आज का राशिफल 19 नवंबर 2023

Today's horoscope 19 November 2023

आज का राशिफल 19 नवंबर 2023

आज का राशिफल 19 नवंबर 2023
मेष 
1ggghhjjf किसी से धार्मिक और राजनीतिक विवाद में उलझने से बचें। नौकरी और कारोबार में कुछ तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। किसी नई योजना पर काम करना चाह रहे हैं या निवेश करना चाह रहे हैं तो सभी पक्षों पर गंभीरता से विचार करें नहीं तो परेशानी के साथ नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। विरोधियों से सजग और सतर्क रहें। धर्म कर्म से संबंधित कार्यों में भाग लेंगे।
वृष 
 दिन सामान्य रहने वाला है। अपने परिवारजनों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है, नहीं तो समस्या हो सकती है।  कोई पुराना लेनदेन आपके लिए सिरदर्द बनेगा। जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। कारोबार में जोखिम उठाकर भी लाभ पाने की कोशिश करेंगे जिसमें सफलता भी मिलेगी। जो जातक कुछ समय से बीमार चल रहे हैं उनके स्वास्थ्य में सुधार होगा। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा, मन  भटकेगा जिस पर कंट्रोल करने की जरूरत है। 
 मिथुन 
 कार्यो को तल्लीनता से करने का प्रयास करना चाहिए, असफलताओं पर बॉस  सवाल पूछ सकते हैं। मुनाफे की दिशा में काम करने वाले व्यापारियों के लिए  दिन फलदायक साबित हो सकता है। युवाओं की मेहनत उन्हें उनके लक्ष्य तक पहुंचने में मदद करेगी,  कर्म और भाग्य मिलकर आपको सफलता दिलाने में सहयोग कर सकते हैं। परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने का प्रयास करें, बड़े बुजुर्गों को अपनी ओर से शिकायत का मौका न दे। जो लोग बीमार हैं उनके लिए  दिन भी बीमारी में बीत सकता है, स्वास्थ्य में विशेष परिवर्तन नहीं होगा।
कर्क 
 दिन लाभदायक रहने वाला है। मन से अपने पूरे कामों पर ध्यान देना होगा और यदि  कोई सलाह या सुझाव दे, तो उस पर अमल करें।  किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। यदि आपको कोई घुटने में दर्द, पैर में दर्द आदि जैसी समस्या है, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। भाई बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा और  परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं।
 सिंह 
 सितारे कहते हैं कि कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ तालमेल बना रहेगा। किसी भविष्य की योजना को लेकर आपस में चर्चा हो सकती है।  किसी से पैसों का लेनदेन करने की सोच रहे हैं तो ऐसा बिल्कुल न करें, नहीं तो भविष्य में परेशानी में पड़ सकते हैं। यात्रा पर जा रहे हैं तो पूरी तैयारी से जाएं और अपने वाहन से जा रहे हैं तो पहले वाहन की जांच करवा लें नहीं तो परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के सहयोग से काम बनेगा और आपका आत्मविश्वास भी बढेगा। ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ मिल सकता है।
कन्या 
 दिन  
अनुकूल रहने वाला है। शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी और आवेश में आकर कोई निर्णय न लें, नहीं तो समस्या हो सकती है। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग को प्रशस्त होंगे। आज कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात करने का अवसर मिलेगा और कुछ विशेष जानकारियां भी मिलेंगी। सामाजिक स्तर पर आपको एक नई पहचान मिलेगी। इस वजह से मन में प्रफुल्लता और ऊर्जा बनी रहेगी।
 तुला 
 दिन कुल मिलाकर लाभप्रद है।  किसी नई योजना पर काम शुरू कर रहे हैं तो इसमें  सफलता मिलेगी।  बच्चे को बढ़िया काम करते देखकर ख़ुशी महसूस करेंगे। विदेश में रहने वाले किसी रिश्तेदार से शुभ सूचना मिल सकती है। विद्यार्थियों को आर्थिक दृष्टि से किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। ऑफिस में अगर कोई विवाद है तो सुलझाने की कोशिश करें और इसे लंबा करने से बचें। आर्थिक मामलों में दिन लाभप्रद रहेगा। धन की प्राप्ति हो सकती है।
 वृश्चिक 
 कार्यालय में ऊपरी पद के लोगों से अधिक बातचीत से बचें, कभी कभी  ज्यादा मिठास भी संबंधों में खटास पैदा कर देती है। जिन व्यापारियों ने नया काम शुरू किया है, उनके लिए कार्यों को समाप्त करना थोड़ा कठिन सा प्रतीत हो सकता है। युवा वर्ग आलस्य की जगह मेहनत को अपना दोस्त बनाएं, क्योंकि मेहनत ही आपको आपके लक्ष्य तक पहुंचने में मदद कर सकती है। यदि पैतृक संपत्ति को लेकर कोई विवादित मामला चल रहा है, तो कोर्ट मामलों में सावधानी अपनाएं। कोई उपलब्धि हासिल हो सकती है, जो कि आपके लिए आर्थिक रूप से बहुत ही फायदेमंद रहेगी। कुछ अन्य जानकारियों के लिए भी आपकी रुचि रहेगी। संतान की शिक्षा और करियर संबंधी शुभ सूचना मिलने से घर में खुशी का वातावरण रहेगा।
 धनु 
दिन  आध्यात्मिक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा।  पूजा पाठ में खूब मन लगेगा और शेयर मार्केट में यदि आपने धन का निवेश किया, तो इससे भविष्य में अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा। कोई काम आपके लिए खुशियां लेकर आ सकता है। परिवार में किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें, नहीं तो कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। सामाजिक कार्यों मेंयोगदान देने से पहचान बढ़ेगी। आपकी लोकप्रियता के साथ-साथ जनसंपर्क का दायरा बढ़ेगा। कुछ राजनीतिक लोगों के साथ लाभदायक मुलाकात होगी। घर में धार्मिक कार्य करने की योजना बन सकती है। 
मकर 
दिनलाभदायक रहने वाला है। मन से अपने पूरे कामों पर ध्यान देना होगा और यदि कोई सलाह या सुझाव दे, तो उस पर अमल करें। किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। यदि आपको कोई घुटने में दर्द, पैर में दर्द आदि जैसी समस्या है, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। भाई बहनों का आ पूरा साथ मिलेगा और  अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं।  
 कुंभ 
साधारण सी बातों पर दांपत्यजीवन में विवाद हो सकता है। सांसारिक बातों में आपका मन नहीं लगेगा। अदालती कामकाज में संभलकर रहें। सामाजिक कार्यक्रम में किसी से विवाद हो सकता है। नए काम की शुरुआत न करें। शारीरिक रूप से स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मानसिक चिंता रहेगी। आध्यात्मिकता आपको मानसिक शांति देंगे। पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने वाला है, इसलिए पॉजिटिव रहें और अपने कार्यों पर ध्यान दें। खेलकूद से जुड़े विद्यार्थियों को लाभदायक अवसर प्राप्त होंगे। अगर कोई सरकारी मामला रुका हुआ है तो उसमें गति आने की उम्मीद है।
 मीन 
मन आज किसी चिंता में रहेगा। काम की सफलता में विघ्न आएंगे। ऑफिस में साथियों की मदद नहीं मिलेगी। मैरिड कपल के बीच विवाद हो सकता है। परिवार में शांति बनाए रखें। व्यवसाय में भागीदारी के काम से संभलकर रहें। वाहन आदि ध्यान से चलाएं। नौकरी और व्यापार की मीटिंग के लिए बाहर जाना पड़ सकता है।चुनौतियां बनी रहेंगी, आत्मविश्वास उनसे जूझने की क्षमता भी प्रदान करेगा। किए गए प्रयासों का उचित परिणाम मिलेगा। मित्रों या संबंधियों के साथ मेल-मुलाकात के अवसर मिलेंगे और विशेष मुद्दों पर बात भी होगी।
 पं सुभाष पाण्डेय 

About The Author

Related Posts

Latest News

अंत्योदय और एकात्मक मानववाद के सिद्धांत के अनुरूप कार्य करें कार्यकर्ता: नीलकंठ मुंडा अंत्योदय और एकात्मक मानववाद के सिद्धांत के अनुरूप कार्य करें कार्यकर्ता: नीलकंठ मुंडा
खूंटी। भाजपा के जिला कार्यालय में गुरुवार को खूंटी और सिमडेगा जिला पंचायत समिति सदस्यों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का...
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जमशेदपुर में बुजुर्ग मतदाताओं से की मुलाकात, किया सम्मानित
दो दिवसीय दौरे पर पलामू पहुंचे मुख्यमंत्री
योजनाएं धरातल पर उतरें, इसी प्रतिबद्धता के साथ सरकार कर रही काम : मुख्यमंत्री
अगड़ा राज्य बनेगा झारखंड: हेमंत सोरेन
 211 करोड़ 36 लाख 62 हजार रुपये की लागत वाली 1255 योजनाओं का दिया तोहफा
हर हाल में रोका जाए बच्चों का शोषण, तस्करी और असुरक्षित माइग्रेशन: राज्यपाल