राहुल गांधी हैं भगोड़े: ब्रजेश पाठक

रायबरेली से भाजपा प्रत्याशी दिनेश सिंह ने किया नामांकन

राहुल गांधी हैं भगोड़े: ब्रजेश पाठक

रायबरेली। प्रदेश की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली रायबरेली से भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह ने अपना नामांकन दाख़िल किया। उन्होंने चार सेट में अपना नामांकन प्रपत्र जमा किया। इस मौके पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इसके पहले सुपर मार्केट में एक जनसभा भी हुई और डिग्री कॉलेज तक भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ रही।इस दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि राहुल गांधी भगोड़े हैं। वायनाड भागने वाले राहुल गांधी आज अमेठी की जनता को छोड़कर रायबरेली की जनता से वोट की भीख मांगने आये हैं। उपमुख्यमंत्री ने प्रदेश और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और कहा कि 10 वर्षो में हर परिवार को पक्का मकान मिला है,शौचालय मिला है।

पानी अब हर घर मे आ रहा है। पहले पानी के लिए कुएं और हैंडपंप की खोज होती थी। पाठक ने कहा कि रायबरेली में पहले लोग गाड़ियों में असलहे लेकर घूमते थे लेकिन अब अपराधी जेल में कैद हैं।कानून व्यवस्था में प्रदेश पहले नंबर पर है।अब जनता शांति से अपना काम कर रही है।भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि रायबरेली को धोखा देने राहुल आये हैं,उनकी योजना है कि जीतने के बाद वह वायनाड चले जायेंगे।लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा।जनता उन्हें हराकर यहां से भेजेगी।दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि वह रायबरेली की जनता के साथ हमेशा थे,हैं और रहेंगें। उन्होंने गांधी परिवार पर तीखे प्रहार किए।इस मौके पर कैबिनेट मंत्री प्रतिभा शुक्ला, जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी सहित भारी संख्या में नेता व कार्यकर्ताओं की भीड़ रही।

About The Author

Latest News