Sanjay srivastava - Tarun Mitra

गोरक्षनाथ सनातन संघ ने संगठन विस्तार का खींचा खाका, राजनीतिक रणनीति पर हुआ मंथन
गोरखपुर। गोरक्षनाथ सनातन संघ (GSS) की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को मोहद्दीपुर स्थित उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष हरिनाथ राज सिंह के निजी आवास पर आयोजित की गई। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष  विनोद कुमार त्रिपाठी की मौजूदगी में विभिन्न स्तरों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी कार्यक्रमों, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका और भविष्य की राजनीतिक रणनीति को लेकर विस्तार से मंथन किया गया।

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष  विनोद कुमार त्रिपाठी जी ने संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए जमीनी स्तर पर लगातार सक्रिय रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय और अनुशासन के साथ संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

संगठन विस्तार को लेकर बनी कार्ययोजना

बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन की गतिविधियों को बढ़ाने, नए लोगों को संगठन से जोड़ने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने को लेकर सुझाव दिए। संगठन को बूथ और स्थानीय स्तर तक मजबूत करने तथा जनसामान्य के बीच संगठन की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर भी विचार-विमर्श हुआ।

आगामी राजनीतिक रणनीति पर भी चर्चा

बैठक में संगठन की आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर भी पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। बदलते राजनीतिक एवं सामाजिक परिदृश्य में संगठन की भूमिका और भविष्य की दिशा को लेकर चर्चा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने पदाधिकारियों से क्षेत्रवार गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी लेते हुए संगठनात्मक स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया।

एकजुटता और अनुशासन पर दिया जोर

राष्ट्रीय अध्यक्ष  विनोद कुमार त्रिपाठी  ने कहा कि संगठन की ताकत उसकी एकजुटता और अनुशासित कार्यप्रणाली में है। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर संगठन के हित में सामूहिक रूप से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन के विस्तार के लिए प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा के साथ निभानी होगी।

बैठक में उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी सुधाकर त्रिपाठी , उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष हरिनाथ राज सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद शाही, जिला अध्यक्ष उमेश भट्ट, जिला उपाध्यक्ष दयाशंकर मिश्रा, सुरेश कुमार मद्धेशिया, विकास सेन, दिग्विजय यादव सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पदाधिकारियों ने भी संगठन को प्रदेश और देश के विभिन्न क्षेत्रों में मजबूत बनाने को लेकर अपने सुझाव रखे। बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए तथा कार्यकर्ताओं से संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई।

बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की एकजुटता, अनुशासन और विस्तार का संकल्प लिया। उपस्थित पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक प्रयासों से गोरक्षनाथ सनातन संघ को उत्तर प्रदेश सहित देशभर में एक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावशाली सामाजिक-सांस्कृतिक संगठन के रूप में स्थापित किया जाएगा।

गोरखनाथ मंदिर के मुख्य व्यवस्थापक द्वारिका तिवारी को जन्मदिन की बधाई
गोरखपुर।* गोरखनाथ मंदिर के मुख्य व्यवस्थापक एवं प्रदेश के  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निजी सचिव श्रद्धेय द्वारिका तिवारी जी को आज उनके जन्मदिन पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बांसगांव संदेश डेली समाचार पत्र के प्रदेश प्रभारी तपन बोस और तरुण मित्र के रिपोर्टर संतोष यादव ने भी उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनकी सरलता, सहजता और प्रशासनिक दक्षता हम सभी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर सभी ने ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

गोरक्षनाथ सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद नें दी द्वारिका को दी जन्मदिवस की बधाई
गोरखपुर। गोरक्षनाथ सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष  विनोद कुमार त्रिपाठी एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी  सुधाकर त्रिपाठी ने गुरु श्री गोरक्षनाथ मंदिर के सचिव एवं संगठन के लिए अभिभावक समान  द्वारिका तिवारी जी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर उन्हें हार्दिक, आत्मीय एवं अनन्य शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि  द्वारिका तिवारी जी का जीवन गुरु भक्ति, सेवा, समर्पण, संस्कार और त्याग की एक प्रेरणादायी मिसाल है। विगत 54 वर्षों से गुरु श्री गोरक्षनाथ जी महाराज, ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज, ब्रह्मलीन परम पूज्य बड़े महाराज जी से लेकर वर्तमान गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज तक गोरक्षपीठ एवं गुरु श्री गोरक्षनाथ मंदिर की निरंतर सेवा करना अपने आप में एक अद्वितीय और गौरवपूर्ण साधना है।

उन्होंने कहा कि द्वारिका तिवारी जी केवल मंदिर के सचिव ही नहीं, बल्कि असंख्य कार्यकर्ताओं, श्रद्धालुओं एवं समाजसेवियों के लिए एक अभिभावक, मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत हैं। उनका स्नेह, सरलता, अनुभव और आत्मीय व्यवहार सभी को सदैव ऊर्जा प्रदान करता है।

विनोद कुमार त्रिपाठी जी एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी  सुधाकर त्रिपाठी जी ने भावुक शब्दों में कहा कि—
“आदरणीय चाचा  द्वारिका तिवारी जी का स्नेह और आशीर्वाद हम सभी के लिए किसी अमूल्य धरोहर से कम नहीं है। गुरु गोरक्षनाथ जी की सेवा में समर्पित उनका 54 वर्षों का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। हम कामना करते हैं कि नाथ योगी की कृपा से वे सदैव स्वस्थ, प्रसन्न एवं दीर्घायु रहें और उनका स्नेहिल आशीर्वाद हम सभी पर निरंतर बना रहे।”

गोरक्षनाथ सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष  विनोद कुमार त्रिपाठी  एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी  सुधाकर त्रिपाठी ने बाबा गोरक्षनाथ जी के श्रीचरणों में प्रार्थना करते हुए कहा कि नाथ जी महाराज की अनन्य कृपा सदैव द्वारिका तिवारी  एवं उनके समस्त परिवार पर बनी रहे तथा उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-शांति एवं निरंतर सेवा का सामर्थ्य प्राप्त हो।

75 वर्ष की गौरवपूर्ण जीवन यात्रा एवं 54 वर्षों की गुरु सेवा के लिए आदरणीय चाचा द्वारिका तिवारी जी को पुनः जन्मदिवस की हार्दिक एवं अनंत शुभकामनाएं।

“गुरु सेवा ही जीवन की सबसे बड़ी साधना है।”

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव
गोरखपुर। भक्ति, प्रेम व धर्म के शाश्वत आलोक, गोपाल, जगतपाल, पूर्ण परब्रह्म, भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्योत्सव का पवित्र पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, शिवावतार महायोगी गोरखनाथ की साधनास्थली गोरखनाथ मंदिर में पारंपरिक श्रद्धा, भव्यता एवं हर्षोल्लास से मनाया गया। गोरक्षपीठ के इस पारंपरिक कार्यक्रम का नेतृत्व करने के लिए गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार रात लखनऊ से गोरखपुर पहुंचे।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार सुबह से मध्य रात्रि तक, मथुरा से लेकर लखनऊ और गोरखपुर तक, समस्त योगियों के परमेश्वर माने जाने वाले योगेश्वर श्रीकृष्ण की साधना में रमे रहे। सुबह उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा स्थित जन्मभूमि मंदिर में कान्हा की विधि विधान से आराधना कर प्रदेशवासियों के सुखमय जीवन की प्रार्थना की। शाम को वह लखनऊ पुलिस लाइन में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में सम्मिलित हुए और फिर रात में गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर उन्होंने पारंपरिक श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोह में प्रभु के प्राकट्य अनुष्ठान को पूर्ण कराया।

गोरखनाथ मंदिर पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन किया। इसके बाद उन्होंने अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर मत्था टेक पुष्पार्चन किया, उनका आशीर्वाद लिया। गोरखनाथ मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन उपलक्ष्य में महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सभागार में भजन संध्या का आयोजन किया गया था। मुख्यमंत्री यहां पहुंचे और सुमधुर भजनों का आनंद उठाते हुए राधा-कृष्ण बने बच्चों को दुलारकर उन्हें उपहार देते रहे।

गोरक्षपीठाधीश्वर ने मध्य रात्रि गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर विधि विधान से विशिष्ट पूजा अर्चना की। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य के बाद 'नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैयालाल की' और ‘श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेव’ की मंगल धुन, सोहर गीत और घंट-घड़ियाल की ध्वनि के बीच गोरक्षपीठाधीश्वर उन्हें गोद में लेकर गर्भगृह से बाहर आए। सीएम योगी ने, प्रभु श्रीहरि के बाल स्वरूप ‘लड्डू गोपाल’ को फूलों से सजे पालने में बैठाकर श्रद्धाभाव से उन्हें झुलाया और आरती उतारी। प्रभु श्रीकृष्ण का प्राकट्य अनुष्ठान पूर्ण होने के उपरांत मंदिर की तरफ से श्रद्धालुओं को फलाहार और प्रसाद वितरित किया गया।

गोरखनाथ मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव परंपरागत रूप से धूमधाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में भजन संध्या कार्यक्रम सुपरिचित लोक गायक डॉ. राकेश श्रीवास्तव के संयोजन में शाम से ही जारी था। दूसरी तरफ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का मुख्य धार्मिक अनुष्ठान मंदिर के गर्भगृह में रात करीब साढ़े ग्यारह बजे से प्रारंभ हुआ और ठीक मध्य रात्रि भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोपरांत मंगल गीत व प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक फतेह बहादुर सिंह, कई साधु-संत और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। मध्य रात्रि तक मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा।

*राधा-कृष्ण बने बच्चों को मिला सीएम योगी का स्नेह व उपहार*
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में भजन कीर्तन के मध्य श्रीकृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता में राधा व कृष्ण बने बच्चों को खूब स्नेह दिया। उनसे खूब हंसी ठिठोली भी की। उन्हें खिलौने व चॉकलेट उपहार में दिए। इस दौरान कई मासूमों को अपनी गोद में लेकर वह काफी देर तक खिलाते रहे, प्यार-दुलार करते रहे। कुछ बच्चों ने सीएम योगी को दोहे और श्लोक सुनाए तो कुछ ने उनके साथ सेल्फी ली। मुख्यमंत्री सभी बच्चों का अनुरोध पूरा करते रहे।

*बालरूप सज्जा नयनाभिराम*
भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर गोरखनाथ मंदिर के ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में आयोजित श्रीकृष्ण बालरूप सज्जा प्रतियोगिता में सजधज कर आए बच्चों ने लोगों का मन मोह लिया। दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में हुई बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता में कोई श्रीकृष्ण के रूप में था तो कोई राधा। इन बच्चों के वेश और रूप से सभागार एकबारगी गोकुल का भान करा रहा था। दो वर्गों में हुई इस प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चे कार्यक्रम का आकर्षण बढ़ा रहे थे। बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता के कान्हा वर्ग में प्रथम पुरस्कार शर्विल पांडेय को, द्वितीय पुरस्कार सौम्या प्रजापति और तृतीय पुरस्कार हिमांशी श्रीवास्तव को दिया गया। गोपाल वर्ग में प्रथम पुरस्कार सार्थक, द्वितीय राजवीर और तृतीय पुरस्कार रूद्र को मिला। श्रीकृष्ण रूप सज्जा में विजेताओं को मुख्यमंत्री ने प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर पुरस्कृत किया। निर्णायक की भूमिका सारिका राय, मनीषा सिंह और हृदया त्रिपाठी ने निभाई जबकि संचालन शिवेंद्र पांडेय ने किया।

*भजनों में गूंजा जय कान्हा-श्याम*
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में, डॉ. राकेश श्रीवास्तव के संयोजन में आयोजित भजन संध्या में कान्हा-श्याम की आराधना की गूंज रही। शुभारंभ पुनीत श्रीवास्तव ने एक सुमधुर भक्ति गीत से किया। इसके पश्चात हृदया त्रिपाठी व अनीता सिंह ने सोहर और लक्ष्मी गुप्ता ने बधाई गीत की कर्णप्रिय प्रस्तुति दी। गायक उमेश मिश्रा और एकता शुक्ला ने कृष्ण भजन सुनाकर सबको भाव विभोर कर दिया। डॉ. राकेश श्रीवास्तव ने पारंपरिक बधाई गीत एवं सोहर के गायन से वातावरण को उल्लासमय बना दिया। वाद्य यंत्रों पर श्यामसुंदर लाल श्रीवास्तव हंसलोना, दीपक, आभास पाठक एवं सुधाकर सिन्हा ने संगत की।

*गर्भगृह में हनुमत संगीत आश्रम ने सजाई भजन संध्या*
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में हनुमत संगीत आश्रम एवं सेवा संस्थान की तरफ से रात आठ बजे से बारह बजे तक भजनों की प्रस्तुति की गई। जन्मोत्सव से पूर्व, गर्भगृह में भजनों का श्रवण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी किया। कार्यक्रम की शुरुआत गायक और संगीतकार अभिषेक पांडेय बिट्टू के भजनों से हुई। तत्पश्चात सिद्धि सिंह, निशांत शुक्ला, श्रेयांश तेजस्वी, ओम सिंह, हृदयांश श्रीवास्तव, अपूर्व नमन, आकांक्षा त्रिपाठी, प्रीति अग्रहरि और अलका जायसवाल ने अपने भजनों की प्रस्तुति से लोगों को खूब झुमाया। कार्यक्रम का संयोजन धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव एवं संगीत निर्देशन अभिषेक पांडेय बिट्टू का था। वाद्य यंत्र पर अजीत राज, शैलेश दुबे व रुद्राक्ष शुक्ला ने संगत की।

सीएम योगी और केंद्रीय रेल मंत्री ने नेपाल में अचानक आई बाढ़ के पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की
गोरखपुर,  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय रेल मंत्री  अश्विनी वैष्णव, डुमरियागंज से सांसद  जगदंबिका पाल, बहराइच से सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ मिलकर नेपालगंज रोड-नानपारा-बहराइच रेल सेक्शन के गेज कन्वर्ज़न और इलेक्ट्रिफिकेशन का उद्घाटन किया। लगभग ₹730 करोड़ की लागत से 56.15 किलोमीटर लंबे इस सेक्शन को ब्रॉड गेज में बदला गया और इसका इलेक्ट्रिफिकेशन किया गया। चार मौजूदा ट्रेन सेवाओं को भी नेपालगंज रोड तक बढ़ाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नेपाल में हाल ही में आई बाढ़ के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई, जिसमें कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखा।

पड़ोसी देश नेपाल के हालात पर चिंता जताते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच गहरे सांस्कृतिक संबंध हैं। उन्होंने नेपाल में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि भारत सरकार मदद के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। श्री वैष्णव ने बताया कि प्रभावित इलाकों से बचाकर भारत लाए जा रहे यात्रियों के लिए रेलवे भी इंतज़ाम कर रहा है। उन्होंने कहा कि रेलवे ने उन्हें उनकी मंज़िल तक पहुँचाने के लिए स्पेशल कोच और दूसरी ज़रूरी सुविधाओं का इंतज़ाम किया है। श्री वैष्णव ने आगे कहा कि रेलवे बोर्ड, रेलवे ज़ोन, ज़िला और राज्य प्रशासन तथा विदेश मंत्रालय के साथ मिलकर काम कर रहा है ताकि नेपाल के हालात से प्रभावित यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही और वापसी सुनिश्चित की जा सके।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेपाल में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा पर भी शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस त्रासदी ने न केवल मित्र देश नेपाल को, बल्कि भारत सहित कई देशों के लोगों को भी प्रभावित किया है और उन्होंने उन परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की जिन्होंने इस आपदा में अपने सदस्यों को खो दिया है।
नेपालगंज रोड-नानपारा-बहराइच सेक्शन अब ब्रॉड गेज रेलवे नेटवर्क का हिस्सा बन गया है
नेपालगंज रोड-नानपारा-बहराइच मीटर-गेज रेल सेक्शन मूल रूप से 1886 में बनाया गया था। गेज परिवर्तन और विद्युतीकरण का काम पूरा होने के साथ, यह सेक्शन अब ब्रॉड गेज रेलवे नेटवर्क का एक अहम हिस्सा बन गया है, जिससे बहराइच, रिसिया, मटेरा, नानपारा, बाबागंज और नेपालगंज रोड स्टेशनों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी मिल रही है।
रेलवे सेक्शन के उद्घाटन के मौके पर बोलते हुए, श्री वैष्णव ने कहा कि नेपालगंज रोड-नानपारा-बहराइच सेक्शन का कन्वर्ज़न अब देश के बड़े रेलवे नेटवर्क से जुड़ गया है। श्री वैष्णव ने कहा कि पूरे देश में ब्रॉड-गेज कन्वर्ज़न का काम पूरा होने के करीब है।
लंबी दूरी की ट्रेन सेवाओं का नेपालगंज रोड तक विस्तार
यात्रियों की कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने के लिए, रेल मंत्रालय ने 14213/14214 वाराणसी-बहराइच एक्सप्रेस, 15132/15131 वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस और 75109/75110 व 75111/75112 गोंडा-बहराइच ट्रेन सेवाओं की दो जोड़ियों को नेपालगंज रोड तक बढ़ाने की मंज़ूरी दी है।
इन सेवाओं से नेपालगंज रोड और आस-पास के इलाकों के यात्रियों को गोंडा, गोरखपुर, वाराणसी और अन्य प्रमुख शहरों के लिए सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। यह विस्तार इस क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करता है और प्रमुख शहरी व आर्थिक केंद्रों तक पहुंच को काफी बेहतर बनाएगा। बेहतर कनेक्टिविटी से पड़ोसी देश नेपाल के लोगों को भी फ़ायदा होगा, खासकर उन्हें जो रोज़गार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, व्यापार और अन्य कामों के लिए सीमावर्ती इलाकों में आते-जाते हैं।
श्री आदित्यनाथ ने कहा कि रेल सेक्शन का उद्घाटन और चार नई ट्रेन सेवाओं की शुरुआत इस क्षेत्र के लोगों के दशकों पुराने सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने कहा कि नई रेल कनेक्टिविटी बहराइच, रुपईडीहा और नेपालगंज के बीच संबंधों को मज़बूत करेगी और सीमा के दोनों ओर के लोगों को ज़्यादा सुविधा प्रदान करेगी।
आकांक्षी ज़िले बहराइच के सीमावर्ती इलाके में गेज कन्वर्ज़न प्रोजेक्ट के पूरा होने से इस क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को बड़ी गति मिलने की उम्मीद है। बेहतर रेल कनेक्टिविटी से लोगों और सामान की आवाजाही आसान होगी और क्षेत्र में व्यापार, रोज़गार, पर्यटन और सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
सीधे ब्रॉड गेज कनेक्शन से स्थानीय उत्पादों के लिए बड़े बाज़ारों तक बेहतर पहुँच मिलेगी और सीमावर्ती इलाकों तथा उत्तर प्रदेश और उसके बाहर के प्रमुख शहरों के बीच आर्थिक संबंध मज़बूत होंगे।
बेहतर रेल इंफ्रास्ट्रक्चर से क्षेत्र के लोगों के लिए नए अवसर पैदा होने और बहराइच तथा आस-पास के इलाकों के समग्र विकास में योगदान मिलने की उम्मीद है।
रेल सेक्शन के इलेक्ट्रिफिकेशन से इलेक्ट्रिक इंजन वाली ट्रेनें चल सकेंगी, जिससे डीज़ल पर निर्भरता कम होगी और कार्बन उत्सर्जन घटाने में मदद मिलेगी। यह पहल ऊर्जा-कुशल और पर्यावरण की दृष्टि से टिकाऊ रेल संचालन की दिशा में भारतीय रेलवे के प्रयासों के अनुरूप है।
रेल मंत्री  अश्विनी वैष्णव ने कहा कि उत्तर प्रदेश, खासकर पूर्वांचल क्षेत्र में रेल नेटवर्क को मज़बूत करने के लिए व्यापक योजना पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि जहाँ पहले से दोहरी लाइनें हैं, वहाँ तीसरी और चौथी लाइनें जोड़कर सात प्रमुख रेल नेटवर्क को मज़बूत किया जा रहा है। उन्होंने पूर्वांचल को सेवा देने वाले दिल्ली-गाज़ियाबाद-मुरादाबाद-सीतापुर-बुढ़वल-गोंडा-गोरखपुर नेटवर्क का ज़िक्र किया और कहा कि दिल्ली से गोंडा सेक्शन को पहले ही मंज़ूरी मिल चुकी है।
उन्होंने कहा कि हाई-स्पीड रेल कनेक्टिविटी के विकास से राज्य की रेल कनेक्टिविटी में बड़ा बदलाव आएगा। प्रस्तावित हाई-स्पीड रेल कनेक्टिविटी का ज़िक्र करते हुए श्री वैष्णव ने कहा कि यात्रा के समय में काफी कमी आएगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली-आगरा की यात्रा में 58 मिनट, दिल्ली-कानपुर में 1 घंटा 45 मिनट, दिल्ली-लखनऊ में 2 घंटे 12 मिनट और दिल्ली-प्रयागराज में लगभग तीन घंटे लगेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली-वाराणसी की यात्रा में लगभग साढ़े तीन घंटे लगेंगे।

सेंट्रल रेलवे ने घाट सेक्शन में वेटिवर घास बायोइंजीनियरिंग को अपनाया
गोरखपुर। सेंट्रल रेलवे, वेटिवर घास-आधारित बायोइंजीनियरिंग के माध्यम से घाट सेक्शन में मिट्टी के कटाव को रोकने और ट्रेनों के सुरक्षित व निर्बाध संचालन को सुनिश्चित करने के लिए एक अभिनव, पर्यावरण-अनुकूल और टिकाऊ समाधान अपना रहा है।

घाट सेक्शन, विशेष रूप से भोर घाट (कर्जत-लोनावला) और थाल घाट (कसारा-इगतपुरी), मानसून के दौरान मिट्टी के कटाव, सतह पर पानी के बहाव (सरफेस रनऑफ), बोल्डर गिरने और उथले भूस्खलन (शैलो लैंडस्लाइड) के प्रति संवेदनशील हैं, जो ट्रेनों के सुरक्षित संचालन के लिए एक गंभीर चुनौती पेश करते हैं। इससे निपटने के लिए, सेंट्रल रेलवे प्राकृतिक ढलान स्थिरीकरण उपाय के रूप में वेटिवर घास (क्राइसोपोगोन ज़िज़ानियोइड्स) के बड़े पैमाने पर उपयोग पर विचार कर रहा है।

वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त वेटिवर सिस्टम (VS) के तहत एक उच्च-प्रदर्शन वाले बायोइंजीनियरिंग पौधे के रूप में जाना जाने वाला वेटिवर, मिट्टी को स्थिर करने, सतह पर पानी के बहाव को कम करने, कटी हुई तलछट को रोकने और ढलानों को बहाल करने में अत्यधिक प्रभावी है।

यह पौधा एक घनी, मुख्य रूप से ऊर्ध्वाधर जड़ प्रणाली विकसित करता है जो 12 से 24 महीनों के भीतर 3 से 4 मीटर तक बढ़ जाती है। यह मजबूत रेशेदार जड़ नेटवर्क एक प्राकृतिक सुदृढीकरण (मजबूती देने वाले तत्व) के रूप में कार्य करता है, जो मिट्टी को बांधता है और मिट्टी की कतरनी प्रतिरोध क्षमता (शियर रेजिस्टेंस) को लगभग 30-40% तक बढ़ाता है, जिससे ढलान के धंसने और उथले ढलान के विफल होने का जोखिम काफी कम हो जाता है।

सेंट्रल रेलवे पर, दक्षिण-पूर्व घाट सेक्शन में तटबंध (एम्बैंकमेंट) की सुरक्षा के लिए पहले ही पायलट प्लांटेशन का काम किया जा चुका है, जो इस प्रकार है:
•    खंडाला – मंकी हिल सेक्शन पर UP लाइन की तरफ Km. 122/0-122/15 पर - वृक्षारोपण का क्षेत्र: 1050 वर्ग मीटर
•    ठाकुरवाड़ी केबिन – पलासधारी सेक्शन पर MID लाइन की तरफ Km. 106/600-700 के बीच - वृक्षारोपण का क्षेत्र: 4250 वर्ग मीटर

घाटों में रेलवे के उपयोग के लिए, कटिंग ढलानों और तटबंधों पर कंटूर लाइनों (समान ऊंचाई वाली रेखाओं) में वेटिवर की बाड़ (हेज) लगाई जा रही है। इसकी गहरी जड़ प्रणाली मिट्टी को अपनी जगह पर बनाए रखती है, जबकि जमीन के ऊपर घनी पत्तियां एक छिद्रपूर्ण अवरोध के रूप में कार्य करती हैं जो सतह पर पानी के बहाव को धीमा करती हैं, नाली (गल्ली) बनने से रोकती हैं, पानी के रिसने (इनफिल्ट्रेशन) को बढ़ाती हैं और गाद (सिल्ट) को रोकती हैं। समय के साथ, फंसी हुई मिट्टी और गाद प्राकृतिक सीढ़ियाँ (टेरेस) बनाने में मदद करती है, जिससे ढलान और भी मज़बूत हो जाते हैं।
प्रकृति पर आधारित यह समाधान सेंट्रल रेलवे की इन कामों में मदद करेगा:
- घाट वाले इलाकों में मिट्टी के कटाव और ढलान के अस्थिर होने को रोकना
- पटरियों पर बड़े पत्थर और मलबा गिरने की घटनाओं को कम करना
- मॉनसून के दौरान सुरक्षित और समय पर ट्रेन चलाना
- पारंपरिक सुरक्षा कार्यों की देखरेख का खर्च कम करना

सेंट्रल रेलवे अपने यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, खासकर मुश्किल और पर्यावरण की दृष्टि से संवेदनशील घाट वाले इलाकों में। पारंपरिक इंजीनियरिंग तरीकों के साथ वेटिवर बायो-इंजीनियरिंग जैसे टिकाऊ और प्रकृति पर आधारित समाधानों को अपनाकर, सेंट्रल रेलवे न केवल अपने ढलानों और तटबंधों की मज़बूती बढ़ा रहा है, बल्कि हर मौसम में सुरक्षित ट्रेन संचालन, यात्रियों की बेहतर सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण भी सुनिश्चित कर रहा है।

राष्ट्रीय खेल दिवस पर सहजनवा मिनी स्टेडियम में खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दमखम
सहजनवा(सुरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट )। ग्रामीण मिनी स्टेडियम, सहजनवा में 26 से 31 अगस्त 2026 तक आयोजित किए जा रहे खेल सप्ताह के तहत शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कबड्डी, फुटबॉल, एथलेटिक्स और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सहजनवा के समाजसेवी एवं व्यवसायी प्रदीप गुप्ता ने हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए नियमित रूप से खेलों में भाग लेने और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
स्टेडियम प्रभारी सर्वेश कुमार तिवारी ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। नियमित खेलकूद से व्यक्ति का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है और अनुशासन, आत्मविश्वास तथा नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है।
प्रतियोगिताओं के परिणाम में कबड्डी बालक वर्ग में स्टेडियम सहजनवा विजेता तथा टिकरिया उपविजेता रहा। फुटबॉल बालक वर्ग में स्टेडियम सहजनवा ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि गहासांड की टीम उपविजेता रही।
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 800 मीटर सब-जूनियर बालक वर्ग में सिद्धार्थ प्रथम, ऋतिक द्वितीय और सर्वजीत तृतीय रहे। 1500 मीटर बालक वर्ग में आलोक राजभर ने प्रथम, मेराज खान ने द्वितीय और विकास कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर बालिका वर्ग में सिमरन प्रथम, शालिनी द्वितीय और आकृति तृतीय रहीं। वहीं 800 मीटर बालक वर्ग में आलोक प्रथम, आलोक द्वितीय और विक्रम तृतीय रहे।
इस अवसर पर समाजसेवी ईश्वर चंद , रिटायर्ड फौजी आनंद यादव ने खिलाड़ियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में खेल प्रशिक्षक विनय यादव, कुश सिंह, पीआरडी जवान अजय कुमार, राम दरश, बेचन प्रसाद, राजकुमार सहित स्टेडियम के खिलाड़ी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

सीएम योगी नें किया बशारतपुर में कल्याण मंडपम का लोकार्पण
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि किसी ने कानून की धज्जियां उड़ाने की तनिक भी कोशिश की तो उसकी धज्जियां उड़ाने में देर नहीं लगेगी। प्रदेश में सुरक्षा पर जो भी संकट पैदा करेगा, उसके लिए जेल और जहन्नुम के रास्ते खुले हुए हैं। प्रदेश माफियामुक्त हो चुका है और कोई फिर सिर उठाएगा तो वह मिट्टी में मिला दिया जाएगा।

सीएम योगी, शनिवार को वार्ड नंबर 80, राप्ती नगर के अंतर्गत बशारतपुर में नवनिर्मित कल्याण मंडपम सहित गोरखपुर विकास प्राधिकरण और नगर निगम की 130.73 करोड़ रुपये की लागत वाली 170 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब प्रदेश में उपद्रव, अराजकता या गुंडागर्दी नहीं है बल्कि सर्वत्र सुरक्षा का माहौल है।

मुख्यमंत्री ने वर्ष 2017 से सुरक्षा के माहौल में हो रहे प्रदेश के विकास का विस्तार से उल्लेख करते हुए कहा जिन्हें विकास, रोजगार और उत्सवपूर्ण माहौल पसंद नहीं है, वे अब समाज को जाति, क्षेत्र व भाषा के नाम पर बांटने का काम करेंगे। जनता को ऐसे लोगों से सतर्क और सावधान रहना होगा। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए, समाज को बांटने वाले लोगों को डकैतों का गिरोह करार दिया। सीएम ने कहा, ‘डकैतों के इस गिरोह को जब भी मौका मिला तो उन्होंने प्रदेश और देश को लूटने का काम किया। उत्सव से पहले उपद्रव करना, दंगे करना, कर्फ्यू लगवाना ही इनकी पहचान थी।’ उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार किसी भी गरीब, दलित, वंचित का उत्पीड़न या शोषण नहीं होने देगी। किसी ने शोषण या उत्पीड़न किया तो उससे सख्ती से निपटने का काम करेगी।

*माफिया के साथ मच्छरजनित बीमारी का भी किया समाधान*
मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते करीब दस वर्ष में उन्होंने माफिया का सफाया करने के साथ ही मच्छरजनित बीमारी इंसेफेलाइटिस का भी समाधान कर दिया गया। सीएम योगी ने याद दिलाया कि 2017 के पूर्व इंसेफेलाइटिस की त्रासदी के कारण गोरखपुर सहित पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश में दहशत का माहौल रहता था। इंसेफेलाइटिस की बीमारी 1977 से चली आ रही थी। पर इस दौरान दूसरे दलों की सरकारों ने समाधान पर ध्यान नहीं दिया। इंसेफेलाइटिस को लेकर उन सरकारों के कान पर जूं तक नहीं रेंगती थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने सांसद के रूप में इंसेफेलाइटिस के समाधान के लिए सदन से सड़क तक लड़ाई लड़ी और जब मुख्यमंत्री बने तो समाधान करके दिखा भी दिया। उन्होंने कहा कि अब मासूम बच्चे इंसेफेलाइटिस की चपेट में आकर दम नहीं तोड़ते।

*अच्छी सरकार में होते हैं अच्छे कार्य*
सीएम योगी ने जब अच्छी सरकार होती है तभी अच्छे कार्य आगे बढ़ते हैं। अच्छी सरकार ही युवाओं, बेटियों और महिलाओं के बारे में अच्छा सोचती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने साढ़े नौ लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। अगले एक साल में एक लाख और युवाओं को सरकारी नौकरी का  नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा। युवाओं के रोजगार के लिए हर जिले में सरदार वल्लभ भाई पटेल एम्प्लॉयमेंट एंड स्किलिंग जोन बनाया जा रहा है। यहां स्किल से जॉब की गारंटी दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने बेटियों और महिलाओं के लिए सरकार की नई पहल का जिक्र करते हुए बताया कि अगले दो माह में स्नातक अंतिम वर्ष की 50 हजार छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि 2017 के पहले यूपी में न तो बेटियों की अच्छी पढ़ाई की व्यवस्था थी और न ही गरीब बेटियों की शादी की। जब उन्होंने सामूहिक विवाह योजना शुरू की तो समाजवादी पार्टी ने विरोध किया। सीएम ने बताया कि अब तक पांच लाख बेटियों की शादी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हो चुकी है। सरकार इसमें हर बेटी की शादी के लिए एक लाख रुपये का अनुदान दे रही है। मुख्यमंत्री ने 60 वर्ष से ऊपर की महिलाओं को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा योजना की भी चर्चा की। कहा कि अब कोई भी माता निश्चिंत होकर जब चाहे अयोध्या, काशी, प्रयाग, विंध्याचल, देवीपाटन दर्शन करने जा सकती है। इसके साथ ही उन्होंने रक्षाबंधन के अवसर पर 60 लाख से अधिक महिलाओं के निशुल्क बस यात्रा करने की जानकारी देते हुए कहा कि यह सब तब संभव होता है ज  खजाने में पैसा और अच्छी सरकार होती है।

*सीएम ने गोरखपुर के विकास की खूब की चर्चा*
लोकार्पण और शिलान्यास समारोह में मुख्यमंत्री ने 2017 के बाद हुए गोरखपुर के विकास की खूब चर्चा की। उन्होंने कहा कि पहले यहां न बिजली आती थी और न ही अच्छी सड़कें थी। मरीजों के लिए इलाज और नौजवानों के लिए नौकरी का अभाव था। जबकि अब भरपूर बिजली आ रही है। सिक्सलेन फ्लाईओवर सहित  फोरलेन सड़कों का जाल बिछ चुका है। स्मार्ट सड़कों के साथ ऑटो मोड में ट्रैफिक, स्वच्छता आदि की निगरानी हो रही है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशलिटी सेवा मिल रही है, गोरखपुर में एम्स भी खुल चुका है। खाद कारखाना फिर से चल रहा है। चार विश्वविद्यालय संचालित हो रहे हैं। बाढ़ की समस्या का समाधान हुआ है। 2017 के पहले बदहाल रामगढ़ताल अब फिल्मों की शूटिंग का केंद्र बन रहा है। गोरखपुर पर्यटन के एक नए हब के रूप में पहचान बना रहा है। सीएम योगी ने गोड़धोइया नाला परियोजना का भी उल्लेख किया। कहा कि इस नाला परियोजना से अब शहर के उत्तर में जलजमाव से मुक्ति मिल गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब नौजवान को नौकरी भी मिल रही है तथा बेटी और व्यापारी की सुरक्षा पर भी संकट नहीं है।

*कल्याण मंडपम सकारात्मक परिवर्तन और जनसुविधा का प्रतीक*
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बशरतपुर कल्याण मंडपम को सकारात्मक परिवर्तन और जन सुविधा का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह कल्याण मंडपम जहां बना है वह जमीन काफी गहरी थी। अच्छी सोच से हुए कार्य के कारण अब यह शानदार उत्सव और सार्वजनिक आयोजन का माध्यम बनेगी। उन्होंने कहा कि इस कल्याण मंडपम के लिए उन्होंने ढाई करोड़ रुपये विधायक निधि से दिए हैं, बाकी पैसा जीडीए ने लगाया है। उन्होंने कहा कि कल्याण मंडपम, कम खर्च में होटल का शानदार विकल्प है। उन्होंने कहा कि तीन कल्याण मंडपम अभी निर्माणाधीन हैं और कुछ नए भी स्वीकृत होने वाले हैं।

*सुरक्षा के साथ सुविधा भी देती है डबल इंजन सरकार : रविकिशन*
कल्याण मंडपम और अन्य विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास समारोह में सांसद रविकिशन शुक्ल ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार सुरक्षा, विकास व रोजगार के साथ सुविधा भी देती है। पीएम मोदी और सीएम योगी की सोच बिना भेदभाव, समाज के हर पात्र व्यक्ति को शासन की योजना से लाभान्वित करने की है। रविकिशन ने कहा कि यूपी में तीसरी बार सीएम योगी के नेतृत्व में सरकार बननी तय है।

*सीएम योगी की दूरदर्शिता का परिणाम है कल्याण मंडपम : डॉ. मंगलेश*
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि नागरिकों को एक बेहतरीन सौगात के रूप में कल्याण मंडपम, सीएम योगी की दूरदर्शिता का परिणाम है। उनके मार्गदर्शन में महानगर में कल्याण मंडपम की श्रृंखला खड़ी हो रही है। महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गोरखपुर विकास की नई ऊंचाईयों पर पहुंच रहा है।
इस अवसर पर प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मत्स्य विभाग के मंत्री संजय निषाद, जिला पंचायत की प्रशासक साधना सिंह, एमएलसी एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, श्रीराम चौहान, विधायक फतेह बहादुर सिंह, विपिन सिंह, महेंद्रपाल सिंह, प्रदीप शुक्ल, सरवन निषाद, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, नगर निगम की उपसभापति पूनम सिंह, जीडीए बोर्ड के सदस्य राधेश्याम श्रीवास्तव, पवन त्रिपाठी, दुर्गेश बजाज, भाजपा के महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत मे जीडीए बोर्ड के अध्यक्ष एवं मंडलायुक्त इंद्र विक्रम सिंह ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका अभिनंदन किया।

*सीएम ने फीता काटकर किया कल्याण मंडपम का लोकार्पण*
मंचीय कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर कल्याण मंडपम का औपचारिक उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने मंडपम का भ्रमण और निरीक्षण कर यहां के इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाओं की जानकारी ली। जीडीए के उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने उन्हें मंडपम की विशेषताओं की विस्तार से जानकारी दी। निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने कल्याण मंडपम के परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया।

*आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है कल्याण मंडपम*
बशारतपुर कल्याण मंडपम का निर्माण 2593 वर्गमीटर भूमि पर 3.10 करोड़ रुपये की लागत से कराया गया है। आधुनिक सुविधाओं और आकर्षक वास्तुकला से सुसज्जित कल्याण मंडपम दो तल में निर्मित है। यहां 300 से 500 लोगों की क्षमता के आयोजन हो सकेंगे। भूतल पर हाल, किचन, स्टोर, ऑफिस, चेंज रूम और महिलाओं एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग टॉयलेट बनाए गए हैं। प्रथम तल पर एक हाल, अटैच्ड टॉयलेट और ड्रेसिंग रूम सहित छह कमरों का निर्माण कराया गया है। परिसर में मुख्य भवन के सामने एक आकर्षक फव्वारा भी बनवाया गया है। कल्याण मंडपम आने वाले वाहनों के लिए परिसर के अंदर ही इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाकर अलग से पर्याप्त पार्किंग का प्रावधान किया गया है। परिसर में लॉन भी विकसित किया गया है और फूल पौधे लगाकर सजाया गया है। कल्याण मंडपम बनाने का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को विवाह, तिलक, मुंडन और अन्य सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए किफायती दरों पर आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

*सीएम के हाथों इन विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण*
-बशारतपुर कल्याण मंडपम (जीडीए), लागत 3 करोड़ 10 लाख रुपये।
-जीडीए की तरफ से विभिन्न क्षेत्रों में पार्क निर्माण, सड़क व नाली निर्माण और लाइटिंग के 14 कार्य, लागत 7 करोड़ 74 लाख 33 हजार रुपये।
-नगर निगम की तरफ से विभिन्न वार्डों में पाइपलाइन विस्तार, नलकूप स्थापना और इंडिया मार्क-टू हैंडपंपों की रीबोरिंग के 29 कार्य, लागत 39 करोड़ 90 लाख रुपये।
-नगर निगम की तरफ से बाढ़ और जलभराव से राहत के लिए बाढ़ पंपिंग स्टेशनों की क्षमता वृद्धि एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य, लागत 30 करोड़ 9 लाख रुपये।

*इन विकास कार्यों का हुआ शिलान्यास*
-जीडीए की तरफ से विभिन्न क्षेत्रों में कराए जाने वाले पार्क सुंदरीकरण, सीसीटीवी कैमरा स्थापना सहित कुल 15 कार्य, लागत 2 करोड़ 74 लाख 68 हजार रुपये।
-नगर निगम की तरफ से 11.92 करोड़ रुपये से 41 सड़कों और नालियों का निर्माण, लागत 11 करोड़ 92 लाख रुपये।
-नगर निगम की तरफ से 47 पार्कों का सुंदरीकरण, लागत 7 करोड़ 60 लाख रुपये।
-नगर निगम की तरफ से नेताजी सुभाष चंद्र बोस नगर में कर्मचारियों के लिए आवासीय भवन, लागत 5 करोड़ 7 लाख रुपये।
-नगर निगम की तरफ से पथ प्रकाश के 7 कार्य, लागत 5 करोड़ 57 लाख रुपये।
-नगर निगम की तरफ से पेयजल व जलभराव की समस्या को दूर करने के 13 कार्य, लागत 16 करोड़ 99 लाख रुपये।

रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने जनप्रतिनिधियों को बांधी राखी
गोरखपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ब्रह्माकुमारीज शाहपुर सेवा केंद्र की ओर से उत्तर प्रदेश सरकार के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद एवं उनके सुपुत्र, चौरी-चौरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक  श्रवण निषाद को राखी बांधकर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की मंगलकामना की गई।

शाहपुर सेवा केंद्र की ब्रह्माकुमारी पारुल दीदी, बेला दीदी, सोनी बहन एवं अमृता बहन ने मंत्री  के आवास पर पहुंचकर परिवार के सदस्यों को तिलक लगाकर राखी बांधी, प्रसाद खिलाकर मुख मीठा कराया तथा ईश्वरीय संदेश एवं ब्लेसिंग-वरदान के कार्ड भेंट किए।  श्रवण निषाद  को भी राखी एवं ईश्वरीय सौगात भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।

इसी क्रम में पूर्व राज्य मंत्री   जितेंद्र जायसवाल (पप्पू जायसवाल )तथा गोरखपुर सांसद  रविकिशन  ,सहजनवा विधायक  प्रदीप शुक्ला  , पदमश्री डॉ रामचेत चौधरी  को भी ब्रह्माकुमारी पारुल दीदी एवं बेला दीदी द्वारा राखी बांधकर उनके स्वस्थ, सुखी एवं मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दी गईं।

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता : मुख्यमंत्री
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में विभिन्न जिलों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिना भेदभाव, हर व्यक्ति की समस्या का समाधान कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की शिकायतों का निस्तारण संवेदनशीलता और शीघ्रता से किया जाए। उन्होंने हर पात्र व्यक्ति को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने, जरूरतमंदों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने और जमीन कब्जाने वाले भू माफिया व दबंगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब 200 लोगों से मिले। कुर्सियों पर बैठे लोगों तक वह खुद गए। उनकी समस्याओं व शिकायतों को ध्यान से सुना। सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ लोगों को भरोसा दिलाया कि हर पीड़ित की समस्या का पारदर्शी समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा।

जनता दर्शन में हर बार की तरफ शनिवार को भी कुछ लोग गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए थे। इन लोगों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का इस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराए। इस्टीमेट मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी। सीएम ने राजस्व और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में मुख्यमंत्री ने शीघ्रता से निस्तारण के निर्देश दिए। जनता दर्शन में कुछ लोग पारिवारिक विवादों के मामले भी लेकर आए थे। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पारिवारिक विवादों में सबंधित पक्षों के बीच संवाद कराने की पहल की जाए।

*मुख्यमंत्री ने की गोसेवा, गोवंश को खिलाया गुड़*
गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान शनिवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या परंपरागत रही। गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने तथा अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा समक्ष शीश झुकाने के बाद वह मंदिर परिसर के भ्रमण पर निकले। मंदिर की गोशाला में पहुंचकर गोसेवा की। मुख्यमंत्री ने गायों और गोवंश को स्नेहिल भाव से गुड़-पूड़ी खिलाया।

युवाओं को भरपूर अवसर देने का तैयार हुआ ईको सिस्टम: सीएम योगी
गोरखपुर। गोरक्षपीठाधीश्वर, मुख्यमंत्री एवं महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर के कुलाधिपति योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर युवा को उसकी योग्यता, रुचि और क्षमता के अनुरूप सीखने, अवसर पाने, उद्यम करने और आगे बढ़ने का भरपूर अवसर उपलब्ध कराने के लिए डबल इंजन सरकार ने प्रदेश में एक मजबूत ईको सिस्टम तैयार किया है। सरकार की तरफ से यूपी में पिछले नौ वर्षों में शिक्षा और कौशल से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, स्टार्टअप, एमएसएमई और इंडस्ट्री तक एक ऐसा व्यापक ईको सिस्टम विकसित किया गया है जो युवाओं की क्षमता को अवसर, अवसर को रोजगार और रोजगार को आर्थिक समृद्धि में बदलने में सहायक हो सकता है।

सीएम योगी शुक्रवार को महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) के पांचवें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आज युवाओं के सामने आगे बढ़ने के अवसर केवल सरकारी नौकरी तक सीमित नहीं हैं। उनके लिए एजुकेशन (शिक्षा), स्किल डेवलपमेंट (कौशल विकास), इंटरप्रेन्योरशिप (उद्यमिता), स्टार्टअप, एमएसएमई, इंडस्ट्री, डिजिटल इकोनॉमी और रिसर्च एंड इनोवेशन (अनुसंधान एवं नवाचार) जैसे अनेक अवसर हैं। सरकार का प्रयास है कि युवा को सीखने, प्रयोग करने, उद्यम शुरू करने और आगे बढ़ने का एक बेहतरीन वातावरण प्राप्त हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के पास पोटेंशियल की कोई कमी नहीं है। हमारे पास विशाल युवा शक्ति, कृषि शक्ति, उद्यमिता, प्राकृतिक संसाधन और समृद्ध ज्ञान परंपरा है। आवश्यकता इन सभी को एक दिशा, एक ईको सिस्टम और नए अवसर से जोड़ने की है। पिछले नौ वर्षों में प्रदेश ने इसी दिशा में बदलाव की एक मजबूत नींव तैयार की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर ने कनेक्टिविटी बढ़ाई है। बेहतर कनेक्टिविटी ने निवेश के बेहतरीन अवसर उपलब्ध करवाए हैं। निवेश ने इंडस्ट्री और रोजगार के अवसर बढ़ाए हैं। डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर ने अवसरों को प्रदेश के अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंचाने की क्षमता भी दी है। एमएसएमई और ओडीओपी के माध्यम से स्थानीय उत्पादों, स्थानीय कारीगरों और हस्तशिल्पियों को बेहतरीन प्लेटफार्म प्राप्त हुआ है। इसी तरह स्टार्टअप ईको सिस्टम ने युवाओं को नौकरी खोजने से आगे बढ़कर नए समाधान और नए उद्यम खड़े करने के अवसर दिए हैं।

*युवाओं को निवेश, उद्योग और अवसर का हिस्सा बनाना लक्ष्य*
सीएम योगी ने कहा कि एजुकेशन, स्किल एंड हेल्थकेयर में बढ़ता इंफ्रास्ट्रक्चर इस परिवर्तन को एक मजबूत ह्यूमन कैपिटल फॉर्मेशन से जोड़ रहा है। हमारा लक्ष्य है कि यूपी ऐसा प्रदेश बने जहां बड़े-बड़े निवेश आएं। हर युवा उन निवेशों, उद्योगों और अवसरों का हिस्सा भी बने।

*केवल डिग्री तक सीमित न रहे शिक्षा की यात्रा*
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी शिक्षा की यात्रा केवल डिग्री तक सीमित नहीं होनी चाहिए। शिक्षा का उद्देश्य ऐसे सक्षम युवा तैयार करना है जो अपने ज्ञान और कौशल से अवसर पैदा कर सकें। अवसर को रोजगार में और रोजगार को प्रगति में बदल सकें। विद्यार्थी केवल परीक्षा पास करने के लिए नहीं, रियल वर्ल्ड की समस्याओं को समझने और उसके समाधान निकालने के लिए एक माध्यम बनें। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि शिक्षा ऐसी हो जो क्लासरूम के ज्ञान को समाज की जरूरतों और इंडस्ट्री की आवश्यकता से जोड़ सके। विद्यार्थी खुद में जॉब क्रिएटर के साथ-साथ इनोवेटर, इंटरप्रेन्योर बनने की क्षमता भी पैदा कर सकें। आज की शिक्षा व्यवस्था एजुकेशन से स्किल, स्किल से कैपेबिलिटी, कैपेबिलिटी से अपॉर्चुनिटी, अपॉर्चुनिटी से इनोवेशन, इनोवेशन से इंटरप्रेन्योरशिप, इंटरप्रेन्योरशिप से एंप्लॉयमेंट, एंप्लॉयमेंट से इकोनॉमिक ग्रोथ की यात्रा होनी चाहिए। और, हमें इसे आगे बढ़ाना होगा।

*ज्ञान की विरासत को जोड़ रहे आधुनिक विज्ञान और टेक्नोलॉजी से*
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पास भारत की हजारों वर्षों की ऋषि परंपरा की ज्ञान की एक धरोहर है। ज्ञान की उस विरासत को आधुनिक विज्ञान और टेक्नोलॉजी के साथ जोड़कर नई दिशा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि भारत ने स्वास्थ्य को जीवन के रूप में देखा है। योग, आयुर्वेद, नेचुरोपैथी, मेडिसिनल प्लांट, ट्रेडिशनल एग्रीकल्चर नॉलेज के रूप में हमारे पास हजारों वर्षों की एक विरासत मौजूद है। सीएम योगी ने कहा कि रिसर्च और टेक्नोलॉजी के साथ हजारों वर्षों का भारतीय ज्ञान भविष्य के इनोवेशन, न्यू अपॉर्चुनिटी और न्यू इकोनॉमी की एक मजबूत आधारशिला बन सकता है।

*पुस्तकों और परंपराओं तक सीमित नहीं रखना है ट्रेडिशनल नॉलेज को*
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अपने ट्रेडिशनल नॉलेज को केवल पुस्तकों और परंपराओं तक सीमित नहीं रखना है। हमें उसे रिसर्च और लैबोरेट्री से जोड़ना है और नई पीढ़ी के साथ शेयर भी करना है। सीएम ने कहा कि हमें आयुर्वेद को आधुनिक डायग्नोस्टिक, क्लीनिकल रिसर्च और नई मेडिकल टेक्नोलॉजी के साथ जोड़ना है। मेडिसिनल प्लांट को आधुनिक एग्रीकल्चर, बायोटेक्नोलॉजी और फार्मास्यूटिकल रिसर्च से जोड़कर एक नई वैल्यू चेन तैयार करना है। योग और वैलनेस को प्रिवेंटिव हेल्थकेयर और आधुनिक जीवन शैली की चुनौतियों के समाधान के साथ जोड़ना है। भारत की चिकित्सा ज्ञान को साइंटिफिक वैलिडेशन और क्वालिटी स्टैंडर्ड के साथ जोड़ते हुए उसे ग्लोबल बेंचमार्क के अनुरूप दुनिया तक पहुंचाना है।

*ज्ञान विधाओं के संगम से निकलेगा भविष्य की समस्याओं का समाधान*
सीएम योगी ने कहा कि महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के परिसर में ट्रेडिशनल मेडिसिन, मॉडर्न मेडिसिन, नर्सिंग, फार्मेसी, एग्रीकल्चर आदि ज्ञान की विधाओं का प्रसार हो रहा है। सामान्य रूप से इन्हें हम अलग-अलग स्ट्रीम के रूप में देखते हैं। हम यह मानते हैं कि यह मॉडर्न मेडिसिन यानी एलोपैथ के हैं, यह फार्मेसी का है, यह नर्सिंग का है, यह एग्रीकल्चर का है लेकिन वास्तव में इनके बीच में एक आंतरिक कनेक्शन है जो आपस में एक दूसरे को जोड़ता है। उन्होंने कहा कि इन सभी को अलग-अलग डिसिप्लिन के रूप में नहीं अपितु एक इंटीग्रेटेड नॉलेज एंड इनोवेशन ईको सिस्टम के रूप में देखना चाहिए। यह सब इंटीग्रेटेड नॉलेज के ईको सिस्टम के साथ यह सब जुड़े हुए हैं, क्योंकि भविष्य की बड़ी समस्याओं का समाधान किसी एक विषय की सीमा में नहीं, अलग-अलग ज्ञान विधाओं के संगम से निकलेगा। जब यह सभी डिसिप्लिन साथ आएंगे तो बेहतर प्रोफेशनल्स के साथ-साथ न्यू रिसर्च, न्यू इनोवेशन, न्यू स्टार्टअप और न्यू एंप्लॉयमेंट के अवसर भी पैदा होंगे।

*समस्या का सरल समाधान देना टेक्नोलॉजी का असल उद्देश्य*
मुख्यमंत्री ने कहा कि टेक्नोलॉजी का असली उद्देश्य केवल मशीनों को आधुनिक बनाना नहीं बल्कि मानव जीवन की समस्या का बेहतर और एक सरल समाधान देना भी है। उन्होंने उदाहरण के साथ समझाते हुए कहा कि एआई आधारित डायग्नोसिस बीमारियों की पहचान को तेज और अधिक सटीक बनाने में सहायक है। टेलीमेडिसिन विशेषज्ञ सेवाओं को दूर-दराज के गांवों तक पहुंचाने का एक बेहतर माध्यम बन सकता है। डिजिटल हेल्थ मरीज की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी को बेहतर तरीके से मैनेज करने में सहायता कर सकता है। मेडिकल डिवाइसेज बेहतर डायग्नोसिस और ट्रीटमेंट के लिए उन्नत तकनीक उपलब्ध कराने में सहायक है। इसी तरह बायोटेक्नोलॉजी और जीनोमिक्स भविष्य की चिकित्सा और रिसर्च के नए रास्ते खोलते हैं। डाटा ड्रिवन हेल्थ केयर डाटा के आधार पर बेहतर और अधिक प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं देने में सहायक होता है। प्रेसिजन फार्मिंग के माध्यम से कम संसाधनों का अधिकतम और वैज्ञानिक उपयोग करते हुए अधिक उत्पादन के साथ-साथ बेहतर गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सकती है। ड्रोन टेक्नोलॉजी के माध्यम से फसलों की निगरानी, सटीक छिड़काव, फसल का आकलन और अधिक प्रभावी एवं वैज्ञानिक बनाए जा सकते हैं। सॉयल टेक्नोलॉजी के माध्यम से मिट्टी की गुणवत्ता और पोषक तत्वों का आकलन कर उसके अनुरूप साइंटिफिक एवं बैलेंस फार्मिंग को बढ़ावा दिया जा सकता है। स्मार्ट इरिगेशन के माध्यम से कितने पानी की आवश्यकता है, इसके अनुरूप सिंचाई कर जल की बचत, फसल को बेहतर वृद्धि और खेत की प्रोडक्टिविटी को बेहतर बनाया जा सकता है। एग्री प्रोसेसिंग के माध्यम से किसान की उपज में वैल्यू एडिशन कर उसकी मार्केट वैल्यू और आय में वृद्धि की जा सकती है। क्लाइमेट रेजिलिएंट एग्रीकल्चर के माध्यम से बदलती जलवायु परिस्थितियों के अनुरूप खेती की नई तकनीकों को अपनाकर प्रोडक्शन और फार्मर की आय को और बेहतर किया जा सकता है। डिजिटल डॉक्यूमेंटेशन के माध्यम से ट्रेडिशनल मेडिसिन से जुड़े पारंपरिक ज्ञान को साइंटिफिक डॉक्यूमेंटेशन एंड डिजिटल कंजर्वेशन सुनिश्चित उसका किया जा सकता है। रिसर्च डेटाबेस के माध्यम से पारंपरिक ज्ञान को व्यवस्थित और संरक्षित कर आधुनिक अनुसंधान के लिए उसे उपयोगी बनाया जा सकता है। क्वालिटी टेस्टिंग के माध्यम से औषधियों की गुणवत्ता, प्रभावशीलता और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है। सीएम ने कहा कि मॉडर्न मैन्युफैक्चरिंग के माध्यम से पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक उत्पादन प्रणालियों से जोड़कर गुणवत्तापूर्ण और बड़े पैमाने पर उत्पाद तैयार किए जा सकते हैं। एविडेंस बेस्ड वैलिडेशन के माध्यम से पारंपरिक उपचारों की वैज्ञानिक जांच और प्रभावशीलता को और परीक्षण किया जा सकता है।

*यूपी की संभावनाओं का द्वार है गोरखपुर*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गोरखपुर केवल एक शहर नहीं है, बल्कि यह यूपी की संभावनाओं का द्वार है। इसकी पहचान केवल एक धार्मिक और ऐतिहासिक परंपरा के शहर के रूप में सीमित नहीं रह सकती। गोरखपुर को एजुकेशन, हेल्थकेयर, एग्रीकल्चर और इनोवेशन के एक बड़े रीजनल नॉलेज एंड इकोनॉमिक हब के रूप में विकसित किया जा सकता है।

*कैंपस का ज्ञान तभी सार्थक जब वह समाज की शक्ति बने*
सीएम योगी ने कहा कि महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय परिवर्तन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है, जहां शिक्षा के साथ रिसर्च एंड डेवलपमेंट, इनोवेशन, इंडस्ट्री एंड एंप्लॉयमेंट के बीच एक मजबूत संबंध हो सके। विश्वविद्यालय की प्रयोगशालाओं में पैदा होने वाला जो नॉलेज है, वह क्लासरूम और कैंपस की चारदीवारियों से बाहर निकल कर प्रदेश के गांवों, किसानों, हॉस्पिटल्स, इंडस्ट्री और स्टार्टअप तक पहुंचे। कृषि के विद्यार्थियों की रिसर्च किसानों की आय और उत्पादकता को बढ़ाने में सहायक बने। मेडिकल स्टूडेंट्स का रिसर्च गांवों की हेल्थकेयर सेवाओं को बेहतर बनाए। फार्मेसी का रिसर्च नई दवाओं और हेल्थकेयर में इनोवेशन को जन्म दे। टेक्नोलॉजी इन सभी को बड़े बाजार और नई अर्थव्यवस्था के साथ जोड़े। सीएम ने कहा कि कैंपस में पैदा होने वाला ज्ञान जब किसी किसान के खेत, मरीज के जीवन, उद्योग की जरूरत और युवा के उद्यम तक पहुंचेगा, तभी विश्वविद्यालय का ज्ञान वास्तव में समाज की शक्ति और देश की आर्थिक महाशक्ति बनकर उभरेगा।

*जॉब रेडी नहीं, फ्यूचर रेडी बनें विद्यार्थी*
मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि आपको केवल जॉब रेडी नहीं होना है, आपको फ्यूचर रेडी होना है। आज की दुनिया बहुत तेजी से बदल रही है, इसलिए केवल किसी एक नौकरी के लिए तैयार होना पर्याप्त नहीं है। विद्यार्थियों को ऐसी स्किल, ऐसे विजन और ऐसा विल पॉवर विकसित करना है, जो बदलती दुनिया के साथ लगातार आगे बढ़ने के लिए एक बेहतरीन अवसर दे सके। उन्होंने समझाया कि विद्यार्थियों को केवल इम्प्लॉयी बनने की तैयारी नहीं करनी है, बल्कि उन्हें इनोवेटर, एंटरप्रेन्योर और प्रॉब्लम सॉल्वर बनने की क्षमता विकसित करनी है। अपने आप से केवल ये सवाल मत पूछिए कि मैं अपने लिए क्या कर सकता हूं, इससे एक कदम आगे बढ़कर पूछिए कि मैं अपने ज्ञान, अपनी प्रतिभा और अपनी क्षमता से समाज और देश के लिए क्या कर सकता हूं। उन्होंने कहा कि आपकी सफलता तब होगी जब आपके ज्ञान से किसी का जीवन बेहतर हो। आपके इनोवेशन से कोई समस्या हल हो। आपके उद्यम से किसी को रोजगार प्राप्त हो सके और आपकी अर्थव्यवस्था से देश की अर्थव्यवस्था को एक गति प्राप्त हो सके। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से अपील की, ‘आप केवल अपने भविष्य के निर्माता न बनें, आप देश के भविष्य के निर्माता बनिए।’

*विकास के लिए गवर्नमेंट, यूनिवर्सिटी, इंडस्ट्री और यूथ की साझेदारी आवश्यक*
सीएम योगी ने कहा कि आज प्रदेश के विकास के लिए गवर्नमेंट, यूनिवर्सिटी, इंडस्ट्री और यूथ, इन चारों की साझेदारी आवश्यक है। सरकार ईको सिस्टम तैयार करेगी जहां शिक्षा, निवेश, रिसर्च, स्टार्टअप और रोजगार के अवसर पैदा हों। विश्वविद्यालय नॉलेज एंड रिसर्च पैदा करें, ऐसी शिक्षा और रिसर्च जो समाज और इंडस्ट्री की वास्तविक जरूरत से जुड़ी हुई हो। इंडस्ट्री अवसर और बाज़ार दे। विद्यार्थियों को इंटर्नशिप, अप्रेंटिसशिप, एम्प्लॉयमेंट, रिसर्च और उद्यम के अवसर से जोड़े। युवा इनोवेशन और इंटरप्राइज की शक्ति बनें और अपने ज्ञान को नए विचारों, नए समाधानों और नए उद्यमों में बदलें। उन्होंने कहा कि जब ये चारों एक साथ काम करेंगे, तो नॉलेज को इनोवेशन में, इनोवेशन को इंटरप्राइज में, इंटरप्राइज को एम्प्लॉयमेंट में और एम्प्लॉयमेंट को इकोनॉमिक ग्रोथ में पूरा देश देखेगा। यही वो चक्र है जो युवा की प्रतिभा को देश की आर्थिक प्रगति में बदल सकता है। उन्होंने कहा कि हमें ऐसा माहौल तैयार करना है, ऐसी सोसाइटी विकसित करनी है, जहां परंपराएं हमारी जड़ों में हों और टेक्नोलॉजी हमारे फ्यूचर को गति दे सके। जहां एजुकेशन और एम्प्लॉयमेंट के बीच दूरी लगातार कम हो, जहां विश्वविद्यालय की रिसर्च लैबोरेटरी और इंडस्ट्री की जरूरतें एक-दूसरे से जुड़ी हुई हों।

*अपने आप में टापू न बनें विश्वविद्यालय*
मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय अपने आप में एक टापू न बनें। बल्कि समाज की जरूरतों को पूरा करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दें। तब हमारा युवा जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनने का आत्मविश्वास अपने अंदर पैदा कर सकता है। उन्होंने कहा कि हमें ऐसी शिक्षा विकसित करनी है जहां गांव का युवा और किसान भी टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, एंटरप्रेन्योरशिप के माध्यम से नई वैल्यू और नई इनकम को पैदा कर सके। ऐसी व्यवस्था की आवश्यकता है जहां यूनिवर्सिटी केवल डिग्री देने वाली संस्थाएं नहीं, बल्कि नॉलेज, इनोवेशन, एंटरप्रेन्योरशिप और इकोनॉमिक ट्रांसफॉर्मेशन के इंजन बनें। ट्रेडिशनल नॉलेज से मॉडर्न सजन्स  तक, एजुकेशन से इनोवेशन तक, इनोवेशन से इंटरप्राइज तक, इंटरप्राइज से एम्प्लॉयमेंट तक और एम्प्लॉयमेंट से देश की इकोनॉमिक प्रोस्पेरिटी तक एक कंप्लीट ईको सिस्टम बन सके। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के पास पोटेंशियल की कोई कमी नहीं है। इस पोटेंशियल को पॉसिबिलिटी में और पॉसिबिलिटी को प्रोस्पेरिटी में बदलने की एक क्षमता विकसित करनी होगी। और, इस परिवर्तन की सबसे बड़ी हमारी युवा शक्ति है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब उत्तर प्रदेश की परंपरा को विज्ञान की शक्ति मिलेगी, विज्ञान को टेक्नोलॉजी की गति मिलेगी, टेक्नोलॉजी को हमारे युवा की ऊर्जा प्राप्त होगी, युवाओं को अवसर मिलेगा। तब न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि ये पूरा क्षेत्र अपनी संभावनाओं को पूरे देश के लिए एक नई विकास गाथा के रूप में नेतृत्व करता हुआ दिखाई देगा। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता जताई कि महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय ने इस परिवर्तन यात्रा को आगे बढ़ाया है।

*एमपी शिक्षा परिषद की स्थापना से लेकर विश्वविद्यालय संचालन तक की यात्रा को याद किया सीएम ने*
मुख्यमंत्री ने महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की स्थापना से लेकर महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के संचालन तक की यात्रा का भी स्मरण किया। उन्होंने कहा कि देश की पराधीनता के उस कालखंड में जब भारत अपनी आजादी की अंगड़ाई ले रहा था तब भारत की ऋषि परंपरा के महत्वपूर्ण केंद्र गोरक्षपीठ ने देश की भावी पीढ़ी के निर्माण के लिए 1932 में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की स्थापना कर एक बीज का रोपण गोरखपुर में किया था। युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज ने शिक्षा परिषद की नींव रखी। उन्होंने आजाद भारत के पहले विश्वविद्यालय, गोरखपुर विश्वविद्यालय को शुरू करने के लिए शिक्षा परिषद के दो महाविद्यालयों को दान स्वरूप दे दिया। पूर्वी उत्तर प्रदेश की पहली महिला महाविद्यालय की स्थापना भी महंत दिग्विजयनाथ जी ने गोरखपुर में की थी और उत्तर प्रदेश का पहला टेक्निकल इंस्टीट्यूट, महाराणा प्रताप पॉलिटेक्निक भी उन्होंने शुरू किया। आज महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद 50 से अधिक शिक्षण प्रशिक्षण संस्थाओं को प्रकल्प सेवा के प्रकल्पों को संचालित करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में, स्वास्थ्य के क्षेत्र में, सेवा के क्षेत्र में, अलग-अलग क्षेत्र में अपने उन उत्तरदायित्वों का निर्वहन सफलतापूर्वक करने का प्रयास कर रहा है। ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज के बाद गोरक्षपीठ के इस दायित्व का निर्वहन एक लंबे समय तक ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज ने किया। उनके संरक्षण में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद अपने इस विस्तार को आगे बढ़ाने में पूरी शालीनता के साथ आगे बढ़ा। मुख्यमंत्री ने कहा कि महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय का शुभारंभ आज से ठीक 5 वर्ष पहले तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया था। हालांकि इसकी नींव उससे 12 वर्ष पहले यहां पर पड़ चुकी थी।

