अश्मी वर्मा को मिला गोल्ड मेडल,स्नातक विज्ञान संकाय में किया टॉप

पीजी के बाद रिसर्च करना चाहती हैं अश्मी वर्मा

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - अशोक स्नातकोत्तर महाविद्यालय (भारत नगर हरैया) की छात्रा अश्मी वर्मा ने सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर 2023 की परीक्षा में स्नातक विज्ञान संकाय में किया टॉप। सातवें दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति/ राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। अश्मी वर्मा ने बीएससी थर्ड ईयर 2023 की परीक्षा में 80.38 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थ नगर में प्रथम स्थान प्राप्त किया।अशोक महाविद्यालय में गोल्ड मेडल प्राप्त करने के बाद अश्मी वर्मा का फूल मालाओं से जोरदार किया गया स्वागत। रेहरवा महाराजगंज जनपद बस्ती के रहने वाले शिव यज्ञ वर्मा पेसे से फार्मासिस्ट हैं और उनकी पत्नी काजल किरण वर्मा ग्रहणी है। उनकी 4 संतानों में सबसे छोटी अश्मी वर्मा बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि की छात्रा रही है। 2020 में यूपी बोर्ड इंटर की परीक्षा में बस्ती जनपद में चौथा स्थान लाकर अश्मी वर्मा ने अपनी पढ़ाई से अपना, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया था। गोल्ड मेडल का श्रेय अश्मी वर्मा ने महाविद्यालय के प्राचार्य सहित सभी गुरुजनों एवं अपने माता-पिता को दिया। मीडिया से बात करते हुए अश्मी वर्मा ने बताया कि पढ़ाई में घंटे मायने नहीं रखता, पूरी निष्ठा से सफलता प्राप्त होती है। आगे पढ़ाई के बारे में पूछने पर अश्मी वर्मा ने बताया कि पीजी करने के बाद हम रिसर्च करना चाहते हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रामजन्म सिंह ने अश्मी वर्मा के गोल्ड मेडल मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि यह हमारे महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणादायक होगा जो और छात्र-छात्राएं हैं वह इसी तरह आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित होंग। हमारा लक्ष्य रहता है कि महाविद्यालय में पढ़ने वाले सभी छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट शिक्षा प्राप्त हो। हमारे अध्यापकों के द्वारा उच्च शिक्षा बच्चों को दिया जाता है और उन्हें हमेशा आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। जिसका नतीजा आज अश्मी वर्मा के रूप में देखने को मिल रहा है। महाविद्यालय प्रबंधक अशोक कुमार सिंह, डायरेक्टर अनुराग सिंह (राविन), प्राचार्य डॉ रामजन्म सिंह एवं जितेंद्र कुमार सिंह, सूरज शुक्ला, अशोक, अरुण, अनिल वर्मा, संध्या सिंह, सृजता मिश्रा, डॉ कृष्ण मुरारी लाल, आदर्श मिश्रा, रवींद्र शुक्ला, अंकित तिवारी, रामसूरत सहित तमाम लोगों ने छात्रा को बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिए।

22

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

पटना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जनसंघ काल के पार्टी के...
भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और उसके नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका...
राष्ट्रीय 
गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

काठमांडू। काठमांडू में खाना पकाने वाली गैस (एलपीजी) की भारी कमी के विरोध में छात्रों ने अनोखा प्रदर्शन किया। माओवादी...
अंतर्राष्ट्रीय 
काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

नई दिल्ली। भारत में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।...
राष्ट्रीय 
शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

उत्तर प्रदेश

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस