Nitin Namdev - Tarun Mitra

महोबा में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण, एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने किया शुभारंभ
महोबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में महोबा नगर स्थित शिव तांडव पार्क में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ‘एक पेड़ मां के नाम’ वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह सेंगर उपस्थित रहे। उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान केवल वृक्षारोपण कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक भावनात्मक एवं सामाजिक अभियान है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। इसी क्रम में पर्यावरण संरक्षण और हरित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए देशभर में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। महोबा में भी भाजपा कार्यकर्ता जनसहभागिता के माध्यम से इस अभियान को सफल बनाने में जुटे हैं।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है तथा प्रत्येक नागरिक को इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, युवा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण और हरित महोबा के निर्माण हेतु अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण जागरूकता संदेश के साथ किया गया।

महोबा के युवा चिंतक कुंवर यशोवर्मन सिंह चंदेल ने RSS मुख्यालय में ‘यूथ फॉर भारत’ कार्यक्रम में बढ़ाया बुंदेलखंड का मान
महोबा। राष्ट्र निर्माण, युवा चेतना और भारतीय संस्कृति के संरक्षण को समर्पित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के केंद्रीय कार्यालय ‘केशव कुंज’ नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित ‘यूथ फॉर भारत’ कार्यक्रम में महोबा-हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के सुपुत्र एवं युवा अधिवक्ता-चिंतक एडवोकेट कुंवर यशोवर्मन सिंह चंदेल ने सहभागिता कर बुंदेलखंड का गौरव बढ़ाया। संघ के वरिष्ठ प्रचारकों के मार्गदर्शन एवं गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस राष्ट्रीय गोष्ठी में देशभर से चयनित प्रबुद्ध युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों, फिल्म निर्माताओं, कलाकारों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले युवा प्रतिभागियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं की सकारात्मक ऊर्जा को राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता, सेवा कार्यों और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ते हुए भारत को वैश्विक स्तर पर और अधिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सार्थक संवाद स्थापित करना रहा। दिल्ली प्रवास के दौरान कार्यक्रम में शामिल हुए एडवोकेट कुंवर यशोवर्मन सिंह चंदेल ने कहा कि RSS के केंद्रीय कार्यालय ‘केशव कुंज’ में आयोजित यह आयोजन केवल एक गोष्ठी नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की विचारधारा को आगे बढ़ाने वाला प्रेरणादायी अभियान है। उन्होंने कहा कि आज का युवा यदि अपनी जड़ों, संस्कृति और राष्ट्रीय मूल्यों से जुड़कर आगे बढ़े, तो भारत विश्व मंच पर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कार्यक्रम में मिले अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभाशाली युवाओं के विचार, दृष्टिकोण और राष्ट्र के प्रति समर्पण ने उन्हें अत्यंत प्रेरित किया। ‘यूथ फॉर भारत’ जैसे मंच युवाओं को केवल संवाद का अवसर नहीं देते, बल्कि उन्हें समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने तथा सकारात्मक परिवर्तन का वाहक बनने की प्रेरणा भी प्रदान करते हैं।
एडवोकेट कुंवर यशोवर्मन सिंह चंदेल की इस राष्ट्रीय स्तर की सक्रिय सहभागिता को लेकर महोबा और पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है। स्थानीय युवाओं, समाजसेवियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय मंचों पर बुंदेलखंड के युवा नेतृत्व की प्रभावी उपस्थिति आने वाली पीढ़ी को शिक्षा, संस्कृति, सामाजिक सेवा और राष्ट्रहित के कार्यों के लिए नई प्रेरणा देगी। क्षेत्रीय नागरिकों का मानना है कि कुंवर यशोवर्मन सिंह चंदेल जैसे युवा व्यक्तित्व न केवल बुंदेलखंड की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत कर रहे हैं, बल्कि युवाओं को सकारात्मक नेतृत्व, सामाजिक उत्तरदायित्व और भारतीय संस्कारों के साथ आगे बढ़ने का संदेश भी दे रहे हैं।

