Brajesh Tripathi - Tarun Mitra

अमर पाल मौर्य के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा बनने पर भाजपा कार्यालय में जश्न
प्रतापगढ़। राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य को भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर जनपद प्रतापगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उत्साह के साथ जश्न मनाया।
भाजपा जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और ढोल-नगाड़ों की धुन पर खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं को लड्डू खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी गई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा, “अमर पाल मौर्य जी को भाजपा ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाना हम सभी जनपद वासियों के लिए गौरव का विषय है। उनके अनुभव और संगठन क्षमता का लाभ पूरे देश में ओबीसी मोर्चे को मिलेगा। उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा। प्रतापगढ़ भाजपा की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”
सदर विधायक राजेन्द्र कुमार मौर्य ने कहा, “अमर पाल मौर्य जी को भाजपा ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी की लहर है। यह निर्णय संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, संघर्ष और कार्यक्षमता का सम्मान है। उनके नेतृत्व में ओबीसी मोर्चा नई मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा।”
राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि राय साहब सिंह ने कहा, “अमर पाल मौर्य जी को इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पूरे देश के कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात है। उनके नेतृत्व में पिछड़े वर्गों के बीच भाजपा का संगठन और मजबूत होगा।
वहीं, विधानसभा बाबागंज में पूर्व जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्र ने भी कार्यकर्ताओं के साथ खुशी मनाई। उन्होंने कार्यकर्ताओं को लड्डू खिलाकर अमर पाल मौर्य को राष्ट्रीय अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा बनाए जाने पर बधाई दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और खुशी का इजहार किया।
जिला प्रवक्ता राघवेन्द्र शुक्ल ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर “अमर पाल मौर्य जिंदाबाद” और “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारों के साथ खुशी का इजहार किया और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री राजेश सिंह एवं अजय वर्मा, जिला उपाध्यक्ष रामजी मिश्र, अनुराग मिश्र, जिला मंत्री मुदित सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष मिश्रा, अशोक त्रिपाठी, जिला सह मीडिया प्रभारी देवेश त्रिपाठी, जिला सह संयोजक सोशल मीडिया विशाल सिंह  प्रमोद मौर्य, साधु दुबे,उदय शंकर मिश्र विक्रम सिंह, नीरज ओझा, रजत सक्सेना, अभय सिंह, सुनील सरोज, गजराज सिंह, सी पी सिंह, बृजेश पाण्डेय, सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

सीडीओ एवं एसपी ने समाधान दिवस में सुनी शिकायतें, 06 शिकायतों का हुआ निस्तारण
प्रतापगढ़। मुख्य विकास अधिकारी डा0 राममोहन मीना  की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सदर तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 95 फरियादी अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु उपस्थित हुये जिनमें से 06 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल प्राप्त 95 शिकायतों में से 40 शिकायतें राजस्व विभाग से, पुलिस विभाग से 35, विकास विभाग से 10, विद्युत विभाग से 06 एवं 04 अन्य विभागों से सम्बन्धित शिकायते प्राप्त हुई। पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतों को पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा सुना गया।

सीडीओ ने प्रत्येक प्रार्थना पत्र पर गंभीरता से कार्रवाई सुनिश्चित करने और शिकायतों का समाधान समयबद्ध, पारदर्शी तथा निष्पक्ष तरीके से करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतकर्ताओं की समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि शिकायतकर्ता समाधान से संतुष्ट हो। सभी विभागीय अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का समय पर और सही तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान सीडीओ ने विशेष रूप से भूमि संबंधी मामलों पर गंभीरता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेजी जाए और विवादों का निष्पक्ष एवं शीघ्र निस्तारण कराया जाए। उन्होने अधिकारियों से कहा कि कोई भी पात्र एवं गरीब व्यक्ति सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहने पाए। इसके लिए सभी विभाग अपने स्तर पर सतर्कता बरतें और पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने भी पुलिस अधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को संवेदनशीलता एवं विनम्रता के साथ सुना जाए तथा निष्पक्ष जांच कर पीड़ितों को न्याय दिलाया जाए। इस अवसर पर ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी सदर अनुष्का शर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

दो महीने बाद अपने नेता प्रमोद के स्वागत में उमड़ा रामपुरखास
लालगंज, प्रतापगढ़। दो महीने के अंतराल के बाद अपने नेता राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी को पाकर रामपुरखास सोमवार को भावुक हो उठा। ननौती सीमा पर घंटों से इंतजार कर रहे हजारों लोग प्रमोद को देखते ही जिन्दाबाद के नारे लगाने लगे। उत्साहित समर्थकों का कारवां उन पर पुष्पवर्षा करने लगा। दिल्ली में मौजूदगी के बीच कुछ दिनों तक अस्वस्थ हो जाने व इधर संसद सत्र के चलते संसदीय दायित्वों की व्यस्तता के कारण प्रमोद को भी अपनों के बीच न पहुंच पाने का मलाल था। उस क्षण लोग और भावुक हो गए, जब बड़े-बुजुर्गों ने आत्मीयता के साथ प्रमोद तिवारी के स्वास्थ्य बेहतर देख खुशी जतायी। जन-मन के साथ मौसम भी आज प्रमोद तिवारी के लिए खुशमिजाजी लिए हुए दिखा।

रामपुरखास में आम चर्चा हुआ करती है कि प्रमोद आयेंगे तब बारिश भी साथ लाएंगे। ननौती से लेकर रामपुर बावली तक जो जहां प्रमोद से मिला वह बाबा घुइसरनाथ को धन्यवाद देता दिखा, कि उन्होंने उनके जननायक को स्वस्थ कर दिया। जीत की स्वर्ण जयंती मनाने को आतुर रामपुरखास सोमवार को सांसद प्रमोद तिवारी के लिए पलकें बिछाए था। जगह जगह हजारों लोग फूल बरसाते हुए उनको सिर-आंखों पर बिठा लिए। पिता प्रमोद के प्रति रामपुरखास के लोगों का यह गहरा लगाव देख उनकी विधायक बेटी आराधना मिश्रा मोना व नाती राघव मिश्र की आंखें भी छलछला गईं। स्वागत व आत्मीयता का नजारा बयां कर रहा था कि जन स्नेह व विश्वास की इसी पूंजी पर ही तो प्रमोद गर्व करते हैं। अपने निर्धारित समय पर प्रमोद तिवारी ननौती सीमा पहुंच तो गये। यहां चारों तरफ से उमड़ी भीड़ और हर एक की आंखों में उनसे मिलने की लालसा उनके आगे के कार्यक्रमों को घंटो विलम्ब करता गया। ननौती के बाद मंगापुर, रेहुआ लालगंज, सांगीपुर बाजार में भी प्रमोद तिवारी के स्वागत का मंजर हूबहू बना दिखा। सावन के तीसरे सोमवार को सांसद प्रमोद तिवारी ने अपनी विधायक बेटी आराधना मिश्रा मोना तथा नाती राघव मिश्र के साथ अपने ईष्ट बाबा घुइसरनाथ को मत्था टेकने पहुंचे। बाबा धाम पहुंचते ही श्रद्धालुओं की भीड़ भी प्रमोद तिवारी की तरफ बढ़ चली। विधिविधान से सांसद प्रमोद तिवारी ने बेटी मोना तथा नाती राघव के साथ बाबा का दर्शन पूजन किया।

