prem tripathi - Tarun Mitra

मोर मुकुट, बांसुरी और पीतांबर में सजे नन्हे कान्हा, टाउन हॉल में दिखा बाल गोकुलम्
देवरिया। टाउन हॉल प्रेक्षागृह रविवार को उस समय वृंदावन सा नजर आया, जब मोर मुकुट, बांसुरी और पीतांबर में सजे नन्हे कान्हा मंच पर उतरे। संस्कार भारती परिवार, देवरिया की ओर से आयोजित श्रीकृष्ण बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता ‘बाल गोकुलम्’ में बाल-गोपालों की मनमोहक छटा ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों की मासूम अदाओं और कृष्ण के विभिन्न बाल स्वरूपों पर पूरा परिसर तालियों और जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा।

प्रतियोगिता दो आयु वर्गों में आयोजित हुई। शिशु वर्ग में एक से चार वर्ष तथा नटखट वर्ग में पांच से आठ वर्ष तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। आकर्षक वेशभूषा में सजे बच्चों ने मंच पर भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप को जीवंत कर दिया। विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र दिए गए, जबकि सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया।

निर्णायक मंडल में श्वेता राय, डॉ. वंदना त्रिपाठी और तूलिका चतुर्वेदी शामिल रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुंवर विजय सिंह ने की। मुख्य अतिथि सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी तथा विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, विहिप गोरक्ष प्रांत के प्रांत उपाध्यक्ष एवं केंद्रीय ट्रस्टी सदस्य उपेंद्र शाही, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुशील कुमार बरनवाल, प्रांतीय महामंत्री अनिल कुमार सिन्हा और मंत्री राणाप्रताप सिंह रहे।

संस्कार भारती के अध्यक्ष अरुण बरनवाल, संरक्षक डॉ. विपिन बिहारी शुक्ला समेत पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन रविकांत मणि त्रिपाठी एवं राजेंद्र प्रसाद जायसवाल ने किया।

अध्यक्ष अरुण बरनवाल ने कहा कि बाल गोकुलम् का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, संस्कार और श्रीकृष्ण की लीलाओं से परिचित कराना है। ऐसे आयोजनों से बच्चों को अपनी संस्कृति से जुड़ने के साथ अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिलता है।

मुख्य अतिथि डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में भारतीय संस्कृति, संस्कार और सनातन परंपराओं के प्रति रुचि बढ़ाते हैं। नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने के लिए इस तरह के आयोजन निरंतर होने चाहिए।

कार्यक्रम में शशांक मणि, कृष्ण मोहन गुप्ता, अटल बरनवाल, पूनम मणि त्रिपाठी, नित्यानंद यादव, अनामिका बरनवाल, नवनीत बरनवाल, डॉ. सौरभ श्रीवास्तव, यशोदा जायसवाल, पुष्पा बरनवाल, कंचन बरनवाल, कपिल सोनी, अतुल बरनवाल, अमन अग्रवाल, अजित मिश्रा, बैजनाथ रौनियार, प्रांशु बरनवाल और रामकुमार बरनवाल सहित संस्था के सदस्यों का सहयोग रहा।

लोकल फॉर वोकल की गूंज, जनता पूछ रही—बाहरी प्रतिनिधि क्यों?
देवरिया। विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही जिले की सियासत में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। राजनीतिक दलों की तैयारियां भले ही अपने स्तर पर चल रही हों, लेकिन गांव-गली और चौराहों पर जनता के बीच एक सवाल तेजी से चर्चा का विषय बनता जा रहा है—इस बार जनप्रतिनिधि स्थानीय होगा या फिर बाहर से आने वाला चेहरा?

इसी सवाल के साथ ‘लोकल फॉर वोकल’ का मुद्दा भी अब जनता के बीच जोर पकड़ने लगा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस क्षेत्र की समस्याओं, जरूरतों और सामाजिक परिस्थितियों की वास्तविक जानकारी हो, उसे ही जनता का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलना चाहिए। चुनाव के समय बाहर से आने वाले नेताओं के बजाय क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहने वाले स्थानीय चेहरों को प्राथमिकता देने की आवाज उठ रही है।

तरुण मित्र टीम ने जनता के बीच पहुंचकर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर लोगों की राय जानने की कोशिश की। बातचीत में अलग-अलग वर्ग के लोगों ने अपनी प्राथमिकताएं और अपेक्षाएं साझा कीं। किसी ने रोजगार और विकास को सबसे बड़ा मुद्दा बताया तो किसी ने सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और किसानों से जुड़े सवालों को प्रमुखता दी।

वहीं, चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे संभावित दावेदारों की संख्या भी लगातार चर्चा में है। राजनीतिक गलियारों में दर्जनों नामों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि जनता के बीच सवाल सिर्फ दावेदारों की संख्या का नहीं, बल्कि उनकी स्थानीय पकड़, उपलब्धता और क्षेत्र से जुड़ाव का भी है।

लोगों का कहना है कि चुनाव के दौरान बड़े-बड़े वादे करने वालों की बजाय ऐसे प्रतिनिधि की जरूरत है जो चुनाव के बाद भी जनता के बीच दिखाई दे। जनता की चौपालों में अब यह सवाल भी उठ रहा है कि आखिर जनप्रतिनिधि बनने के लिए स्थानीय मुद्दों और जनता के साथ लंबे समय से जुड़े रहने को कितना महत्व दिया जाएगा?

टेस्ट ट्यूब बेबी बना देवरिया जैसी चर्चाओं के बीच स्थानीय बनाम बाहरी का सवाल आने वाले दिनों में चुनावी विमर्श को कितना प्रभावित करेगा, यह देखना दिलचस्प होगा। फिलहाल जनता ने संकेत दे दिया है कि इस बार केवल राजनीतिक दलों के टिकट और दावेदारों की घोषणा से चुनावी तस्वीर तय नहीं होगी। जनता के सवाल, स्थानीय मुद्दे और उम्मीदवार का क्षेत्र से जुड़ाव भी निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।

डीएम साहब,क्या अब जिलेभर के निजी अस्पतालों की होगी पड़ताल?
देवरिया। जिले में निजी अस्पतालों और जांच केंद्रों के खिलाफ कार्रवाई के बीच स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था भी सवालों के घेरे में आ गई है। आरोप है कि जिले में कई निजी अस्पताल, पैथोलॉजी और डायग्नोस्टिक सेंटर मानकों और आवश्यक अनुमति के बिना संचालित हो रहे हैं। यदि स्वास्थ्य विभाग की ओर से नियमित जांच और निगरानी की जा रही थी तो ऐसी कमियां लंबे समय तक कैसे बनी रहीं, यह बड़ा सवाल है।

हाल ही में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने दो डायग्नोस्टिक सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई की। जायसवाल डायग्नोस्टिक सेंटर की अल्ट्रासाउंड मशीन को पंजीकरण के बिना संचालन के आरोप में जब्त किया गया, जबकि कशिश डायग्नोस्टिक सेंटर को प्रमाणपत्र की अवधि समाप्त होने और नियमानुसार नवीनीकरण नहीं होने के कारण सील किया गया। इस कार्रवाई के बाद जिले में संचालित अन्य निजी अस्पतालों और जांच केंद्रों की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

देवरिया-सलेमपुर मार्ग स्थित वैभव हॉस्पिटल को लेकर भी पंजीकरण, विभागीय एनओसी और निर्धारित मानकों के अनुपालन को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में अस्पताल के पंजीकरण, एनओसी, भवन, चिकित्सकीय स्टाफ और अन्य अनिवार्य मानकों की निष्पक्ष जांच कर स्थिति स्पष्ट किए जाने की मांग उठ रही है।

स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर लगाए जा रहे कथित संरक्षण और अनियमितता के आरोपों की भी निष्पक्ष जांच जरूरी है। पूर्व में तत्कालीन जिलाधिकारी जेपी सिंह के कार्यकाल में निजी अस्पतालों और जांच केंद्रों के खिलाफ अभियान चलाए जाने की चर्चा रही है। अब सवाल यह है कि मौजूदा व्यवस्था में नियमित निरीक्षण और कार्रवाई की प्रक्रिया कितनी प्रभावी है।

जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जिलाधिकारी की ओर से लगातार समीक्षा और कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में निजी अस्पतालों और जांच केंद्रों के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के स्तर से होने वाली निगरानी, पंजीकरण और निरीक्षण व्यवस्था की भी समीक्षा हो तो तस्वीर और स्पष्ट हो सकती है। इससे यह भी सामने आएगा कि किन संस्थानों का निरीक्षण हुआ, किनके दस्तावेज सही पाए गए और किनके खिलाफ कार्रवाई प्रस्तावित है।

इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। अब बड़ा सवाल यही है कि निजी अस्पतालों और जांच केंद्रों पर कार्रवाई के बाद क्या स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था की भी जवाबदेही तय होगी।

शासनादेश की अनदेखी या प्रशासन की मनमानी? प्रस्तावित नगर पंचायतों में आरईडी के जेई की तैनाती से उठे सवाल
देवरिया। जिले में प्रस्तावित नगर पंचायतों के विकास कार्यों के लिए अवर अभियंताओं की तैनाती ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ओर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईडी) के निदेशक एवं मुख्य अभियंता ने शासन को भेजे पत्र में नगर पंचायत समेत अन्य स्थानीय निकायों का अतिरिक्त कार्य विभाग के अवर अभियंताओं से न लेने की व्यवस्था स्पष्ट की थी, वहीं दूसरी ओर देवरिया में उन्हीं विभागीय जेई को प्रस्तावित नगर पंचायतों की जिम्मेदारी सौंप दी गई।

21 नवंबर 2024 को शासन को भेजे विभागीय पत्र में 23 अगस्त 2023 के शासनादेश का हवाला देते हुए स्पष्ट किया गया था कि आरईडी के अवर अभियंताओं से नगर निगम, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत, सूडा-डूडा, जिला पंचायत, डीआरडीए आदि के निर्माण कार्य अतिरिक्त रूप से न लिए जाएं। पत्र में यह भी कहा गया कि शासनादेश का गलत अर्थ निकालकर जेई को ग्राम पंचायतों के कार्यों से विरत करना भी उचित नहीं है।

इधर, देवरिया में प्रस्तावित 15 नगर पंचायतों के लिए जारी सूची में आरईडी के सात अवर अभियंताओं को जिम्मेदारी दी गई है। बद्री कुमार को बैतालपुर, विनोद मणिक को सलेमपुर, शशि चौरसिया को भटनी, अमरजीत चौरसिया को तरकुलवां, लाल बहादुर को लार, अखण्ड प्रताप सिंह को भाटपाररानी और सूरज तिवारी को रामपुर कारखाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अन्य नगर पंचायतों के लिए जल निगम, लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई और बाढ़ कार्य खंड के अभियंताओं को लगाया गया है।

सबसे बड़ा सवाल जब विभागीय मुख्यालय स्वयं शासन को पत्र भेजकर नगर पंचायतों का अतिरिक्त कार्य आरईडी के जेई से न लेने की बात स्पष्ट कर चुका था, तो देवरिया में यह व्यवस्था किस आधार पर लागू की गई? क्या इसके लिए शासन से अलग अनुमति ली गई है? यदि हां, तो उसका आदेश क्या है?

शासनादेश एक है, फिर देवरिया में व्यवस्था अलग क्यों? अब प्रशासन को इस सवाल का स्पष्ट जवाब देना होगा। इस सम्बन्ध में प्रभारी स्थानीय निकाय से पक्ष लेने का प्रयास किया गया परन्तु खबर लिखे जाने तक उनसे संपर्क नहीं हो सका।

नोटिस और चेतावनी के बाद भी नहीं टूटा गेट, कार्रवाई पर उठे सवाल
देवरिया। नगर पंचायत भाटपाररानी की ओर से अवैध निर्माण के खिलाफ जारी नोटिस अब खुद नगर पंचायत की कार्रवाई पर सवाल खड़े कर रहा है। मालवीय रोड स्थित एक आवासीय परिसर में स्व. गणेश बरनवाल के नाम से बनाए गए स्वागत गेट, लोहे के गेट और बाउंड्रीवाल को नगर पंचायत ने बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्मित बताते हुए हटाने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद नोटिस जारी होने के बाद भी गेट जस का तस खड़ा है।

नगर पंचायत कार्यालय से जारी पत्रांक 1032/नं.पं.भा.रा./2025-26 दिनांक 1 नवंबर 2025 में शशिभूषण बरनवाल को संबोधित करते हुए कहा गया कि उन्हें पूर्व में 29 जुलाई और 21 अक्टूबर 2025 को भी नोटिस दिए जा चुके हैं। पत्र में निर्माण को नगर पालिका अधिनियम 1916 की सुसंगत धाराओं का उल्लंघन बताते हुए प्रकाशन की तिथि से तीन कार्यदिवस के भीतर लोहे का गेट, बाउंड्री और स्वागत गेट हटाने का निर्देश दिया गया था। चेतावनी दी गई थी कि ऐसा नहीं करने पर नगर पंचायत स्वयं निर्माण ध्वस्त कराएगी और खर्च भू-राजस्व के रूप में वसूल किया जाएगा। लेकिन सवाल यह है कि इतने स्पष्ट नोटिस और सार्वजनिक विज्ञप्ति के बावजूद आज तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

स्थानीय स्तर पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि मामले में नगर पंचायत स्तर पर लाखों रुपये के लेनदेन की कथित डील के कारण कार्रवाई रोक दी गई। हालांकि इस कथित लेनदेन की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और न ही नगर पंचायत की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने आया है।

मामला इसलिए भी गंभीर है क्योंकि इसी आवासीय परिसर में नगर पंचायत द्वारा ओवरहेड टैंक के निर्माण को लेकर भी पूर्व में सवाल उठते रहे हैं। अब अवैध निर्माण को लेकर जारी नोटिस के बाद कार्रवाई न होने से नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

नोटिस में ध्वस्तीकरण की चेतावनी देने वाली नगर पंचायत आखिर कार्रवाई से पीछे क्यों हट गई? क्या जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में स्थिति स्पष्ट करेंगे? यही सवाल अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस सम्बन्ध में नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी निरुपमा प्रताप से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि मामला हमारे कार्यकाल के पूर्व का है मामले की जाँच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।

13 साल की प्रशासनिक सेवा के बाद आई ए एस दिव्या मित्तल का इस्तीफा
देवरिया। 2013 बैच की चर्चित आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने करीब 13 वर्षों की प्रशासनिक सेवा के बाद अपनी नौकरी को अलविदा कह दिया है। अपनी सख्त कार्यशैली, नवाचार और जनसरोकारों से जुड़े कामों के लिए पहचान बनाने वाली दिव्या मित्तल ने उत्तर प्रदेश के कई महत्वपूर्ण जिलों में सेवाएं दीं।

दिव्या मित्तल ने संत कबीर नगर, मिर्जापुर, बस्ती और देवरिया में विभिन्न प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभालीं। इसके बाद उन्हें राजस्व विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनाती दी गई थी। अलग-अलग जिलों में अपने कार्यकाल के दौरान वह प्रशासनिक सक्रियता और जनहित से जुड़े फैसलों को लेकर चर्चा में रहीं।

आईआईटी-आईआईएम से लंदन तक, फिर चुनी IAS की राह

दिव्या मित्तल की शैक्षणिक और पेशेवर यात्रा भी खास रही है। उन्होंने आईआईटी दिल्ली से पढ़ाई पूरी करने के बाद आईआईएम से प्रबंधन की शिक्षा हासिल की। इसके बाद उन्हें लंदन में नौकरी मिली, लेकिन विदेश में शानदार करियर का विकल्प छोड़कर उन्होंने यूपीएससी की तैयारी करने का फैसला लिया।

मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास की और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी बनीं। प्रशासनिक सेवा में करीब 13 वर्षों के दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में अपनी अलग कार्यशैली की पहचान बनाई।अब उनके इस्तीफे की खबर के बाद प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्रों में उनके अगले कदम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

फर्जी लेटरहेड-ईमेल से 35.72 लाख का साइबर फ्रॉड, तीन गिरफ्तार
देवरिया। साइबर ठगी के खिलाफ देवरिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर थाना पुलिस ने फर्जी कंपनी लेटरहेड, कूटरचित हस्ताक्षर और फर्जी ई-मेल के जरिए 35.72 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। फ्रॉड की रकम में से 34.50 लाख रुपये तनिष्क ज्वेलर्स के खाते में सुरक्षित हैं, जिन्हें विधिक प्रक्रिया के तहत पीड़ित को वापस कराया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में साइबर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर देवरिया-सलेमपुर रोड स्थित सोन्दा के पास से आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन और बिना नंबर प्लेट की बजाज पल्सर N-160 मोटरसाइकिल बरामद हुई।

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने ए आर इंफ़्राहाइट्स प्राइवेट लिमिटेड मेरठ के नाम से फर्जी ई-मेल आईडी बनाकर कंपनी के फर्जी लेटरहेड और हस्ताक्षर के जरिए बैंक को मेल भेजा। इसके बाद बैंक को भ्रमित कर 35,72,801 रुपये विकास कुमार के खाते में ट्रांसफर करा लिए गए। इसमें से 34.50 लाख रुपये तनिष्क ज्वेलर्स के खाते में भेजे गए थे, जहां शादी के लिए आभूषण खरीदने का प्रयास किया गया।

पुलिस जांच में आरोपियों के मोबाइल से अलग-अलग तारीखों में 25.10 लाख और 21.85 लाख रुपये के अन्य संदिग्ध लेन-देन के साक्ष्य भी मिले हैं, जिनकी जांच जारी है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास कुमार निवासी सलेमपुर, देवरिया, शशांक कुमार साहिल निवासी गुठनी, सिवान और अंकुश मिश्रा निवासी तरयासुजान, कुशीनगर के रूप में हुई है। तीनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बसों की ड्यूटी पर सपा ने उठाए सवाल
देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवरिया आगमन के बाद अब कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जारी एक नगर पालिका परिषद के पत्र ने सियासी बहस छेड़ दी है। समाजवादी पार्टी के लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष दिव्यांश श्रीवास्तव ने पत्र को लेकर जिला प्रशासन पर तंज कसते हुए व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े किए हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे नगर पालिका परिषद देवरिया के 27 अगस्त के कार्यालय आदेश में मुख्यमंत्री के सलेमपुर-मझौलीराज आगमन के दृष्टिगत टाउनहाल पर खड़ी चार बसों पर नगर पालिका कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए जाने का उल्लेख है। आदेश में कर्मचारियों को कार्यक्रम में पहुंचने वाले लोगों को बसों के माध्यम से गंतव्य स्थल तक पहुंचाने और वापस लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

सपा नेता दिव्यांश श्रीवास्तव ने इसी पत्र को आधार बनाते हुए जिला प्रशासन पर कटाक्ष किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों के नाम पर नगर पालिका के कर्मचारियों को भी बसों की व्यवस्था और संचालन की जिम्मेदारी में लगाया गया। उनका कहना है कि प्रशासन को यह स्पष्ट करना चाहिए कि सरकारी कर्मचारियों की मूल जिम्मेदारियों के अलावा उन्हें कार्यक्रम संबंधी व्यवस्थाओं में किस आधार पर लगाया गया।

वायरल पत्र के मुताबिक चार बसों के लिए नगर पालिका के आठ कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई थी और उन्हें 29 अगस्त की सुबह छह बजे टाउनहाल पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे। आदेश में ड्यूटी पास बनवाने और निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की बात भी कही गई है।

सपा नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों के नाम पर सरकारी मशीनरी को जिस तरह झोंका गया, वह प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि क्या अब नगर पालिका के कर्मचारियों का काम भीड़ जुटाने और बसों की व्यवस्था कराने तक सीमित कर दिया गया है।

हालांकि, नगर पालिका के आदेश में बसों की व्यवस्था को कार्यक्रम में आने वाले लोगों के आवागमन को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से बताया गया है। सपा नेता के आरोपों पर प्रशासन की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

टैंकर में बना रखा था चोरी का गुप्त हौज, 210 लीटर डीजल बरामद
देवरिया। जनपद के रुद्रपुर क्षेत्र के पिंडरा स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल की मात्रा में अंतर मिलने के बाद जांच में टैंकर से तेल चोरी करने के खेल का खुलासा हुआ। पेट्रोल पंप मालिक की शिकायत पर पुलिस और बैतालपुर डिपो के सेल्स अफसरों ने जांच की तो टैंकर के कंटेनर में चोरी की नीयत से बनाए गए कथित हौज से करीब 210 लीटर डीजल बरामद हुआ। मामले में चालक और उसके सहयोगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 29 अगस्त को थाना रुद्रपुर क्षेत्र के ग्राम पिंडरा स्थित श्री मार्कंडेय जी किसान सेवा केंद्र के संचालक उपेंद्रनाथ सिंह ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था। शिकायत में पेट्रोल पंप पर डीजल लेकर पहुंचे टैंकर संख्या यू पी 52 सी टी 0543 की तेल मात्रा में गड़बड़ी की आशंका जताई गई।

शिकायत के बाद रुद्रपुर पुलिस और बैतालपुर डिपो के सेल्स अफसर मौके पर पहुंचे और टैंकर की जांच की। जांच के दौरान टैंकर के कंटेनर में चोरी के लिए बनाए गए कथित हौज से करीब 210 लीटर डीजल बरामद हुआ।

पुलिस की जांच में टैंकर चालक अमरेन्द्र प्रताप राव, निवासी वृंदावन, थाना तरकुलवा और उसके सहयोगी विवेक सिंह, निवासी बरवा, थाना तरकुलवा की भूमिका सामने आने की बात कही गई है। पुलिस के मुताबिक दोनों बैतालपुर डिपो से पेट्रोल पंपों तक डीजल पहुंचाने का काम करते थे। डिपो से लोड की गई और पेट्रोल पंप पर उतारी गई डीजल की मात्रा में अंतर सामने आने पर जांच आगे बढ़ी।

पेट्रोल पंप संचालक की तहरीर के आधार पर थाना रुद्रपुर में दोनों आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि टैंकर से चोरी का डीजल बरामद किया गया है और प्रकरण में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

सीएम का देवरिया दौरा जनहित से दूर, सपा जिलाध्यक्ष ने विपक्ष की आवाज दबाने का लगाया आरोप
देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवरिया आगमन को लेकर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने सरकार और प्रशासन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को जनहित के मुद्दों से दूर बताते हुए आरोप लगाया कि जिले की जनता की समस्याओं के समाधान के बजाय सरकारी मशीनरी मुख्यमंत्री के स्वागत और भीड़ जुटाने में लगी रही।

व्यास यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए प्राइवेट विद्यालयों के वाहनों का इस्तेमाल किए जाने और विद्यालय बंद कराए जाने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई। उन्होंने कहा कि सरकार को शिक्षा व्यवस्था और विद्यार्थियों के भविष्य की चिंता करनी चाहिए, न कि राजनीतिक कार्यक्रमों के लिए भीड़ जुटाने की।

सपा जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा अकारण गिरफ्तार कर रातभर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था में विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास बताते हुए शासन-प्रशासन को चेतावनी दिया कि इस तरह का उत्पीड़न जारी रहा तो समाजवादी पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से सड़क पर उतरकर इसका पुरजोर विरोध करेगी।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम पर तंज कसते हुए यादव ने कहा कि जनता की गाढ़ी कमाई से तैयार मंच से देवरिया के विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, किसानों और युवाओं की समस्याओं पर ठोस चर्चा होनी चाहिए थी। इसके बजाय, उनके अनुसार, कार्यक्रम में जाति और धर्म के नाम पर विभाजनकारी राजनीति को बढ़ावा देने वाले भाषण सुनने को मिले।

उन्होंने कहा कि देवरिया की जनता को भाषण नहीं, बल्कि रोजगार, बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं और विकास चाहिए। समाजवादी पार्टी जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर अपना संघर्ष जारी रखेगी और विपक्ष की आवाज दबाने के किसी भी प्रयास का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेगी।

आरपीएफ ने बाल संरक्षण को लेकर आयोजित गोष्ठी में लिया हिस्सा, जीआरपी के साथ स्टेशन पर की निगरानी
देवरिया। बाल संरक्षण एवं अपराध नियंत्रण को लेकर गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित प्रेक्षागृह में मासिक गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें आरपीएफ देवरिया सदर के प्रभारी निरीक्षक अमरनाथ ने सहभागिता की। गोष्ठी में बाल संरक्षण, विशेष किशोर पुलिस इकाई और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।

गोष्ठी में बाल संरक्षण अधिकारी जय प्रकाश तिवारी, प्रभारी एएचटीओ सुरेश वर्मा, चाइल्ड लाइन सदस्य अमित उपाध्याय, वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक नीतू भारती, मनोवैज्ञानिक मीनू जायसवाल सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान स्कूल की छात्राओं ने उपस्थित पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर सौहार्दपूर्ण माहौल बनाया।

गोष्ठी के बाद प्रभारी निरीक्षक अमरनाथ ने भटनी पहुंचकर आरपीएफ पोस्ट का कार्यभार देखा। अपराध नियंत्रण को लेकर जीआरपी भटनी के निरीक्षक के साथ समन्वय स्थापित किया। इसके बाद आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने संयुक्त रूप से प्लेटफार्म पर गश्त और निगरानी की। वापस लौटकर प्रभारी निरीक्षक ने देवरिया सदर पोस्ट के कार्यों की समीक्षा की।

स्टेशन परिसर में लावारिस मिला एलईडी लाइट स्टिक, आरपीएफ ने कब्जे में लिया
देवरिया। रेलवे स्टेशन देवरिया सदर परिसर में आपराधिक निगरानी के दौरान आरपीएफ को एक लावारिस पैकेट मिला। तलाशी लेने पर पैकेट के अंदर एलईडी लाइट स्टिक बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 12 हजार रुपये बताई गई है।

आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अमरनाथ ने बताया कि शुक्रवार को स्टाफ के साथ स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2/3 के पूर्वी फुट ओवरब्रिज के प्रवेश द्वार के पास निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान उत्तर दिशा में चेन से बंद काले रंग का एक पैकेट दिखाई दिया। आसपास पूछताछ करने के साथ स्टेशन परिसर में अनाउंसमेंट कराया गया, लेकिन पैकेट पर किसी ने अपना दावा नहीं किया।

इसके बाद गवाहों की मौजूदगी में पैकेट खोलने पर करीब साढ़े तीन फीट लंबी सफेद और काले रंग की एक एलईडी लाइट स्टिक मिली, जिस पर IVELBORN-SL-500 अंकित था। आरपीएफ ने रात करीब 8:30 बजे लावारिस हालत में मिली लाइट स्टिक को कब्जे में लेकर  कार्रवाई के लिए आरपीएफ पोस्ट देवरिया सदर कार्यालय में जमा करा दिया।