Shariq nasiry - Tarun Mitra

12 सितम्बर को प्रतियोगिता का आयोजन
बदायूं। डॉ. उर्मिलेश जनचेतना समिति द्वारा प्रख्यात राष्ट्रीय गीतकार डॉ. उर्मिलेश के अमृत जयंती वर्ष के अंतर्गत उनकी स्मृति में ज़िले के माध्यमिक विद्यालयों में अध्यनरत विद्यार्थियों के लिए हिंदी दिवस से पूर्व डॉ उर्मिलेश स्मृति अन्तर माध्यमिक विद्यालय काव्य प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार 12 सितम्बर को नगर के श्री कृष्ण इण्टर कॉलेज में प्रातः 9.00 बजे से किया जाएगा।

इस सम्बन्ध में प्रतियोगिता के संयोजक अलोक पाठक ने बताया की सभी विधालयों में संपर्क करके समिति द्वारा प्रतियोगिता फार्म उपलब्ध करा दिए गए हैं , प्रतियोगिता के इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, प्रतियोगिता में  प्रतियोगी को राष्ट्रीय गीतकार डॉ. उर्मिलेश जी की किसी रचना (गीत/गजल/दोहा/नवगीत आदि) का सस्वर पाठ करना होगा, समय अवधि अधिकतम 05 मिनट होगी। रचना चयन, उच्चारण शुद्धता और प्रस्तुति के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा। वेश धारण करके की गई प्रस्तुति को पृथक से मूल्यांकन किया जाएगा। निर्णायक मण्डल का निर्णय सर्वमान्य होगा। यह प्रतियोगिता दो वर्गों के अन्तर्गत संपन्न होगी -  जूनियर वर्ग ( कक्षा-6 से कक्षा-8 तक) एवं सीनियर वर्ग ( कक्षा-9 से कक्षा-12 तक) उन्होंने बताया की  डॉ. उर्मिलेश की लिखित रचनाओं की जानकारी सोशल मीडिया अथवा उनके आवास से ली जा सकती है। समस्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं विजयी प्रतिभागियों को पुरुस्कार एवं स्टेशनरी प्रदान कर पुरुस्कृत किया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 सितम्बर है एवं  आवेदन पत्र जमा करने का स्थान बदायूं क्लब रहेगा इस सम्बन्ध में समिति की सचिव डॉ. अक्षत अशेष ने बताया की समिति के सदस्य डॉ राम बहादुर व्यथित, डॉ. शैलेन्द्र कबीर, डॉ सत्यम मिश्रा, प्रशांत दीक्षित, सुमित मिश्रा, मयंक गुप्ता, शिवम् वैश्य  के द्वारा प्रतियोगिता को संपन्न कराया जाएगा।

ओडीओसी कार्यशाला का आयोजन
बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में एक जनपद एक व्यंजन कार्यक्रम के संबंध में बैठक एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य जनपद के ओडीओपी उत्पादों को बेहतर पैकेजिंग, खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों के अनुरूप तैयार कर उनके बाजार विस्तार को बढ़ावा देना रहा। बैठक में बताया गया कि जनपद बदायूँ के लिए एक जनपद एक व्यंजन कार्यक्रम के अंतर्गत पेड़ा, मावा वाली मिठाइयां एवं लौंग व्यंजन के रूप में चयनित हैं। इन उत्पादों को आधुनिक एवं आकर्षक पैकेजिंग के माध्यम से बाजार में बेहतर पहचान दिलाने तथा उद्यमियों को नए बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित किया जा रहा है।

मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं उद्यमियों को निर्देशित किया कि ओडीओसी योजना के अंतर्गत चयनित उत्पादों की गुणवत्ता एवं पैकेजिंग में आवश्यक सुधार लाते हुए उन्हें व्यापक बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी कार्य किया जाए। उन्होंने उद्यमियों को खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता, उचित लेबलिंग एवं पैकेजिंग मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए जागरूक करने पर जोर दिया। कार्यशाला में भारतीय पैकेजिंग संस्थान के विशेषज्ञों द्वारा उद्यमियों को सुरक्षित एवं स्मार्ट पैकेजिंग, पैकेजिंग सामग्री के उचित चयन, उत्पाद की गुणवत्ता बनाए रखने, लेबलिंग तथा बारकोड सहित आधुनिक पैकेजिंग प्रणाली के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही खाद्य उत्पादों के लिए आवश्यक खाद्य लाइसेंस एवं पंजीकरण की प्रक्रिया के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई तथा उद्यमियों को लाइसेंस एवं पंजीकरण के लिए आवेदन करने में आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने की बात कही गई। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जनपद के स्थानीय उत्पादों को बेहतर पैकेजिंग एवं गुणवत्ता के साथ बाजार उपलब्ध कराने से स्थानीय उद्यमियों को लाभ मिलेगा तथा ओडीओपी उत्पादों को नई पहचान मिलेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यशाला में प्राप्त सुझावों एवं जानकारी को अधिक से अधिक उद्यमियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी, जिला उद्योग एवं उद्यमिता विकास केंद्र के अधिकारी तथा ओडीओपी एवं पैकेजिंग क्षेत्र से जुड़े उद्यमी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण
बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने तहसील दातागंज अंतर्गत बाढ़ प्रभावित ग्राम भुंडी, रहपुरा एवं कदम नगला का स्थलीय निरीक्षण कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में हुए कटान तथा स्थानीय लोगों की समस्याओं की जानकारी प्राप्त की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान पाया कि क्षेत्र में 500 मीटर से अधिक कटान हो चुका है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कटान की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने तथा आवश्यकतानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा एवं आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशु चिकित्सा की टीमें सप्ताह में कम से कम दो दिन नियमित रूप से पहुंचकर पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण करें तथा आवश्यकतानुसार उपचार एवं दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें, साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन निरंतर कराया जाए, जिससे ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकें।

जिलाधिकारी अवनीश राय ग्राम भुंडी से नाव के माध्यम से कदम नगला एवं रहपुरा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से संवाद कर उनका हालचाल जाना तथा बाढ़ के कारण उत्पन्न समस्याओं और उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है और आवश्यकता के अनुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न हो तथा क्षेत्र की स्थिति पर सतत निगरानी रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी दातागंज विनोद कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

दशमोत्तर छात्रवृत्ति से वंचित छात्रों हेतु पुनः खुला पोर्टल
बदायूं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने बताया है कि दशमोत्तर उच्च कक्षाओं हेतु वित्तीय वर्ष 2025-26 में शिक्षण संस्थाओं से आवेदन अग्रसारित न होने, पीएफ़एमएस से रिजैक्ट होने एवं कतिपय अन्य कारणों से समस्त वर्गों के वंचित छात्र, छात्राओं को छात्रवृत्ति, शुल्क प्रतिपूर्ति के भुगतान हेतु पोर्टल खोले जाने एवं समय-सारणी का शासनादेश निर्गत किया गया है।

उन्होंने इसके विवरण के बारे में बताया कि शिक्षण संस्थाओं द्वारा मास्टर डाटा तैयार करना 01 सितम्बर से 07 सितम्बर तक, विश्वविद्यालय एफ़िलियेटिंग एजेन्सी द्वारा फ़ीस आदि का सत्यापन करना 02 सितम्बर से 08 सितम्बर तक, ज़िला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा फ़ीस आदि का सत्यापन करना 03 सितम्बर से 09 सितम्बर तक, त्रुटिपूर्ण आवेदन को शिक्षण संस्थान के स्तर से सही करना 16 सितम्बर से 18 सितम्बर तक, शिक्षण संस्थान द्वारा सत्यापित एवं पात्र डाटा अग्रसारित करनाः शिक्षण संस्था द्वारा अपात्र छात्र छात्राओं के आवेदन निरस्त करना तथा पात्र छात्र छात्राओं के आवेदन ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करना 17 सितम्बर से 19 सितम्बर तक, जनपदीय समिति द्वारा शुद्ध डाटा को लॉक करना 17 सितम्बर से 25 सितम्बर तक कार्यवाही किया जाना निर्धारित किया गया है।

एफएलसी के लिए वीडियोग्राफी के तहत खोला गया ईवीएम वेयरहाउस
बदायूं। जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने जानकारी देते हुए बताया कि ईवीएम वेयरहाउस, निकट जिला निर्वाचन कार्यालय, कलेक्ट्रेट परिसर, बदायूं को 31 अगस्त को ईवीएम की एफएलसी के प्रयोजन हेतु वीडियोग्राफी के तहत खोला गया।

जिलाधिकारी ने बताया कि ईवीएम के भंडारण एवं सुरक्षा से संबंधित विस्तृत प्रक्रिया इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन मैनुअल में उल्लिखित है। यह मैनुअल भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। ईवीएम वेयरहाउस को खोलने के समय राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष अनूप शर्मा, आम आदमी पार्टी यूथ विंग के जिलाध्यक्ष एडवोकेट जितेंद्र पाल राठौर, बहुजन समाज पार्टी के जिला सचिव अरविंद प्रधान तथा समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष डॉ. शकील अहमद शामिल रहे।

मेरे कार्यकाल में सेवानिवृत्त कर्मचारियों का पूर्ण भुगतान होगा: चेयरपर्सन
बदायूं। नगर पालिका परिषद में सेवानिवृत्ति समारोह चेयरपर्सन फात्मा रजा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। समारोह में सेवानिवृत्त हुए मानचित्रकार शरीफ अहमद को उनके देयकों के तहत 19 लाख 3 हजार 475 रुपये का भुगतान किया गया। चेयरपर्सन ने फूलमाला एवं शॉल पहनाकर उन्हें सम्मानित किया तथा स्मृति चिन्ह भेंट किया।

चेयरपर्सन फात्मा रजा ने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का अंत नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारी को अपने परिवार एवं दोस्तों के साथ अनुभव साझा करने की सलाह दी। साथ ही शरीर को स्वस्थ रखने के लिए तनावमुक्त रहने और योग का सहारा लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमेशा खुश रहें और जीवन को सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ाएं। समारोह के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारी ने पालिका में सेवाकाल के दौरान मिले अनुभवों को साझा किया। उन्होंने पालिका में सेवा के दौरान मिले सम्मान को लेकर गौरवान्वित महसूस किया।

चेयरपर्सन फात्मा रजा ने कहा कि उनके कार्यकाल में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों का पूर्ण भुगतान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हितों को प्राथमिकता देते हुए उनके देयकों का भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर कार्यालय अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यब, नवैद इकबाल गनी, रजनेश चन्द्र, लवी, राजेन्द्र सिंह, विनोद सोनकर, सुमित सिंह, महेश बाबू, इमरान, गजेन्द्र आदि मौजूद रहे।

रक्षाबंधन पर बेटियों ने आबिद रज़ा को बांधी राखी
बदायूं। रक्षाबंधन के पर्व पर दलित समाज की बेटियों ने पूर्व मंत्री आबिद रज़ा को राखी बांधी। इस दौरान पूर्व मंत्री ने बहन-बेटियों की सुरक्षा और देखभाल का वचन दिया।

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा कि रक्षाबंधन का त्योहार हिंदुस्तान में सबसे बेहतर त्योहार है। इस पर्व पर भाई अपनी बहनों की सुरक्षा का संकल्प लेते हैं, वहीं बहनें भी इस रिश्ते के माध्यम से खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं। राखी का बंधन केवल एक धागा नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम और विश्वास को मजबूत करने वाला रिश्ता है। उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह महिलाओं का सम्मान करे। जब भी किसी महिला का उत्पीड़न हो, उसके खिलाफ सभी को एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए। पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने राखी बांधने वाली सभी बहनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह बहनों और दलित समाज के हर मुश्किल वक्त में उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने उनकी सुरक्षा और देखभाल का वचन भी दिया।

