pavan saraswat - Tarun Mitra

रक्तदान में उत्कृष्ट योगदान के लिए 35 संस्थाओं और 15 सर्वश्रेष्ठ रक्तदाताओं का सम्मान
अंबेडकर नगर।शनिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में 35 रक्तदानी संस्थाओं और 15 सर्वश्रेष्ठ रक्तदाताओं को उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय के सेमिनार भवन में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव, उपप्रधानाचार्य डॉक्टर उमेश कुमार वर्मा, डॉक्टर मुकेश राना, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मुकुल सक्सेना, डॉक्टर अमोद ,डॉक्टर अनिल यादव, डॉक्टर श्वेता वर्मा,द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव ने अपने संबोधन में रक्तदान के महत्व पर जोर देते हुए अधिक से अधिक लोगों से इस पुनीत कार्य में जुड़ने का आह्वान किया।
रक्तकेंद्र प्रभारी डॉ. मनोज गुप्ता ने रक्तदान की आवश्यकता और कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला।
समारोह का संचालन यूथ आइकॉन प्रवीण गुप्ता द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में नव्या ग्रीन फाउंडेशन को 28 अक्टूबर 2024 से अब तक सबसे अधिक रक्तदान करने वाले संगठन के रूप में प्रथम स्थान पर सम्मानित किया गया। यह उल्लेखनीय है कि यह पहली बार प्राप्त हुई है, जो कि शुरुआत एक वर्ष में इसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
सभी सम्मानित संस्थाएँ- नव्या ग्रीन फाउंडेशन,पंख "उड़ान एक उम्मीद की" संस्था,बाल गोपाल निःशुल्क एकेडमी,बैंक ऑफ बड़ौदा क्षेत्रीय कार्यालय अकबरपुर,सन्त निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन,युवान फाउण्डेशन,आरोग्यम हॉस्पिटल (NTPC),रेडक्रॉस सोसायटी, केयर इण्डिया फाउण्डेशन,साहू चौपाल,गाजी फाउण्डेशन, सक्षम संस्था,फलाहे मिल्लत कमेटी,हेल्प प्वाइंट एनजीओ, विश्व हिंदू परिषद/बजरंग दल,मीना आर्या धर्मार्थ न्यास,मेमारे मिल्लत इंतेजामिया कमेटी, अम्बेडकरनगर ताईक्वांडो एसोसियन,सहयोग फाउंडेशन, डिप्लोमा इंजीनियर संघ लोक निर्माण विभाग अंबेडकर नगर, एचडीएफसी बैंक,टांडा,नरेन्द्र देव स्पोर्ट्स क्लब फाउण्डेशन, हेल्थ डायग्नो स्कैन एंड लैब्स, जीवन दायिनी संस्था,आदर्श मानव समाज सेवा संस्थान, भारतीय जनता युवा मोर्चा,प्रेमा राधे मेमोरियल एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट,हमदर्द कबीला एसोसिएशन, भूमि एजुकेशनल एंड सोशल चैरिटेबल ट्रस्ट, श्रद्धेय रामसुधार "प्रकाश" फाउंडेशन,समाज सेवा फाउण्डेशन,युवक मंगल दल, ब्राहिमपुर कुसमा,समा फाउंडेशन, परम फाउंडेशन, जीवन आभा फाउंडेशन,
सम्मानित श्रेष्ठ रक्तदाता-
अंकित जायसवाल,तौफीक अनवर अंसारी,नीरज मौर्या, सौरभ सिंह पटेल,काशिफ अहमद अंसारी,अमन वर्मा,अनिल वर्मा,शंशाक शेखर सिंह,मनोज वर्मा,ओम प्रकाश गुप्ता, नीतीश श्रीवास्तव, विपिन कुमार,महिला रक्तदानी में विजय श्री, अम्बरी मंसूर,शिवानी शर्मा,
समारोह में रक्तदानी संस्थाओं और उत्कृष्ट रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र, मेडल और शील्ड देकर सम्मान किया गया, जिनके निरंतर प्रयासों ने अंबेडकर नगर जनपद में रक्तदान को एक जन आंदोलन का रूप दिया जा सका है। यह आयोजन समाज में रक्तदान की महत्ता को रेखांकित करता है और युवाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।

