Mahi Khan - Tarun Mitra

चेन्नई में मीरजापुर के 17 वर्षीय कामगार की संदिग्ध मौत
मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में रोजी-रोटी की तलाश में चेन्नई गए मीरजापुर के एक 17 वर्षीय कामगार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

मौत के तीन दिन बाद शुक्रवार को शव पैतृक गांव ददरा पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। शव देखते ही परिवार के लोग दहाड़ मारकर रोने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी घर पर जुट गए।

राजगढ़ थाना क्षेत्र के ददरा गांव निवासी विकास करीब एक माह पहले अपने दोस्तों के साथ काम करने चेन्नई गया था। वहां वह साथियों के साथ किराये के कमरे में रहकर एक निजी कंपनी में काम करता था।

मंगलवार को अचानक उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर गांव में रह रहे परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

उन्हाेंने बताया कि चेन्नई पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव वाहन से विकास का शव उसके पैतृक गांव भेजा गया। करीब तीन दिन बाद शुक्रवार को शव ददरा पहुंचा।

घर के सामने शव पहुंचते ही परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। विकास चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर था। उसकी दोनों बहनें उससे बड़ी हैं, जबकि एक भाई छोटा है। किशोर की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

राजगढ़ थाना प्रभारी बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि बाहर रहकर काम कर रहे एक युवक की मौत होने की जानकारी मिली है। घटना चेन्नई में हुई है और वहां की पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई है।

जौनपुर में लापता युवक का बगीचे में मिला शव, जांच शुरू
जौनपुर: यूपी के जौनपुर स्थित जफराबाद थाना क्षेत्र के बिहरोजपुर गांव निवासी 26 वर्षीय युवक का शव गांव के एक बगीचे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।

युवक के लापता होने के बाद परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। शव मिलने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गांव निवासी साहबलाल मौर्य का पुत्र रामजनक मौर्य गुरुवार को घर से कहीं चला गया था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

शुक्रवार को परिजनों ने पुलिस को सूचना देते हुए गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।गुमशुदगी दर्ज होने के कुछ घंटे बाद परिजनों को जानकारी मिली कि रामजनक का शव गांव के एक बगीचे में मिला है।

सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। इस मामले में जानकारी लेने पर थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने बताया कि युवक गुरुवार से लापता था। शुक्रवार को परिजनों की सूचना पर गुमशुदगी दर्ज की गई थी।

देर शाम उसका शव बगीचे में मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में युवक पर कर्ज होने की बात सामने आई है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगी।

भारत में बनेगा एएमसीए इंजन, रिलायंस-रॉल्स रॉयस में करार
नई दिल्ली। भारत में ही अब पांचवीं पीढ़ी के एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एएमसीए) का इंजन बनेगा। इसके लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और रॉल्स-रॉयस ने हाथ मिलाते हुए साझेदारी की घोषणा की है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) और रोल्स-रॉयस ने शुक्रवार को बताया कि अत्याधुनिक मध्यम लड़ाकू विमान कार्यक्रम के लिए संयुक्त रूप से एक लड़ाकू इंजन विकसित करने का उनका इरादा है।

यह भारत की सबसे बड़ी निजी क्षेत्र की कंपनी और ब्रिटेन की प्रसिद्ध विमान इंजन निर्माता कंपनी द्वारा देश में स्वदेशी लड़ाकू-जेट प्रणोदन क्षमता विकसित करने का एक प्रयास है।

दोनों कंपनियों ने एक संयुक्त बयान में कहा कि वे भारत में एक समर्पित एयरोस्पेस गैस टर्बाइन कॉम्प्लेक्स बनाने की संभावना तलाशेंगी।

इस साझेदारी के तहत रिलायंस इंडस्ट्रीज और रोल्स-रॉयस एक समर्पित एयरोस्पेस गैस टरबाइन कॉम्प्लेक्स बनाने की संभावनाओं पर काम करेंगे, जिसमें लड़ाकू इंजनों के डिजाइन, विकास, विनिर्माण, परीक्षण, उत्पादन और आजीवन सहयोग शामिल है।

बयान के मुताबिक इस साझेदारी के तहत, रिलायंस और रोल्स-रॉयस एक समर्पित एयरोस्पेस गैस टरबाइन कॉम्प्लेक्स बनाने की संभावनाओं पर काम करेंगे, जो भारत में पावर और प्रोपल्शन टेक्नोलॉजी के लिए एक सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस (उत्कृष्टता केंद्र) होगा।

यह साझेदारी भारत में एएमसीए इंजन के संयुक्त विकास के लिए एक बेहतरीन प्रस्ताव पेश करेगी, जिसमें दुनिया की अग्रणी टेक्नोलॉजी और औद्योगिक निष्पादन क्षमताएं एक साथ आएंगी।

यह भारत के रक्षा इकोसिस्टम के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उस विजन को साकार करने की दिशा में एक अहम कदम है, जिसमें देश के फाइटर जेट प्रोग्राम को पावर देने के लिए एक स्वदेशी इंजन तैयार करना शामिल है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने कहा कि इस साझेदारी का मकसद भारत में एडवांस्ड एयरो इंजन टेक्नोलॉजी से जुड़ा घरेलू इकोसिस्टम तैयार करना है।

रोल्स रॉयस पीएलसी के सीईओ तुफान एर्गिनबिल्गिच ने कहा कि यह सहयोग कंपनी की इंजीनियरिंग विरासत और इंजन क्षमताओं को भारत में रिलायंस की औद्योगिक मौजूदगी के साथ जोड़ेगा।

विदेशी मुद्रा भंडार 14.14 अरब डॉलर बढ़कर 707 अरब डॉलर
नई दिल्ली। विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार 7वें हफ्ते इजाफा दर्ज हुआ है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 7 अगस्त को समाप्त हफ्ते में 14.14 अरब डॉलर बढ़कर 707 अरब डॉलर पर पहुंच गया। यह इस साल 13 मार्च के बाद विदेशी मुद्रा भंडार को उच्चतम स्तर है।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि सात अगस्त को समाप्त हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 14.14 अरब डॉलर उछलकर 707 अरब डॉलर रहा।

इससे पिछले हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 10.512 अरब डॉलर की बढ़त के साथ 692.87 अरब डॉलर रहा था। इसके साथ ही देश का विदेशी मुद्रा भंडार 17 अप्रैल के बाद पहली बार 700 अरब डॉलर के पार पहुंंचा है।

आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक 7 अगस्त को समाप्त हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे अहम घटक माने जाने वाले विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां भी 9.95 अरब डॉलर बढ़कर 574.62 अरब डॉलर हो गया।

इस दौरान स्वर्ण भंडार का मूल्य 3.99 अरब डॉलर बढ़कर 108.74 अरब डॉलर हो गया। इसके अलावा विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 7.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.74 अरब डॉलर पर पहुंच गए।

आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में देश का आरक्षित भंडार भी 11.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.89 अरब डॉलर हो गया है।

इस साल 27 फरवरी को समाप्त हुए हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 728.49 अरब डॉलर के अबतक के रिकॉर्ड सबसे ऊंचतम स्तर पर पहुंच गया था।

ग्लासगो में सेना का जलवा, खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ग्लासगो में हाल ही में संपन्न राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय सेना के खिलाड़ियों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों ने शारीरिक और मानसिक दबाव पर काबू पाकर देश का गौरव बढ़ाया है और वे विशेष रूप से युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

रक्षा मंत्री ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय सेना के दल के सदस्यों से मुलाकात की। भारतीय सेना के खिलाड़ियों ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में 16 पदक—आठ स्वर्ण, सात रजत और एक कांस्य पदक जीते।

इसके अलावा दो पदक भारतीय नौसेना ने भी जीते। भारत ने खेलों में कुल 39 पदक हासिल किए, जिनमें 13 स्वर्ण, 17 रजत और नौ कांस्य शामिल हैं।

राजनाथ सिंह ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को ‘असाधारण’ बताते हुए उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करते हुए शारीरिक और मानसिक चुनौतियों से पार पाना इन खिलाड़ियों की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि ये खिलाड़ी लोगों, खासकर युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं, क्योंकि इनमें एक सैनिक और एक चैंपियन का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलता है।

मुक्केबाजी में भारत के सात स्वर्ण पदकों में से छह भारतीय सेना के मुक्केबाजों ने जीते। इनमें चार स्वर्ण महिला मुक्केबाजों के खाते में आए। रक्षा मंत्री ने इसे देश की बढ़ती नारी शक्ति का प्रमाण बताया।

उन्होंने कहा कि महिला खिलाड़ियों की यह सफलता अधिक से अधिक लड़कियों को खेलों को करियर के रूप में अपनाने और रक्षा बलों में शामिल होने के लिए प्रेरित करेगी।

रक्षा मंत्री ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों से चैंपियन उभरकर सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेलों का लोकतंत्रीकरण हुआ है और अब यह किसी चुनिंदा वर्ग का विशेषाधिकार नहीं रह गया है।

उन्होंने खिलाड़ियों को आगामी एशियाई खेलों और ओलंपिक जैसी बड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

सेना के खिलाड़ियों ने रचे कई नए इतिहास
ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय सेना के अभियान में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां दर्ज हुईं। नायब सूबेदार सर्वेश कुशारे ने ऊंची कूद में भारत का पहला राष्ट्रमंडल खेलों का रजत पदक जीता।

वहीं नायब सूबेदार गुलवीर सिंह एक ही राष्ट्रमंडल खेलों में दो एथलेटिक्स पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बने। उन्होंने 10,000 मीटर में रजत और 5,000 मीटर में कांस्य पदक जीता।

हवलदार हर्ष सिंह ने 60 किग्रा जूडो में भारत को इस खेल का पहला राष्ट्रमंडल खेल स्वर्ण पदक दिलाया। पैरा शॉट पुट में सूबेदार सोमन राणा और लांस नायक शुभम जुयाल ने क्रमशः स्वर्ण और रजत पदक जीतकर इतिहास रचा।

भारोत्तोलन में हवलदार अजय बाबू ने 79 किग्रा वर्ग में 149 किग्रा का स्नैच और कुल 330 किग्रा वजन उठाकर रिकॉर्ड प्रदर्शन किया।

मुक्केबाजी में ऐतिहासिक प्रदर्शन
मुक्केबाजी में भारतीय सेना के खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने एक ही राष्ट्रमंडल खेलों में मुक्केबाजी के सात स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास बनाया। इन सात स्वर्ण और तीन रजत पदकों में से भारतीय सेना के मुक्केबाजों ने छह स्वर्ण और दो रजत पदक अपने नाम किए।

इन उपलब्धियों के पीछे वर्षों का अनुशासित प्रशिक्षण, त्याग, पेशेवर कोचिंग, खेल विज्ञान का सहयोग और खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों तथा सहयोगी स्टाफ की कड़ी मेहनत रही। मिशन ओलंपिक विंग और उसके उच्च प्रदर्शन केंद्रों ने भी खिलाड़ियों की तैयारियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पीपलकोटी सुरंग हादसा: मलबे में जिंदगी की तलाश, रेस्क्यू में जुटीं एजेंसियां
देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी में विष्णुगाड-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टेल रेस टनल में पानी और मलबा भरने से हुए हादसे में सात श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि तीन अब भी लापता हैं।

हादसे के बाद 12 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत एवं बचाव अभियान शुक्रवार को भी दिनभर युद्धस्तर पर जारी रहा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से रेस्क्यू अभियान की प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती है और सभी श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

हादसा गुरुवार शाम टनल के टीआरटी फेज-II में हुआ, जब अचानक बड़ी मात्रा में पानी और मलबा टनल में घुस गया। घटना के समय हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (एचसीसी) के श्रमिक टनल में काम कर रहे थे।

अचानक पानी और मलबा आने से श्रमिक अंदर फंस गए। बचाव अभियान में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जिला प्रशासन, पुलिस, सीआईएसएफ और अन्य एजेंसियों की टीमें जुटी हैं।

रेस्क्यू अभियान के दौरान टनल से पानी और मलबा निकालने और बचाव दलों की सुरक्षित आवाजाही के लिए विभिन्न उपकरण लगाए गए हैं। टनल के भीतर पानी का स्तर और मलबा बचाव कार्य में चुनौती बने हुए हैं।

बचाव दल लापता तीन श्रमिकों तक पहुंचने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार टनल में फंसे 22 श्रमिकों में से 19 को बाहर निकाला जा चुका है,जिनमें सात की अस्पताल में मौत हो गई। शेष तीन श्रमिकों की तलाश जारी है।

बचाव अभियान में सेना की मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) टीम को भी लगाया गया है। जोशीमठ से पहुंची सेना की टीम में अधिकारी, जेसीओ, जवानों के अलावा प्रशिक्षित के-9 और चिकित्सा दल शामिल हैं। टीम ने टनल के भीतर जाकर स्थिति का आकलन किया और बचाव कार्य में सहयोग किया।

आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग के अधिकारियों ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, 36 आईटी पार्क पहुंचकर घटना की समीक्षा एवं निगरानी की। जिलाधिकारी चमोली मौके पर मौजूद रहकर राहत एवं बचाव अभियान का पर्यवेक्षण कर रहे हैं।

वर्तमान में स्थानीय थाना एवं पुलिस चौकी के 22 कर्मियों, सीआईएसएफ के 25 जवानों, एनडीआरएफ-105 के 105 बचाव कर्मियों एवं डॉग स्क्वॉड, एसडीआरएफ के 42 बचाव कर्मियों, सेना के 53 जवानों.

आईटीबीपी के 52 जवानों, डीआरएफ के चार बचाव कर्मियों, फायर सर्विस के 14 कर्मियों, जिला प्रशासन, मेडिकल टीम और एचसीसी कंपनी की मशीनों और मानव संसाधन की मदद से खोज एवं बचाव कार्य चल रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार ESF-9 सर्च एंड रेस्क्यू को भी सक्रिय किया गया है। टनल में फंसे/लापता श्रमिकों तक पहुंचने के लिए विभिन्न एजेंसियां उपलब्ध संसाधनों और विशेष उपकरणों के साथ लगातार अभियान चला रही हैं।

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। कंपनी ने कहा है कि लापता श्रमिकों की तलाश और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालना सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रभावित श्रमिकों और उनके परिजनों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

हादसे के कारणों और परिस्थितियों का विस्तृत आकलन सक्षम एजेंसियों के समन्वय से किया जाएगा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को घटनास्थल का निरीक्षण कर राहत एवं बचाव अभियान का जायजा लिया।

उन्होंने अधिकारियों से रेस्क्यू की प्रगति की जानकारी ली और कहा कि प्रत्येक श्रमिक का जीवन बेहद कीमती है और सभी श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने अस्पताल पहुंचकर हादसे में घायल श्रमिकों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों को घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इस बीच मौसम विभाग ने चमोली में 14 अगस्त को कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है। 14 से 17 अगस्त के दौरान भारी बारिश के कारण संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन और चट्टान गिरने से सड़क, राजमार्ग ओर अन्य ढांचों के प्रभावित होने की आशंका है।

प्रशासन ने बचाव अभियान के साथ मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखने और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन चुनाव में 94 ने किया नामांकन
रांची। झारखंड उच्च न्यायालय (हाईकोर्ट) एडवोकेट एसोसिएशन के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है। शुक्रवार को नामांकन की समय सीमा समाप्त हो गई। चुनाव में उम्मीदवारी के लिए 94 उम्मीदवारों (अधिवक्ताओं) ने नामांकन पत्र जमा किया है। 108 नामांकन पत्र बिके थे।

अध्यक्ष (1 पद) के लिए नामांकन पत्र भरने वालों में वरीय अधिवक्ता आरएसपी सिन्हा, वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार, अधिवक्ता मनोज टंडन, अधिवक्ता महेश तिवारी, अधिवक्ता महेश कुमार सिन्हा, अधिवक्ता रितु कुमार एवं अन्य शामिल है।

एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के अलावा उपाध्यक्ष (1 पद ), महासचिव (1 पद), कोषाध्यक्ष (1 पद ), सहायक कोषाध्यक्ष (1 पद ), सचिव (प्रशासन) (1 पद ), सचिव, पुस्तकालय (1 पद ) एवं कार्यकारिणी समिति/गवर्निंग काउंसिल के 9 सदस्यों के लिए चुनाव हो रहा है।

सचिव (प्रशासन) के पद को छोड़कर सभी एकल पद अनारक्षित हैं। कुल सीटों का लगभग 30प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षित है। सचिव (प्रशासन) का पद महिला अधिवक्ता के लिए आरक्षित है। कार्यकारिणी समिति व गवर्निंग काउंसिल के 9 सदस्यों में से 4 पद महिला अधिवक्ताओं के लिए आरक्षित है।

उल्लेखनीय है कि झारखंड उच्च न्यायालय एडवोकेट एसोसिएशन का चुनाव 21 अगस्त 2026 को सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा। 22 अगस्त को मतगणना होगी।

बेन शेल्टन ने लगातार दूसरी बार जीता कनाडियन ओपन खिताब
मॉन्ट्रियल।अमेरिका के बेन शेल्टन ने गुरुवार रात हमवतन ब्रैंडन नकाशिमा को 6-3, 7-6(4) से हराकर लगातार दूसरी बार कनाडियन ओपन का खिताब अपने नाम कर लिया। शेल्टन का यह दूसरा मास्टर्स 1000 खिताब और करियर का सातवां एटीपी खिताब है।

दो अमेरिकी खिलाड़ियों के बीच हुआ यह फाइनल मास्टर्स 1000 स्तर पर 2003 में सिनसिनाटी में एंडी रोडिक और मार्डी फिश के बीच हुए फाइनल के बाद पहला ऑल-अमेरिकन फाइनल था।

यह जीत अमेरिकी पुरुष टेनिस के लिए भी उत्साहजनक संकेत है, क्योंकि यूएस ओपन में 2003 में रोडिक की जीत के बाद से कोई अमेरिकी पुरुष खिलाड़ी एकल खिताब नहीं जीत सका है।

खराब दौर के बाद शेल्टन की शानदार वापसी
शेल्टन कनाडा पहुंचने से पहले खराब दौर से गुजर रहे थे। वह विंबलडन में पहले दौर में ही बाहर हो गए थे, जबकि फ्रेंच ओपन में उन्हें दूसरे दौर में हार मिली थी। सत्र के पहले चार मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट में वह सिर्फ एक मुकाबला जीत सके थे।

हालांकि, कनाडा की हार्ड कोर्ट पर शेल्टन ने जबरदस्त वापसी की और पूरे टूर्नामेंट में एक भी सेट गंवाए बिना खिताब अपने नाम किया।

शेल्टन ने कहा, “इस सप्ताह जिस तरह मैंने खेला और बिना एक भी सेट गंवाए इस ड्रॉ से आगे बढ़ा, यह उस मेहनत को दर्शाता है जो मैं कर रहा हूं। यह मेरी मानसिक मजबूती को भी दर्शाता है।”

उन्होंने कहा, “यह साल मेरे लिए आसान या सीधा नहीं रहा है। ऐसे प्रदर्शन के साथ अपने सर्वश्रेष्ठ स्तर पर खेलना मेरे लिए बेहद खास है। मेरे पास इसे व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं।”

पहले सेट में शेल्टन का दबदबा
पांचवीं वरीयता प्राप्त शेल्टन ने पहले सेट में नकाशिमा की दूसरी सर्विस को लगातार निशाना बनाया। दोनों खिलाड़ियों ने 3-3 तक अपनी सर्विस बरकरार रखी, लेकिन इसके बाद शेल्टन ने नकाशिमा की दूसरी सर्विस पर शानदार फोरहैंड रिटर्न लगाकर 4-3 की बढ़त बना ली।

इसके बाद उन्होंने नकाशिमा की कमजोर होती फोरहैंड का फायदा उठाते हुए फिर ब्रेक हासिल किया और पहला सेट 6-3 से अपने नाम कर लिया।

टाईब्रेक में नकाशिमा को पछाड़ा
पहली बार मास्टर्स 1000 फाइनल खेल रहे नकाशिमा ने दूसरे सेट में वापसी की कोशिश की और शेल्टन को टाईब्रेक तक ले गए। हालांकि, शेल्टन ने टाईब्रेक में शुरुआत में ही मिनी ब्रेक हासिल कर बढ़त बना ली।

इसके बाद शानदार फोरहैंड विनर के साथ उन्होंने 7-6(4) से सेट और मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ शेल्टन 2016 में नोवाक जोकोविच के बाद कनाडियन ओपन का खिताब बिना एक भी सेट गंवाए जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने।

साथ ही वह 2019 में राफेल नडाल के बाद कनाडियन ओपन खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए।

सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमत स्थिर
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले चेन्नई के अलावा देश के ज्यादातर दूसरे सर्राफा बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान सोना सस्ता हुआ है, जबकि चेन्नई में आज सोने के भाव में शुरुआती कारोबार के दौरान मामूली तेजी आ गई है।

वहीं चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। चेन्नई के अलावा देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में सोना आज 1,170 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,280 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। वहीं चेन्नई में सोने की कीमत 200 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 220 रुपये प्रति 10 ग्राम तक उछल गई है।

कीमत में हुए इस बदलाव के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,53,590 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,55,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,40,790 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,42,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में बदलाव नहीं होने की वजह से ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज भी 2,54,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,53,740 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,40,940 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,53,590 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,40,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,53,640 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,40,840 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,55,140 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,42,210 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है।

इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,53,590 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,40,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,53,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,53,740 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,40,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,53,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,53,740 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,40,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोना शुरुआती कारोबार के दौरान कमजोरी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,53,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,40,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

शाहजहांपुर में युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, 8 पर केस
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के तिलहर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद में 35 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो आरोपितों को हिरासत में लिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (देहात) भंवरे दीक्षा ने शुक्रवार को बताया कि शहवेगपुर गांव में देर रात दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान सुरेंद्र कुमार के सिर में लाठी लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि गांव में कथित रूप से शराब बिक्री का सुरेंद्र कुमार और उनका परिवार विरोध करता था। इसी बात को लेकर प्रधान पति उनसे नाराज था। आरोप है कि प्रधान पति ने सुरेंद्र को घर बुलाकर अपने साथियों के साथ लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एएसपी ने बताया कि मामले में आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं।

नोएडा में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत
नोएडा। जिले के थाना रबूपुरा क्षेत्र में एक कार चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे दो दोस्तों को टक्कर मार दिया। इस घटना में एक दोस्त की मौत हो गई है, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है।

थाना रबूपुरा के थाना प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि सूर्य प्रताप सिंह ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह बुलंदशहर के रहने वाले हैं।

पीड़ित के अनुसार बीती रात को उनके भाई विक्की अपने दोस्त शिवा के साथ मोटर साइकिल पर सवार होकर जा रहा था। जैसे ही वे फलैदा गांव के पास पहुंचा तभी एक कार चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी मोटर साइकिल में टक्कर मार दिया।

उन्होंने बताया कि दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पीड़ित के अनुसार उपचार के दौरान उसके भाई विक्की की मौत हो गई, जबकि जबकि शिवा की हालत नाजुक बनी हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नोएडा में पिता की हत्या के बाद किशोर ने मेट्रो के आगे दी जान
नोएडा। जिले में थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन पर बुधवार की शाम को मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर 16 वर्षीय अमृत शर्मा की मौत के मामले में आज एक नया और सनसनीखेज मोड़ सामने आया है।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि अमृत ने पहले अपने पिता राजू शर्मा की धारदार कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की और इसके बाद मेट्रो रेल के आगे कूदकर आत्महत्या कर लिया। उसके पिता का शव थाना फेस-थ्री क्षेत्र के तिकोना पार्क स्थित एक मकान से बरामद हुआ है।

थाना फेस- तीन के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र बताया कि शुक्रवार को अरुण शर्मा थाना पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके भतीजे अमृत शर्मा ने 12 अगस्त को सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी थी।

साथ ही अमृत के पिता राजू शर्मा का भी कोई पता नहीं चल रहा है। अरुण ने बताया कि राजू और अमृत गढी-चौखंडी गांव में जगन्नाथ मंदिर के आसपास रहते थे। पुलिस ने राजू की तलाश शुरू की।

इसी दौरान तिकोना पार्क के गली नंबर-दो स्थित एक मकान के कमरे से दुर्गंध आने की जानकारी मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि इसी कमरे में राजू शर्मा और उनका बेटा अमृत रहते थे।

मृतक अमृत के पास से घटना के समय थाना सेक्टर 49 पुलिस को दो मोबाइल फोन और कुछ चाबियां मिली थी। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 49 पुलिस से थाना फेस- थ्री पुलिस ने संपर्क किया तो पता चला कि दो मोबाइल फोन में से एक मृतक का था तथा दूसरा उसके पिता का ।

उन्होंने बताया की चाबियों की सहायता से कमरे को खोला गया। अंदर राजू शर्मा का शव पड़ा मिला। उनके शरीर पर धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान थे।

थानाध्यक्ष के मुताबिक, कमरे से अमृत के खून से सने कपड़े, घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद हुई हैं। बताया गया है कि हत्या के बाद अमृत ने कपड़े बदलने और खून से सने कपड़े कमरे में ही छोड़ दिया था। फोरेंसिक टीम ने कपड़ों को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है।

मौके से अन्य साक्ष्य भी जुटाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में पुलिस को परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि राजू शर्मा अपने बेटे अमृत को बाहर जाने से रोकते थे।

जब वह बाहर जाते थे तो किशोर को कमरे मे बंद करके ताला लगा जाते थे। अमृत का किसी स्कूल में दाखिला भी नहीं कराया गया था। किशोर की मां उसके पिता से काफी समय से अलग-अलग रह ही थी। पुलिस के अनुसार, इन परिस्थितियों को लेकर अमृत परेशान और अवसादग्रस्त था।