Rohit Tiwari - Tarun Mitra

मनौरी बारूद विस्फोट पर भाजपा ने जताया आक्रोश, अवैध पटाखा कारोबार पर हो कठोर कार्रवाई
कौशाम्बी। जिले में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय मंझनपुर में मंगलवार को मंडल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला के बाद मनौरी में हाल ही में हुए भीषण बारूद विस्फोट में असमय काल-कवलित हुए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल, जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य समेत पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कहा कि मंडल कार्यसमिति सत्यापन के तहत मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य और शक्ति केंद्र संयोजक यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने दायित्वों का सक्रियता से निर्वहन कर रहे हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता और बूथ की स्थिति की नियमित समीक्षा जरूरी है।

उन्होंने बताया कि प्रवास योजना के तहत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी अथवा संगठन की ओर से निर्धारित प्रभारी संबंधित मंडल में पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक और संवाद करेंगे। इस दौरान संगठन की गतिविधियों, बूथ की स्थिति, आगामी कार्यक्रमों तथा कार्यकर्ताओं की समस्याओं पर चर्चा कर उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा।

अवैध बारूद निर्माण पर तत्काल कार्रवाई की मांग

मनौरी हादसे को लेकर जिलाध्यक्ष ने कहा कि भीषण बारूद विस्फोट की घटना अत्यंत हृदयविदारक और दुर्भाग्यपूर्ण है। निर्दोष लोगों की मौत ने हर किसी को झकझोर दिया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जिले में कहीं भी अवैध रूप से बारूद का निर्माण, भंडारण अथवा कारोबार हो रहा हो तो उसके विरुद्ध तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि मनौरी घटना की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए तथा जनहानि के लिए जिम्मेदार प्रत्येक व्यक्ति को चिन्हित कर उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। यदि जांच में किसी स्तर पर लापरवाही, मिलीभगत या नियमों की अनदेखी सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों और अन्य जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही भी तय की जाए।

जिलाध्यक्ष ने कौशाम्बी में संचालित सभी पटाखा एवं विस्फोटक सामग्री से जुड़े प्रतिष्ठानों की व्यापक जांच कराने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि जहां कहीं सुरक्षा मानकों का उल्लंघन मिले, वहां तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी परिवार को ऐसी असहनीय पीड़ा से न गुजरना पड़े।

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार शीलू पाण्डेय, भोलेशंकर कुशवाहा, भूपेंद्र पटेल, चक्रेश मिश्रा, नितिन पासी, विनीता गुप्ता, कमलेश निषाद, जिला महामंत्री ज्योति केसरवानी, जिला मंत्री नरेंद्र पटेल, दिनेश पाण्डेय, फूलमती सरोज, बृजेश लोधी, भास्कर सिंह, अर्चना चौरसिया समेत पार्टी के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा प्रशासन, डीएम-एसपी ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस
कौशाम्बी। जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट से हुई जनहानि के बाद जिला प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल और पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण ने पोस्टमार्टम हाउस तथा ग्राम पंसौर पहुंचकर हादसे में दिवंगत हुए लोगों के स्वजन से मुलाकात की। अधिकारियों ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

डीएम और एसपी ने परिजनों से बेहद आत्मीयता के साथ बातचीत की। उन्होंने कहा कि यह परिवारों के लिए बेहद कठिन समय है। प्रशासन इस दुख की घड़ी में उनके साथ है। उन्होंने परिजनों से कहा कि वे उन्हें अपना भाई समझें और किसी भी तरह की समस्या या जरूरत होने पर तत्काल अवगत कराएं। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी और शासन की ओर से मिलने वाली सहायता समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जाएगी।

मृतकों के स्वजन को आठ लाख, घायलों को एक लाख की मदद

जिला प्रशासन के मुताबिक हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजन को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं दैवी आपदा मद के अंतर्गत कुल आठ लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। वहीं प्रत्येक घायल को एक लाख रुपये की सहायता दी जा रही है। इसके अलावा पात्र प्रभावित परिवारों को आवास उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, ताकि हादसे से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत के साथ भविष्य में भी सहारा मिल सके।

दोषियों पर कार्रवाई, छह अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई भी जारी है। पुलिस ने छह अभियुक्तों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है। मामले में आरोपितों पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत भी कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हादसे के बाद प्रशासन की प्राथमिकता जहां घायलों को बेहतर उपचार और पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाना है, वहीं घटना के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई सुनिश्चित करना भी है। अधिकारियों की परिजनों से मुलाकात ने यह संदेश दिया कि त्रासदी की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।