वहीं उन्होने तिरूपति बाला जी महाराज को भी मत्था टेका। इसके बाद सांसद प्रमोद तिवारी का घुइसरनाथ धाम बाजार, डभियार मोड़, अमावां, जलालपुर-राजातारा तिराहा, इदिलपुर मोड़, नहर चौराहा, खालसा तिराहा पर भी सांसद प्रमोद तिवारी के स्वागत में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लालगंज के घण्टा घर गेट पर बड़ी संख्या में जुटे व्यापारियों ने भी प्रमोद तिवारी को हाथों हाथ लिया। नगर के घुइसरनाथ रोड, प्रतापगढ़ रोड व रायबरेली रोड पर छज्जाओं से भी महिलाएं व बच्चे प्रमोद तिवारी को लेकर उत्साहित देखे गये। राम अंजोर मिश्र इण्टर कालेज में संगठन सृजन अभियान की बैठक में शामिल होने के बाद देर शाम प्रमोद तिवारी लालगंज कैम्प कार्यालय पहुंचे। यहां भी भीड़ का आलम कुछ ऐसा जबरदस्त था कि कहीं भी किसी भी कोने पर तिल रखने की जगह नहीं दिख रही थी। महिलाओं और बच्चियों ने प्रमोद तिवारी और विधायक मोना को तिलक लगाया। अधिवक्ताओं, शिक्षकों, व्यापारियों के साथ आम आवाम सबके सब लगभग सवा दो महीने बाद प्रमोद तिवारी को अपने बीच पाकर मगन दिखे। युवाओं का जोश सिर चढ़कर बोल रहा था। सांसद प्रमोद तिवारी के लम्बे अंतराल के बाद रामपुरखास पहुंचने पर युवा उत्साहित हो गाजे बाजे व डीजे की धुन पर थिरकते भी दिखे। अपनों के बीच अपनों का अपनत्व तथा प्यार देखकर सांसद प्रमोद तिवारी का चेहरा खिला हुआ दिखा। हर तरफ से रामपुरखास प्रमोद तिवारी जिन्दाबाद के साथ कांग्रेसी रंगत में रंगा दिखा। प्रमोद के स्वागत को देख कार्यकर्ताओं व प्रशंसकों के हौंसले और बढ़े हुए देखे गये।

न्यू एंजिल्स स्कूल में सीबीएसई ईस्ट जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप का रंगारंग शुभारंभ
प्रतापगढ़। न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कटरा रोड में सीबीएसई ईस्ट जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 का भव्य शुभारंभ शनिवार को सीओ सिटी आशुतोष मिश्रा ने किया। उद्घाटन समारोह में रंगारंग प्रस्तुतियों और मार्च पास्ट ने माहौल को देशभक्ति से भर दिया।
चैंपियनशिप के लिए कल से ही उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड सहित 3 राज्यों की लगभग 400 बालिका खिलाड़ी विद्यालय पहुंचना शुरू हो गई थीं। खिलाड़ियों के आगमन के साथ ही विद्यालय परिसर में उत्साह और प्रतिस्पर्धा का माहौल देखने को मिल रहा है।
सीबीएसई ने इस चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए ऑब्जर्वर के रूप में श्री पुनेश सिंह, एन आई एस ,डीएवी पब्लिक स्कूल, देहरादून, उत्तराखंड तथा टेक्निकल डेलीगेट के रूप में श्री सोमेश दुबे, कर्नलस ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल, आगरा, यूपी को नियुक्त किया है।
इस अवसर पर विद्यालय की चेयरपर्सन डॉ. शाहिदा ने कहा कि "हमारे विद्यालय के लिए यह गर्व की बात है कि सीबीएसई ने हमें ईस्ट जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप की मेजबानी का अवसर दिया। खिलाड़ियों के लिए सभी खेल सुविधाएं, आवास और भोजन की उत्तम व्यवस्था की गई है। हमें उम्मीद है कि प्रतापगढ़ की धरती पर बालिकाएं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगी और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी।"
विद्यालय के प्रिंसिपल विपिन कुमार सोनी ने सभी आगंतुक खिलाड़ियों, कोच और अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि खेल से अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने बेटियों से खेल भावना से खेलने की अपील की।
उद्घाटन के बाद हुए पहले मुकाबले में अंडर-17 वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल, वाराणसी की हिमांशी पटेल का मुकाबला सी.एम.के.पी, कटिहार, बिहार की ध्रुवी सिंह से हुआ। रोमांचक मुकाबले में ध्रुवी सिंह विजेता घोषित हुईं।
कार्यक्रम में स्कूल के प्रबंधन, शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। चैंपियनशिप अगले 3 दिनों तक चलेगी।

संविधान की मजबूती में ही अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है सुरक्षित- मोना
संग्रामगढ़, प्रतापगढ़। संग्रामगढ़ स्थित इन्द्राणी इण्टर मीडिएट कालेज में स्वाधीनता दिवस समारोह में पहुंची कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने समारोहपूर्वक ध्वजारोहण किया। विद्यालय की छात्रा साक्षी पाण्डेय, प्राची, पायल, निधि, कोमल आदि ने देशगीत तथा मां सरस्वती की वंदना, कजरी गीत एवं नृत्य आदि के मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किये। मुख्य अतिथि विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी को सुरक्षित बनाए रखने के लिए हमें संविधान को ताकतवर बनाए रखना होगा।