29 अगस्त से बदायूं-घटपुरी मार्ग रहेगा बंद
बदायूं। वरिष्ठ खंड अभियंता/रेलपथ पूर्वाेत्तर रेलवे सुमित शेखर ने जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि समपार संख्या-270ए, मध्य स्टेशन बदायूं-घटपुरी (मलगांव) पर ओवरहॉलिंग एवं मरम्मत कार्य कराया जाना प्रस्तावित है। इस कार्य के कारण बदायूं-घटपुरी मार्ग पर सड़क यातायात 29 अगस्त को रात्रि 08 बजे से 30 अगस्त को प्रातः 08 बजे तक बंद रहेगा।

उन्होंने बताया कि समपार संख्या-270ए पर निर्धारित अवधि में ओवरहॉलिंग एवं मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इसके दृष्टिगत संबंधित मार्ग पर यातायात को नियंत्रित करने तथा आमजन को आवागमन में असुविधा से बचाने के लिए वैकल्पिक मार्ग से आवागमन की व्यवस्था की गई है। बदायूं-घटपुरी मार्ग से आवागमन करने वाले वाहन चालक निर्धारित अवधि में वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें। उन्होंने बताया कि संबंधित विभागों एवं पुलिस अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मार्ग बंद रहने की अवधि में यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और किसी प्रकार की जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।

नेपाल में भयंकर बाढ़ की सूचना के दृष्टिगत जनपदवासियों को किया गया सचेत
बदायूं। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने  बताया कि शासन द्वारा अवगत कराया गया है कि नेपाल में भयंकर बाढ़ आने की सूचना प्राप्त हुई है, जिसका प्रभाव उत्तर प्रदेश में भी पड़ सकता है। नेपाल राज्य में उत्तर प्रदेश के भी व्यक्ति गए हुए होने की सूचना है।

उन्होंने आम जनमानस को सूचित किया है कि यदि किसी परिवार अथवा रिश्तेदार एवं पड़ोस का कोई व्यक्ति नेपाल गया हो तो उसकी सूचना कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम बदायूँ के दूरभाष संख्या 05832-266052, मोबाइल नंबर 7505389289 एवं 7505395940 पर उपलब्ध कराने का कष्ट करें। जिला प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि नेपाल गए अपने परिवारजनों, रिश्तेदारों अथवा पड़ोस के व्यक्तियों के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराकर प्रशासन का सहयोग करें, जिससे आवश्यकता पड़ने पर संबंधित व्यक्तियों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सके।

राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न
बदायूं। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत ईवीएम व वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा ईवीएम व वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच के संबंध में दिए गए दिशा-निर्देशों से राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने बताया कि आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के लिए निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार ईवीएम एवं वीवीपैट से संबंधित सभी प्रक्रियाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरी की जाएंगी। उन्होंने बैठक में उपस्थित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं में सहयोग की अपेक्षा की। बैठक एवं निरीक्षण के दौरान आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दिनेश सिंह राठौर, समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष डॉ. शकील अहमद, भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष अनूप शर्मा, आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राकेश सोलंकी, बहुजन समाज पार्टी के जिला सचिव अरविन्द प्रधान, कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा एवं मानवाधिकार प्रकोष्ठ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष आसिम हमीद खां सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ईवीएम व वीवीपैट वेयरहाउस का किया बाहय निरीक्षण
बदायूं। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने गुरुवार को राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित वीवीपैट एवं ईवीएम वेयरहाउस का बाह्य निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था, परिसर की साफ-सफाई, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, अग्निशमन उपकरणों तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वीवीपैट एवं ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा से जुड़े सभी मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि गोदाम परिसर में सुरक्षा व्यवस्था लगातार प्रभावी बनी रहे तथा सीसीटीवी कैमरे, विद्युत व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक संसाधन सदैव क्रियाशील स्थिति में रहें। उन्होंने गोदाम वीवीपैट एवं ईवीएम वेयरहाउस परिसर की नियमित निगरानी, साफ-सफाई एवं अभिलेखों के समुचित रखरखाव के भी निर्देश दिए तथा कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं हर समय दुरुस्त रखी जाएं। निरीक्षण के दौरान बैठक एवं निरीक्षण के दौरान आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दिनेश सिंह राठौर, समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष डॉ. शकील अहमद, भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष अनूप शर्मा, आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राकेश सोलंकी, बहुजन समाज पार्टी के जिला सचिव अरविन्द प्रधान, कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा एवं मानवाधिकार प्रकोष्ठ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष आसिम हमीद खां सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी
बदायूं। मजहब-ए-इस्लाम के आखिरी नबी हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहो तआला अलैहि वसल्लम की यौमे पैदाइश के मौके पर बुधवार को जिलेभर में जुलूस-ए-मोहम्मदी हर्षोल्लास और अकीदत के साथ निकाला गया। शहर में मार्गों पर की गई भव्य सजावट के बीच इस्लामी नारों और नात-ए-पाक की गूंज सुनाई देती रही।

शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी का आगाज बुधवार सुबह नौ बजे जामा मस्जिद शम्सी के बुलंद दरवाजे से हुआ। जुलूस की सदारत काजी-ए-जिला हजरत अतीफ मियां कादरी ने की। जुलूस में सबसे आगे इस्लामी परचम लेकर लोग अदब और एहतराम के साथ चल रहे थे। विभिन्न वाहनों पर सजी इस्लामी झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। छोटी-छोटी टोलियों की शक्ल में हजारों लोगों का काफिला जुलूस में शामिल हुआ। नौजवान नात-ए-पाक पढ़ते हुए चल रहे थे, जबकि बीच-बीच में इस्लामी नारों की गूंज से माहौल जोश से भरता रहा। देहात क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग टेंपो, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और रिक्शों आदि से जुलूस में शामिल होने पहुंचे। हाथों में इस्लामी झंडियां लिए लोग पूरे उत्साह के साथ जुलूस में शामिल हुए। वाहनों पर सवार सजे-धजे बच्चे भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे।

जुलूस चौधरी सराय स्थित शाह विलायत गेट पहुंचा, जहां काजी-ए-जिला हजरत अतीफ मियां कादरी ने तकरीर की। उन्होंने कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम किसी एक कौम के नहीं, बल्कि सारे आलम के नबी हैं। उन्हें किसी एक कौम तक सीमित करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें पैगंबर-ए-इस्लाम के बताए रास्ते पर चलना चाहिए। उनके जीवन से सीख लेकर आगे बढ़ने पर किसी भी क्षेत्र में कामयाबी हासिल की जा सकती है।

जुलूस जामा मस्जिद से शुरू होकर मीराजी की चौकी, चक्कर की सड़क, भंडार कुआं, सोथा पुलिस चौकी, छोटे सरकार रोड, चौधरी सराय, नूरी चौक, चौधरी गंज, घंटाघर होते हुए कोतवाली पहुंचा। यहां हजरत अज्जाम मियां कादरी ने तकरीर करते हुए जुलूस के दौरान व्यवस्थाएं बनाए रखने के लिए प्रशासन का शुक्रिया अदा किया। इसके बाद जुलूस नागरान होते हुए वापस जामा मस्जिद पहुंचा, जहां जुलूस का समापन हुआ। पूर्व मंत्री आबिद रजा ने शाह विलायत गेट के पास कैंप लगाकर जुलूसे मोहम्मदी का इस्तकबाल और लंगर तकसीम किया। जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा।