रक्रिया पूरी की और मीटर को बिजली आपूर्ति व्यवस्था से जोड़ा।

शाहजहांपुर के अधीक्षण अभियंता अनुज प्रताप सिंह ने बताया कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था लागू होने से बिजली की खपत की निगरानी पहले की अपेक्षा अधिक सटीक और पारदर्शी होगी। उपभोक्ता द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली बिजली का रिकॉर्ड डिजिटल माध्यम से दर्ज होगा, जिससे मीटर रीडिंग में होने वाली गड़बड़ियों और बिल संबंधी शिकायतों में कमी आने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था के तहत पोस्टपेड प्रणाली में उपभोक्ताओं को माह के अंत में बिजली का बिल प्राप्त होगा, जिसे निर्धारित समय सीमा के भीतर जमा करना होगा। भाजपा विधायक चेतराम पासी के आवास पर स्मार्ट मीटर की स्थापना को अभियान के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जनप्रतिनिधि के आवास पर स्मार्ट मीटर लगने से उपभोक्ताओं के बीच आधुनिक बिजली व्यवस्था को लेकर जागरूकता बढ़ाने का संदेश भी गया है। अधिकारियों का कहना है कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था के विस्तार से बिजली खपत की निगरानी, बिलिंग प्रक्रिया और उपभोक्ता सेवाओं को अधिक पारदर्शी एवं तकनीक आधारित बनाने में मदद मिलेगी।

मेड़बंदी के विवाद में युवक की पिटाई, पैर में आई गंभीर चोट
मदनापुर/शाहजहांपुर। थाना क्षेत्र के गांव कुनिया मुसैरा में खेत की मेड़बंदी को लेकर चल रहा विवाद उस समय तूल पकड़ गया, जब दो युवकों पर घर के बाहर पहुंचकर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगा। पीड़ित विजय पुत्र ऊधन ने मदनापुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के मुताबिक, गांव के ही रमेश पुत्र रामभरोसे और अंशुल पुत्र मुनीश से खेत की मेड़बंदी को लेकर पहले से विवाद चला आ रहा था। आरोप है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते दोनों उसके घर के बाहर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मारपीट में विजय के पैर में गंभीर चोट आई और पैर टूटने का आरोप है। पीड़ित का यह भी आरोप है कि हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।