उन्होने कहा कि देश का संविधान सभी को समता का अवसर उपलब्ध कराता है। विधायक मोना ने विद्यालय में कम्प्यूटर लैब का उदघाटन किया। वही उन्होने प्रयोगशाला के लिए एक लाख रूपये का चेक भी सौंपा। विशिष्ट अतिथि विधायक मोना के पुत्र राघव मिश्र रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद प्रमोद तिवारी के प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी व संचालन डॉ0 नन्हें लाल यादव ने किया। विधायक मोना ने इसके अलावा सरयू इन्द्रा पीजी कालेज, पं. सरयू प्रसाद तिवारी कालेज ऑफ लॉ, निर्मला शर्मा जूनियर हाईस्कूल के साथ स्थानीय अन्य विभिन्न संस्थानों में भी स्वाधीनता दिवस पर समारोहपूर्वक ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम का संयोजन प्रधानाचार्य हरिकेश प्रताप मिश्र, विमला मिश्रा, डॉ0 प्रवीन सागर शुक्ल ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर आशीष उपाध्याय, शिवम श्रीवास्तव, भुवनेश्वर शुक्ला, गणेश शंकर त्रिपाठी, विजय गुप्ता, ओमप्रकाश धुरिया, जगदीश नारायण मिश्र आदि रहे।

दो माह बाद अपनी कर्मभूमि रामपुर खास आएंगे जन नेता प्रमोद तिवारी, होगा स्वागत
लालगंज, प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी दो महीने के लम्बे अंतराल के बाद आज सोमवार को अपनी कर्मभूमि रामपुरखास विधानसभा क्षेत्र आएंगे। इसको लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बना हुआ है। संसद सत्र के साथ साथ बीच में अस्वस्थ होने के चलते सांसद प्रमोद तिवारी पिछले लगभग डेढ़ माह से क्षेत्र नहीं आ सके। इसकी कमी रामपुर के हर किसी को अखरती रही। क्योंकि तमाम व्यस्तता के बावजूद प्रमोद तिवारी अपने क्षेत्र की जनता से बराबर संपर्क और संवाद में रहने के लिए जाने जाते हैं।

रविवार को लालगंज में हुई कार्यकर्ताओं की बैठक में आज सोमवार को सांसद प्रमोद तिवारी के दौरे को लेकर ननौती सीमा से लेकर जगह जगह उनके स्वागत की रूपरेखा पर चर्चा हुई। ननौती सीमा पर कार्यकर्ता व प्रशंसक वाहनों के जत्थों के साथ वहां पहुंचकर सांसद प्रमोद तिवारी का स्वागत करेंगे। मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने बताया कि वह दिन में बारह बजे ननौती पहुंचेगे। इसके बाद सांसद प्रमोद तिवारी मंगापुर में विधायक आराधना मिश्रा मोना द्वारा स्वीकृत कराए गए स्टेडियम की भूमि का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। दिन में पौने एक बजे रेहुआ लालगंज तथा इसके बाद सांगीपुर में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते डेढ़ बजे वह बाबा घुइसरनाथ धाम में सावन के तीसरे सोमवार को आयोजित धार्मिक पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। दिन में दो बजे लालगंज कैम्प कार्यालय पर जनसमस्याओं की सुनवाई तथा संगठन सृजन अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

जिला कारागार में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
प्रतापगढ़। जिला कारागार प्रतापगढ़ में 80वां स्वतंत्रता दिवस अत्यन्त हर्षाेल्लास और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ ध्वजारोहण के साथ हुआ, जिसके उपरान्त राष्ट्रगान एवं देशभक्ति के नारों से पूरा परिसर गुंजायमान हो गया। जेल अधीक्षक द्वारा समस्त कर्मिकों को सम्बोधित करते हुये सरकारी योजनाओं को विस्तृत रूप बताया गया। इस अवसर पर कारागार के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों, पी०ए०सी. तथा पुलिस बल के जवानों ने सक्रिय योगदान दिया।

