Tarunmitra - Tarun Mitra

वंदे मातरम् के 150वें वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाषण प्रतियोगिता आयोजित
बेगूसराय। वंदे मातरम् के 150वें वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जी.डी. कॉलेज, बेगूसराय की राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में जिला स्तरीय हिंदी एवं अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और वंदे मातरम् के ऐतिहासिक, राष्ट्रीय एवं सांस्कृतिक महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए।कार्यक्रम का मंच संचालन स्वयंसेवक सुमित कुमार ने किया वहीं धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर दिनेश कुमार ने किया।

राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट एक कि कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सहर अफरोज ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि देशभक्ति, राष्ट्रीय चेतना और मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना का प्रतीक है। युवाओं को इसके इतिहास और महत्व से परिचित कराना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।

यूनिट दो के कार्यक्रम पदाधिकारी दिनेश कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना विकसित करना है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ देश के प्रति अपने दायित्व को समझने का अवसर देते हैं।राजनीति विज्ञान की सहायक प्राध्यापक डॉ. सुप्रिया कुमारी ने कहा कि विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, राष्ट्रीय एकता और संवैधानिक चेतना को मजबूत करने में इस तरह की प्रतियोगिताओं की अहम भूमिका है।

अंग्रेज़ी विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. अनुप्रिया रॉय श्रीवास्तव ने कहा कि अंग्रेजी माध्यम में विद्यार्थियों ने वंदे मातरम् के विचार और राष्ट्रीय भावना को जिस प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया, वह उनकी अभिव्यक्ति क्षमता और आत्मविश्वास को दर्शाता है।

हिंदी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. अरमान आनंद ने कहा कि हिंदी भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने राष्ट्रभक्ति और भारतीय संस्कृति से जुड़े विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों की भाषाई एवं बौद्धिक क्षमता को विकसित करते हैं।

आर.सी.एस कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. कृष्णा पासवान ने कहा कि महाविद्यालयों के बीच इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और राष्ट्रीय भावना को बढ़ावा देते हैं।स्वयंसेवक सुमित कुमार ने कहा कि वंदे मातरम् भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में जन-जन के भीतर राष्ट्रप्रेम की भावना जगाने वाला महत्वपूर्ण गीत रहा है। इसके 150वें वर्ष के अवसर पर युवाओं के बीच इसके इतिहास और महत्व को लेकर संवाद स्थापित करना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का अवसर प्रदान करते हैं।

हिंदी भाषण प्रतियोगिता में जी.डी. कॉलेज के मो. मिजान रिजवान ने प्रथम, एम.आर.जे.डी. कॉलेज की करिश्मा कुमारी ने द्वितीय तथा आर.सी.एस. कॉलेज की निशु कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता में जी.डी. कॉलेज के सूरज कुमार प्रथम, एम.आर.जे.डी. कॉलेज के प्रियांशु राज द्वितीय तथा आर.सी.एस. कॉलेज के सोनू कुमार तृतीय स्थान पर रहे।कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान एवं वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र और मातृभूमि के प्रति सम्मान एवं समर्पण की भावना के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

यूपी में महिलाओं को 50-50 हजार देने की तैयारी, चुनाव से पहले मिलेगी 20,000 की किस्त!
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले महिला आबादी को साधने की कोशिश में हर सियासी दल लगा हुआ है. इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया है कि योगी सरकार महिलाओं को 20,000 रुपये देने की योजना बना रही है.

सपा चीफ ने अपने इस दावे से संदर्भ में कहा है कि सरकार से महिलाएं पैसा कभी नहीं लेंगी. सोशल मीडिया साइट एक्स पर अखिलेश ने लिखा कि समाचार : बीजेपी का एक और जुमला यूपी की महिलाओं को देंगे 20,000.

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम ने लिखा कि बीजेपी के पास चुनाव जीतने के लिए पैसे के सिवा कुछ नहीं बचा है. वो भी बीजेपी की पाप की कमाई है, जिसे उप्र की धर्म भीरू महिलाएं कभी नहीं लेंगी. उप्र की जागरूक महिलाएं पूछ रही हैं जिन दूसरे राज्यों में महिलाओं को पैसे देने की घोषणा करके चुनाव जीता था, वहाँ एक तरफ तो देने से आनाकानी कर रहे हैं, दूसरी तरफ पैसे वापस माँग रहे हैं, और जो लौटा नहीं पा रही हैं, उन महिलाओं पर बीजेपी थाने-कचहरी, पुलिस-मुकदमे की निंदनीय कार्रवाई कर रही है.

'प्रचार पर खर्च करके सबको ठेंगा दिखा दिया...'
कन्नौज सांसद ने लिखा कि देखा जाए तो आज जिस 50,000 रुपये सालाना पैसे देने की बात बीजेपी सरकार कर रही है वो पैसे पिछले 10 साल में भी दे सकती थी, पर दिया नहीं. मुख्यमंत्री ने उप्र की महिलाओं के हक-अधिकार के हजारों करोड़ रुपये अपने प्रचार पर खर्च करके सबको ठेंगा दिखा दिया.

सपा चीफ ने लिखा कि 50 हजार रुपये हर साल के हिसाब से बीजेपी की भ्रष्ट सरकार पिछले 10 साल में महिलाओं के हिस्से का 5 लाख रुपया खा गई और अब केवल 20 हजार देने का जुमला परोस रही है. 20 हजार रुपया तो 5 लाख रुपये का केवल 4% हुआ, इसका मतलब ये बीजेपीई महिलाओं के हक का 96% डकार गये. 80:20 की बात करनेवालों ने तो 96:4 करके भ्रष्टाचार का सुपर रिकॉर्ड बना दिया.

'4 लाख 80 हजार बकाया
उन्होंने लिखा कि अगर जुमले वाले 15 लाख रुपये छोड़ भी दें और बीजेपी चुनाव में लड़ता दिखने के लिए 20 हजार दे भी दे, तो भी जनता का बीजेपी सरकार पर 4,80,000 रुपये का बकाया निकलता है.

अखिलेश ने लिखा कि जनाक्रोश के डर से आज बीजेपी के नेता, संगी-साथी, कार्यकर्ता, समर्थक, झंडे-बैनर सब डर के मारे भूमिगत हो गये हैं. यहाँ तक कि बीजेपी से अब कोई टिकट भी नहीं लेना चाहता है. मंदिर में चोरी और बच्चों पर हमले के बाद बीजेपी के पास न तो नैतिकता बची, न साहस इसीलिए वो पैसे का सहारा ले रहे हैं.

सपा चीफ ने दावा किया कि सपा की सरकार आई तो 40,000 रुपये मिलेंगे. उन्होंने लिखा कि हम 40000 से करेंगे शुरुआत, जिसमें ‘बढ़ोतरी’ होगी हर साल!

मौसम 13 अगस्त: 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट
नई दिल्ली। मौसम 13 अगस्त 2026: देश में मानसून के खतरनाक प्रहार के बीच मौसम विभाग ने मुश्किल बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 13 अगस्त को दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 16 राज्यों के लिए भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलने की भी संभावना है। वहीं, कुछ राज्यों में ओले भी गिर सकते हैं। पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन की चेतावनी है, इसलिए यात्रा करने से पहले मौसम विभाग का अपडेट जरूर पढ़ लीजिए। इसके अलावा घने जंगल वाले इलाकों से यात्रा करने से बचें क्योंकि तेज आंधी के चलते बड़े-बड़े वृक्ष टूटकर सड़क पर गिर सकते हैं।

वहीं, पूर्वी राज्यों में बिजली और वज्रपात कहर बरपा सकते हैं। किसानों र मछुआरों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। इस बीच पश्चिमी राज्यों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी है। उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। उत्तरी मध्य प्रदेश और आसपास के इलाकों में बना कम दबाव से भारी बारिश की संभावना है। तो चलिए हम आपलोगों को बताते हैं देश के अन्य राज्यों में कल यानी 13 अगस्त को मौसम का हाल कैसा रहेगा।

देश के 16 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक देश के 16 राज्यों यूपी, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी कहर बरपा सकती है। इस बारिश के चलते तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है।

दिल्ली NCR
दिल्ली (13 अगस्त- बारिश-आंधी का अलर्ट): मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक दिल्ली में 13 अगस्त को भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। वहीं, दिल्ली में कल यानी 13 अगस्त को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश (13 अगस्त-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, कानपुर, झांसी, बहराइच, गोंडा, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, मिर्जापुर, जौनपुर, गोरखपुर, महाराजगंज, संतकबीरनगर, मिर्जापुर, सोनभद्र और मऊ में भारी बारिश और आंधी के चेतावनी है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। वहीं, लखनऊ में कल यानी 13 अगस्त को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

बिहार
बिहार (13 अगस्त भारी बारिश और आंधी का अलर्ट): गया, जहानाबाद, पटना, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, खगड़िया और मुंगेर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, पटना में कल यानी 13 अगस्त को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

झारखंड
झारखंड (13 अगस्त-भारी बारिश-आंधी की प्रबल संभावना): साहेबगंज, दुमका, जामताड़ा, जमशेदपुर, सरायकेला, दुमका, खूंटी, गुमला, रांची, पलामू, रामगढ़ और चतरा में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, रांची में कल यानी 13 अगस्त को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

उत्तराखंड
उत्तराखंड (13-14 अगस्त-तेज बारिश-आंधी का अलर्ट): बागेश्वर, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल और ऋषिकेश में भारी बारिश और तेज हवा की चेतावनी है। वहीं, इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, देहरादून में कल यानी 13 अगस्त को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

हिमाचल
हिमाचल (13 अगस्त-बारिश-तूफान की चेतावनी): कुल्लू, मंडी, चंबा, सोलन, कांगड़ा, बिलासपुर, सिरमौर, किन्नौर, लाहौल स्पीति और ऊना में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चलेगी। वहीं, मनाली में कल यानी 13 अगस्त को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर (13-14 अगस्त-भारी बारिश-आंधी की संभावना): डोडा, राजौरी, पुंछ, बारामूला, डोडा, कठुआ, अनंतनाग, सांबा और किश्तवाड़ में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 13 अगस्त को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल(13 अगस्त-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): दुर्गापुर, हावड़ा, कोलकाता, मालदा, हुगली, दार्जिलिंग, नादिया, नॉर्थ 24 परगना, जलपाईगुड़ी और मुर्शिदाबाद में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, कोलकाता में कल यानी 13 अगस्त को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस जाएगा।

पंजाब
पंजाब (13 अगस्त-भारी बारिश और तूफान की चेतावनी): पठानकोट, पटियाला, गुरदासपुर, चंडीगढ़, बरनावला, जालंधर, लुधियाना, अमृतसर, मोगा और होशियारपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी।

राजस्थान
राजस्थान (13 अगस्त-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): उदयपुर, पाली, जयपुर, अजमेर, भरतपुर, सवाई माधोपुर, भिलवाड़ा, बूंदी, चितौड़गढ़,बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, सिरोही, कोटा, बारां, पाली और टोंक में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, जयपुर में कल यानी 13 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश (13 अगस्त- बारिश-आंधी की चेतावनी): भोपाल, इंदौर, खांडवा, गुना, मुरैना, श्योपुर, झाबुआ, अलीराजपुर, देवास, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, शहडोल, सतना, उमरिया, सीधी, अनूपपुर और पन्ना में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, भोपाल में कल यानी 13 अगस्त को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियसल रहेगा।

Google Pixel 11 Pro Fold लॉन्च: मुकाबला सैमसंग से होना चाहिए था, लेकिन
नई दिल्ली। Google Pixel 11 सीरीज में नया फोल्डेबल फोन भी लॉन्च हुआ है। इसका नाम Google Pixel 11 Pro Fold है। इसका सीधा मुकाबला वैसे तो सैमसंग के फोल्ड से होना चाहिए, लेकिन स्पेसिफिकेशंस से ऐसा लग रहा है कि मोटोरोला का फोल्ड भी गूगल पर भारी पड़ सकता है। Pixel 11 Pro Fold में नया Tensor G6 चिपसेट दिया गया है। 512 जीबी स्टोरेज मिलता है। 16 जीबी रैम लगी है। उसके बावजूद इसके ज्यादातर फीचर्स पिछले साल आए Pixel 10 Pro Fold जैसे हैं। इस आर्टिकल में हम आपके लिए Google Pixel 11 Pro Fold, Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra और Motorola Razr Fold के स्पेसिफिकेशंस का कंपैरिजन लाए हैं। साथ ही नए पिक्सल के प्राइस पर भी बात होगी और जानेंगे कि कौन सा फोल्ड आपकी चॉइस बेहतर बन सकता है।

Google Pixel 11 Pro Fold के भारत में प्राइस और उपलब्धता
Google Pixel 11 Pro Fold की कीमत भारत में 1,86,999 रुपये है। यह फोन सिर्फ एक मॉडल- 16GB रैम और 512GB स्टोरेज में आता है। यह एक बुक-स्टाइल फोल्डेबल है। फोन के प्री-ऑर्डर ऑनलाइन शुरू हो गए हैं।

Google Pixel 11 Pro Fold खास बातें
Pixel 11 Pro Fold लेटेस्ट एंड्रॉयड 17 पर चलता है। फोन को अनफोल्ड करने पर 8 इंच का डिस्प्ले मिलता है। आउटर स्क्रीन 6.5 इंच है।
पिक्सल 11 प्रो फोल्ड में 3 बैक कैमरा हैं। 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 10.5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा, 10.8 एमपी का टेलीफोटो कैमरा है। फोन में 10-10 मेगापिक्सल के दो फ्रंट कैमरा दिए गए हैं।
हालांकि अगर कैमरों की तुलना पिछले साल आए पिक्सल फोल्ड से की जाए तो कोई बड़ा बदलाव इस बार नहीं है।

नए पिक्सल फोल्ड में 4,806mAh बैटरी है। ना तो बैटरी में ना ही चार्जिंग स्पीड में कंपनी ने पिछले मॉडल के मुकाबले कोई अहम सुधार किया है।

आपके लिए कौन हो सकता है सही चॉइस?
परफॉर्मेंस व गेमिंग के मामले में Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra कहीं आगे है, क्योंकि उसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy प्रोसेसर दिया गया है, जो Google के Tensor G6 से आगे है।
कैमरा : इस मामले में भी Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra आगे हैं। इसमें कंपनी ने 200MP का मेन सेंसर और 50MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर दिया है। इमेज डिटेल्स, जूम और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग के मामले में सैमसंग का हार्डवेयर सबसे आगे है।

डिस्प्ले और ब्राइटनेस: इस मामले में Motorola Razr Fold ज्यादा बेहतर है क्योंकि वहां 6,200 nits की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इसमें 2K रेजॉलूशन वाला डिस्प्ले है।

बैटरी और फास्ट चार्जिंग: Motorola Razr Fold में 6000mAh बैटरी है। फास्ट चार्जिंग के मामले में भी सैमसंग और मोटोरोला के फोल्ड, पिक्सल से कहीं आगे हैं।

सॉफ्टवेयर के मामले में Google Pixel 11 Pro Fold और Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra दोनों बराबर की टक्कर देते हैं।

वैल्यू फॉर मनी डिवाइस की बात की जाए तो Motorola Razr Fold सबसे किफायती है। लेकिन अगर बजट आपकी दिक्कत नहीं है तो आंख मूंद कर सैमसंग के नए फोल्ड को चुन सकते हैं। पिक्सल का फोल्ड इन दोनों के बीच पिसता हुआ नजर आता है।

आज का राशिफल : 12 अगस्त, इनकी शैक्षणिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी
मेष- परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। आलस्य का त्याग करें। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। शुभांक-2-5-7

वृष- जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। दिमाग में निर्मूल तक-र्कुतर्क पैदा होंगे। महत्वपूर्ण कार्य को समय पर बना लें तो अच्छा ही होगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी व अंदरूनी सहयोग मिलता चला जाएगा। शुभांक-5-6-7

मिथुन- परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। नौकरी में सावधानीपूर्वक कार्य करें। लेन-देन में आ रही बाधा को दूर करने के प्रयास सफल होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। शुभांक-5-6-9

कर्क- किसी से वाद-विवाद अथवा कहासुनी होने का भय रहेगा। बुद्घि और धन का दुरूपयोग न करें व्यर्थ के आडम्बरों से बचें। अपनी परिसंपत्ति को संभालकर रखें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। मानसिक तनाव में बढ़ोतरी होगी। बाहरी सहयोग की अपेक्षा रहेगी। शुभांक-1-6-7

सिंह- भ्रातृपक्ष में विरोध होने की संभावना है। शिक्षा में आशानुकूल कार्य होने में संदेह है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। व्यापार व नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी। कार्यसिद्घि होने में देर नहीं लगेगी। आर्थिक लाभ उत्तम रहेगा। ज्ञानार्जन का वातावरण बनेगा। शुभांक-2-5-6

कन्या- शैक्षणिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्य पर वार्ता होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। लेन-देन में अस्पष्टता ठीक नहीं। मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। शुभांक-3-8-7

तुला- जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। आवासए मकान तथा वाहन की सुविधाएं मिलेंगी। कर्ज तथा रोगों से मुक्ति भी संभव है। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। रुपये पैसों की सुविधा मिल जाएगी। कामकाज सीमित तौर पर ही बन पाएंगे। शुभांक-2-3-7

वृश्चिक- स्वास्थ्य का पाया भी कमजोर बना रहेगा। यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। बनते हुए कार्यों में बाधा आएगी। धन से लाभ होने लगेगा। घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने लगेगी। शुभांक-2-6-8

धनु- बढ़ते घाटे से कुछ राहत मिलने लगेगी। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। मित्रों से सावधान रहें तो ज्यादा उत्तम है। ज्ञानार्जन का वातावरण बनेगा। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग बना है। शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। शुभांक-4-8-9

मकर- संतोष रखने से सफलता मिलेगी। नौकरी में स्थिति सामान्य ही रहेगी। शैक्षणिक क्षेत्र में उदासीनता रहेगी। मित्रों की उपेक्षा करना ठीक नहीं रहेगा। कार्यक्षेत्र में तनाव पैदा होगा। खान-पान में सावधानी रखें। आगे बढ़ने के अवसर लाभकारी सिद्घ हो रहे हैं। शुभांक-5-6-8

कुंभ- महत्वपूर्ण कार्य को समय पर बना लें तो अच्छा ही होगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता चला जाएगा। लेन-देन में आ रही बाधा को दूर करने के प्रयास सफल होंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा। शु भांक-6-8-9

मीन- शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। बुरी संगति से बचें। नौकरी में सावधानीपूर्वक कार्य करें। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम 12 अगस्त: 19 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट
नई दिल्ली। मौसम 12 अगस्त 2026: देश में मानसून के आक्रामक प्रभाव के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से टेंशन भरा अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी 12 अगस्त को यूपी, बिहार सहित 19 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। तेज आंधी-बारिश के चलते किसानों के फसलों को नुकसान हो सकता है। तेज हवा के झोंके की वजह से बड़े-बड़े पेड़ भी धाराशायी हो सकते हैं। इसलिए सघन जंगल के इलाकों में यात्रा करने से बचें। पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की चेतावनी है। इस बीच पूर्वी राज्यों में बिजली और वज्रपात का प्रचंड रूप देखने को मिल सकता है।

वहीं, इस हफ्ते पश्चिमी हिमालय के इलाकों में भारी बारिश का कहर देखने को मिल सकता है। मछुआरों और किसानों से सावधान रहने की अपील की गई है। इस बीच उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती संचरण बना हुआ है। उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और उससे सटे छत्तीसगढ़ के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जिससे बारिश की भारी संभावना है। तो चलिए हम आपलोगों को बताते हैं कि देश के अन्य राज्यों में कल यानी 12 अगस्त को मौसम का हाल कैसा रहेगा।