रक्त को सूचितापूर्ण रूप से मरीजों को उपलब्ध कराने के लिए रक्त केन्द्र के समस्त लैब टेक्नीशियन को भी सम्मानित किया गया,
इस अवसर पर मुख्य रूप से सभी सम्मानित संस्था के प्रतिनिधि व अन्य संभ्रांत रक्तदानी जन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अन्त में डॉक्टर श्वेता वर्मा ने सभी को धन्यवाद प्रेषित किया,।

जानलेवा हमले के बाद भी एफआईआर नहीं, एसपी के दरबार पहुंचा पूरा परिवार
आलापुर (अम्बेडकर नगर)।तहसील आलापुर अंतर्गत थाना राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के खरखांव (खरुवावं) गांव में जमीनी विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। लाठी-डंडों, धारदार हथियारों, ईंट-पत्थरों और तमंचे की बट से हुए कथित हमले में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पीड़ित परिवार का आरोप है कि गंभीर चोटों और मेडिकल परीक्षण के बावजूद स्थानीय पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया। न्याय की उम्मीद टूटने पर सोमवार को पूरा घायल परिवार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और एसपी प्राची सिंह से निष्पक्ष जांच एवं एफआईआर दर्ज कराने की गुहार लगाई।
पीड़ित बब्लू पुत्र राम आधार के अनुसार पुरानी रंजिश और भूमि विवाद को लेकर गांव के दबंगों ने उनके परिवार पर सुनियोजित हमला किया। आरोप है कि हमले में बब्लू, सहबीर पुत्र राम आधार तथा हरेंद्र पुत्र राम किशुन के सिर पर गंभीर चोटें आईं और वे लहूलुहान हो गए। पीड़ित पक्ष का कहना है कि हमलावरों की नीयत जान लेने की थी।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि बब्लू की पत्नी रीमा को घर के अंदर घसीटकर बेरहमी से पीटा गया। बीच-बचाव करने पहुंचीं मनपत्ती देवी और हर्षित को भी नहीं बख्शा गया। घटना में कई लोगों को गंभीर चोटें आईं।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि हमलावरों ने एक वाहन में तोड़फोड़ की और बाद में झूठे मुकदमे में फंसाने की नीयत से वाहन की डिग्गी में अवैध तमंचा रख दिया। जान बचाकर निकले पीड़ितों ने तत्काल डायल-112 पर सूचना दी, लेकिन उनका आरोप है कि समय रहते प्रभावी पुलिस सहायता नहीं मिली।
घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहांगीरगंज में कराया गया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण भी हुआ। इसके बाद पीड़ित पक्ष तहरीर लेकर राजेसुल्तानपुर थाने पहुंचा, लेकिन आरोप है कि मुकदमा दर्ज करने के बजाय थानाध्यक्ष ने उन्हें डांट-फटकार कर वापस भेज दिया। इतना ही नहीं, सहबीर को हिरासत में लेकर शांति भंग की आशंका में धारा 151 के तहत चालान कर दिया गया।
पीड़ित परिवार का कहना है कि दूसरी ओर आरोपी पक्ष की तहरीर पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर ली गई, जबकि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उनकी शिकायत को नजरअंदाज किया गया। इससे स्थानीय पुलिस की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो गए हैं।
सोमवार को घायल परिवार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और एसपी प्राची सिंह को शिकायती पत्र एवं मेडिकल रिपोर्ट सौंपकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, निष्पक्ष जांच कराने और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। पीड़ितों के अनुसार पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
गंभीर चोटों और मेडिकल रिपोर्ट के बावजूद एफआईआर दर्ज क्यों नहीं हुई?
फिलहाल यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

35 स्वास्थ्य शिविरों में 1,530 मरीजों का हुआ उपचार, 461 मरीज उच्च उपचार के लिए किए गए रेफर
अम्बेडकरनगर। जनपद में आयोजित विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविरों में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। जिले के 35 प्राथमिक एवं शहरी स्वास्थ्य केंद्रों (PHC/UPHC) पर लगाए गए 35 स्वास्थ्य शिविरों में कुल 1,530 मरीजों का पंजीकरण और उपचार किया गया। शिविरों के संचालन के लिए 49 चिकित्सक एवं 150 पैरामेडिकल कर्मियों की तैनाती की गई।
शिविरों में 685 पुरुष, 728 महिलाएं और 117 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कोविड हेल्प डेस्क पर 176 लोगों की जांच की गई, जबकि 34 लोगों की हेपेटाइटिस-बी तथा 29 लोगों की हेपेटाइटिस-सी की स्क्रीनिंग की गई। 16 लोगों की नेत्र जांच भी की गई। सभी जांचों में हेपेटाइटिस-बी, हेपेटाइटिस-सी, मलेरिया और डेंगू का कोई भी पॉजिटिव मरीज नहीं मिला।
स्वास्थ्य शिविरों में 194 बुखार के मरीज, 199 त्वचा रोग, 155 श्वसन संबंधी रोग, 140 मधुमेह, 137 गैस्ट्रो रोग, 87 उच्च रक्तचाप, 32 टीबी संदिग्ध, 58 गर्भवती महिलाओं (एएनसी), 13 लीवर रोग, 10 एनीमिया, 6 कुपोषित बच्चों तथा अन्य बीमारियों के मरीजों का परीक्षण एवं उपचार किया गया।
इसके अलावा 83 मलेरिया रैपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट, 14 डेंगू जांच, 53 लोगों को तंबाकू छोड़ने संबंधी परामर्श, 9 आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता (ABHA) आईडी बनाई गईं तथा 1 मरीज को टेलीमेडिसिन सेवा से परामर्श उपलब्ध कराया गया।
गंभीर या विशेषज्ञ उपचार की आवश्यकता वाले 461 मरीजों को उच्च स्वास्थ्य संस्थानों के लिए रेफर किया गया। इनमें 4 मरीज मेडिकल उपचार, 1 नेत्र शल्य चिकित्सा तथा 1 ईएनटी सर्जरी के लिए रेफर किए गए।
नोडल अधिकारी डॉ. जय प्रकाश ने बताया कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लोगों को उनके घर के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा गंभीर मरीजों की समय पर पहचान कर उन्हें उच्च चिकित्सा संस्थानों तक पहुंचाना है।

नव नियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का जनपद मुख्यालय पर प्रथम आगमन सोमवार को
अंबेडकर नगर। सोमवार को सुबह साढ़े आठ बजे भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में भाजपा के नव नियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का प्रथम आगमन क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद हो रहा है। सोमवार से ही शुरू हो रहे भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का जिला मुख्यालय के लोहिया सभागार में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी उद्घाटन कर प्रथम सत्र के विषय पर अपना व्याख्यान देंगे।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव के नेतृत्व में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत जिले की सीमा यादव नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा। तत्पश्चात जिला कार्यालय अटल भवन में स्वागत समारोह आयोजित किया गया है।

दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में कुल 11 विषयों के वक्ता अपने अपने विषय पर व्याख्यान देंगे।

बोधि पथ कार्यशाला का हुआ शुभारंभ
अंबेडकर नगर। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ (संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन) द्वारा जनपदवार आयोजित ग्रीष्मकालीन कार्यशाला ‘बोधि-पथ’ का उद्घाटन आज 23 जून 2026 को बी.एन.के.बी. पी.जी. कॉलेज, अकबरपुर में धूमधाम से हुआ।

कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य अतिथि बाबा बरुआ दास जी, प्राचार्य, पी.जी. कॉलेज, परुइया आश्रम की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। विशेष अतिथि के रूप में प्रो. अरविंद वर्मा, प्राचार्य, रमाबाई राजकीय महिला महाविद्यालय, अकबरपुर तथा डॉ. शरदेंदु कुमार त्रिपाठी, सहायक आचार्य, प्राचीन इतिहास एवं पुरातत्व विभाग, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु उपस्थित रहे।

कार्यशाला की अध्यक्षता प्रो. शुचिता पांडे, प्राचार्य, बी.एन.के.बी. पी.जी. कॉलेज, अकबरपुर ने की। संयोजन की जिम्मेदारी डॉ. शशांक मिश्र तथा सह-संयोजक अमित, सहायक आचार्य, हिंदी विभाग, बी.एन.के.बी. पी.जी. कॉलेज ने संभाली।कार्यशाला की अध्यक्षता कर रही  प्रो. शुचिता पांडे ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि ‘बोधि-पथ’ कार्यशाला बौद्ध धर्म-दर्शन, संस्कृति, शिक्षा एवं पालि भाषा के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं दूरदर्शी पहल है। बी.एन.के.बी. पी.जी. कॉलेज इस कार्यशाला के माध्यम से बौद्ध धर्म-दर्शन, संस्कृति, शिक्षा एवं पालि भाषा के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है।

मुख्य अतिथि बाबा बरुआ दास पी.जी. कॉलेज, परुइया आश्रम के प्राचार्य प्रो. परेश पांडेय ने कहा कि बोधि-पथ केवल एक कार्यशाला नहीं, बल्कि बौद्ध दर्शन की उस ज्योति को पुनः प्रज्ज्वलित करने का माध्यम है जो आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में शांति और विवेक की राह दिखा सकता है। बौद्ध संस्कृति का संरक्षण हमारी साझा विरासत है।

विशेष अतिथि प्रो. अरविंद वर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि यह कार्यशाला युवा पीढ़ी को पालि भाषा, बौद्ध दर्शन और नैतिक मूल्यों से जोड़ने का सुनहरा अवसर है। महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही हम बौद्ध विरासत को भविष्य तक सुरक्षित पहुंचा पाएंगे।

विशिष्ट अतिथि और विषय विशेषज्ञ डॉ. शरदेंदु कुमार त्रिपाठी ने कहा कि कपिलवस्तु की पावन भूमि से जुड़े होने के नाते मुझे यह कार्यशाला विशेष रूप से प्रासंगिक लग रही है। बौद्ध पुरातत्व और इतिहास के अध्ययन को आधुनिक संदर्भ में जोड़ना आज की आवश्यकता है।

कार्यशाला संयोजक डॉ. शशांक मिश्र ने स्वागत एवं बीज वक्तव्य में कहा कि यह कार्यशाला बौद्ध विरासत को संरक्षित करने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। बोधि-पथ बौद्ध धर्म-दर्शन, संस्कृति, शिक्षा एवं पालि भाषा के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस कार्यशाला के माध्यम से हम न केवल प्राचीन ज्ञान को पुनर्जीवित करेंगे, बल्कि समसामयिक संदर्भ में इसे प्रासंगिक भी बनाएंगे। प्रतिभागी निरंतर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे, जो आगे चलकर बौद्ध अध्ययन के दूत बनेंगे।

उद्घाटन समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना की और इसे बौद्ध विरासत को पुनर्जीवित करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास बताया। ​इस अवसर पर कॉलेज के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कोचिंग सेंटरों पर सख्ती, नई गाइडलाइन का पालन अनिवार्य नियमों की अनदेखी करने वाले संचालकों पर होगी कार्रवाई
अम्बेडकरनगर, 23 जून। जनपद के सभी कोचिंग सेंटरों को शासन द्वारा जारी नई गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ कुमार सिंह ने इस संबंध में सभी कोचिंग सेंटरों के प्रबंधकों एवं संचालकों को पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है।
जारी निर्देश में बताया गया है कि माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा कोचिंग सेंटर रेगुलेशन-2024 के अंतर्गत नई गाइडलाइन लागू की गई है। यह गाइडलाइन शासन के 14 जून 2024 के आदेश तथा शिक्षा निदेशक, माध्यमिक शिक्षा प्रयागराज के निर्देशों के क्रम में जारी की गई है। इसके तहत कोचिंग संस्थानों के संचालन, सुरक्षा एवं विद्यार्थियों के हितों से जुड़े विभिन्न मानकों का पालन करना अनिवार्य होगा।
डीआईओएस ने स्पष्ट किया है कि सभी कोचिंग सेंटर संचालक शासन की ओर से निर्धारित बिंदुओं का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें। पत्र के साथ शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की छायाप्रति भी संलग्न की गई है, ताकि संचालक नियमों की जानकारी प्राप्त कर सकें।
उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि किसी कोचिंग सेंटर द्वारा निर्धारित नियमों का उल्लंघन किया जाता है या कोई विपरीत स्थिति उत्पन्न होती है, तो संबंधित संचालक स्वयं इसके लिए उत्तरदायी होंगे तथा उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।

लखनऊ अग्निकांड के बाद डीएम एवं एसपी ने विभिन्न लाइब्रेरी एवं कोचिंग संस्थानों का किया औचक निरीक्षण
अम्बेडकरनगर। लखनऊ में एक कोचिंग संस्थान में लगी भीषण आग की घटना के बाद सुरक्षा मानकों को लेकर जिले में प्रशासन सख्त हो गया है।जनपद में संचालित लाइब्रेरी एवं कोचिंग संस्थानों में विद्यार्थियों की सुरक्षा, आधारभूत सुविधाओं तथा अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी  ईशा प्रिया एवं पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने संयुक्त रूप से विभिन्न संस्थानों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने रामेश्वर लाइब्रेरी, उसरहवा, परफेक्ट डिजिटल लाइब्रेरी, सौम्या लाइब्रेरी शहजादपुर, एसएस फाउंडेशन क्लासेज शहजादपुर तथा सिग्मा ट्यूटोरियल्स कोचिंग क्लासेज का भ्रमण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। इस दौरान संस्थानों में सुरक्षा मानकों, मानक के अनुसार अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता एवं क्रियाशीलता, आपातकालीन निकास मार्ग, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, विद्युत सुरक्षा, स्वच्छता व्यवस्था तथा विद्यार्थियों हेतु उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जांच की गई। तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने संबंधित संचालकों को निर्देशित किया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा सभी संस्थानों में निर्धारित सुरक्षा मानकों का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक संसाधन एवं व्यवस्थाएं सदैव क्रियाशील अवस्था में रहनी चाहिए। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान कोचिंग संचालकों को चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।उन्होंने कहा लखनऊ की घटना से सबक लेते हुए हम सुनिश्चित करेंगे कि जिले में किसी भी छात्र की सुरक्षा से समझौता न हो।
पुलिस अधीक्षक ने संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश देते हुए कहा कि सीसीटीवी कैमरे नियमित रूप से संचालित रहें तथा प्रवेश एवं निकास गतिविधियों की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक सतर्कता बरतने एवं सुरक्षा संबंधी सभी प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी अकबरपुर प्रतीक्षा सिंह, क्षेत्राधिकारी नीतीश तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में लापरवाही पर कई पर गिरी गाज
अंबेडकरनगर। जिलाधिकारी ईशा प्रिया की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला की उपस्थिति में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक  कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत की गई थी l बैठक में पिछले बैठक की अनुपालन आख्या प्रस्तुत की गई। मंत्रा ऐप की समीक्षा संतोषजनक न पाए जाने पर शोभा कुमारी समन्वयक मातृत्व स्वास्थ्य का मानदेय अग्रिम आदेशों तक  बाधित करने हेतु निर्देशित किया गया है l

30जून 2026 तक पांच नई अरबन आयुष्मान आरोग्य मंदिरो को क्रियाशील न होने पर  रक्षाराम  स्वास्थ्य समन्वयक शहरी का मानदेय बाधित करने हेतु निर्देशित किया गया है। टीकाकरण कार्यक्रम समीक्षा अंतर्गत जिला प्रतिरक्षण अधिकारी द्वारा संतोषजनक जवाब नही दिए जाने पर उन्हें पद से हटाए जाने हेतु निर्देश दिया गया है। एफ आर यू सक्रिय करने हेतु निर्देशित किया गया है, आयुष्मान गोल्डन  कार्ड बनाने में केवल जहांगीरगंज का आंकड़ा पोर्टल से मैच किया है। सभी अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि 30जून 2026 तक 40000 का लक्ष्य पूरा करना है, इसके अतिरिक्त इच पी वी वैक्सीन नेशन में 30जून 2026 तक 9000 का लक्ष्य पूरा करने हेतु निर्देशित किया गया है।

जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
अंबेडकरनगर।जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने 14 जून, 2026 को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रवक्ता राजकीय इण्टर कॉलेज (प्रारम्भिक) परीक्षा-2025 के सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन के दृष्टिगत जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, सघन चेकिंग व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता तथा कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं का गहनता से निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने परीक्षा ड्यूटी में तैनात मजिस्ट्रेटों एवं कार्मिकों को आयोग द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम से परीक्षा केन्द्रों के विभिन्न कक्षों की सतत निगरानी की तथा परीक्षा कक्षों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को परीक्षा की शुचिता, गोपनीयता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए तथा सभी व्यवस्थाओं को सतर्कता एवं उत्तरदायित्व के साथ संचालित किए जाने के निर्देश दिए।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में अटल भवन में हुई प्रथम बैठक
अंबेडकर नगर ।भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में रविवार को नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधि,जिला पदाधिकारियों, मोर्च अध्यक्ष और मण्डल प्रवासी गणों की प्रथम सांगठनिक बैठक संपन्न हुई।
नवीन पद धारण करने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने अपने कार्यकाल की प्रथम जिला बैठक को संबोधित करते हुए आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकास, विश्वास और जनकल्याण के 12 वर्ष की सफल कार्यकाल पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मोदी जी ने अपने 12 वर्ष की कार्यकाल में देश की तस्वीर ही नहीं तकदीर भी बदल दिया है। 2014 में देश ने मोदी जी पर भरोसा किया, वर्ष 2019 में पहले से बड़ा बहुमत दिया। 2024 में फिर से तीसरी बार लगातार जनता ने मोदी जी को चुनकर साफ कर दिया कि देश सिर्फ वादे नहीं काम देखता है। आगामी सांगठनिक  कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए कहा कि जिला, मण्डल और बूथ स्तर की बैठकें संगठन की योजनानुसार व्यवस्थित किया जाना चाहिए। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन (प्रबुद्ध जन)सम्मेलन, प्राकृतिक खेती कार्यशाला, जिला प्रशिक्षण वर्ग, विश्व योग दिवस, जन कल्याण शिविर, मोदी सरकार एवम् प्रदेश सरकार के उपलब्धियों पर प्रदर्शनी आदि कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा किया। बैठक के अंत में टिफिन कार्यक्रम हुआ। समापन पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव और संचालन जिला मंत्री पंकज वर्मा ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से विधायक धर्म राज निषाद, चेयर मैन ओंकार गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह, अनिल वर्मा मौसम, रामपति मौर्य,जिला उपाध्यक्ष डॉ राना रणधीर सिंह, मनोज मिश्र, रमेश चंद्र गुप्ता, सुमन पाण्डेय,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, अमरेंद्र कांत सिंह, सुरेश कन्नौजिया, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, अमित पाण्डेय,जिला मंत्री संजय सिंह, चंद्रिका प्रसाद, विनय पाण्डेय, दीपक तिवारी, सुनील पासवान, इन्द्रेश निषाद, शिव पूजन राजभर, रितु बहल,आकाश वर्मा, राम किशोर राजभर,जावेद मलिक, मनीष मिश्र, धीरेंद्र प्रताप सिंह, आनंद श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।

केंद्र सरकार के बारह वर्ष की बताईं उपलब्धियाँ
अंबेडकर नगर।केंद्र सरकार के सेवा सुशासन विश्वास और जन कल्याण के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद प्रभारी मंत्री/कैबिनेट मंत्री पंचायती राज तथा अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग उत्तर प्रदेश सरकार ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को न्यू सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता की।
उन्होंने पत्रकारों को बताया कि आज हम प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों की उस यात्रा की बात कर रहे हैं, जिसने देश की तस्वीर ही नहीं तकदीर भी बदल दी है। इन 12 वर्षों की सबसे बड़ी ताकत है, जनता का अटूट विश्वास और सरकार का सेवा भाव।
वर्ष 2014 में देश ने मोदी पर भरोसा किया, वर्ष 2019 में पहले से भी बड़ा बहुमत देकर उस पर मुहर लगाई, और फिर 2024 में लगातार तीसरी बार जनता ने उन्हें चुनकर साफ कर दिया है कि देश सिर्फ वादे नहीं, बल्कि काम देखता है। इसी जन-विश्वास की बदौलत आज एनडीए देश के 22 राज्यों में जनता की सेवा कर रहा है।उन्होंने कहा कि
लगातार तीसरी बार शपथ लेने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री ने सबसे पहला काम पीएम किसान सम्मान निधि की फाइल पर हस्ताक्षर करके किया। यह इस बात का सीधा सबूत है कि इस सरकार के लिए गरीब, किसान, युवा और महिलाएं ही सबसे पहले आते हैं।
मोदी सरकार ने 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के मंत्र को सिर्फ एक नारा नहीं रहने दिया, बल्कि इसे एक जनआंदोलन बना दिया है। सरकार का एक ही लक्ष्य रहा है कि हर योजना का 100% लाभकतार में खड़े आखिरी व्यक्ति तक पहुंचे। इसी का नतीजा है कि बीते सालों में करीब 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकल चुके हैं।
प्रभारी मंत्री ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि
साथियों, तकनीक और डिजिटल गवर्नेस की मदद से सीधे बैंक खातों में पैसा (DBT) भेजकर लाखों फर्जी लाभार्थियों को हटाया गया। इससे न सिर्फ आम आदमी का काम आसान हुआ, बल्कि देश के ₹4.31 लाख करोड़ रुपये गलत हाथों में जाने से बच गए।
आज देश की सीमाएं और आंतरिक सुरक्षा पूरी तरह मजबूत हैं। सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक जैसी कार्रवाइयों ने साफ कर दिया है कि यह नया भारत है, जो चुप नहीं बैठता बल्कि मुंहतोड़ जवाब देता है।
साथियों, सरकार की मजबूत इच्छाशक्ति की वजह से देश आज नक्सलवाद से मुक्त हो रहा है और हमारा 'रेड कॉरिडोर' अब 'ग्रीन ग्रोथ जोन' में बदल चुका है। पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में भी अब कटमनी और
भ्रष्टाचार की राजनीति खत्म हो रही है और वहां के लोगों को उनका हक मिल रहा है। संक्षेप में कहें, तो मोदी सरकार के विगत 12 वर्ष सिर्फ आंकड़ों का खेल नहीं हैं, बल्कि एक आत्मनिर्भर और विकसित भारत के सपने को सच करने का एक शानदार सफर है।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि अगर गरीब कल्याण की बात करें तो सरकार ने जनधन योजना के तहत 58 करोड़ से ज्यादा बैंक खाता खोले जिनमें 32 करोड़ से ज्यादा खाते सिर्फ महिलाओं के हैं ।कोरोना जैसी महामारी के मुश्किल वक्त से लेकर अब तक 81 करोड़ से ज्यादा देशवासियों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है।
इलाज के खर्चे से गरीब को बचाने के लिए आयुष्मान भारत योजना में 60 करोड़ से ज्यादा हेल्थ कार्ड बने हैं जिससे मुफ्त इलाज की गारंटी मिली है। इसके अलावा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से भी 58 करोड़ से ज्यादा लोगों को एक मजबूत सुरक्षा कवच मिला है।
गरीबों के जीवन को आसान बनाने के लिए पीएम आवास योजना के तहत 4 करोड़ से ज्यादा परिवारों को पक्के मकान दिए गए हैं ।उज्ज्वला योजना के जरिए 11 करोड़ महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन देकर धुएं से आजादी दी गई है।गांव के विकास के लिए जल जीवन मिशन के तहत 16 करोड़ से ज्यादा घरों तक नल से साफ पानी पहुंचाया जा चुका है ।वही स्वच्छ भारत मिशन के तहत 12 करोड़ से ज्यादा शौचालय बनाकर देश में स्वच्छता की एक नई क्रांति लाई गई है।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और इसी संकल्प के साथ सरकार काम कर रही है।
प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पटेल देव विधायक धर्मराज निषाद पूर्व मंत्री वरिष्ठ भाजपा नेत्री विद्यावती राजभर जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय उपस्थित रहे।

प्रवक्ता परीक्षा के कारण आज यातायात डायवर्जन , प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
अम्बेडकरनगर । उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की प्रवक्ता परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए जनपद अंबेडकर नगर में आज यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है जिला प्रशासन और पुलिस ने परीक्षा केंद्रों के आसपास कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन लागू कर दिया है।

यातायात प्रभारी ने बताया कि 14 जून 2026 को प्रातः 09.30 से 11.30 बजे तक आयोजित होने वाली परीक्षा हेतु यातायात व्यवस्था डायवर्जन में पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार  14 जून 2026 प्रातः 06.30 बजे से 21.00 बजे तक भारी वाहनों का निम्नानुसार डायवर्जन  किया जाना आवश्यक है । यातायात प्रभारी ने बताया कि अकबरपुर, टाण्डा के थाना क्षेत्रो में निम्नवत डायवर्जन आवश्यक सेवाओं को छोड़कर लागू किया जाएगा।

थाना क्षेत्र कोतवाली  अकबरपुर

जनपद आजमगढ़, बसखारी से अयोध्या जाने वाले भारी वाहनों को न्यौतरिया बाईपास से गोहन्ना चौराहा,
पहतीपुर श्रवण क्षेत्र होते हुए अन्नावा से अयोध्या जायेंगे एवं अयोध्या से आने वाले भारी वाहन इसी मार्ग से
वापस आयेंगे  ।
इसी तरह बस्ती, टाण्डा से अकबरपुर आने वाले भारी वाहन कटरिया याकूबपुर से डायवर्ट किया जायेगा जो कि
बाईपास का प्रयोग करके अपने गंतव्य को जायेंगे ।
अकबरपुर शहर क्षेत्र में मालीपुर रोड बाईपास, जलालपुर रोड बाईपास, बसखारी रोड न्यौतरिया बाईपास
टाण्डा रोड कटरिया याकूबपुर बाईपास, भिखारीपुर मोड़, फायर सर्विस दोस्तपुर रोड गोहन्ना चौराहा बाईपास, अन्नावा तिराहा से डायवर्जन लागू रहेगा  ।

थाना क्षेत्र टाण्डा

अकबरपुर से टाण्डा की तरफ जाने वाले भारी वाहनो को धरमनगर पुल से NHI 233 डायवर्ट किया
जायेगा । थाना क्षेत्र टाण्डा में कश्मिरिया, चिन्तौरा व धुरहिया से हल्के व भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा ।