मोदी सरकार में अर्थव्यवस्था मजबूत ही नहीं निरंतर गति मिल रही है -रविकांत गर्ग

मोदी सरकार में अर्थव्यवस्था मजबूत ही नहीं निरंतर गति मिल रही है -रविकांत गर्ग


 फ़िरोज़ाबाद ,लोकसभा भाजपा प्रत्याशी विश्वदीप सिंह के समर्थन में फ़िरोज़ाबाद क्लब में भाजपा महानगर व्यापार प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक शैलेन्द्र गुप्ता शालू के संयोजन में आयोजित 'व्यापारी सम्मेलन' में विभिन्न व्यापार मण्डलों तथा संगठनों से जुड़े व्यापारियों व उद्योगपतियों को रविकांत गर्ग अध्यक्ष व्यापारी कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार ने  सम्बोधित करते हुए कहा कि 
देश के यशस्वी  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री . योगी आदित्यनाथ कुशल नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार  में  व्यापारी वर्ग के सुगम व सुरक्षित व्यापार के लिए विभिन्न योजनाएं लागू की गई हैं। जिसके फलस्वरूप आज प्रदेश ही नहीं वरन् पूरे देश की अर्थव्यवस्था को न केवल मजबूती मिली है , बल्कि वह निरंतर तेज गति से आगे भी बढ़ रही है।  आज प्रदेश में व्यापार के प्रति अनुकूल माहौल हैं।आज व्यापारी वर्ग अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहा है। फलस्वरूप  हमारी सरकार ने व्यापार को बढ़ावा देने हेतु  नई नीतियाँ बनाई हैं। विगत 10 वर्षों में मोदी सरकार ने व्यापारियों के हित में कई कदम उठाए हैं।  फ़िरोज़ाबाद का  व्यापारी वर्ग भारतीय जनता पार्टी की नीतियों के साथ खड़ा है ,और लोकसभा भाजपा प्रत्याशी विश्वदीप सिंह  को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने का संकल्प ले चुका है। लोकसभा फ़िरोज़ाबाद का  समस्त व्यापारी वर्ग देश के विकास को नई गति देने हेतु  कमल खिलाने को तैयार है।  
इस दौरान महापौर कामिनी राठौर ,  प्रमुख उधोगपति प्रदीप गुप्ता , व्यापार मंडल के अध्यक्ष अम्बेश शर्मा , व्यापारी नेता बीएस गुप्ता , जिलाध्यक्ष भाजपा उदय प्रताप सिंह , नरेन्द्र शर्मा आदि ने सम्बोधित किया।
 इस अवसर पर  विधानसभा प्रभारी बबिता चौहान , नानक चंद्र अग्रवाल , सत्यवीर गुप्ता , मुकेश गुप्ता मामा ,  अनिल गर्ग , रीतेश अग्रवाल ,  उमा शंकर मिश्रा , रामनरेश कटारा , रामबाबू झा , अर्जेश उपाध्याय , अश्वनी गुप्ता , रामशंकर रावत , प्रशांत माहेश्वरी , पवन गुप्ता , विनोद गुप्ता , विनोद माहेश्वरी , अमीना गुप्ता , शंकर लालवानी , पंकज गुप्ता , कुलदीप गुप्ता , राज प्रकाश गुप्ता , राजू वर्मा , पंकज जैन   बड़ी संख्या में व्यापारी बन्धु उपस्थित थे।संचालन अमित गुप्ता द्वारा किया गया।

Tags:

About The Author

Related Posts

Latest News