देश के 19 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक देश के 19 राज्यों यूपी, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और केरल में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, पश्चिमी राज्यों में भारी बारिश सबसे अधिक मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं।

दिल्ली NCR
दिल्ली(12 अगस्त-बारिश-तूफान का अलर्ट): मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक दिल्ली में 12 अगस्त को भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की चेतावनी है। वहीं, दिल्ली में कल यानी 12 अगस्त को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रहने की चेतावनी है।

उत्तर प्रदेश
यूपी (12 अगस्त-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, कानपुर, बहराइच, बलरामपुर, अंबेदकर नगर, वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर, शाहजहांपुर, रामपुर, उन्नाव, प्रयागराज, देवरिया और गोरखपुर मे भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, इस दौरान लखनऊ में कल यानी 12 अगस्त को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

बिहार
बिहार(12 अगस्त-भारी बारिश और आंधी का अलर्ट): गया, पटना, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सिवान, रोहतास, औरंगाबाद, बक्सर, सारण, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, अररिया, बेगूसराय और भागलपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है। वहीं, पटना में कल यानी 12 अगस्त को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

झारखंड
झारखंड(12-13 अगस्त-तेज बारिश-तूफान की चेतावनी): पलामू, लातेहार, गुमला, गढ़वा, सिमडेगा, रांची, पश्चिम सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, साहेबगंज, रामगढ़, हजारीबाग, जमशेदपुर और चतरा में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। वहीं, रांची में कल यानी 12 अगस्त को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

उत्तराखंड
उत्तराखंड (12-13 अगस्त-बारिश-आंधी का अलर्ट): नैनीताल, देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, बागेश्वर और चंपावत में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। वहीं, देहरादून में कल यानी 12 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

हिमाचल
हिमाचल (12 अगस्त-बारिश-तूफान की चेतावनी): चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सोलन, बिलासपुर, किन्नौर, लाहौल-स्पीति और सिरमौर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, मनाली में कल यानी 12 अगस्त को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर (12 अगस्त-भारी बारिश-आंधी की संभावना): पुंछ, राजौरी, अनंतनाग, बारामूला, गांदरबल, किश्तवाड़, डोडा, कठुआ और सांबा में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी की चेतावनी है। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 12 अगस्त को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल(12-13 अगस्त-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): पश्चिमी मेदिनीपुर, पुरबा मेदिनीपुर, हावड़ा, दार्जिलिंग, नादिया, कोलकाता, अलीपुरद्वार, नादिया, बीरभूम और कलिम्पोंगे में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, कोलकाता में कल यानी 12 अगस्त को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तर जाएगा।

पंजाब
पंजाब (12 अगस्त-भारी बारिश और आंधी की संभावना): लुधियाना, पठानकोट, बरनाला, चंडीगढ़, जालंधर, पटियाला और गुरदासपुर में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी।

राजस्थान
राजस्थान (12 अगस्त-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): बूंदी, चित्तौड़गढ़, भिलवाड़ा, टोंक, सवाई माधोपुर, बारां, कोटा, पाली, बीकानेर, उदयपुर, जयपुर, अजमेर और भरतपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, जयपुर में कल यानी 12 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश (12 अगस्त- बारिश-आंधी का अलर्ट): पन्ना, नरसिंहपुर, देवास, होशंगाबाद, भोपाल, इंदौर, खांडवा, गुना, मुरैना, शेयोपुर, उज्जैन, विदिशा, अशोक नगर, नीमच, उमरिया, छिंदवाड़ा, कटनी और अशोक नगर में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं। वहीं, भोपाल में कल 12 अगस्त को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

डाक लेकर उड़ा ड्रोन, असम में तकनीक ने दिखाया भविष्य, हिमाचल को भी फायदा
नई दिल्ली। देश के सुदूर और दुर्गम इलाकों में जरूरी कामों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के लिए तकनीक का इस्तेमाल शुरू हो गया है। इसकी एक झलक केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वीडियो शेयर करके दिखाई है। केंद्रीय मंत्री ने बताया है कि असम में ब्रांच पोस्ट ऑफिस (BPO) के बैग पहुंचाने के लिए पहली ड्रोन रन की शुरुआत की गई है। इसका फायदा असम के साथ ही हिमाचल को भी होगा। दोनों राज्यों में 150 रूट में ड्रोन नेटवर्क बनाया जा रहा है। यानी भविष्य में डाक एक जगह से दूसरी जगह तक पहुंचाने के लिए तकनीक का शानदार इस्तेमाल देखने को मिलेगा।

मोबिलिटी का ड्रोन नेटवर्क
सुदूर इलाकों में डाक को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने के लिए Skye Air मोबिलिटी का ड्रोन नेटवर्क उपयोग में लाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, ड्रोन नेटवर्क के 40 रूट अकेले असम में होंगे। इससे दूरदराज और दुर्गम इलाकों में तेजी से, भरोसेमंद और ट्रैक करने योग्य डाक पहुंचाना संभव हो सकेगा।

ड्रोन की खूबियां
यह स्पष्ट नहीं है कि असम में डिलिवरी के लिए कौन से ड्रोन उपयोग में लाए जा रहे हैं, लेकिन Skye Air मोबिलिटी के पास हाई पेलोड कैपिसिटी वाले एआई पावर्ड ऑटोनॉमस ड्रोन उपलब्ध हैं। जानकारी के अनुसार, ये ड्रोन 10 किलो तक वजन लेकर 30 किलोमीटर का सफर तय कर सकते हैं। कुछ मॉडल 100 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकते हैं।

इन ड्रोन में हाईटेक तकनीक का उपयोग हुआ है। सभी ड्रोन अपने आप उड़ान भरने और लैंडिंग करने में सक्षम हैं। शहरों में ड्रोन्स का उपयोग पहले ही शुरू हो गया है, जहां क्विक डिलिवरी प्लेटफॉर्म्स कई जगहों तक डिलिवरी पहुंचा रहे हैं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- PM की टेक्नोलॉजी आधारित जन सेवा
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक X पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'टेक्नोलॉजी आधारित जन सेवा' के नजरिए के तहत डाक विभाग देश के कोने-कोने तक 'डाक सेवा' पहुंचाने और डाक नेटवर्क को मजबूत करने के लिए नई-नई तकनीकों को अपना रहा है।

बाढ़ ग्रस्त इलाकों में होगा फायदा
असम में हर साल बाढ़ से भारी नुकसान होता है। इस बार भी हालात बेहद खराब है। ऐसे नाजुक समय में डाक जैसी जरूरी चीज के समय पर पहुंचने से लोगों को फायदा होगा। ड्रोन से डाक बिना किसी रुकावट के पहुंच पाएगी और इससे सुनिश्चित होगा कि भविष्य में तकनीक लोगों को कई और सहूलियतें देगी।

चार्जिंग केबल पर क्यों होता है त्रिशूल जैसा निशान? क्या है इसका मतलब?
नई दिल्ली। USB चार्जिंग केबल का इस्तेमाल हम सभी करते हैं और सभी का ध्यान केबल पर बने त्रिशूल जैसे निशान पर जरूर गया होगा लेकिन क्या आपके मन में कभी आया है कि इस निशान का मतलब क्या है? असल में इस निशान का मतलब बहुत कम ही लोग समझते हैं। दरअसल इस निशान को USB Trident Symbol कहा जाता है, जो आपकी केबल और पोर्ट की क्षमता, डेटा ट्रांसफर स्पीड और चार्जिंग पावर को दर्शाने का काम करता है।

इसकी मदद से आप आसानी से पहचान सकते हैं कि कोई पोर्ट या केबल कितनी फास्ट है। इसकी वजह से आपको अपने डिवाइस के साथ सही केबल इस्तेमाल करने को लेकर कोई दुविधा भी नहीं होती।

कई केबल्स और पोर्ट पर इस निशान के साथ आपको कुछ नंबर या छोटे अक्सर भी देखने को मिल जाते हैं, जिनका मतलब जानकर आप केबल या पोर्ट की क्षमता का सही-सही अंदाजा आसानी से लगा सकते हैं।

क्या है USB पोर्ट या केबल पर दिखने वाले त्रिशूल का मतलब
कई यूएसबी केबल्स और पोर्ट पर दिखने वाले त्रिशूल जैसे निशान को USB Trident Symbol कहा जाता है। इसे USB Trident Symbol कहते हैं।

अगर आपकी केबल या पोर्ट पर सिर्फ त्रिशूल जैसा निशान बना हो और साथ में कोई नंबर या शब्द ना लिखे हों, को वह USB 2.0 पोर्ट होता है।

वहीं अगर इस निशान के साथ SS लिखा हो, तो इसका मतलब यह सुपरस्पीड USB 3.0 या 3.1 होता है।
वहीं अगर त्रिशूल जैसे निशान के साथ कोई नंबर लिखा हो जैसे कि 20 या 40 तो वह उस पोर्ट या केबल की डेटा स्पीड 20Gbps या 40Gbps होती है।

त्रिशूल के निशान से समझें पार्ट या केबल का ताकत
इस त्रिशूल जैसे निशान को गौर से देखकर आप पोर्ट या केबल की ताकत के बारे में भी जान सकते है। अगर त्रिशूल जैसे निशान के साथ बैटरी का निशान बना हो, तो वह पोर्ट या केबल Power Delivery को सपोर्ट करती है।

अगर वहां बिजली का सिंबल बना हो, तो वह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
असके अलावा अगर सिंबल के साथ काले D के अंदर सफेद P लिखा हो पोर्ट या केबल वीडियो सिग्नल यानी DisplayPort मोड को भी सपोर्ट करती है।

पोर्ट के रंगों का क्या खेल है?
इन त्रिशूल के निशान के अलावा पोर्ट के रंग भी इनकी स्पीड के बारे में जानकारी दे देते हैं। जैसे कि अंदर से काला यूएसबी पोर्ट काफी पुरानी तकनीक वाला स्टैंडर्ड USB 2.0 वाला होता है।
वहीं पोर्ट अंदर से नीले रंग का है, तो वह SuperSpeed USB 3.0 पोर्ट होता है। इस तरह पोर्ट के रंग को देखकर भी आप समझ सकते हैं कि किसमें डेटा ज्यादा तेजी से ट्रांसफर होगा।
पोर्ट का रंग लाल या पीला हो, तो वह Always-On पोर्ट या Sleep-and-Charge फीचर को सपोर्ट करने वाला पोर्ट होता है। इससे जिस भी डिवाइस पर यह पोर्ट लगा है जैसे कि लैपटॉप या पीसी, तो डिवाइस के बंद होने पर भी इस पोर्ट में केबल लगाने पर आपका फोन या कोई और डिवाइस चार्ज हो सकता है।

सही केबल या पोर्ट चुनना क्यों जरूरी?
गलत केबल या पोर्ट का इस्तेमाल करने से आपको स्लो चार्जिंग या डेटा ट्रांसफर स्पीड मिलती है।
आप अगर जल्दी में है और फोन को जल्दी चार्ज करना चाहते हैं या फिर आपको हार्ड ड्राइव से कोई बड़ी फाइल ट्रांसफर करनी है, तो आपके लिए सही केबल और पोर्ट का इस्तेमाल करना जरूरी हो जाता है।
इससे आपका काम जल्द हो सकता है और आपका समय काफी बच सकता है।

अतिपिछड़ों के लिए 15 प्रतिशत अतिरिक्त आरक्षण लेकर रहेगें: चंद्रशेखर आजाद
लखनऊ। आजाद समाज पार्टी के नगीना सांसद और फायर ब्रांड नेता चंद्रशेखर  ने तरुणमित्र से हुई विशेष बातचीत में अति पिछड़ों के लिए 15 प्रतिशत अतिरिक्त आरक्षण की मांग को फिर से जोरदार तरीके से दोहराया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि सरकार आरक्षण को सिर्फ दिखावे तक सीमित रखे हुए है, जबकि उसकी असली नीयत आरक्षण को धीरे-धीरे खत्म करने की है। सांसद ने ओबीसी अधिकारों, मंडल कमीशन की अधूरी सिफारिशों, युवा आंदोलनों और आरक्षण के व्यापक विस्तार पर विस्तार से अपनी बात रखी।

प्रश्न: आप पिछले कई वर्षों से अति पिछड़ों के लिए अतिरिक्त आरक्षण की मांग करते आ रहे हैं। अभी भी यही मांग दोहरा रहे हैं। वर्तमान सरकार आरक्षण के मुद्दे पर क्या कर रही है?

उत्तर: देखिए, सरकार आरक्षण सिर्फ दिखावा कर रही है। वास्तव में उसकी नीयत आरक्षण समाप्त करने की है। कागजों पर कुछ घोषणाएं हो जाती हैं, भाषण हो जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है। हम ओबीसी के लिए पहले से प्राप्त 27 प्रतिशत आरक्षण के अतिरिक्त अति पिछड़ों के लिए 15 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। यह हमारी स्पष्ट और अडिग मांग है। जब तक यह मांग पूरी नहीं होती, हम पीछे नहीं हटेंगे।

प्रश्न: ओबीसी समुदाय के अधिकारियों और कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर आपकी लड़ाई कितनी दूर तक जाएगी?

उत्तर: हम ओबीसी के अधिकारियों की लड़ाई वहां तक लड़ेंगे जहां तक सरकार ने सोचा भी नहीं होगा। सरकार शायद सोचती है कि कुछ पदों पर आरक्षण देकर या कुछ बैठकें करके मामला निपट जाएगा। लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। हम ओबीसी अधिकारियों के हक की लड़ाई को हर मोर्चे पर लड़ेंगे।  सिर्फ नौकरी के आरक्षण से काम नहीं चलेगा। सरकार यह न सोचे कि केवल सरकारी नौकरियों तक सीमित रखकर सब कुछ ठीक हो जाएगा। हम इस आरक्षण को न्यायपालिका, विधायिका समेत सभी प्राइवेट संस्थानों तक लागू करने का काम करेंगे। जब तक आरक्षण सिर्फ सरकारी नौकरियों तक सीमित रहेगा, तब तक सामाजिक न्याय अधूरा ही रहेगा। प्राइवेट सेक्टर में भी आरक्षण लागू होना चाहिए, न्यायपालिका में भी और विधायिका में भी।?

प्रश्न: छात्रों और युवाओं के आंदोलनों को लेकर सरकार का रवैया आपको कैसा लग रहा है? कई जगहों पर युवा सड़कों पर हैं।

उत्तर: सरकार युवाओं की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। यह बहुत गलत है। सरकार को समझाना पड़ेगा कि देश का युवा देश का भविष्य है। उसके साथ खिलवाड़ सरकार को महंगा पड़ेगा। युवा जब अपनी जायज मांगों को लेकर सड़क पर उतरते हैं तो सरकार को उन्हें सुनना चाहिए, न कि दबाने की कोशिश करनी चाहिए। अगर सरकार युवाओं की आवाज को कुचलने की कोशिश करती रही तो उसका परिणाम बहुत बुरा होगा। युवाओं के साथ खिलवाड़ कोई भी सरकार नहीं कर पाएगी।?

प्रश्न: मंडल कमीशन की सिफारिशों का क्या हुआ? क्या वे पूरी तरह लागू हो गईं?

उत्तर: मंडल कमीशन ने कुल 40 सिफारिशें दी थीं। इनमें से सिर्फ दो सिफारिशें ही लागू हुई हैं। बाकी 38 सिफारिशें आज भी धूल चाट रही हैं। हम इन अन्य 38 सिफारिशों को लागू करने के लिए जन आंदोलन खड़ा करेंगे। हम इन 38 सिफारिशों को लागू कराकर ही मानेंगे। अधूरी सिफारिशों से सामाजिक न्याय अधूरा रह जाता है। मंडल कमीशन की पूरी भावना को लागू करना हमारी प्राथमिकता है। जब तक बाकी सिफारिशें लागू नहीं होतीं, तब तक हम संघर्ष जारी रखेंगे।

प्रश्न: आप आरक्षण को न्यायपालिका और विधायिका तक बढ़ाने की बात कर रहे हैं। क्या यह व्यावहारिक है?

उत्तर: यह न सिर्फ व्यावहारिक है, बल्कि जरूरी भी है। जब तक सत्ता और निर्णय लेने वाली संस्थाओं में सामाजिक विविधता नहीं आएगी, तब तक असली बदलाव नहीं आएगा। हम इस दिशा में काम करेंगे। प्राइवेट संस्थानों में भी आरक्षण लागू होना चाहिए। सरकार को यह समझना होगा कि आरक्षण सिर्फ नौकरियों तक सीमित रखने से सामाजिक असमानता दूर नहीं होगी।बातचीत के दौरान चंद्रशेखर रावण का रुख बहुत स्पष्ट और आक्रामक रहा। उन्होंने बार-बार दोहराया कि अति पिछड़ों के लिए 15 प्रतिशत अतिरिक्त आरक्षण, ओबीसी अधिकारों का विस्तार और मंडल कमीशन की बाकी सिफारिशों को लागू कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार अगर आरक्षण को सिर्फ दिखावे तक सीमित रखेगी तो उन्हें लंबे संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा।  नगीना सांसद ने आखिर में कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई अधूरी नहीं छोड़ी जाएगी।

आज का राशिफल : 08 अगस्त, इनके लेनदेन में अस्पष्टता ठीक नहीं
मेष - कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। मान- सम्मान में वृद्घि होगी। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। नवीन उद्योगों के अवसर बढ़ेंगे व अभिलाषाएं पूर्ण होंगी। कुछ भ्रामक धारणाओं का खंडन होगा। मेल- मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। शुभांक- 5- 6- 9

वृष - अपनी गतिविधियों पर पुनर्विचार करें। वैचारिक द्वन्द्व और असंतोष बना रहेगा। किसी सूचना से पूर्ण निर्णय सम्भव। सुख आरोग्य प्रभावित होगा। प्रतिष्ठा बढ़ाने वाले कुछ सामाजिक कार्य संपन्न होंगे। आय- व्यय की स्थिति समान रहेगी। स्वास्थ्य का पाया भी कमजोर बना रहेगा। शुभांक- 2- 6- 8

मिथुन - यात्रा का दूरगामी परिणाम मिल जाएगा। कामकाज में आ रही बाधा को दूर कर लेंगे। सुविधा और समन्वय बना रहने से कामकाज में प्रगति बन जाएगी। आर्थिक हित के काम को साधने में मदद मिल जाएगी। यात्रा शुभ रहेगी। अपने काम पर पैनी नजर रखिए। विरोधी नुकसान की कोशिश करेगा। शुभांक- 4- 7- 9

कर्क - लेनदेन में अस्पष्टता ठीक नहीं। मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन- देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। परिश्रम से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए। इच्छित कार्य सफल होंगें। शुभांक- 1- 3- 5

सिंह - दुर्लभ स्वप्न साकार होंगे। आलस्य का त्याग करें। पुरुषार्थ का सहारा लें। मेल- मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कोई प्रिय वस्तु अथवा नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। भावनाओं का उद्वेग बढ़ेगा। शुभांक- 2- 6- 8

कन्या - विवाद समाप्त होंगे। शुभ संदेशों से मन खिला-खिला रहेगा। परेशानीयां स्वतरू ही दूर होती प्रतीत होगी। अध्ययन में रुचि पैदा होगी। अभिभावकों के प्रति उत्तरदायित्व निभाने होंगे। समाज में मान- सम्मान बढ़ेगा। स्वविवेक से कार्य करे। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। शुभांक- 3- 7- 8

तुला - शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। बुरी संगति से बचें। नौकरी में सावधानीपूर्वक कार्य करें। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। शुभांक- 3- 5- 7

वृश्चिक - आवेश में आना आपके हित में नही होगा इसलिए व्यवहार व वाणी पर नियत्रंण रखें। पठन- पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी। अपने अधीनस्त लोगों से कम सहयोग मिलेगा। बाहरी सहयोग की अपेक्षा रहेगी। सलाह उपयोगी सिद्घ होगी। विपरीत परीस्थितियों में भी हानि नहीं होगी। शुभांक- 5- 6- 8

धनु - व्यापार व नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी। आलस्य का त्याग करें। कार्यसिद्घि होने में देर नहीं लगेगी। आर्थिक लाभ उत्तम रहेगा। शैक्षणिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में किसी मांगलिक कार्य पर वार्ता होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। लेन- देन में अस्पष्टता ठीक नहीं। स्त्री- संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। शुभांक- 2- 6- 8

मकर - समय पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन- देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से मिलन होगा। स्वविवेक से कार्य करें। शुभांक- 4- 6- 7

कुंभ - मेहमानों का आगमन होगा। राजकीय कार्यों से लाभ। पैतृक सम्पत्ति से लाभ। पुरानी गलती का पश्चाताप होगा। विद्यार्थियों को लाभ। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। परिवारजन का सहयोग व समन्वय काम को बनाना आसान करेगा। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। शुभांक- 3- 5- 8

मीन - जीवनसाथी अथवा दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। एकाकी वृत्ति त्यागें। हित के काम में आ रही बाधा मध्याह्न पश्चात दूर हो जाएगी। अपने काम आसानी से बनते चले जाएंगे। साथ ही आगे के लिए रास्ता भी बन जाएगा। इच्छित कार्य सफल होंगे। शुभांक- 2- 5- 7

मौसम 8 अगस्त: आज 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट
नई दिल्ली। मौसम 8 अगस्त 2026: देश में तूफानी बारिश के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से मुश्किलें बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान मुताबिक कल यानी 8 अगस्त को यूपी, बिहार समेत 16 राज्यों में तूफानी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है। वहीं, इस भारी बारिश की वजह से पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन की भी चेतावनी भी जारी की गई है। लोगों को यात्रा करने के दौरान सावधान रहना होगा। वहीं, पूर्वी भारत में वज्रपात और बिजली कहर बरपा सकती है। नदी किनारे मौजूद किसानों और मछुआरों से सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कहा गया है। इसके अलावा तेज आंधी के चलते उत्तर भारत के राज्यों में कई जगहों पर बड़े-बड़े वृक्ष जड़ से धाराशायी हो सकते हैं।

वहीं इस हफ्ते ज्यादातर दिनों में उत्तर-पश्चिम और उससे सटे मध्य भारत और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी है। कुछ जिलों में ओले गिरने की भी चेतावनी है। वहीं, गंगा के किनारे बसे पश्चिम बंगाल और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के तटीय इलाकों में कम दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके अलावा दक्षिणी उत्तर प्रदेश और उसके आस-पास के इलाकों के ऊपर ऊपरी हवाओं का चक्रवाती घेरा बना हुआ है। तो चलिए आपलोगों को बताते हैं कल यानी 8 अगस्त को देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा। हम जिलावार भी बारिश का हाल बताने जा रहे हैं...

देश के 16 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक देश के 16 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र और केरल के लिए भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस बारिश के साथ 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके भी चलेंगे। किसानों को सावधान रहने की जरूरत है।

दिल्ली NCR
दिल्ली (8 अगस्त- भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): दिल्ली में कल यानी 8 अगस्त को भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चलेगी। वहीं, दिल्ली में कल यानी 8 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।

उत्तर प्रदेश
यूपी (8 अगस्त- बारिश-आंधी का अलर्ट): मेरठ, हापुड़, नोएडा, मथुरा, आगरा, बुलंदशहर, अलीगढ़, झांसी, इटावा, फिरोजाबाद, कानपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, गाजीपुर, बलिया, बांदा, प्रयागराज, गोरखपुर और देवरिया में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है। वहीं, लखनऊ में कल यानी 8 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस जाएगा।

बिहार
बिहार (8 अगस्त-भारी बारिश-तूफान की चेतावनी): गया, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, रोहतास, गया, नवादा, बांका, लखीसराय, मुंगेर, नालंदा, बक्सर, सिवान, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया,अररिया, किशनगंज, कटिहार, बेगूसराय, सहरसा और सुपौल में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पटना में कल यानी 8 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस जाएगा।

झारखंड
झारखंड (8-9 अगस्त- भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): रांची, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, जमशेदपुर, पलामू, खूंटी और दुमका में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। वहीं, इस बारिश के चलते 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी की चेतावनी है। वहीं, रांची में 8 अगस्त को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

उत्तराखंड
उत्तराखंड (8 अगस्त- बारिश और आंधी की चेतावनी): बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और पौड़ी गढ़वाल में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चल सकती है। वहीं, देहरादून में 8 अगस्त को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

हिमाचल
हिमाचल प्रदेश (8 अगस्त- बारिश-आंधी का येलो अलर्ट): कांगड़ा, सिरमौर, शिमला, मंडी, चंबा, कुल्लू और सोलन में मध्यम से तेज बारिश की चेतावनी की गई है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, 8 अगस्त को मनाली का अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर (8 अगस्त-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): पुंछ, मीरपुर, कुलगाम, जम्मू, कठुआ, शोपियां, डोडा, राजौरी, किश्तवाड़ और अनंतनाग में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 8 अगस्त को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल(8 अगस्त-तेज बारिश-आंधी की संभावना): दुर्गापुर, मालदा, कोलकाता, बांकुड़ा, दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कालिम्पोंग, पुरबा बर्धमान और अलीपुर द्वार में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, कोलकाता में कल यानी 8 अगस्त को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

पंजाब
पंजाब (8 अगस्त-भारी बारिश संभावना): होशियारपुर, बठिंडा, कपूरथला, मोहाली, पटियाला, संगरूर, बरनाला, अमृतसर और चंडीगढ़ में मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। किसानों को खुले में जाने से परहेज करना चाहिए।

राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा
राजस्थान (8 अगस्त- बारिश-तूफान का प्रहार): झुंझुनू, सीकर, चुरू, कोटा, जालोर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर, जैसलमेर, जयपुर, टोंक, दोसा और अलवर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, जयपुर में कल यानी 8 अगस्त को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस जाएगा।

मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश (8 अगस्त- भारी बारिश-तूफान की चेतावनी): विदिशा, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, रीवा, इंदौर, भोपाल, कटनी, दमोह, पन्ना, टीकमगढ़, जबलपुर, शिवनी, भिंड और छतरपुर में मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, भोपाल में कल यानी 8 अगस्त को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

बिना बिजली-AC के 7 डिग्री तक ठंडा होगा कमरा, मिट्टी वाली तकनीक का कमाल
नई दिल्ली। ऑस्ट्रिया की ग्राज यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (TU Graz) के रिसर्चर्स ने बिना बिजली और केमिकल के हवा को ठंडा करने वाले 3D प्रिंटेड सिरेमिक क्यूब्स बनाए हैं। यह तकनीक प्राचीन इवैपोरेटिव कूलिंग पर आधारित है, जिसे 3D प्रिंटिंग, मिट्टी, लकड़ी के बुरादे और फंगल कल्चर के इस्तेमाल से आधुनिक और ज्यादा असरदार बनाया गया है।

