लोस चुनाव : चौथे चरण में कांग्रेस की कमजोर चुनौती, 2019 में 11 सीटों पर हुई थी जमानत जब्त

लोस चुनाव : चौथे चरण में कांग्रेस की कमजोर चुनौती, 2019 में 11 सीटों पर हुई थी जमानत जब्त

लखनऊ। 18वीं लोकसभा के चुनाव में चौथे चरण में उप्र की 13 सीटों पर मतदान होगा। पिछले आम चुनाव में कांग्रेस ने उप्र की 67 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे। कांग्रेस एकमात्र रायबरेली सीट जीतने में कामयाब हुई थी। 2024 के चुनाव में कांग्रेस-सपा का गठबंधन है।गठबंधन के तहत कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। चौथे चरण के चुनाव में दो सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। पिछले चुनाव में दो में से एक सीट पर उसकी जमानत जब्त हुई थी। बता दें, 2019 के चुनाव में भाजपा ने सभी 13 सीटें जीती थी।

2019 के चुनाव का हाल-
2024 के चुनाव में चौथे चरण की जिन 13 सीटों पर चुनाव होना है उनमें से कन्नौज संसदीय सीट पर पिछले चुनाव में कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा था। 2019 के आम चुनाव में शाहजहांपुर (अ0जा0) सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी ब्रह्मस्वरूप सागर को 2.93 फीसदी वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे। कांग्रेस प्रत्याशी की जमानत जब्त हुई।

खीरी संसदीय सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी जफर इकबाल नकवी को 8.11 फीसदी वोट मिले। तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी अपनी जमानत बचाने में विफल रहे। धौरहरा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर जितिन प्रसाद 15.31 फीसदी वोट के साथ तीसरे नंबर पर रहे। पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद अपनी जमानत बचाने में असफल रहे। सीतापुर संसदीय सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार कैसर जहां की जमानत जब्त हुई। कांग्रेस प्रत्याशी 9.01 फीसदी वोट पाकर तीसरे स्थान पर रही। हरदोई (अ0जा0) सीट पर कांग्रेस का वोट शेयर 1.89 फीसदी रहा। कांग्रेस प्रत्याशी वीरेन्द्र कुमार की जमानत जब्त हुई, और वो तीसरे स्थान पर रहे।

मिश्रिख (अ0जा0) संसदीय सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी मंजरी राय को 2.58 फीसदी वोट मिले। मंजरी तीसरे स्थान पर रही और जमानत बचाने में विफल रही। उन्नाव संसदीय सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व सांसद अन्नू टन्डन के खाते में 15.00 फीसदी वोट आए। अन्नू टंडन की जमानत जब्त हुई और वो तीसरे स्थान पर रही। फर्रूखाबाद सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद मैदान में थे। सलमान को मात्र 5.51 फीसदी वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे। सलमान खुर्शीद की जमानत जब्त हुई।

इटावा (अ0जा0) सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अशोक कुमार दोहरे तीसरे स्थान पर रहे। अशोक 1.61 फीसदी वोट पाकर अपनी जमानत गंवा बैठे। कानपुर सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल कांग्रेस की टिकट पर मैदान में थे। श्रीप्रकाश 37.11 फीसदी वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। अकबरपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी की जमानत जब्त हुई। कांग्रेस प्रत्याशी 10.55 फीसदी वोट पाकर तीसरे नंबर पर रहे। बहराइच (अ0जा0) संसदीय सीट से कांग्रेस ने पूर्व सांसद सावित्री बाई फूले को प्रत्याशी बनाया था। सावित्री बाई की जमानत जब्त हुई। 3.48 फीसदी वोट पाकर कांग्रेस उम्मीदवार तीसरे स्थान पर रही।

2024 के चुनाव में दो सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी-

2024 के आम चुनाव में चौथे चरण की दो सीटों सीतापुर और कानपुर से कांग्रेस की टिकट पर प्रत्याशी मैदान में हैं। शेष 15 सीटों पर कांग्रेस के सहयोगी समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार चुनावी समर में हैं। सीतापुर संसदीय सीट पर कांग्रेस ने राकेश राठौर को मैदान में उतारा है। इस सीट पर कांग्रेस ने अपना आखिरी चुनाव 30 साल पहले 1989 में जीता था। इस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र कुमारी बाजपेई 34.96 फीसदी वोट पाकर संसद पहुंची थी।

कानुपर से कांग्रेस ने इस बार नए चेहरे आलोक मिश्रा को टिकट दिया है। 2019 के चुनाव में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने दूसरे नंबर पर रहकर अपनी जमानत बचा ली थी। इस सीट पर कांग्रेस के श्रीप्रकाश जायसवाल तीन बार सांसद रहे। कांग्रेस ने 2009 में इस सीट पर जीत का परचम फहराया था। कन्नौज सीट पर कांग्रेस ने प्रत्याशी नहीं उतारा था।कांग्रेस पिछले चुनाव में कांग्रेस का वोट शेयर तो गिरा ही, वहीं उसे एक ही सीट पर जीत मिली। वहीं उसके बड़े नेता राहुल गांधी भी अमेठी से चुनाव हार गए थे। 2024 के चुनाव में कांग्रेस की जीत के रास्ते में भाजपा बड़ी चुनौती बनकर खड़ी है। वहीं बहुजन समाज पार्टी ने अकेले मैदान में उतरकर कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

Tags: lucknow

About The Author

Latest News

टी-20 सीरीज में सर्वाधिक छक्के लगाने वाली टीम बनी हैदराबाद, आरसीबी को छोड़ा पीछे टी-20 सीरीज में सर्वाधिक छक्के लगाने वाली टीम बनी हैदराबाद, आरसीबी को छोड़ा पीछे
नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पीछे छोड़ते हुए एक ही टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने...
मैनचेस्टर सिटी ने रचा इतिहास, लगातार चौथा प्रीमियर लीग खिताब जीता
प्रीति, निशाद कुमार, दीप्ति और रवि रोंगाली ने पेरिस पैरालिंपिक 2024 कोटा हासिल किया
क्वालीफायर 1 में हैदराबाद का सामना केकेआर से
कच्चा तेल 85 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर
ईरान के राष्ट्रपति के हेलिकॉप्टर का मलबा मिला, 'दुर्घटनास्थल पर जीवन का कोई संकेत नहीं'
ईरान के राष्ट्रपति हेलिकॉप्टर हादसे में कर्तव्य पथ पर शहीद !