पुलिस से घिरा पटाखा कांड का आरोपित, मुठभेड़ में घायल
कौशाम्बी। जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के महमूदपुर मनौरी में पटाखा गोदाम में हुए भीषण विस्फोट के मामले में पुलिस ने मंगलवार भोर वांछित आरोपित नौशाद को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, काजीपुर मोड़ के पास घेराबंदी किए जाने पर आरोपित ने पुलिस टीम पर दो राउंड फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल नौशाद को उपचार के लिए जिला अस्पताल मंझनपुर भेजा गया है। उसके कब्जे से देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं।

चार टीमों को लगाया गया था गिरफ्तारी में

31 अगस्त को महमूदपुर मनौरी में पटाखा गोदाम में हुए विस्फोट के बाद मीरपुर निवासी गया प्रसाद पुत्र अमृतलाल साहू ने पिपरी थाने में तहरीर दी थी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि पड़ोस के मकान में बड़ी मात्रा में अवैध पटाखों का निर्माण और भंडारण किया जा रहा था। सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण हुए विस्फोट में आसपास के मकान क्षतिग्रस्त हो गए और कई लोगों की जान चली गई।
तहरीर के आधार पर पिपरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया था। पुलिस टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थीं।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी

मंगलवार भोर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमे में वांछित नौशाद सैयद सरावां-तेरहमील मार्ग पर काजीपुर मोड़ के पास मौजूद है और वहां से फरार होने की फिराक में है। सूचना मिलते ही चरवा थाना पुलिस और एसओजी टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दी।
पुलिस के अनुसार, टीम को देखते ही नौशाद पास में स्थित बंद पड़े ईंट-भट्ठे की ओर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसे रुककर आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी। आरोप है कि इसके बाद नौशाद ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से दो राउंड फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें उसके पैर में गोली लग गई। घायल होकर गिरने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में गोदाम में पटाखे बनाने की बात कही

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में नौशाद पुत्र निजामुद्दीन, निवासी महमूदपुर मनौरी, ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ आर्थिक लाभ के लिए महमूदपुर मनौरी पावर हाउस के पास स्थित गोदाम में अवैध पटाखे और विस्फोटक सामग्री तैयार करने तथा उनका भंडारण करने का काम करता था।
पुलिस का कहना है कि नौशाद ने पूछताछ में बताया कि 31 अगस्त को करीब 11 बजे गोदाम में रखे पटाखों और बारूद में विस्फोट हो गया था। हादसे में कई लोगों की जान चली गई और आसपास के मकान क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद वह पुलिस से बचने के लिए फरार हो गया था।

अन्य आरोपितों की तलाश जारी

पुलिस ने घायल आरोपित को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बरामद तमंचे और कारतूस को कब्जे में लेकर पुलिस ने मुठभेड़ से संबंधित विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, पटाखा गोदाम में हुए विस्फोट के मामले में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

आरक्षण का आधार आर्थिक करने की मांग, सामान्य वर्ग के सैकड़ों लोगों ने किया प्रदर्शन; राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
कौशाम्बी। जिले में आरक्षण व्यवस्था का आधार आर्थिक करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को सामान्य वर्ग के सैकड़ों लोगों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा। कार्यक्रम का आयोजन सवर्ण आर्मी, ब्राह्मण समाज, सिंह ऋषि सिंगरौर क्षत्रिय समिति और क्षत्रिय स्वाभिमान संगठन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। अगुवाई सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष अभिषेक पांडे ने की।

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि आरक्षण व्यवस्था में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष अभिषेक पांडे ने कहा कि आरक्षण का आधार आर्थिक किया जाना चाहिए, ताकि जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को इसका वास्तविक लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि जो लोग पहले से आरक्षण का लाभ लेकर आर्थिक एवं सामाजिक रूप से मजबूत हो चुके हैं, उनकी जगह विभिन्न जातीय वर्गों के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को प्राथमिकता देने पर विचार किया जाना चाहिए।

प्रदर्शनकारियों ने वर्ष 2026 में यूजीसी से जुड़े नए नियमों की समीक्षा किए जाने तथा एससी-एसटी एक्ट के प्रावधानों में अधिक पारदर्शिता लाने की मांग भी उठाई। वक्ताओं ने कहा कि संविधान में सभी नागरिकों को समानता और मौलिक अधिकार प्रदान किए गए हैं, इसलिए नीतियों और व्यवस्थाओं में भी समान अवसर तथा पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए।

ज्ञापन में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित संबंधित संवैधानिक संस्थाओं से मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करने का अनुरोध किया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनकी मांगों पर संवैधानिक एवं कानूनी प्रक्रिया के तहत उचित निर्णय लिया जाना चाहिए।

प्रदर्शन में सोम प्रकाश मिश्रा, अखिलेश दुबे, विनय त्रिपाठी, सुनील गर्ग, कौशलेश द्विवेदी, सच्चिदानंद मिश्र, विश्वजीत, मूलचंद, सुधीर मिश्रा, अजय, प्रभाकांत, शुभम पांडे, रोहित द्विवेदी, विपिन सिंह, सतीश सिंह, उपेंद्र गर्ग, विवेक सिंह, राठौड़, विवेक तिवारी, चंद्रकांत मिश्रा, प्रवीण शुक्ला, आशीष त्रिपाठी, आशीष यादव, अतुल शुक्ला, ओमप्रकाश, अभय, वेद प्रकाश, अभिषेक, पारुल, वीरेंद्र, राजीव, सुधीर, मूलचंद, सतीश चंद्र, अनूप कुमार, कपिल पांडे, शिवम पांडे, कमल पांडे, विपिन तिवारी, सुधीर कुमार, बबलू गर्ग, विवेक कुमार, रामानुज, उमादत्त, देवी शंकर, राजू पांडे, सुमित पांडे, आकाश, अक्षय, सुभाष, रिशु, विनय, देवव्रत, गोलू, अंकुल, अशोक कुमार, राजेश, ज्ञानेंद्र तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

पटाखा फैक्ट्री में धमाके का गुनहगार कौन? 11 मजदूरों की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल
कौशाम्बी। जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी बाजार स्थित पटाखा फैक्ट्री में सोमवार को हुए भीषण विस्फोट ने पूरे जिले को दहला दिया। धमाके में 11 मजदूरों की मौत और छह लोगों के घायल होने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर इस जानलेवा हादसे का जिम्मेदार कौन है? रिहायशी इलाके में कथित रूप से लंबे समय से चल रही इस फैक्ट्री में विस्फोटक तैयार होने की बात सामने आने के बाद पुलिस-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास के कई मकान जमींदोज हो गए। देर शाम तक 10 जेसीबी मशीनों से मलबा हटाने का काम चलता रहा। आशंका है कि मलबे के नीचे और लोग दबे हो सकते हैं। राहत और बचाव कार्य के दौरान प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद रहीं।

दो दशक से चल रही थी फैक्ट्री, अब सामने आया लाइसेंस का सवाल

स्थानीय लोगों और सूत्रों के अनुसार मनौरी बाजार में यह पटाखा फैक्ट्री करीब दो दशक से संचालित हो रही थी। यहां पटाखे तैयार करने के साथ कथित रूप से विस्फोटक सामग्री भी बनाई जाती थी। बताया जाता है कि पहले इस फैक्ट्री का संचालन नौशाद करता था। उसकी मृत्यु के बाद उसके पुत्र आदिल और भाई शकील द्वारा फैक्ट्री का संचालन किए जाने की बात सामने आ रही है।

सबसे गंभीर आरोप यह है कि फैक्ट्री बिना वैध लाइसेंस के रिहायशी इलाके में संचालित हो रही थी। यहां तैयार होने वाला पटाखा और विस्फोटक केवल कौशाम्बी ही नहीं, बल्कि दूसरे स्थानों पर भी भेजे जाने की बात कही जा रही है। यदि जांच में यह तथ्य सही पाया जाता है तो यह हादसा महज दुर्घटना नहीं, बल्कि नियमों की अनदेखी का गंभीर मामला माना जाएगा।

2024 में भी जेल जा चुका था फैक्ट्री मालिक

सूत्रों के मुताबिक अवैध रूप से पटाखा बनाने और उसका भंडारण करने के मामले में फैक्ट्री संचालक आदिल वर्ष 2024 में जेल जा चुका है। जेल से बाहर आने के बाद भी मनौरी बाजार के रिहायशी इलाके में कथित रूप से विस्फोटक तैयार करने का काम जारी रहने की बात सामने आई है।

ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि पहले कार्रवाई होने के बावजूद दोबारा इतनी संवेदनशील गतिविधि कैसे चलती रही? क्या जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं थी या फिर जानकारियां होने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई? हादसे के बाद ये सवाल लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। इनका जवाब अब जांच के बाद ही सामने आएगा।

स्थानीय पुलिस-प्रशासन की भूमिका भी जांच के घेरे में

रिहायशी इलाके में लंबे समय से पटाखा फैक्ट्री संचालित होने और वहां विस्फोटक तैयार किए जाने के आरोपों ने स्थानीय पुलिस और प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि फैक्ट्री के पास आवश्यक लाइसेंस नहीं था और पहले भी अवैध गतिविधियों के मामले में कार्रवाई हो चुकी थी, तो फिर इसका संचालन दोबारा कैसे शुरू हुआ—यह जांच का अहम बिंदु होगा।

हादसे ने यह भी सवाल खड़ा किया है कि जिले में विस्फोटक और पटाखा निर्माण इकाइयों की नियमित जांच कितनी प्रभावी तरीके से हो रही थी।

भाजपा कार्यकर्ता होने के दावे पर भी स्थिति स्पष्ट

फैक्ट्री संचालक आदिल के भाजपा कार्यकर्ता होने की चर्चा भी सामने आई है। उसकी कार के पीछे 'आदिल-भाजपा' लिखा होने की बात कही जा रही है। हालांकि भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने स्पष्ट किया कि मनौरी में आदिल नाम का कोई व्यक्ति उनका कार्यकर्ता नहीं है। ऐसे में इस दावे की भी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

फैक्ट्री मालिक समेत परिवार के छह लोगों पर मुकदमा

विस्फोट में आठ बच्चों समेत 11 मजदूरों की मौत के मामले में पुलिस ने देर शाम फैक्ट्री संचालक के परिवार के छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रिपोर्ट में नौशाद पुत्र निजामुद्दीन, उसकी पत्नी कहकशा बानो, पुत्र आदिल, नौशाद का भाई शकील, उसकी पत्नी शबाना और साइना पुत्री शकील को नामजद किया गया है।

प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल के निर्देश पर फैक्ट्री के गोदाम को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया है। प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

दोषियों की संपत्ति जब्त करने की तैयारी

जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच चल रही है। जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि दोषी व्यक्ति की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

अब जांच का दायरा केवल फैक्ट्री संचालकों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह भी देखा जाना जरूरी है कि इतनी खतरनाक फैक्ट्री किसकी अनुमति या संरक्षण में चल रही थी और संबंधित विभागों ने समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की।

मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, मृतकों के स्वजन को दो-दो लाख

भीषण हादसे का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले 11 मजदूरों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी घायलों के समुचित उपचार के भी निर्देश दिए हैं।

अब सबसे बड़ी चुनौती पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के साथ उन परिस्थितियों की तह तक पहुंचना है, जिनके कारण रिहायशी इलाके में कथित रूप से वर्षों से विस्फोटक तैयार करने का काम चलता रहा।

11 जिंदगियां खत्म हो चुकी हैं, छह लोग घायल हैं और कई परिवार उजड़ गए हैं। ऐसे में जांच सिर्फ कागजों तक सीमित न रहकर यह तय करे कि इस बारूद के खेल के पीछे असली गुनहगार कौन था और इतनी बड़ी त्रासदी को रोकने में चूक कहां हुई।

मनौरी में बारूद के ढेर पर बसा था मौत का कारखाना, भीषण धमाके में आठ की मौत
कौशाम्बी। जिले में सोमवार की दोपहर मनौरी में अचानक मौत का तांडव शुरू हो गया। एयरफोर्स स्टेशन के बेहद करीब एक मकान में संचालित पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हुआ तो पूरा इलाका धमाकों से दहल उठा। एक के बाद एक हुए विस्फोटों से फैक्ट्री पूरी तरह जमींदोज हो गई। आसपास के करीब पांच मकान भी इसकी चपेट में आकर ढह गए। हादसे में आठ लोगों की मौत की सूचना है, जबकि एक दर्जन से अधिक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। मलबे में कई और लोगों के दबे होने की आशंका है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका बनी हुई है।

दोपहर में फैक्ट्री के भीतर अचानक तेज धमाका हुआ। इसके बाद पटाखों में आग लगने से लगातार विस्फोट होते रहे। धमाकों की गूंज करीब एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। कुछ ही देर में फैक्ट्री से उठता धुएं का काला गुबार पूरे इलाके में फैल गया। धमाकों की आवाज सुनकर मनौरी बाजार में भगदड़ मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

एक धमाके ने कई घरों की छत छीन ली

विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि पटाखा फैक्ट्री का भवन देखते ही देखते मलबे में बदल गया। आसपास के करीब पांच मकानों के भी क्षतिग्रस्त होकर गिरने की सूचना है। धमाके की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि घटनास्थल से काफी दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी। फैक्ट्री के आसपास का इलाका धुएं और मलबे से पट गया।

मलबे के नीचे मजदूरों और अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका को देखते हुए बचाव दल लगातार तलाश अभियान चला रहा है। भारी मलबा हटाने के लिए मशीनों की मदद ली जा रही है।

रिहायशी इलाके के करीब चल रहा था पटाखों का कारोबार

स्थानीय लोगों के मुताबिक पटाखा फैक्ट्री रिहायशी बस्ती से कुछ दूरी पर एक मकान में संचालित हो रही थी। घटनास्थल से कुछ दूरी पर एयरफोर्स स्टेशन भी स्थित है। ऐसे संवेदनशील इलाके में पटाखों के निर्माण और भंडारण को लेकर अब कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

फैक्ट्री के पास पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम थे या नहीं, विस्फोटक सामग्री के निर्माण और भंडारण की अनुमति थी या नहीं और अग्निसुरक्षा के मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं, इन सभी बिंदुओं की जांच हादसे के बाद बेहद अहम हो गई है।

धमाकों के बीच बचाव में जुटे ग्रामीण

विस्फोट के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। अपनों की तलाश में लोग मलबे के आसपास दौड़ते नजर आए। कई ग्रामीणों ने पुलिस और राहत दल के पहुंचने से पहले ही घायलों को बाहर निकालने में मदद की। गंभीर रूप से झुलसे लोगों को स्थानीय लोगों ने चारपाई पर लिटाया और उन्हें इलाज के लिए प्रयागराज स्थित स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल की ओर रवाना किया।

घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल पहुंचने के बाद उनका उपचार शुरू कराया गया।

पिपरी-चरवा पुलिस और एयरफोर्स की दमकल ने संभाला मोर्चा

हादसे की सूचना मिलते ही पिपरी और चरवा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। आग की भयावहता को देखते हुए एयरफोर्स की अग्निशमन टीम की कई गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। लगातार धमाकों के कारण बचाव अभियान में भी चुनौती सामने आई।

पुलिस और बचाव दल की टीमें मलबा हटाकर अंदर फंसे लोगों की तलाश में जुटी हैं। प्रशासन की निगरानी में राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

हादसे ने खोल दी सुरक्षा व्यवस्था की पोल

मनौरी की इस घटना ने पटाखा निर्माण और भंडारण की व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। रिहायशी क्षेत्र के नजदीक पटाखा फैक्ट्री का संचालन, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री का भंडारण और एयरफोर्स स्टेशन के करीब ऐसी गतिविधि सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

अब जांच एजेंसियों के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर किसकी अनुमति और किस सुरक्षा व्यवस्था के भरोसे यहां पटाखों का निर्माण किया जा रहा था? जांच के बाद ही हादसे की असली वजह और जिम्मेदार लोगों की तस्वीर साफ होगी।

थाना मोहब्बतपुर पइंसा में नवनिर्मित जनसुनवाई हॉल का उद्घाटन, फरियादियों को मिलेगा बेहतर और व्यवस्थित माहौल
कौशाम्बी। जिले में पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने थाना मोहब्बतपुर पइंसा परिसर में नवनिर्मित जनसुनवाई हॉल का उद्घाटन किया। जनसुनवाई हॉल के शुरू होने से थाना क्षेत्र से आने वाले फरियादियों को अपनी समस्याएं और शिकायतें दर्ज कराने के लिए बेहतर, व्यवस्थित और सुविधाजनक वातावरण मिलेगा।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनसुनवाई हॉल में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना जाएगा और उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस और आमजन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने में जनसुनवाई व्यवस्था की महत्वपूर्ण भूमिका है।

एसपी सत्यनारायण ने थाना मोहब्बतपुर पइंसा के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि थाने पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ विनम्र एवं संवेदनशील व्यवहार किया जाए। उनकी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुनते हुए समयबद्ध और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनहितकारी बनाया जाए, ताकि आमजन को अपनी शिकायतों के निस्तारण के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। नवनिर्मित जनसुनवाई हॉल से थाने में शिकायतों की सुनवाई और अधिक सुव्यवस्थित होने की उम्मीद है।

डेढ़ लाख से अधिक के ब्याज के दबाव में रची हत्या की साजिश
कौशाम्बी। जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र के समदा अंतर्गत राम वनगमन मार्ग किनारे निर्माणाधीन मकान में हुई युवक की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने इलेक्ट्रानिक सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हत्या के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपित ने करीब 1.10 लाख रुपये के लेनदेन और बढ़ते ब्याज के दबाव से बचने के लिए युवक की हत्या की साजिश रची थी। घटना को भटकाने और पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से आरोपित ने घटनास्थल पर चूड़ियां तोड़कर फेंकने के साथ अन्य भ्रामक सामान भी रख दिया था।

पुलिस के मुताबिक, 25 अगस्त 2026 की सुबह करीब आठ बजे मंझनपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि समदा क्षेत्र में राम वनगमन मार्ग के किनारे स्थित एक निर्माणाधीन मकान में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो एक व्यक्ति का शव चारपाई पर पड़ा मिला। मृतक की पहचान शकील हसन के रूप में हुई।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि शकील 24 अगस्त की रात करीब नौ बजे अपने भाई की दवा लेने के लिए मंझनपुर गया था। देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो फोन स्विच आफ मिला। इसके बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई।

घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण सहित अन्य अधिकारियों ने मौके का स्थलीय निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। स्थानीय पुलिस ने पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कराई। परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर मंझनपुर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने घटना के शीघ्र और सफल अनावरण के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गठित टीमों ने इलेक्ट्रानिक सर्विलांस, सीसीटीवी कैमरों के अवलोकन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई।

पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान प्रकाश में आए आरोपित मोहम्मद कदीम पुत्र मोहम्मद यासीन निवासी ग्राम समदा, थाना मंझनपुर को 28 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर भडेसर रोड से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक लोहे का चाकू, मृतक के सिर पर प्रहार में प्रयुक्त ईंट, टूटे हुए मोबाइल का पार्ट, पर्स और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। आरोपित के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस पूछताछ में आरोपित ने कथित तौर पर बताया कि उसका मृतक शकील अहमद उर्फ राशिद से पैसों का लेनदेन था। उसने करीब 1.10 लाख रुपये ब्याज पर उधार लिए थे। आरोप है कि इसके बदले मृतक उससे ब्याज सहित करीब 2.75 लाख रुपये की मांग कर रहा था। रुपये की व्यवस्था न हो पाने और लगातार दबाव बनाए जाने से परेशान होकर उसने हत्या की साजिश रच डाली।

पुलिस के मुताबिक, 24 अगस्त की रात करीब 10 बजे आरोपित ने मृतक को पैसे देने के बहाने घनश्यामपुर चौराहा और राम वनगमन मार्ग हाईवे के पास बुलाया। वहां से दोनों राम वनगमन मार्ग के नीचे स्थित निर्माणाधीन मकान में पहुंचे और चारपाई पर बैठ गए। पुलिस का कहना है कि इसी दौरान मौका पाकर आरोपित ने शकील अहमद उर्फ राशिद की हत्या कर दी।

पुलिस पूछताछ में आरोपित ने यह भी बताया कि हत्या के बाद उसने घटना को दूसरा रूप देने और जांच को भटकाने की कोशिश की। इसके लिए उसने चूड़ियां तोड़कर चारपाई पर डाल दीं। आरोपित के अनुसार, उसने मृतक की जेब में कंडोम और वियाग्रा की गोलियां रखीं तथा चारपाई के नीचे महिलाओं के कपड़े और चप्पल रख दी थी, ताकि घटना को भ्रामक दिशा दी जा सके।

पुलिस अब बरामद साक्ष्यों और आरोपित के बयान के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

नन्हे हाथों ने गूंथीं राखियां, सरहद के वीरों तक पहुंचा बच्चों का प्यार
कौशाम्बी। जिले के भडेसर रोड स्थित आर्या पब्लिक स्कूल में गुरुवार को रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय के डायरेक्टर इंजीनियर योगेश मौर्य एवं फाउंडर आशीष मौर्य के कुशल नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने जहां भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व मनाया, वहीं देश की सीमा पर तैनात वीर जवानों के प्रति भी अपनी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया। इस अवसर पर कला प्रतियोगिता एवं राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक ऋषि कुशवाहा ने छात्रों को संबोधित करते हुए किया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन का त्योहार नहीं, बल्कि रक्षा, विश्वास और प्रेम का प्रतीक है। बच्चों द्वारा अपने हाथों से राखियां बनाकर देश की सीमा पर तैनात जवानों को भेजना उनके भीतर संस्कार और देशभक्ति की भावना को दर्शाता है।

विद्यालय के प्ले ग्रुप से यूकेजी तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी-अपनी कक्षाओं में रक्षाबंधन का पर्व मनाया। छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर राखी बांधी, जबकि छात्रों ने अपनी बहनों को चॉकलेट भेंट कर पर्व की खुशियां साझा कीं। बच्चों की इस मासूम और उत्साहपूर्ण सहभागिता ने पूरे विद्यालय परिसर को रक्षाबंधन के रंग में रंग दिया।

इसके बाद कक्षा एक से नौ तक के विद्यार्थियों के लिए कला एवं राखी मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कला प्रतियोगिता में कक्षा एक से पांच वर्ग में कक्षा 2बी के अयांश मौर्य ने प्रथम, कक्षा 4ए के अहान वर्मा ने द्वितीय तथा कक्षा 3बी के उत्कर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कक्षा एक से पांच की राखी मेकिंग प्रतियोगिता में येलो हाउस की कक्षा 5बी की दृष्टि प्रथम रहीं। ब्लू हाउस की कक्षा 3ए की योगिता ने द्वितीय तथा रेड हाउस की कक्षा 5ए की अमोली देवी ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं कक्षा छह से नौ की राखी मेकिंग प्रतियोगिता में ब्लू हाउस की कक्षा सात की छवि और कक्षा आठ की कृतिका ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। रेड हाउस के कक्षा आठ के मनु मौर्य दूसरे और ग्रीन हाउस की कक्षा सात की पुष्पांजलि तीसरे स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम की खास बात यह रही कि विद्यार्थियों द्वारा अपने हाथों से बनाई गई राखियों को भारत की सीमा पर तैनात वीर जवानों को भेजा गया, ताकि देश की रक्षा में उनके त्याग, समर्पण और बलिदान के प्रति सम्मान प्रकट किया जा सके।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अभिषेक सिंह यादव ने कहा कि यह गर्व की बात है कि विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा से सुंदर राखियां बनाने के साथ ही उन्हें देश के रक्षकों को समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि यही रक्षाबंधन का सच्चा संदेश है। प्रधानाचार्य ने सभी प्रतिभागियों और विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिताओं के सभी विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। रक्षाबंधन के पर्व पर आयोजित इस कार्यक्रम ने बच्चों में भाईचारे, प्रेम, संस्कार और देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया।

धोखाधड़ी से जमीन और पिकअप हड़पने का आरोप, पीड़िता ने डीएम-एसपी से लगाई न्याय की गुहार
कौशाम्बी। जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र के भक्तन का पूरा गांव निवासी एक महिला ने कुछ लोगों पर उसके मंदबुद्धि पति को बहला-फुसलाकर अपने कब्जे में रखने और धोखाधड़ी से उसके नाम की जमीन व पिकअप गाड़ी अपने नाम कराने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और उसकी संपत्ति वापस दिलाने की मांग की है।

भक्तन का पूरा निवासी सीमा देवी पत्नी रामू सिंह ने अपने शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने उसके पति की मानसिक कमजोरी का फायदा उठाया। आरोप है कि उसके पति को बहला-फुसलाकर करीब एक माह तक अपने साथ रखा गया और इसी दौरान उनके नाम दर्ज जमीन तथा पिकअप गाड़ी संख्या यूपी-73 टी-2345 को फर्जी तरीके से अपने नाम करा लिया गया।

पीड़िता का आरोप है कि किसान सम्मान निधि दिलाने के नाम पर मौजा गौसपुर टिकरी स्थित उसके पति की कई गाटा नंबरों की जमीन का बैनामा करा लिया गया। शिकायत के अनुसार, जमीन के एवज में कोई वास्तविक भुगतान नहीं किया गया। दो लाख रुपये का चेक दिए जाने की बात कही गई, लेकिन उसमें अब तक केवल 20 हजार रुपये ही बैंक खाते में जमा कराए गए।

सीमा देवी ने आरोप लगाया कि जब उसने मामले का विरोध किया और कानूनी कार्रवाई शुरू की तो उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकियां दी जाने लगीं। पीड़िता के अनुसार, 23 जुलाई 2026 को मंझनपुर चौराहा स्थित कचहरी रोड पर एक आरोपित ने उससे कथित तौर पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया और ऐसा न करने पर उसके पति की हत्या कराने की धमकी दी।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि जिन लोगों के खिलाफ उसने शिकायत की है, उनका आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और इस कारण उसका परिवार भय के साये में जी रहा है। उसने आशंका जताई कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो उसके पति के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है।

पीड़िता ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराई जाए, शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और कथित रूप से हड़पी गई जमीन व पिकअप गाड़ी वापस दिलाई जाए।

बच्चों से जुड़े कथित मामलों पर भड़की युवा कांग्रेस, डाइट मैदान में प्रदर्शन कर अमित शाह के इस्तीफे की उठाई मांग
कौशाम्बी। बच्चों पर कथित रूप से पायलट गन चलाए जाने और जंतर-मंतर पर विद्यार्थियों के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में बुधवार को युवा कांग्रेस कौशाम्बी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डाइट मैदान पहुंचकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अंकुर शुक्ला ने की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग की।

डाइट मैदान में जुटे युवा कांग्रेस कार्यकर्ता पोस्टर और बैनर लेकर पहुंचे। उन्होंने “अमित शाह इस्तीफा दो” और “अमित शाह शर्म करो, बच्चों से माफी मांगो” जैसे नारे लगाए। इसके बाद कार्यकर्ता मैदान में धरने पर बैठ गए और अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर शुक्ला ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बच्चों के भविष्य और विद्यार्थियों से जुड़े मामलों को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के मेडिकल कॉलेज में जलभराव की स्थिति भी सवाल खड़े करती है। उन्होंने इसे भाजपा सरकार के कथित विकास मॉडल की विफलता बताया।

प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि बच्चों व विद्यार्थियों से जुड़े मामलों में जिम्मेदार लोगों को जवाब देना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी रखते हुए सरकार से उचित कार्रवाई की मांग की।

इस मौके पर उपाध्यक्ष सचिन शुक्ला, विभव पांडे, विधानसभा अध्यक्ष सूर्यकांत मिश्रा, महासचिव अभिषेक जायसवाल, विधानसभा सचिव मंझनपुर नौशे आलम, सुमित कुमार मौर्य, धर्मेंद्र मौर्य, धीरेंद्र मौर्य, ज्ञान मौर्य, महेश मौर्य, जीतू पासी, चंद पासी, गोलू मौर्य, संतोष प्रजापति, शिव पासी, नंद महाराज, अश्विनी शर्मा, नरेश तिवारी, तिलक सिंह, राजबहादुर पासी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मनोज पटेल को राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कांग्रेसियों ने किया भव्य स्वागत
कौशाम्बी। जिले में राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद मनोज पटेल का सोमवार को मंझनपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में जोरदार स्वागत किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मनोज पटेल को फूल-मालाओं से लादकर नई जिम्मेदारी मिलने की बधाई दी।

स्वागत समारोह में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मनोज पटेल ने पार्टी शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वह पूरी ताकत के साथ संघर्ष करेंगे।

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि यह कौशाम्बी कांग्रेस परिवार के लिए गर्व और हर्ष का विषय है कि जिला कमेटी के उपाध्यक्ष रहे मनोज पटेल को राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि मनोज पटेल के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की विचारधारा को प्रदेश स्तर पर और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि मनोज पटेल लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पित होकर कार्य करते रहे हैं और उनकी संगठनात्मक क्षमता का लाभ अब प्रदेश स्तर पर पार्टी को मिलेगा। समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर उनका उत्साहवर्धन भी किया।

स्वागत करने वालों में पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष नैय्यर रिजवी व उदय यादव, जिला महासचिव मोहम्मद फरमान, श्याम सिंह भदौरिया, जिला सचिव जयप्रकाश जायसवाल, हेमंत रावत, नरेंद्र लोधी, फौजिया बानो, रमेश यादव, नगर अध्यक्ष मंझनपुर संगीता कोरी, नगर अध्यक्ष करारी शकील अब्बास, डॉ. नईम, ब्लाक अध्यक्ष नेवादा रावेंद्र यादव, ब्लाक अध्यक्ष मूरतगंज राजबहादुर पासी, ब्लाक अध्यक्ष सरसवा भागीरथी पटेल, ब्लाक अध्यक्ष सिराथू प्रियांशु त्रिपाठी, ब्लाक अध्यक्ष मंझनपुर प्रदीप सिंह पटेल सहित अंश पाल, शिवलेश मिश्रा, पप्पू, अशर्फीलाल, पीयूष पटेल, आश्वाना देवी, जितेंद्र शर्मा, मुलायम पटेल, धर्मेंद्र सरोज, उमेश कुमार, अखिलेश त्रिपाठी, नौशे आलम, अतुल कुमार पासी, व्यापार मंडल अध्यक्ष कैलाश केसरवानी, आयुष यादव, हर्ष पांडेय, सत्तू पंडित, मानसिंह, संजय सरोज, संतरा देवी, आरती देवी, रानी देवी, पूजा देवी, केतकी देवी, मीना देवी, सियाराम कश्यप, बाबूलाल, अभिषेक कुमार, सदाशिव पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।