जयन्ती पर याद किया-महासमिति

जयन्ती पर याद किया-महासमिति

लखनऊ। 10 मई दिन शुक्रवार इन्दिरा नगर आवासीय महासमिति की बैठक अध्यक्ष, देवी शरण त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें भगवान परशुराम की जयन्ती पर चर्चा की गयी और उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। महासचिव सुशील कुमार ‘बच्चा’ ने भगवान परशुराम की शुभ जयन्ती पर बधाई देते हुए बताया कि आज का दिन बहुत शुभ होता है ब्रम्हा के पुत्र अक्षय कुमार का अवतरण आज ही हुआ था उन्ही के नाम अक्षय तृतीया मनायी जाती है, महिलाएं आज के सोना एवं चांदी की खरीदारी भी करती है माना जाता है कि आज के दिन कुबेर जी को खजाना मिला था भगवान परशुराम का भी आज ही अवतरण हुआ था। सूर्य भगवान ने पाण्डवों को अक्षय पात्र दिया था और महाभारत का युद्ध समाप्त हुआ था माँ अन्नपूर्णा का जन्म हुआ था आज ही बद्रीनाथ के कपाट खोले जाते है।

श्री बच्चा ने यह भी बताया कि भगवान परशुराम जी ने श्रीकृष्ण की शिक्षा-दीक्षा के दौरान अच्छे कार्य के लिए सुदर्शन चक्र दिया था और सीता स्वयंवर के समय श्री रामचन्द्र को अच्छे कार्यों के लिए शंकर का दिया हुआ धनुष दिया था। परशुराम राम जी महान तपस्वी थे। भगवान के रूप में थे, इन्हें कभी भुलाया नही जा सकता है, इन्हें सदैव याद किया जायेगा। भगवान परशुराम की जयन्ती पर याद करने वालों में डॉ0 आर0पी0 सिंह, नितिन सिंह पटेल, सुरेश पाण्डेय, शेखर श्रीवास्तव सुभाष शर्मा, पी0के0 जैन, महेश वाल्मीकि, अच्छे लाल वर्मा आदि शामिल हुए।

Tags: lucknow

About The Author

Latest News