क्या कोई ऐसी टेक्नोलॉजी है
बिनी बिजली और एसी के ही हवा को ठंडा कर दे? अगर आपके मन में भी यही सवाल आता है तो बता दें कि ग्राज यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (TU Graz) के रिसर्चर्स ने 3D प्रिंटेड सिरेमिक क्यूब्स बनाए हैं, जो बिना बिजली और एसी के हवा को ठंडा करते हैं। ये क्यूब्स, इवैपोरेटिव कूलिंग टेक्नोलॉजी यानी वाष्पीकरण से ठंडक करने वाले तरीके का इस्तेमाल करते हैं। दरअसल, मिट्टी (सिरेमिक) का बर्तन जब पानी सोखता है, तो वह पानी धीरे-धीरे भाप बनकर उड़ने लगता है और आस-पास की गर्मी को सोख लेता है। गर्मी के दिनों में घर की ऊपरी मंजिल पर किए गए एक प्रयोग में देखा गया कि पानी से भरे इस तरह के एक क्यूब के ठीक पास का तापमान लगभग 7°C (12.6°F) तक कम हो गया।

इवैपोरेटिव कूलिंग टेक्नोलॉजी का किया इस्तेमाल
यह प्रोजेक्ट TU Graz के इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्चर एंड मीडिया का है। रिसर्चर मिलेना स्टावरिक का कहना है कि यह सदियों पुरानी ही टेक्नोलॉजी है, जिसे बस आज की नई तकनीक से बेहतर और आधुनिक तरीके से बनाया गया है। मिट्टी के घड़े और ट्रेडिशनल विंड टावर सदियों से इवैपोरेटिव कूलिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते आ रहे हैं। अब 3D प्रिंटिंग से ऐसे डिजाइन करना मुमकिन हो गया है, जिससे यह असर ज्यादा से ज्यादा हो सके।

हर क्यूब की हर साइड लगभग 9 इंच की होती है। इसे डिजिटल रूप से डिजाइन किया जाता है और मिट्टी के मिश्रण से प्रिंट किया जाता है। प्रिंट की गई मिट्टी को कम तापमान पर पकाया जाता है ताकि एक बहुत ज्यादा पोरस (छिद्रों वाला) मटीरियल बन सके।

3D प्रिंटिंग तकनीक वाला डिजाइन TPMS स्ट्रक्चर
इसकी असली खूबी इसका खास डिजाइन TPMS स्ट्रक्चर है। इस डिजाइन का फायदा यह है कि कम सामान में भी पानी को फैलने के लिए बहुत ज्यादा जगह मिल जाती है। पानी अपने आप मिट्टी (सिरेमिक) के बारीक छेदों में सोख लिया जाता है और पूरे डिजाइन में बराबर फैल जाता है। इसके बाद बड़े हिस्से से पानी लगातार भाप बनकर उड़ता रहता है और आस-पास की हवा की गर्मी को खींचकर माहौल को ठंडा कर देता है।

स्टावरिक ने कहा कि यह तरीका सदियों से काम कर रहा है, चाहे मिट्टी के घड़े हों या ट्रेडिशनल विंड टावर। इसमें सबसे मुख्य बात 3D प्रिंटिंग तकनीक का इस्तेमाल है, जिसकी मदद से मिट्टी के घोल से बहुत ही बारीकी वाले, बारीक छेदों वाले और ज्यादा असरदार डिजाइन आसानी से बनाए जा सकते हैं।

7°C कम हो जाता है तापमान
टीम ने इस प्रोसेस में बायोलॉजी को भी शामिल किया है। प्रिंटिंग से पहले मिट्टी में फंगल कल्चर और लकड़ी का बुरादा मिलाया जाता है। इसके बाद मटीरियल के अंदर माइसेलियम यानी फंगल फिलामेंट्स का धागे जैसा नेटवर्क पनपता है। फिर क्यूब को पकाया जाता है। इस दौरान फंगल मटीरियल और लकड़ी का बुरादा जलकर खत्म हो जाते हैं। आखिर में सिरेमिक के छोटे और बड़े छिद्रों का एक घना नेटवर्क बचता है। इन छिद्रों से पानी आसानी से फैलता है, जिससे कूलिंग का असर बेहतर होता है। टीम, ऑस्ट्रिया की न्यूसीडल झील की तलछट (sediment) के साथ भी प्रयोग कर रही है। TU Graz में एक कंट्रोल्ड फील्ड टेस्ट में इसके असर को सीधे मापा गया। रिसर्चर्स ने पानी से भरा एक क्यूब गर्म एटिका में रखा और आसपास के तापमान पर नजर रखी। क्यूब के ठीक आसपास की हवा का तापमान लगभग 7°C (12.6°F) कम हो गया।

बिना बिजली, बिना ऐसी के ठंडक
क्रिस्टिजन रिस्टोस्की ने कहा कि पूरे कमरे में कूलिंग का असर साफ महसूस किया जा सकता था। उन्होंने क्यूब्स और पानी की सप्लाई को मिलाकर एक कूलिंग वॉल बनाने पर अपनी मास्टर थीसिस लिखी थी। अब TU Graz के ग्राज स्थित कैंपस न्यू टेक्निक (Campus Neue Technik) में 2 गुणा 2 मीटर (6.6 गुणा 6.6 फीट) की एक डेमो वॉल बनी हुई है। आम लोग इसे देख सकते हैं और इसके असर को खुद महसूस कर सकते हैं। एक दूसरा इंस्टॉलेशन ग्राज के म्यूजियम ऑफ परसेप्शन में भी लगाया गया है।

एयर कंडीशनिंग में बहुत ज्यादा एनर्जी खर्च होती है। इससे पर्यावरण में गर्मी भी निकलती है, जिससे शहरी इलाकों में गर्मी का बढ़ने की समस्या और गंभीर हो जाती है। सिरेमिक इवैपोरेटिव कूलिंग में ऐसा कुछ नहीं होता। इसमें सिर्फ पानी और पैसिव एयरफ्लो की जरूरत होती है।

कहां आ सकते हैं काम?
स्टावरिक ने कहा कि उनका मकसद उन जगहों पर कूलिंग पहुंचाना है जहां लोग गर्मी से सबसे ज्यादा परेशान होते हैं। वे एनर्जी की ज्यादा खपत वाली एयर-कंडीशनिंग टेक्नोलॉजी के बजाय नेचुरल कूलिंग के तरीकों पर भरोसा करते हैं।