विवाहिता ने लगाई फांसी, दहेज हत्या का आरोप

विवाहिता ने लगाई फांसी, दहेज हत्या का आरोप

वाराणसी। रामनगर थाना क्षेत्र के मच्छरहट्टा में 30 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। शनिवार को घटना की जानकारी पाते ही पुलिस के साथ मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के खिलाफ थाने में प्रार्थना पत्र दिया है।जनपद चंदौली के अलीनगर निवासी वीरेन्द्र ने वर्ष 2020 में अपनी पुत्री प्रियंका की शादी वाराणसी के मच्छरहट्टा निवासी अविनाश पुत्र रामजी से की थी। शादी के बाद दम्पति को ढाई साल का लड़का भी है। आरोप है कि बेटे के जन्म के बाद भी दहेज के लिए दामाद अविनाश और उसके परिजन बहू प्रियंका को मारपीट के साथ प्रताड़ित करते थे। बेटी की हालत देख मायके पक्ष के लोगों ने दामाद और ससुराल वालों को 40 हजार रुपये दिए थे। इसके बाद वे और दहेज के लिए उसे बेटे को प्रताड़ित करते थे। इसके बाद ससुराल वालों ने प्रियंका को मार डाला और शव फांसी पर लटका दिया। प्रियंका ने दो दिन पहले ससुराल वालों के प्रताड़ना की जानकारी हमलोगों को दी थी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजते हुए आरोपों की जांच शुरू कर दी है।

Tags: Varanasi

About The Author

Latest News

यूरोप दौरे पर रवाना हुई भारतीय जूनियर पुरुष और महिला हॉकी टीम यूरोप दौरे पर रवाना हुई भारतीय जूनियर पुरुष और महिला हॉकी टीम
बेंगलुरु। भारतीय जूनियर पुरुष और महिला हॉकी टीम शनिवार तड़के यूरोप के दौरे पर रवाना हुईं। दौरे के दौरान, पुरुष...
केन्याई धावक रॉजर्स क्वेमोई पर रक्त डोपिंग के कारण छह साल का प्रतिबंध
पैरा एथलेटिक्स विश्व चैंपियनशिप : गेट टेस्फॉ ने महिलाओं की 1,500 मीटर टी11 रेस में बनाया विश्व रिकॉर्ड
एलएसजी से मिली हार पर एमआई कप्तान हार्दिक ने कहा- हमने अच्छी गुणवत्ता वाली क्रिकेट नहीं खेली
आईपीएल 2024 में एलएसजी के खराब प्रदर्शन पर केएल राहुल ने जताई निराशा
एससी हीरेनवीन के मुख्य कोच बने पूर्व डच अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रॉबिन वैन पर्सी
फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप क्वालीफायर 2024: जाम्बिया ने युगांडा को बाहर किया