पारिवारिक पेन्शन भोगियों का लेखा विभागाध्यक्षो ने नहीं किया भुगतान

पारिवारिक पेन्शन भोगियों का लेखा विभागाध्यक्षो ने नहीं किया भुगतान

लखनऊ। राजधानी के नगर निगम में सेवानिवृत पेन्शन भोगी, पारिवारिक पेन्शन भोगियों को मैट्रिक्स के अनुसार पेन्शन निर्धारण कर भुगतान  के लिए  शासन और नगर आयुक्त के आदेश के बावजूद लेखाधिकारी एवं विभागाध्यक्षो ने कई माह बीत जाने के बावजूद भी भुगतान नहीं होने पर पीड़ित ने लेखा विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों के के खिलाफ मुख्यमंत्री से इन्साफ करने और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की।

गौरतलब है की सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मैट्रिक्स के अनुसार पेन्शन निर्धारण कर भुगतान किये जाने के सम्बन्ध में 06.1.2024 को मुख्य विभाग अधिष्ठान द्वारा मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी एवं  समस्त विभागाध्यक्षों को पेन्शन भोगी, पारिवारिक पेन्शन भोगियों को भुगतान करने के आदेश दिए थे। लेकिन चार माह बाद भी भुगतान न होने पीड़ित सेवानिवृत कर्मचारी राम रंग मिश्र ने मुख्यमंत्री से पेंशन भुगतान के लिए प्रार्थना पत्र दिया और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने  की मांग की।

WhatsApp Image 2024-04-20 at 17.20.54

आपको बताते चले की  नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आनंद वर्मा ने बीते वर्ष अपर नगर आयुक्त सहित लेखा विभाग के अधिकारियों को आदेश कॉपी और मांग पत्र भेजकर कार्रवाई करने की मांग की थी। पीड़ित राम रंग मिश्र  ने  बताया की नगर आयुक्त और शासन ने पेन्शन भोगियों  हित में निर्णय लेते हुए लेखाविभाग के अधिकारियों को आदेश दिए थे। लेकिन अभी तक एक भी सेवानिवृत कर्मचारी को  भुगतान नहीं किया गया है। इस विषय पर नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने बताया की पेन्शन भोगियों के भुगतान न होने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित से संपर्क कर उनकी समस्याओं को निस्तारित किया जाएगा।

Tags: lucknow

About The Author

Latest News