वरिष्ठ अधिवक्ता राम सरन शर्मा अध्यक्ष और गंगा लहरी सचिव
बिसौली। सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता राम सरन शर्मा अध्यक्ष एव गंगा लहरी सचिव पद पर विजई हुए। परिणाम की घोषणा होते ही अधिवक्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। वही उपाध्यक्ष पद पर व्योमेश चंद्र एडवोकेट, सह सचिव पद दिग्विजय शर्मा तथा कोषाध्यक्ष पद पर संजीव यादव एवं संजीव मिश्रा ऑडिटर पद पर निर्विरोध चुने गए।
सिविल बार एसोसिएशन के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बलवीर मिश्र एड की देखरेख में सुबह दस बजे मतदान शुरू हुआ। जिसमे एक सो अधिवक्ताओं ने मतदान में भाग लिया। करीब पांच बजे मतगणना शुरू हुई। जिसमे विजई रामशरण शर्मा को 65 पैसठ मत मिले जबकि पराजित विपेंद्र कुमार सक्सेना को पैंतीस मत प्राप्त हुए। तीस वोट से रामशरण शर्मा को विजई घोषित किया गया। जबकि सचिव पद पर गंगा लहरी उपाध्याय को 58 अठावन वोट मिले जबकि पराजित अंसार अली को 42 मतों से संतोष करना पड़ा मिले। इस तरह सोलह वोट से गंगा लहरी उपाध्याय विजई घोषित किया गया।