*शिक्षा का प्रसार और समाज का उत्थान गोरक्षपीठ का संकल्प : कुलपति*
स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री एवं अन्य अभ्यागतों का स्वागत करते हुए एमजीयूजी के कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. भूपेश कुमार गोयल ने कहा कि युगों-युगों से गोरक्षपीठ मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहा है। शिक्षा का प्रसार और समाज का उत्थान गोरक्षपीठ का संकल्प रहा है। इसी संकल्प को सिद्ध करने के लिए 1932 में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की स्थापना हुई। इसके बाद दीप से दीप जलते गए, एक के बाद एक शिक्षण संस्थान खुलते गए। सेवा के संकल्प को विराट रूप देने के क्रम में गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ जी ने महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय की स्थापना की। उन्होंने कहा कि गोरक्षपीठ के राष्ट्रीयतापरक आदर्शों के अनुरूप इस विश्वविद्यालय की परिसर संस्कृति अन्य विश्वविद्यालयों से अलग है। स्थापना के पांच वर्ष में ही यहां पाठयक्रम की संख्या 12 से बढ़कर 53 हो गई है।
इस अवसर पर सांसद रविकिशन शुक्ल, विधायक महेंद्रपाल सिंह, भारत सरकार के पूर्व औषधि महानियंत्रक एवं वर्तमान में यूपी सरकार के सलाहकार डॉ. जीएन सिंह, यूपी सरकार के सलाहकार अवनीश अवस्थी, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. वी.एन. राजशेखरन पिल्लई, हेल्थ यूनिवर्सिटी पश्चिम बंगाल के पूर्व कुलपति डॉ. भवतोष विश्वास, कैलिफोर्निया (अमेरिका) के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय तिवारी, मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय मीरजापुर की कुलपति प्रो. शोभा गौड़, श्री गोरक्षनाथ मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की प्राचार्य डॉ. वर्षा एम., एमजीयूजी के पूर्व कुलपति मेजर जनरल डॉ. अतुल वाजपेयी, कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव सहित कई जनप्रतिनिधि, गणमान्यजन, शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की सहभागिता रही। आभार ज्ञापन नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य डॉ. डी.एस. अजीथा ने किया।

*दो पुस्तकों का हुआ विमोचन*
पांचवें स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वविद्यालय की तरफ से प्रकाशित, अंग्रेजी प्रवक्ता डॉ. अनुकृति राज की पुस्तक ‘नेशन एंड एक्सप्रेशन’ एवं ‘अमृतकाल और राष्ट्रवाद’ का विमोचन किया।

*प्रतिभाओं का हुआ सम्मान*
समारोह में सीएम योगी ने शैक्षणिक उत्कृष्टता, शोध कार्य, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों पुरस्कृत करने के साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों, कार्मिकों को सम्मानित किया।
बेस्ट हाउस का पुरस्कार ऑरेंज हाउस को, सर्वश्रेष्ठ परफ़ॉर्मर का पुरस्कार यलो हाउस की प्रियंका पुनिया को प्राप्त हुआ। सीएम ने श्रेष्ठतम परिचर का सम्मान सूर्यदेव भारती को, श्रेष्ठतम नर्स सरिता कुमारी, श्रेष्ठतम कर्मचारी शाम्भवी दिवेदी, श्रेष्ठतम अधिकारी उप कुलसचिव श्रीकांत, श्रेष्ठतम शिक्षक का सम्मान डॉ सुनील कुमार सिंह को प्रदान किया। उन्होंने सीसीआरएस में चयनित आयुर्वेद के विद्यार्थियों रवि रंजन कुमार, विनीत सिंह, अरुण कुमार, प्रभाकर वर्मा तथा आईसीएमआर के रिसर्च के लिए चयनित एमबीबीएस की अक्षिता मिश्रा, ओम कुमार, सुयश कुमार सहाय को प्रशंसा पत्र भेंट किया। इसी क्रम में मेडिकल रिकॉर्ड में सराहनीय योगदान देने के लिए कर्मचारी गरिमा पांडेय, आद्या प्रजापति, नीतू यादव, श्रद्धा को भी मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया।

*रक्षाबंधन पर्व पर एमजीयूजी के परिसर में सीएम ने किया पौधरोपण*
मंचीय कार्यक्रम के पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एमजीयूजी के परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पौधरोपण के बाद एमजीयूजी के स्थापना दिवस समारोह के मंचीय कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती, भारत माता, भगवान श्रीगोरक्षनाथ, ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ एवं ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के चित्रों पर पुष्पांजलि के साथ हुआ। तत्पश्चात राष्ट्रगान और सरस्वती वंदना का गायन विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति ने मुख्यमंत्री को स्मृतिचिन्ह भेंटकर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत (वंदे मातरम) के गायन के साथ हुआ।

सीएम योगी आज करेंगे बशारतपुर मे कल्याण मंडपम का लोकार्पण
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार (29 अगस्त) को बशारतपुर में गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) द्वारा 3.10 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए कल्याण मंडपम का लोकार्पण करेंगे। कल्याण मंडपम का निर्माण मुख्यमंत्री की विधायक निधि से कराया गया है। इस अवसर पर वह मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी नगर निगम की 140 और जीडीए की कुल 30 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।

कल्याण मंडपम सहित नगर निगम और जीडीए की इन 170 परियोजनाओं की लागत 130.73 करोड़ रुपये है। कल्याण मंडपम परिसर में आयोजित समारोह के दौरान सीएम योगी नगर निगम की, 47.15 करोड़ की 109 विकास कार्यों का शिलान्यास और 69.99 करोड़ के 31 कार्यों का लोकार्पण करेंगे। जबकि कल्याण मंडपम सहित जीडीए की, 10.84 करोड़ रुपये के 15 विकास कार्यों का लोकार्पण और 2.75 करोड़ रुपये के 15 कार्यों का शिलान्यास भी मुख्यमंत्री करेंगे।

महानगर के वार्ड नंबर 80, राप्ती नगर के अंतर्गत बशारतपुर कल्याण मंडपम का निर्माण 2593 वर्गमीटर भूमि पर 3.10 करोड़ रुपये की लागत से कराया गया है। आधुनिक सुविधाओं और आकर्षक वास्तुकला से सुसज्जित कल्याण मंडपम दो तल में निर्मित है। भूतल पर 225 लोगों की क्षमता का हाल, किचन, स्टोर, ऑफिस, चेंज रूम और महिलाओं एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग टॉयलेट बनाए गए हैं। प्रथम तल पर एक हाल, अटैच्ड टॉयलेट और ड्रेसिंग रूम सहित छह कमरों का निर्माण कराया गया है। जीडीए के उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने बताया कि परिसर में मुख्य भवन के सामने एक आकर्षक फव्वारा भी बनवाया गया है। कल्याण मंडपम आने वाले वाहनों के लिए परिसर के अंदर ही इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाकर अलग से पर्याप्त पार्किंग का प्रावधान किया गया है। परिसर में लॉन भी विकसित किया गया है और फूल पौधे लगाकर सजाया गया है। कल्याण मंडपम बनाने का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को विवाह, तिलक, मुंडन और अन्य सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए किफायती दरों पर आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

कल्याण मंडपम के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नगर निगम की जिन विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, उनमें सड़क और नाली निर्माण से लेकर पार्कों का सुंदरीकरण, स्ट्रीट लाइट, जलापूर्ति, सीवर और जलभराव से राहत के काम शामिल हैं। शिलान्यास की परियोजनाओं में 11.92 करोड़ रुपये से 41 सड़कों और नालियों का निर्माण, 7.60 करोड़ रुपये से 47 पार्कों का सुंदरीकरण, नेताजी सुभाष चंद्र बोस नगर में कर्मचारियों के लिए 5.07 करोड़ रुपये से आवासीय भवन का निर्माण, प्रकाश व्यवस्था मजबूत करने के लिए 5.57 करोड़ रुपये से 7 कार्य, पेयजल व जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए 16.99 करोड़ रुपये के 13 कार्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री के हाथों लोकार्पित होने वाले नगर निगम के 31 कार्यों की लागत 69.99 करोड़ रुपये है। इसमें राज्य सेक्टर कार्यक्रम के तहत 39.90 करोड़ रुपये से विभिन्न वार्डों में पाइपलाइन विस्तार, नलकूप स्थापना और इंडिया मार्क-टू हैंडपंपों की रीबोरिंग के 29 कार्य हैं। इसके साथ ही बाढ़ और जलभराव से राहत के लिए बाढ़ पंपिंग स्टेशनों की क्षमता वृद्धि एवं सुदृढ़ीकरण के लिए पूरी की गई 30.09 करोड़ रुपये की परियोजना का भी लोकार्पण होगा।