चोरी के 10 ट्रैक्टर बरामद,एक गिरफ्तार

अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी प्रकाश कुमार ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी  

चोरी के 10 ट्रैक्टर बरामद,एक गिरफ्तार

सीतापुर। क्षेत्राधिकारी महमूदाबाद  दिनेश शुक्ला के कुशल नेतृत्व में थाना रामपुर मथुरा की पुलिस टीम द्वारा गुरूवार को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमें मे नामजद अभियुक्त लवकुश गुप्ता पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम समनापुर थाना रामपुर मथुरा सीतापुर को उसके घर के पास से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिसके कब्जे से अभियोग उपरोक्त से सम्बन्धित 10 अदद ट्रैक्टर बरामद किये गये। 

भियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि मैं व मेरे दोस्त मिलकर टैक्टर के फर्जी दस्तावेज बनाकर आमजनमानस को अधिक रकम में बेचते थे तथा उससे जो लाभ/कमाई होती थी हमलोग आपस में बांट लेते है। अभियुक्त द्वारा एक गिरोह बनाकर लोगों से धोखाधड़ी/फर्जी दस्तावेज/ कूटरचना व ठगी करने की बात स्वीकार किया गया है। अभियुक्त लवकुश उपरोक्त का चालान न्यायालय किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए अपराध से अर्जित संपत्ति का पता लगाकर नियमानुसार विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। 

यह ट्रैक्टर हुऐ बरामद
क्रमशः-1.पावर ट्रैक यूरों 42 प्लस रंग नीला सिल्वर 2. महेन्द्रा 275 डीआईएक्सपी प्लस रंग लाल 3. स्वराज 744 एक्सटी रंग नीला सफेद 4.पावर ट्रैक यूरो 42 प्लस रंग नीला सिल्वर 5.पावर ट्रैक यूरो 47 प्लस रंग नीला सिल्वर 6.आयसर 380 रंग सिल्वर 7.स्वराज 735 एफई रंग नीला सफेद 8.जान्डीयर रंग हरा सफेद 9.स्वराज 744 एक्सटी नीला रंग सफेद 10.स्वराज 735 एफई रंग नीला सफेद बरामद हुआ।

Tags: sitapur

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां