बंगाल में दो महीने पहले ही सामने आया था एचएमपीवी से संक्रमण का मामला, स्वस्थ हो चुका है संक्रमित बच्चा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कोलकाता। चीन के बाद भारत में जिस एचएमपीवी (ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस) से संक्रमण को लेकर डर का माहौल बन रहा है, उसका एक मामला दो महीने पहले ही पश्चिम बंगाल से सामने आ चुका है। खास बात ये है कि इस बीमारी से संक्रमित एक छह महीने के बच्चे को सफलतापूर्वक स्वस्थ भी कर लिया गया। यह मामला कोलकाता के पीयरलेस अस्पताल का है। डॉक्टरों की मेहनत और सही इलाज ने यह साबित कर दिया कि इस वायरस से डरने की जरूरत नहीं, बल्कि समय पर इलाज से इसे हराया जा सकता है। पियरलेस अस्पताल की शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. साहेली दासगुप्ता ने बताया कि यह मामला उस समय सामने आया, जब मुंबई से आए एक दंपति का छह महीने का बच्चा तेज बुखार, सर्दी, खांसी और डायरिया से पीड़ित था। हालत इतनी गंभीर हो गई कि बच्चे को सांस लेने में दिक्कत होने लगी और उसे क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती करना पड़ा।

डॉक्टरों की मेहनत से बचाई गई जान
डॉ. साहेली दासगुप्ता के अनुसार, बच्चे के गले और नाक से सैंपल लेकर किए गए परीक्षण में एचएमपीवी संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद तुरंत सपोर्टिव ट्रीटमेंट शुरू किया गया। डॉक्टरों की मेहनत रंग लाई और कुछ दिनों के अंदर बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ हो गया। यह केस दिखाता है कि बंगाल के डॉक्टरों ने इस वायरस से निपटने की दिशा में एक बड़ी सफलता हासिल की है। डॉ. दासगुप्ता का कहना है कि एचएमपीवी वायरस नया नहीं है, लेकिन इसके स्ट्रेन बदलने से गंभीरता बढ़ सकती है। हालांकि, सही समय पर जांच और इलाज से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है।

एचएमपीवी वायरस के लक्षण और सावधानियां
एचएमपीवी मुख्य रूप से बच्चों और बुजुर्गों को प्रभावित करता है। इसके लक्षणों में तेज बुखार, सर्दी, खांसी, डायरिया और सांस लेने में दिक्कत शामिल हैं। डॉक्टरों का सुझाव है कि यदि बच्चे में ऐसे लक्षण दिखें तो तुरंत विशेषज्ञ से संपर्क करें और खुद से इलाज करने की कोशिश न करें।

 

शिक्षक दिवस पर सौगात, ‘सीएम श्री’ योजना से मिलेंगी स्मार्ट कक्षाएं ये खबर भी पढ़े : शिक्षक दिवस पर सौगात, ‘सीएम श्री’ योजना से मिलेंगी स्मार्ट कक्षाएं

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर। गुप्त सूचना के आधार पर डुमरांव थाना क्षेत्र के बड़का ढकाईच स्थित मां शारदा लाइन होटल के परिसर में...
बिहार 
बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

बक्सर। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिले के 1,78,506 पेंशनधारियों के बैंक खातों में अगस्त 2026 की पेंशन राशि...
बिहार 
बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत

किंगदाओ। चीन के किंगदाओ शहर में गुरुवार को मरम्मत के लिए खड़े एक विदेशी मालवाहक जहाज में अचानक आग लगने...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत