15 जून राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— आज के दिन आप मानसिक चिन्ता के आविर्भाव को काबू में रखें। कष्टदायक परिस्थितियों में अपने स्वभाव पर ध्यान दें, परिवार के सदस्य आपके क्रोध का शिकार न हो इस बात का ध्यान रखें। अयोग्य सलाह-सूचन से बचने का पूरा प्रयास करें।

वृषभ राशिफल— आज का दिन आपकी मित्रों से जान-पहचान एवं परिजनों से साथ-सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में धन के आविर्भाव से आर्थिक लाभ होगा। व्यक्तिगत बातचीत और व्यवहार में भावनात्मक वातावरण की अनुभूति होगी।

मिथुन राशिफल— आज के दिन आपको भोग-विलास की वस्तुएं एवं संपत्ति सुख मिलेगा। नए रोगों से मुक्ति और पुराने रोगों में राहत मिलेगी। आपको जन-व्यवहार में सफलता मिलेगी। मित्रों से मुलाकात व परिवारजनों और बड़े-बुज़ुर्गो से संबंध मधुर रहेंगे।

कर्क राशिफल— आज आपकी अनजाने व्यक्तियों से मुलाकात होगी जो दोस्ती में परिवर्तित होगी तथा उनके द्वारा खुशी व आनन्द मिलेगा। धनिक दृष्टि से उच्च स्तरीय वृद्धि होगी। पुराने रोगों में राहत रहेगी, तथा शत्रुओं पर आपका प्रभाव बना रहेगा।

सिंह राशिफल— आज के दिन आप पारिवारिक अशान्ति एवं अस्थिर चित्त में योजनाओं या अन्य महत्वपूर्ण आयोजनों को आखरी अंजाम ना दें। आप अपने से शक्तिशाली लोगों से शत्रुता से बचें। मानसिक असंतुलन एवं परेशानी में मन को स्थिर रखें।

कन्या राशिफल— आज के दिन आप उत्तम, रुचिकर तथा स्वादिष्ट भोजन से संतुष्ट होंगे। मानसिक एवं शारीरिक प्रकार से मनोकांक्षाएँ पूर्ण होने से आतंरिक सुख की प्राप्ति होगी। संतान पक्ष से भी मानसिक शान्ति बनी रहेगी। आर्थिक लाभ होगा।

तुला राशिफल— आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। शारीरिक तथा मानसिक प्रकार से पराधीनता का अनुभव महसूस करेंगे। मानसिक अशान्ति हो सकती है। कौटुम्बिक निजी कार्य एवं झगड़े में अपनी राय या विचार न दें।

वृश्चिक राशिफल— आज के दिन व्यापार एवं वाणिज्य में लाभ, सरकारी लेन-देन में लाभ, व इच्छित स्थान पर स्थानांतरण हो सकता है। छोटी दुरी की यात्रा सुसंपन्न कर पाएंगे। आपका शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा एवं मानसिक शान्ति बनी रहेगी।

धनु राशिफल— आज के दिन आप क़ानूनी मामलों, झूठे इल्जाम और उसके परिणामों पर योग्य विचार करके ही निर्णय लें। जीवनसाथी से मतभेद रहेगा। शुभ कार्य के लिए आज का दिन प्रतिकूल है। अपनी रोग आदि स्थिति पर अधिक ध्यान दें।

मकर राशिफल— आज के दिन आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, शारीरिक शक्ति से स्फूर्ति का एहसास होगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा, अच्छे व्यक्तियों से मिलन-मुलाकात की संभावना रहेगी। व्यवसाय में आर्थिक लाभ होगा, साझेदार का सहयोग मिलेगा।

कुम्भ राशिफल— आज आपको सामाजिक एवं सार्वजनिक कार्यों में यश की प्राप्ति होगी। समाज में मान-सम्मान तथा कीर्ति में वृद्धि होगी। शारीरिक एवं मानसिक शान्ति बरकरार रहेगी। दान-धर्म एवं परोपकार तथा देवभक्ति में आपकी रूचि अधिक रहेगी।

मीन राशिफल— आपको आज का दिन अत्यधिक काम के कारण थकावट की शिकायत भी रहेगी। नए उद्योगों में असफलता मिलने का योग हो सकता है, नए कार्यों को आज स्थगित ही रखें। धन एवं मानहानि जैसे कार्यों से परहेज़ करें।