होनहार कलाकार अनुज कुमार मिश्र के निधन पर कलाकारों ने जताया शोक
जिले के सौर बाजार प्रखंड स्थित रामपुर निवासी होनहार कलाकार अनुज कुमार मिश्र के निधन पर ग्रामीणों एवं कलाकारों ने शोक व्यक्त कर गहरी संवेदना जताई।गुरुवार को स्मृतिशेष शशिधर मिश्र के पुत्र अनोज कुमार मिश्र पंचतत्व में विलीन हो गए।
वे पाॅच भाईयों में चौथे स्थान पर थे। वे एक कुशल संगीतकार व गीतकार के रूप में अपनी पहचान बनाकर एक कुशल शिक्षक के रूप में संत निरंकारी पब्लिक स्कूल में कार्यरत थे। इनकी असामयिक निधन से पूरा परिवार व समाज अति शोक संतप्त हैं। भगवान उनकी आत्मा को शान्ति दें। उनके साथ काम कर रहे कलाकार मैथिली गायक संजीव कश्यप ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वह होनहार एवं प्रतिभा संपन्न व्यक्तित्व थे।जिन्होंने अपनी गायकी के माध्यम से दिल्ली में रहकर अपनी अलग पहचान बनाई।
उन्होंने कहा कि उनके साथ वह लगभग 25 वर्षों तक कला साधना में साथ रहे। उनके आकस्मिक निधन से मैं स्तब्ध व मर्माहत हूं।भगवान उन्हें अपने चरणों में स्थान दें। उनके द्वारा संगीत की दुनिया में गाए गए गीत अमूल्य धरोहर के रूप में लोगों के लिए छोड़ गए हैं।वहीं इस अवसर पर जिला कलाकार संघ के सदस्यों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है।