जेल अधीक्षक ऋषभ द्विवेदी द्वारा महिला बैरक में निरुद्ध महिला बंदियों एवं उनके बच्चों को फल एवं कारागार चिकित्सालय में भर्ती समस्त बन्दियों को मिष्ठान वितरित किया गया। सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम में बंदियों द्वारा देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम और देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के दौरान बन्दियों एवं कारागार कार्मिकों में देश भक्ति, राष्ट्रीय एकता तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेल अधीक्षक ने कहा कि इस तरह के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य बंदियों में सकारात्मक ऊर्जा, आत्मसंयम और नैतिक मूल्यों का विकास करना है। कारागार प्रशासन बंदियों के सुधार और पुनर्वास की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।

प्रतापगढ़ में स्वतंत्रता दिवस पर धूम, आजादी के जश्न में डूबा प्रतापगढ़
प्रतापगढ़। आज़ादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) को जनपद प्रतापगढ़ में पूरे जोश, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। 80वें स्वतंत्रता दिवस पर जनपद में सुबह से ही राष्ट्रीय ध्वज फहराने और शहीदों को नमन करने का सिलसिला जारी रहा। सरकारी, अर्ध-सरकारी, गैर-सरकारी संस्थानों के साथ-साथ स्कूल, कॉलेज और सामाजिक संगठनों ने भी इस ऐतिहासिक दिन पर ध्वजारोहण किया तथा देश के अमर शहीदों की शहादत को याद करते हुये उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। जगह-जगह देशभक्ति गीतों की गूंज सुनाई दी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने देश की आन-बान-शान का संदेश दिया।

जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने कैम्प कार्यालय व कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया और उसके उपरान्त राष्ट्रगान का भावपूर्ण गायन किया गया। इस अवसर कलेक्टेªट में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आदित्य प्रजापति, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय कुमार तिवारी सहित अधिवक्तागण, कलेक्ट्रेट के अधिकारी/कर्मचारी, वरिष्ठ नागरिकगण उपस्थित रहे।

हत्या के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार
प्रतापगढ़। गुरुवार को सायं करीब 19:00–19:15 बजे थाना लीलापुर क्षेत्रान्तर्गत गजाधर इण्टर कॉलेज, लक्ष्मणपुर के पास पूर्व रंजिश को लेकर कुछ व्यक्तियों द्वारा वादी के लडके के साथ सरिया, लाठी-डण्डे से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया, जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। वादी की तहरीर के अनुसार उक्त घटना में नामजद एवं अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पूर्व नियोजित षड्यंत्र के तहत घटना कारित की गई । इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर में मु0अ0सं0 279/2026 धारा 191(2)/191(3)/190/103(1)/61 (2)(a)/351(3)/125 बी0एन0एस0 बनाम 06 नामजद व 06 व्यक्ति अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया था ।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना प्रभारी लीलापुर अमला सिंह मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित वारण्टी अभियुक्त के दौरान, मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 279/2026 धारा 191(2)/191(3)/190/103(1)/351(3)/125 बी0एन0एस0, थाना लीलापुर, जनपद प्रतापगढ़ से संबंधित 02 अभियुक्तों, 01. सौरभ पुत्र संजय तिवारी उर्फ बडे तिवारी नि0 ग्राम डाडी थाना लीलापुर जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 20 वर्ष, 2. संजय कुमार उर्फ मिंटू उपाध्याय पुत्र लालजी उपाध्याय नि० ग्राम लक्षी का पुरवा डाडी थाना लीलापुर जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 34 वर्ष को थाना क्षेत्रान्तर्गत गहरी मोड तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि दिनांक 13.08.2026 को गजाधर इण्टर कालेज लक्ष्मणपुर के पास वादी के लड़के सौरभ विश्वकर्मा को पुरानी रंजीश को लेकर मैं और सौरभ तिवारी पुत्र संजय तिवारी उर्फ बडे तिवारी नि0 ग्राम डाडी थाना लीलापुर जनपद प्रतापगढ़ एवं अन्य साथियो ने मिल कर मार पीट दिये थे तथा बाद में जानकारी हुई की सौरभ विश्वकर्मा की मृत्यु हो गयी, तथा पुलिस हम लोगो को खोज रही थी और हम लोग बस पकड कर कही दूर भागने वाले थे कि आप लोगो ने पकड़ लिया ।दिनांक 14.08.2026 को उक्त अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त दरोगा तिवारी उर्फ विपिन तिवारी पुत्र स्व0 अवधेश तिवारी उम्र करीब 41 वर्ष निवासी ग्राम डांडी, थाना लीलापुर, जनपद प्रतापगढ़ को आलाकत्ल 01 अदद डण्डा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन्स में कैबिनेट मंत्री नन्दगोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ ने किया ध्वजारोहण
प्रतापगढ़। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को पुलिस लाइन्स, प्रतापगढ़ के परेड ग्राउंड में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में  कैबिनेट मंत्री नन्दगोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि द्वारा विधिवत ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। राष्ट्रगान के साथ पूरा वातावरण देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत रहा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रतापगढ़ अभिषेक पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर सहित अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी  बृजनन्दन राय, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी रानीगंज  प्रशान्त राज, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी सदर श्रीमती अनुष्का शर्मा, सदर विधायक राजेन्द्र मौर्या सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी एवं सम्मानित अतिथिगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्र की एकता, अखण्डता, संप्रभुता एवं संविधान के प्रति निष्ठा बनाए रखने तथा अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने की शपथ ली गई।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान साकेत गर्ल्स इण्टर कॉलेज, बीएसएस एकेडमी, तुलसी का पुरवा उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं पीएम श्री राजकीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत *सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गईं। छात्र-छात्राओं की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया तथा कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया।
समारोह के दौरान स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों एवं देश की रक्षा में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों के त्याग, बलिदान एवं संघर्ष को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। उपस्थित जनसमूह ने राष्ट्र की एकता एवं अखण्डता को और अधिक मजबूत बनाने तथा देशहित में अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह ने राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति, सामाजिक एकता एवं जनसेवा की भावना को सुदृढ़ करते हुए सभी को राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।

मिलावटखोरी पर खाद्य विभाग की सख्ती, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
प्रतापगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य-पेय पदार्थ उपलब्ध कराने तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट पर प्रभावी रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जनपद में दो दिवसीय विशेष अभियान शुरू किया है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देश के अनुपालन में विभागीय टीम ने शुक्रवार को जनपद के विभिन्न बाजारों में छापामार कार्रवाई करते हुए मिठाई एवं अन्य खाद्य पदार्थों के 07 नमूने संग्रहित किए।

सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2 अभय कुमार सिंह के निर्देशन तथा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित खाद्य सचल दल ने विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। टीम ने विशेष रूप से बूंदी लड्डू, बेसन लड्डू, पेड़ा, खोया से निर्मित मिठाई सहित अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए नमूने लिए।

खाद्य सचल दल की टीम द्वारा नगर पालिका क्षेत्र के भगवाचुंगी स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों से बेसन लड्डू तथा शिकायत के निस्तारण के क्रम में खोया से निर्मित मिठाई का नमूना लिया गया। कटरा मेदनीगंज चौराहा स्थित प्रतिष्ठान से बूंदी के लड्डू का नमूना संग्रहित किया गया। वहीं पट्टी के गौरा माफी बाजार से शिकायत निस्तारण के क्रम में खोया तथा ढकवा बाजार से पेड़ा का नमूना लिया गया। रानीगंज के देल्हूपुर बाजार स्थित प्रतिष्ठान से बेसन लड्डू तथा कुण्डा क्षेत्र के मण्डल भासो (बाघराय) स्थित प्रतिष्ठान से भी बेसन लड्डू का नमूना संग्रहित किया गया। खाद्य विभाग द्वारा संग्रहित सभी 07 नमूनों को जांच एवं विश्लेषण के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी रोशन सिंह, संतोष कुमार दूबे, यादव संजय कुमार नन्हकू, शहाब उद्दीन सिद्दीकी एवं डॉ. शमशुन नेहा मौजूद रहे।

साइबर ठग गिरोह का साइबर क्राइम पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
प्रतापगढ़।  पीड़ित निवासी 39 पल्टन बाजार, थाना कोतवाली नगर, जनपद प्रतापगढ़ द्वारा साइबर क्राइम पुलिस थाना प्रतापगढ़ पर लिखित तहरीर दी गई कि अज्ञात जालसाजों द्वारा पार्सल डिलीवरी के नाम पर उन्हें झांसे में लेकर एक विशेष कोड डायल करवाया गया, जिसके फलस्वरूप उनके मोबाइल नंबरों पर कॉल फॉरवर्डिंग सक्रिय हो गई। इसके बाद साइबर अपराधियों द्वारा उनके दोनों मोबाइल नंबरों के व्हाट्सऐप अकाउंट पर अवैध रूप से नियंत्रण प्राप्त कर उनके रिश्तेदारों एवं परिचितों से धोखाधड़ी की गई।
अभियोग के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार के पर्वेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष मिश्रा नेतृत्व में साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण करते हुए अपराध में प्रयुक्त बैंक खातों, मोबाइल नंबरों, UPI ID एवं अन्य डिजिटल साक्ष्यों को ट्रेस किया गया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर प्रकाश में आए अभियुक्तगण 01. अमित कुमार पुत्र स्व0 केदार राम, उम्र करीब 20 वर्ष, 2. लालटुश कुमार पुत्र चन्द्रिका यादव उर्फ चाँद 3. सोनू कुमार पुत्र रामचन्द्र उर्फ मुन्नाराम निवासीगण ग्राम नसरतपुर, थाना बरबीघा, जनपद शेखपुरा, बिहार को दिनांक 14.08.2026 को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ एवं तकनीकी जांच से प्रकाश में आया कि उक्त गिरोह द्वारा इंटरनेट एवं गूगल सर्च के माध्यम से संभावित पीड़ितों के नाम, पते एवं मोबाइल नंबरों से संबंधित जानकारी एकत्र की जाती थी। इसके बाद गिरोह के सदस्य फर्जी/अन्य सिमकार्ड से पीड़ितों को कॉल कर स्वयं को कूरियर अथवा पार्सल सर्विस का प्रतिनिधि बताते थे तथा पार्सल डिलीवरी अथवा पता सत्यापन के नाम पर पीड़ित को कॉल फॉरवर्डिंग एक्टिवेट करने के लिए कहते थे।
कोड डायल करते ही पीड़ित के मोबाइल नंबर की इनकमिंग कॉल अपराधियों के मोबाइल नंबर पर फॉरवर्ड हो जाती थी। इसके बाद अपराधी कॉल आधारित सत्यापन (Call-Based Verification) का दुरुपयोग कर पीड़ित के व्हाट्सऐप अकाउंट पर अनधिकृत रूप से नियंत्रण प्राप्त कर लेते थे । व्हाट्सऐप अकाउंट पर नियंत्रण प्राप्त करने के बाद अपराधी पीड़ित के रिश्तेदारों एवं परिचितों को बीमारी, दुर्घटना अथवा अस्पताल में भर्ती होने जैसी परिस्थितियों का हवाला देकर भावनात्मक रूप से भ्रमित करते थे तथा फर्जी बैंक खातों एवं QR कोड के माध्यम से धनराशि प्राप्त करते थे। ठगी की धनराशि प्राप्त होने के बाद पुलिस द्वारा बैंक खातों को ब्लॉक किए जाने से पूर्व ही एटीएम एवं अन्य माध्यमों से धनराशि निकाल ली जाती थी।
समन्वय पोर्टल पर की गई जांच में प्रकाश में आया कि गिरफ्तार अभियुक्तों से संबंधित साइबर धोखाधड़ी की कुल 80 शिकायतें विभिन्न राज्यों में पंजीकृत हैं।
समन्वय पोर्टल पर की गई जांच में प्रकाश में आया कि गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा विभिन्न राज्यों में दर्ज कुल 80 साइबर धोखाधड़ी की शिकायतों में लगभग ₹37,79,247/- (सैंतीस लाख उन्यासी हजार दो सौ सैंतालीस रुपये) की धनराशि की साइबर ठगी की गई।