NH-34 पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर पूर्व सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल गंभीर, अधिकारियों से जल्द समाधान की मांग
महोबा- लोकसभा क्षेत्र हमीरपुर के अंतर्गत सुमेरपुर स्थित NH-34 राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं और उनमें हो रही दर्दनाक मौतों को लेकर पूर्व सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने इस मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से दूरभाष और पत्राचार के माध्यम से वार्ता कर जल्द समाधान की पहल करने की बात कही है। पूर्व सांसद ने कहा कि NH-34 पर आए दिन हो रही दुर्घटनाओं में क्षेत्र के कई युवाओं और यात्रियों की असमय मौत हो रही है, जिससे पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है।

उन्होंने बताया कि अपने संसदीय कार्यकाल के दौरान उन्होंने इस गंभीर विषय को कई बार लोकसभा में प्रमुखता से उठाया था। पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने बताया कि उन्होंने पहली बार 27 जुलाई 2017 को लोकसभा में NH-34 पर हो रही सड़क दुर्घटनाओं और उनमें हो रही दर्दनाक मौतों का मुद्दा उठाया था। इसके बाद 03 अगस्त 2018 को उन्होंने दुर्घटनाओं के आंकड़ों सहित सदन का ध्यान आकर्षित किया। वहीं 26 जून 2019 तथा 1 दिसंबर 2021 को भी उन्होंने इस विषय पर जोरदार तरीके से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने सदन में यह तथ्य रखा कि क्षेत्र के कई गांवों में 30 से 40 नौजवान सड़क हादसों में अपनी जान गंवा चुके हैं, तब शुरू में इसे अतिशयोक्ति माना गया। लेकिन बाद में उन्होंने संसदीय क्षेत्र के थानों और अस्पतालों से प्राप्त दुर्घटनाओं के आंकड़े और साक्ष्य सदन में प्रस्तुत किए, जिसके बाद पूरा सदन इस विषय को लेकर गंभीर हुआ। पूर्व सांसद के लगातार प्रयासों और लोकसभा में उठाई गई आवाज के बाद केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय ने NH-34 के लिए ग्रीन हाईवे परियोजना को स्वीकृति प्रदान की। प्रारंभिक रूप से इस परियोजना को वर्ष 2032 तक पूरा किए जाने का प्रस्ताव था, लेकिन पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के पुनः अनुरोध और लगातार प्रयासों के बाद इस परियोजना को वर्ष 2025 में स्वीकृति मिल गई। पूर्व सांसद ने कहा कि NH-34 पर दुर्घटनाओं की रोकथाम और यात्रियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कार्यों को शीघ्र पूरा कराया जाना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में वह पुनः भारत सरकार के संबंधित विभागीय अधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं तथा पत्राचार और दूरभाष के माध्यम से जल्द समाधान सुनिश्चित कराने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है और सड़क दुर्घटनाओं में हो रही मासूम लोगों की मौत किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जा सकती।

रूपेश कुमार नामदेव (बंटी) का अंडर-12 क्रिकेट टीम में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
महोबा- बुंदेलखंड की प्रतिभाएं आज हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। खेल जगत में भी यहां के युवा खिलाड़ी लगातार अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर नए मुकाम हासिल कर रहे हैं। इसी क्रम में जनपद महोबा के कबरई कस्बे के होनहार बाल खिलाड़ी रूपेश कुमार नामदेव (बंटी) ने क्रिकेट जगत में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। रूपेश कुमार नामदेव (बंटी) का चयन कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित जे०एन०टी० स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन की अंडर-12 क्रिकेट टीम में हुआ है। इस उपलब्धि के बाद कबरई सहित पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। कम उम्र में ही रूपेश ने अपनी शानदार बल्लेबाजी और खेल के प्रति समर्पण से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। क्रिकेट के प्रति उनका जुनून और लगातार अभ्यास आज उन्हें इस मुकाम तक लेकर आया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रूपेश में आगे चलकर प्रदेश और देश स्तर पर खेलने की पूरी क्षमता दिखाई देती है। रूपेश कुमार नामदेव, नामदेव समाज के सक्रिय पदाधिकारी एवं समाजसेवी कमल नामदेव जी गंज वाले के सुपुत्र हैं। कमल नामदेव जी अपने बच्चों की शिक्षा और खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत रहते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने बेटे को बेहतर अवसर देने में कोई कमी नहीं छोड़ी। परिवार की मेहनत, संस्कार और रूपेश की लगन का ही परिणाम है कि आज उन्होंने इतनी छोटी उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। रूपेश की इस सफलता पर नामदेव समाज, खेल प्रेमियों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। लोगों का कहना है कि बुंदेलखंड की धरती प्रतिभाओं से भरी हुई है, जरूरत केवल उन्हें सही मंच और प्रोत्साहन देने की है। क्षेत्र के लोगों ने उम्मीद जताई है कि रूपेश आने वाले समय में और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर कबरई, महोबा और पूरे बुंदेलखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।

ग्रामीण महोबा से वैश्विक अंतरिक्ष विज्ञान तक : एक नई वैज्ञानिक चेतना का उदय
महोबा- ग्रामीण भारत में वैज्ञानिक शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक क्षण के रूप में, महोबा के विद्यार्थी अब पारंपरिक शिक्षा की सीमाओं से आगे बढ़ते हुए वास्तविक खगोलीय अनुसंधान की दुनिया में प्रवेश करने जा रहे हैं। वे ऑल इंडिया एस्टेरॉइड सर्च कैंपेन 2026 का हिस्सा बनेंगे — जो विश्व के सबसे प्रतिष्ठित छात्र-आधारित अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुसंधान अभियानों में से एक है तथा वैश्विक स्तर पर नासा-संबद्ध एस्टेरॉइड खोज कार्यक्रमों से जुड़ा हुआ है।
सूर्य महोत्सव 2026 के अंतर्गत आयोजित अंतरिक्ष दर्शन से उत्पन्न जिज्ञासा की एक छोटी-सी चिंगारी आज पूरे महोबा जनपद में एक सशक्त वैज्ञानिक जागरण का रूप ले चुकी है। जिला अधिकारी श्रीमती ग़ज़ल भारद्वाज के दूरदर्शी नेतृत्व तथा जिला प्रशासन, महोबा और SPACE India के संयुक्त प्रयासों से इस अभियान में 900 से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया है — जो बुंदेलखंड के ग्रामीण अंचलों में उभरती वैज्ञानिक चेतना और आकांक्षाओं का एक अद्भुत उदाहरण है।
इन विद्यार्थियों में से अधिकांश के लिए यह पहली बार होगा जब वे प्रत्यक्ष रूप से अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक अनुसंधान से जुड़ेंगे। विद्यार्थी वास्तविक दूरबीनों से प्राप्त खगोलीय आंकड़ों का विश्लेषण करेंगे, क्षुद्रग्रहों और पृथ्वी के निकट स्थित खगोलीय पिंडों की पहचान करेंगे तथा उन्हीं वैज्ञानिक पद्धतियों पर कार्य करेंगे जिनका उपयोग विश्वभर के पेशेवर वैज्ञानिक और शोधकर्ता करते हैं।
ऐसे समय में, जब विज्ञान अक्सर केवल पाठ्यपुस्तकों और परीक्षाओं तक सीमित रह जाता है, महोबा के विद्यार्थी अब वैज्ञानिक अनुसंधान की वास्तविक भावना से परिचित हो रहे हैं — देखने, प्रश्न करने, विश्लेषण करने और अंततः खोज करने की भावना से।
उनकी यह यात्रा एक अत्यंत प्रेरणादायी संदेश देती है कि वैज्ञानिक प्रतिभा केवल महानगरों, संसाधनों या विशेष अवसरों तक सीमित नहीं होती। जहाँ जिज्ञासा को प्रोत्साहन मिलता है और युवा मनों को सपने देखने का अवसर मिलता है, वहीं से नई वैज्ञानिक क्रांतियाँ जन्म लेती हैं।
यह उभरता हुआ वैज्ञानिक आंदोलन महोबा को भविष्य में खगोल विज्ञान, अंतरिक्ष अनुसंधान, एस्ट्रोटूरिज्म और वैज्ञानिक नवाचार के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में स्थापित करने की जिला प्रशासन की व्यापक दृष्टि से भी जुड़ा हुआ है।
इसी दिशा में महोबा जिला प्रशासन द्वारा जिले में 40 अत्याधुनिक इसरो स्पेस साइंस लैब स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान, उपग्रह तकनीक, रोबोटिक्स, खगोल विज्ञान और वैज्ञानिक अनुसंधान से प्रत्यक्ष रूप से जोड़ना है। यह पहल ग्रामीण भारत में वैज्ञानिक अधोसंरचना और शोध-आधारित शिक्षा को नई दिशा देने की क्षमता रखती है।
यह परिवर्तनकारी अवसर भारत की अग्रणी खगोल एवं अंतरिक्ष शिक्षा संस्था SPACE India की 25 वर्षों की गौरवशाली विरासत के माध्यम से संभव हो रहा है, जिसने देशभर में अनुभवात्मक STEM शिक्षा और अंतरिक्ष विज्ञान जागरूकता को नई दिशा दी है।
पिछले 17 वर्षों से SPACE India, अमेरिका स्थित इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल सर्च कोलैबोरेशन (IASC) के साथ शैक्षणिक सहयोग में ऑल इंडिया एस्टेरॉइड सर्च कैंपेन का संचालन कर रही है। इस अभियान के माध्यम से भारतीय विद्यार्थियों ने क्षुद्रग्रह खोज, प्रारंभिक पहचान और हजारों खगोलीय अवलोकनों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
अभियान के अगले चरण में महोबा के विद्यार्थियों को विशेष वैज्ञानिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे वे वास्तविक समय में एस्टेरॉइड खोज और खगोलीय अनुसंधान गतिविधियों के लिए आवश्यक तकनीकी एवं विश्लेषणात्मक क्षमताएँ विकसित कर सकें।
आज महोबा में एक असाधारण कहानी आकार ले रही है — एक ऐसी कहानी, जहाँ ग्रामीण कक्षाओं के बच्चे अब केवल ब्रह्मांड के बारे में पढ़ नहीं रहे, बल्कि स्वयं उसे समझने और खोजने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
बुंदेलखंड के गाँवों से अब एक नई पीढ़ी अंतरिक्ष की ओर बढ़ रही है — तारों को निहारने वाले दर्शकों के रूप में नहीं, बल्कि भविष्य के वैज्ञानिकों और खोजकर्ताओं के रूप में।

महोबा में भाजपा विवाद का पटाक्षेप, जिलाध्यक्ष और पूर्व मंत्री के बीच समझौता
महोबा - जनपद महोबा में भारतीय जनता पार्टी के भीतर चल रहा चर्चित विवाद आखिरकार सुलझ गया है। पार्टी नेतृत्व द्वारा गठित जांच समिति के हस्तक्षेप के बाद जिलाध्यक्ष मोहन लाल कुशवाहा और पूर्व मंत्री दीपाली तिवारी के बीच समझौता हो गया। इस पूरे प्रकरण को सुलझाने के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष कमलवती सिंह और क्षेत्रीय महामंत्री संत विलाश शिवहरे को पर्यवेक्षक बनाकर महोबा भेजा गया था।

दोनों नेताओं ने आपसी बातचीत और मध्यस्थता के जरिए दोनों पक्षों को एक मंच पर लाकर विवाद खत्म कराया। समझौते के तहत यह तय हुआ कि पार्टी के आंतरिक मामलों को बाहर नहीं ले जाया जाएगा। साथ ही, दीपाली तिवारी के भाजपा में बने रहने पर भी सहमति बनी। पुलिस तक पहुंची शिकायतों को भी समाप्त कराने का निर्णय लिया गया है। जांच समिति की सदस्य कलावती सिंह ने इस प्रकरण के सुलझने पर संतोष जताया और दोनों नेताओं के साथ फोटो खिंचवाकर एकजुटता का संदेश दिया।

महोबा प्रकरण में त्वरित कार्रवाई: आरोपों की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति गठित
महोबा- जनपद महोबा में महिला सम्मान और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा कदम सामने आया है। जनपद महोबा की पूर्व जिला मंत्री दिपाली तिवारी द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा पर सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोपों को गंभीरता से लेते हुए पार्टी नेतृत्व ने त्वरित कार्रवाई की है। आरोपों की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए दो सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। इस समिति में अध्यक्ष, महिला कल्याण निगम एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह को प्रमुख जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं क्षेत्रीय महामंत्री (कानपुर-बुंदेलखंड) संतविलाश शिवहरे को सदस्य बनाया गया है। समिति को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वह तीन दिनों के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करे, ताकि तथ्यों के आधार पर आगे की उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
इस त्वरित पहल को संगठन में पारदर्शिता, जवाबदेही और महिला सम्मान के प्रति प्रतिबद्धता के रूप में देखा जा रहा है। स्थानीय स्तर पर भी इस निर्णय की सराहना हो रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि सत्य सामने आने के साथ न्यायसंगत कार्रवाई होगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष पर ‘सेंशुअल डिमांड’ के आरोप, संगठन में मचा हड़कंप
महोबा। जिले की राजनीति में उस समय भूचाल आ गया जब पूर्व जिला मंत्री दीपाली तिवारी ने सोशल मीडिया के माध्यम से महोबा जिलाध्यक्ष मोहन लाल कुशवाहा पर गंभीर और सनसनीखेज आरोप लगाए। इन आरोपों ने न केवल पार्टी की छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि संगठन की कार्यप्रणाली को भी कठघरे में ला खड़ा किया है। दीपाली तिवारी ने अपने आरोपों में कहा है कि संगठन में पद देने के बदले उनसे “कुछ देने” की मांग की गई। जब उन्होंने अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर होने की बात कही, तो कथित तौर पर जिलाध्यक्ष ने “सेंशुअल डिमांड” रख दी। इतना ही नहीं, उन्हें लखनऊ और दिल्ली ले जाने का प्रस्ताव देकर जिला महामंत्री बनाने का लालच भी दिया गया। दीपाली तिवारी का कहना है कि जब उन्होंने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया, तो उन्हें कार्यकारिणी में प्रमोशन नहीं दिया गया और किनारे कर दिया गया।

उनके इन आरोपों के सामने आने के बाद पार्टी के अंदर खलबली मच गई है और विरोधी दलों को भी हमला बोलने का मौका मिल गया है। मामला तूल पकड़ता जा रहा है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, जिलाध्यक्ष मोहन लाल कुशवाहा की ओर से अब तक इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि आरोपों की निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई, तो यह मामला पार्टी के लिए बड़ी किरकिरी का कारण बन सकता है। वहीं, कार्यकर्ताओं के बीच भी असंतोष बढ़ता नजर आ रहा है। अब देखना होगा कि पार्टी नेतृत्व इस संवेदनशील मामले पर क्या कदम उठाता है और क्या सच्चाई सामने आ पाती है या नहीं।

महोबा में सरस्वती विद्या मन्दिर के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, हाईस्कूल व इण्टर में टॉप-टेन में बनाया स्थान
महोबा- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP बोर्ड) 2026 के परीक्षा परिणाम में जनपद महोबा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इसी कड़ी में सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज, महोबा के छात्र-छात्राओं ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। हाईस्कूल परीक्षा में विद्यालय के छात्र आर्यन ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद की टॉप-टेन सूची में नौवां स्थान हासिल किया।

वहीं इण्टरमीडिएट परीक्षा में रोनित ने 86.1 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिले में नौवां स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इन दोनों छात्रों की सफलता पर विद्यालय में खुशी का माहौल देखने को मिला। स्कूल के प्रधानाचार्य एवं सभी अध्यापकों ने मिलकर मेधावी छात्रों का फूलमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान शिक्षकों ने छात्रों की मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि को गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि यह सफलता अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।

गर्मी ने तोड़ी हदें, नगर पालिका ने भी अभी तक पेयजल नहीं कराया उपलब्ध
महोबा- महोबा जनपद में तापमान 42 डिग्री के पार, लेकिन नगर निगम की पौशालाएं अब भी बंद- क्या प्यासे राहगीरों की कोई सुनवाई नहीं? शहर में गर्मी अपने चरम पर है। सूरज की तपिश ऐसी कि मानो आसमान से आग बरस रही हो। पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि नगर पालिका की ओर से हर साल लगाए जाने वाले पौशालाएं (पेयजल स्टैंड) अब तक शुरू नहीं हो सके हैं। इससे राह चलते गरीब, मजदूर और रिक्शा चालक जैसे लोग सबसे ज्यादा परेशान हैं। आल्हा चौक का दृश्य इस लापरवाही की साफ तस्वीर पेश करता है।

यहां लगा पेयजल स्टैंड सूखा पड़ा है। न तो पानी की व्यवस्था है और न ही कोई देखरेख। स्टैंड के नीचे गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे बदबू उठ रही है। जहां लोगों की प्यास बुझनी चाहिए थी, वहां अव्यवस्था और उपेक्षा का मंजर दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल गर्मी बढ़ते ही नगर पालिका पानी की पौशालाएं शुरू कर देता था, लेकिन इस बार प्रशासन की सुस्ती साफ नजर आ रही है। सवाल उठता है कि जब तापमान लगातार बढ़ रहा है, तो आखिर जिम्मेदार अधिकारी किस बात का इंतजार कर रहे हैं? सबसे ज्यादा दिक्कत उन गरीब राहगीरों को हो रही है जो दिनभर धूप में काम करते हैं और जिनके पास ठंडा पानी खरीदने की सुविधा नहीं है।

उनके लिए ये पौशालाएं ही राहत का एकमात्र साधन होती हैं। क्या प्रशासन को लोगों की प्यास और परेशानी दिखाई नहीं दे रही? क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही व्यवस्था जागेगी? अब जरूरत है कि नगर पालिका तुरंत संज्ञान ले, सभी पेयजल स्टैंड को साफ कर चालू करे और शहर के प्रमुख स्थानों पर ठंडे पानी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करे। क्योंकि इस भीषण गर्मी में पानी सिर्फ जरूरत नहीं, बल्कि जीवन का आधार है।

मदनऊ कुआं अतीत की शान, बन सकता है भविष्य की नई पहचान
महोबा- मुहल्ला जारीगंज का ऐतिहासिक मदनऊ कुआं अब सिर्फ अतीत की कहानी नहीं, बल्कि नई उम्मीदों का प्रतीक बन सकता है। कभी वीर भूमि महोबा की शान रहा यह प्राचीन कुआं, जिसका निर्माण 11वीं शताब्दी में चंदेल नरेश मदन वर्मन ने कराया था, आज भी अपनी गौरवगाथा को संजोए खड़ा है। एक समय था जब आधे मोहल्ले की प्यास यहीं से बुझती थी ,लोग इसकी गहराई और शुद्ध जल पर भरोसा करते थे। भले ही आधुनिक संसाधनों ने इसकी उपयोगिता कम कर दी हो, लेकिन इसकी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक अहमियत आज भी उतनी ही मजबूत है। अब स्थानीय लोगों और युवाओं के बीच इसे फिर से संवारने और पहचान दिलाने की पहल शुरू हो रही है।

मोहल्ले के कुछ जागरूक नागरिकों का मानना है कि अगर इस कुएं की साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण और संरक्षण किया जाए, तो यह न सिर्फ विरासत का प्रतीक बनेगा, बल्कि पर्यटन आकर्षण भी बन सकता है। आसपास के ऐतिहासिक स्थलों-मदनसागर झील और खखरामठ- के साथ इसे जोड़कर एक खूबसूरत विरासत मार्ग विकसित करने की योजना भी सामने आ रही है। आज भले ही इसकी गोद में बाल्टियां कम उतरती हों, लेकिन इतिहास की गहराई और पहचान की प्यास अब भी लोगों को इसकी ओर खींच सकती है। मदनऊ कुआं अब फिर से अपने गौरव को पाने की राह पर है- और इस बार, पूरा मोहल्ला उसके साथ खड़ा नजर आ रहा है।

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती से पूर्व महोबा में सुरक्षा सख्त: एसपी शशांक सिंह ने किया पैदल गश्त व सघन निरीक्षण
महोबा- पुलिस अधीक्षक महोबा शशांक सिंह द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना कोतवाली क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सघन निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा गश्त के दौरान नगर के प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, चौराहों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का गहन निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया। इस दौरान आमजन, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्र में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं पर कड़ी नजर रखने, नियमित गश्त सुनिश्चित करने तथा भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं व्यवस्थित बनाए रखने तथा आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए। पुलिस अधीक्षक महोबा ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि जनपद में कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने समस्त पुलिस बल को सतर्क एवं सक्रिय रहते हुए जयंती को सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध रहने के निर्देश दिए। महोबा पुलिस द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई है कि किसी भी आपात स्थिति अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक महोबा वन्दना सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर अरुण कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, यातायात प्रभारी सहित अन्य संबंधित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।